Home India News Place मुंबई में भीड़भाड़ वाले इलाके में गिरा प्लेन, 5 की मौत

मुंबई में भीड़भाड़ वाले इलाके में गिरा प्लेन, 5 की मौत

0
मुंबई में भीड़भाड़ वाले इलाके में गिरा  प्लेन, 5 की मौत

मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक प्लेन क्रैश हो गया। यह चार्टर्ड प्लेन था। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए हादसे से हड़कंप मच गया। अब तक पांच लोगों की मौत की खबर आई है। मरने वालों में सड़क पर चल रहा एक व्‍यक्ति भी शामिल है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं और बचाव अभियान जारी है। मुंबई पुलिस ने घटना की जांच कर रही है

गौरतलब है कि घाटकोपर में जागृति बिल्डिंग के पास एक निर्माणाधीन इमारत पर दिन के वक्त एक चार्टर्ड प्लेन आ गिरा। जैसा की बताया जा रहा है कि VT-UPZ प्लेन वर्ष 2014 तक यूपी सरकार का था। बाद में यूपी सरकार ने इसे यूवाई एविएशन बांबे को बेच दिया। इस प्‍लेन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी पूर्ण रूप से नहीं मिल पाई है। नागर विमानन महानिदेशालय के मुताबिक हादसे में विमान में सवार दो पायलट, दो इंजिनियर और सड़क पर चल रहे एक व्‍यक्ति की मौत हो गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights