39 C
New Delhi, IN
Thursday, April 25, 2024

Tag: #Students

कोत्योर रनवे वीक में दिखी खादी की धूम

गाँधी स्मृति एवं दर्शन समिति के सहयोग से आयोजित कोत्योर रनवे वीक का आयोजन आई टी सी वेलकम होटल द्वारका में 1 और 2...

देशभक्ति क्विज में संजना ने जीता प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली   स्वतंत्रता दिवस उत्सव पर देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता ‘देश के लिए 10 सवाल’ के फाइनल में मोहन गार्डेन स्थित सर्वोदय कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा संजना ने दो निजी स्कूलों को पटकनी देते हुए प्रथम पुरस्कार जीत लिया।जबकि एक अन्य स्कूल के छात्र प्रिंस द्वितीय और श्रीलाल कॉन्वेंट स्कूल के छात्र रितिक ने तृतीय पुरस्कार जीते।फाइनल खेलने के लिए तीन स्कूलों 30 बच्चों में शिव पब्लिक स्कूल के 10 बच्चों का भी चयन हुआ था।     ये भी पढ़े : “जन शरणम” द्वारा देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम “आज़ादी आशा की” का आयोजन   प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था ‘पंचकोसी’ ने किया था.क्विज प्रतियोगिता के प्रस्तोता सुशील देव ने बताया कि तीनों स्कूलों के छठी से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया.इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों में देशभक्ति बढ़ाना, राष्ट्र, संविधान और देशहित में सामान्य ज्ञान केप्रति जागरूकताफैलाना था।   https://www.youtube.com/watch?v=kwU9Fz0UItk   स्वतंत्रता दिवस उत्सव पर बच्चों ने रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए.कार्यक्रम में सामाजिक संस्था या गैर सरकारी संगठन राजनीति की पाठशाला, व्हाइट शेडो, स्माइली क्लासेस सर, सोशलग्रोथफाउंडेशन, लायंस क्लब दिल्ली वेज और पूर्वांचल जन-गण-मंच का भी सहयोग रहा।
Verified by MonsterInsights