Home Sports भारतीय पॉवरलिफ्टिंग टीम ने जीते छह स्वर्ण

भारतीय पॉवरलिफ्टिंग टीम ने जीते छह स्वर्ण

0
भारतीय पॉवरलिफ्टिंग टीम ने जीते छह स्वर्ण

द्रोणाचार्य अवॉर्डी भूपेन्द्र धवन के प्रशिक्षण में भारतीय टीम ने जर्मनी में आयोजित यूरोपियन पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करतेहुए छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

सुरेन्द्र सिंह सभी को चौंकाते हुए दो स्वर्ण जीतने पर सर्वश्रेष्ठ पॉवरलिफ्टर घोषित किए गए। क्लासिक रॉ वर्ग में दो खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड भी बनाए। ओलंपिया चैंपियन मुकेश सिंह ने पिछला रिकॉड सुधारते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। रजत गोयल ने भी नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए मुकेश सिंह के बेटे विनय गहलोत ने रजत पदक जीता। इनके प्रदर्शन पर कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी भूपेन्द्र धवन ने संतोष जताते हुए कहा कि ‘हमारे खिलाड़ियों में और बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। जिससे ये सभी पॉवरलिफ्टर भविष्य में चमक बिखेरेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights