पंजाब एण्ड सिंध बैंक, अंचल लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

4

पंजाब एण्ड सिंध बैंक, अंचल लखनऊ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यालय व शाखाओं मे कार्यरत महिला स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया |

कार्यक्रम के दौरान अंचल प्रमुख श्री ए. एन. सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यस्थल एवं समाज में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और बैंकिंग क्षेत्र में भी उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को रोचक एवं आकर्षक बनाने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा महिलाओं से संबंधित सांस्कृतिक गीत गायन कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिला कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर समान अवसर तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर अंचल कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक श्री तरुण कांती रॉय जी और श्री हनुमान राम टाक जी की कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण उपस्थिति रही |