Home India News Place आदेश जारी : JSSC CGL और JPSC 11वीं-13वीं सहित 22 परीक्षाएं रद्द, 23 परीक्षाओं की जांच करेगी सीआईडी

आदेश जारी : JSSC CGL और JPSC 11वीं-13वीं सहित 22 परीक्षाएं रद्द, 23 परीक्षाओं की जांच करेगी सीआईडी

0

राज्य सरकार ने टीडीपीएल द्वारा आयोजित 22 JSSC -JPSC परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. वहीं, 23 परीक्षाओं की जांच अब CID करेगी. इस बड़े फैसले के साथ परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कमेटी भी गठित होगी.

 

Jharkhand JSSC JPSC Exams Cancelled: राज्य सरकार ने JSSC CGL (10/2023) समेत कुल 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इनमें JPSC की 21 परीक्षाएं शामिल हैं, जिनमें TDPL की पूर्ण या आंशिक संलिप्तता की बात सामने आई है. रद्द की गई परीक्षाओं में JPSC की 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है. इस परीक्षा में सफल हुए 342 अधिकारी वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं. इसके साथ ही कार्यरत 64 सीडीपीओ और 56 फूड सेफ्टी अफसरों की नौकरी भी अब संकट में है, क्योंकि जेपीएससी की जिन परीक्षाओं से इनकी नियुक्तियां हुई हैं, उन्हें रद्द कर दिया गया है. जेएसएससी सीजीएल से नियुक्त 1975 कर्मियों की नौकरी भी दांव पर है.

23 परीक्षाओं की CID जांच

इसके साथ ही 23 परीक्षाओं की जांच सीआइडी से कराने का आदेश भी जारी कर दिया है. एक दिन पहले हुई कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद 18 अगस्त को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इस संबंध में देर रात अधिसूचना जारी कर दी गयी. सरकार के समक्ष सीआइडी/एसआइटी की जांच में सामने आये तथ्यों और प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है.सरकार ने जेपीएससी/ जेएसएससी में अनियमितता एवं कदाचार को लेकर दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का आग्रह झारखंड उच्च न्यायालय से करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ का भी गठन किया जायेगा.

जेपीएससी की ये परीक्षाएं हुईं रद्द

  • विवि में गैर-शैक्षणिक अधिकारियों के पद (09/2025)
  • सहायक निदेशक/वरीय साइंटिफिक अफसर बैकलॉग (10/2025)
  • सहायक निदेशक/वरीय साइंटिफिक अफसर रेगुलर (11/2025)
  • ड्रग इंस्पेक्टर (12/2025)
  • राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बैकलॉग (02/2026)
  • राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता बैकलॉग (03/2026)
  • राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता रेगुलर (04/2026)
  • मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशलिस्ट) (07/2026)
  • सिविल जज जूनियर डिविजन (22/2023)
  • सहायक वन संरक्षक (03/2024)
  • फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (04/2024)
  • एपीपी बैकलॉग (05/2025)
  • एपीपी रेगुलर (06/2025)
  • सिविल सेवा परीक्षा-2025 (रेगुलर) (01/2026)
  • सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग-2025 (05/2026)
  • सिविल सेवा बैकलॉग-2023 (06/2026)
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर (18/2023)
  • सीडीपीओ (21/2023)
  • सिविल सेवा परीक्षा-2023 (01/2024)
  • छठी लिमिटेड उपसमाहर्ता परीक्षा (11/2018)
  • झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (08/2015)
  • इन परीक्षाओं की होगी सीआइडी जांच
    • फूड एनालिस्ट (05/2025)
    • उपनिदेशक प्रोसिक्यूशन (03/2025)
    • प्रोजेक्ट मैनेजर (04/2025)
    • फैक्ट्री इंस्पेक्टर (01/2025)
    • बॉयलर इंस्पेक्टर (02/2025)
    • निदेशक (07/2025)
    • पांचवीं सिविल सेवा परीक्षा (06/2013)
    • सिविल जज जूनियर (10/2015)
    • सिविल जज जूनियर विशेष (11/2015)
    • स्वॉयल कंजर्वेटर (12/2015)
    • सहायक निदेशक कृषि (03/2015)
    • सहायक निदेशक कृषि बैकलॉग (04/2015)
    • फूड सेफ्टी ऑफिसर (01/2016)
    • डेंटिस्ट (बेसिक कैडर) (02/2016)
    • सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग (27/2017)
    • कमर्शियल टैक्स (लिमिटेड) परीक्षा (10/2010)
    • सिविल सेवा परीक्षा-2016 (23/2016)
    • जियोलॉजिस्ट व केमिस्ट रेगुलर (01/2017 व 02/2017)
    • एपीपी (03/2018)
    • सिविल जज जूनियर रेगुलर (12/2018)
    • संयुक्त असिस्टेंट इंजीनियर (05/2019)
    • सिविल सर्विस परीक्षा-2021 (01/2021)
    • डेंटल डॉक्टर रेगुलर (01/2022)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights