Home India National 11 शव 11 सवाल

11 शव 11 सवाल

0
11 शव 11 सवाल

दिल्ली का बुराड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार यहां पहले की तरह कोई गैंगवार तो नहीं हुआ है लेकिन जो कुछ हुआ उसको देखकर यहां के लोग दहशत में जरूर हैं। लोगों के लिए रविवार का दिन हमेशा की ही तरह था, लेकिन अचानक से उनके लिए इसके मायने बदल गए। वजह थी एक घर में मिले ग्यारह लोगों के शव। जिन लोगों के शवों को पुलिस ने बरामद किया है उनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। एक साथ इतने शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों के जुबान पर सिर्फ यही सवाल था कि ऐसा क्यों और कैसे हुआ। लेकिन फिलहाल इस सवाल का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है।
रहस्यमयी मौत पर पुलिस का सबसे पहले माथा तब ठंका जब उसने पाया कि बुजुर्ग महिला की मौत गला दबाने से हुई है। हालांकि, अब भी वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

लेकिन उनके सामने कम से कम ये 11 सवाल उठ रहे हैं।

1. बुजुर्ग महिला का कत्ल किसने किया और क्यों किया?
2. घर का मुख्य दरबाजा क्यों खुला था या किसने खोला?
3. घर में कोई लूटपाट नहीं हुई तो फिर क्या बुजुर्ग महिला को किसी घर के जानकर या करीबी ने मारा? घर में काफी कैश रखा था पर उसको किसी ने क्यों नहीं चुराया?
4. अगर बाकी 10 लोगों ने आत्महत्या की तो किस वजह से?
5. इतने लोगों के आत्महत्या की तो घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला?
6. घर के हालत और गले में लटकी चुन्नी इशारा कर रही है ये परिवार काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था?
7. अगर घर में एक कत्ल हुआ या कोई बाहरी आया तो कुत्ते ने भोंका क्यों नहीं?
8. जबकि कुत्ता छत पर ठीक उसी जगह चेन से बंधा था जिस छत के नीचे जाले से लटके हुए शव मिले?
9. कुछ बच्चों के पैर जमीन से टच भी हो रहे हैं तो क्या उनको भी मार कर लटकाता गया ताकी वो भी आत्महत्या लगे?
10. सभी ने एक जगह ही खुदकुशी की आसपास लटक कर। मतलब किसी को पहले वाले को मरता देख बिल्कुल डर नहीं लगा?
11 . मैन गेट और पहली मंजिल का गेट खुला हुआ था। दरवाजा क्यों खुला था? किसी बाहरी की साजिश तो नहीं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights