Home Adhyatm Adhyatm कुबेरेश्वर धाम में जनसेवा का नया अध्याय: चिकित्सालय और मीडिया सेंटर का लोकार्पण, बेलपत्र के पौधे भेंट कर दिया ‘ग्रीन शिवरात्रि’ का संदेश

कुबेरेश्वर धाम में जनसेवा का नया अध्याय: चिकित्सालय और मीडिया सेंटर का लोकार्पण, बेलपत्र के पौधे भेंट कर दिया ‘ग्रीन शिवरात्रि’ का संदेश

0
कुबेरेश्वर धाम में जनसेवा का नया अध्याय: चिकित्सालय और मीडिया सेंटर का लोकार्पण, बेलपत्र के पौधे भेंट कर दिया ‘ग्रीन शिवरात्रि’ का संदेश

श्री कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सेवा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ‘पंडित रामेश्वर मिश्रा प्राथमिक चिकित्सालय’ एवं अत्याधुनिक ‘मीडिया सेंटर’ का भव्य उद्घाटन आज संपन्न हुआ। पंडित प्रदीप मिश्रा जी के पावन सानिध्य और मध्य प्रदेश शासन के माननीय मंत्री श्री विश्वास सारंग जी के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया गया।


अनुभवी डॉक्टर्स की टीम संभालेगी कमान: धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए अनुभवी चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। इस अस्पताल की मुख्य टीम में डॉ. रितेश शर्मा, डॉ. नवीन मेहर, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. गौरव ताम्रकार, डॉ. भरत आर्य, डॉ. तापस आर्य, डॉ. गगन नामदेव एवं ब्लड बैंक से अंबर जी के साथ डॉ. शेरिन पी. शाजी, डॉ. अभिमन्यु सिंह, डॉ. राजू परमार एवं डॉ. धनंजय त्यागी अपनी सेवाएँ देंगे। यह पूरी टीम धाम पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को 24×7 त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
ग्रीन शिवरात्रि जागरूकता एवं पौधा वितरण: पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को ‘बेलपत्र’ के पौधे वितरित किए गए। विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा आगामी शिवरात्रि को ‘ग्रीन शिवरात्रि’ के रूप में मनाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति: समारोह में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
श्री सुदेश राय, विधायक (सीहोर)
श्री नरेश मेवाड़ा, जिलाध्यक्ष
श्री प्रिंस राठौड़, अध्यक्ष (नगर पालिका)
श्री राहुल वर्मा, सरपंच (चापलाखेड़ी)
श्री धर्मेंद्र, सरपंच (भातोली)

अत्याधुनिक सुविधाएं: मुख्य अतिथि श्री विश्वास सारंग जी ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया और इसे धार्मिक पर्यटन व जनसेवा का एक बेहतरीन मॉडल बताया। साथ ही, नवनिर्मित मीडिया सेंटर पत्रकारों को समाचार कवरेज के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट और आधुनिक वर्कस्टेशन की सुविधा प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights