Home India News Place फैन कल्ब ने कोहली को अवार्ड से नवाजा

फैन कल्ब ने कोहली को अवार्ड से नवाजा

0
फैन कल्ब ने कोहली को अवार्ड से नवाजा

 

नई दिल्ली –

भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की पूरी दुनिया कायल है. फिलहाल विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ इंग्लेंड दौरे पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टैस्ट मेच 1 अगस्त से इंग्लैंड के बर्मिंधम में खेला जाना है. इंग्लैंड की बार्मी आर्मी भी कोहली की बल्लेबाजी की कायल है. इसी बीच कोहली को इंग्लैंड के फैन कल्ब बार्मी आर्मी के द्वारा 2017-2018 का बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया.

 

कोहली को बिते दिन बुधवार को एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच के दोरान इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बात अगर इस फैन कल्ब की करे तो ये इंग्लैंड का ये फैन कल्ब इंग्लैंड के हर मैच में खिलाड़ियो के समर्थन में स्टेडियम में मौजूद रहती है.

 

 

वहीं अगर बात भारतीय कप्तान विराट कोहली की करे तो कोहली को 2017 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी दिया गया था और साथ ही कोहली को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का भी अवार्ड से भई नवाजा गया था.इसके अलावा उन्हें आईसीसी वनडे टीम का कप्तान भी घोषित किया गया था.

 

 

बात अगर बीसीसीआई की करे तो बीसीसीआई के द्वारा कोहली को 2016- 2017 और 2017-2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया था.इस तरह भारतीय कप्तान विराट कोहली को हाल ही के दिनों में कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है और अब इंग्लैंड के फैन कल्ब बार्मी आर्मी के द्वारा 2017-2018 का बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर के अवार्ड मिलने के बाद कोहली को मिले सम्मान में ये भी एक अवार्ड शामिल हो गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights