Home India National छठ व्रतियों का अभिनंदन करने सोनिया विहार छठ घाट पर पहुँचें मनोज तिवारी

छठ व्रतियों का अभिनंदन करने सोनिया विहार छठ घाट पर पहुँचें मनोज तिवारी

0
छठ व्रतियों का अभिनंदन करने सोनिया विहार छठ घाट पर पहुँचें मनोज तिवारी

सोनिया विहार के विशाल यमुना तट पर व्रतधारियों का अभिनंदन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, श्री राकेश मिश्रा, श्री नीलकांत बख्शी एवं पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री मनीष सिंह घाट पर पहुँचे। उन्होंने मोटर बोट से यमुना के अंदर जाकर सोनिया विहार, जगतपुर, बाबा कॉलोनी बुराड़ी, के लगभग पाँच किलोमीटर लंबे यमुना तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रहे लाखों श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात सोनिया विहार यमुना तट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया और छठ गीत सुनाकर भक्तिमय वातावरण कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शिविर के आयोजक श्री आनंद त्रिवेदी ने किया।

श्री मनोज तिवारी ने कहा खगोल वैज्ञानिकों के लिए सूर्य सबसे बड़ा ग्रह है। सारे ग्रह नक्षत्र इसकी परिक्रमा करते हैं, मगर लोकमानस पर सूर्य भी एक व्यक्ति है। उनके भी रिश्ते-नाते हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर सारा देश ही नहीं फिजी, गुयाना, मॉरिशस और अमेरिका, इंग्लैंड जहां-जहां भी पूर्वांचल के लोग गये, छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।


किरणों में भेदभाव नहीं है। राज्यसत्ता और कल्याणकारी संस्थाओं के लिए सूर्य का समरस व्यवहार मूल्य स्थापना करता है। राज्य व्यवस्था को भी सूर्य की भांति अभावग्रस्त व्यक्ति की जरूरतों की पूर्ति करने वाला होना चाहिए। वंचित पीड़ितों की वाणी को सुनना और तदनुकूल संवेदनापूर्ण हृदय से उसकी सहायता करना। उन्होंने दिल्ली की सुख संमृध्दि की कामना के साथ सभी दिल्लीवालों को महापर्व की बधाई दी ।
संगठन महामंत्री सिध्दार्थन ने महापर्व ने महापर्व छठ की शुभकामना देते हुए दिल्ली की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पर जिलाध्यक्ष अजय महावर, भाजपा नेता दीपक त्यागी, डाॅ. यू के चैधरी, निगम पार्षद सुषमा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडे, संजीव मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights