केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

573

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरू लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर कर्नाटक में तीन दिवसीय शोक घोषित किया गया। आज का अवकाश घोषित किया गया है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वह कुछ समय से बीमार थे, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। मैं उनकी पत्नी और बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अंनत कुमार के बारे में सुनकर काफी दुख हुआ। उन्होंने लंबा वक्त बीजेपी को दिया। बेंगलुरु उनके दिल और दिमाग में बसता था। भगवान इस क्षति को सहने की शक्ति उनके परिवार को दे।