विरोधियों को मिला पीएम का मुंहतोड़ जवाब, चुनाव जीतने की मशीन नहीं है भाजपा- मोदी

6 अप्रैल यानी आज भारतीय जनता पार्टी अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है.

352
पीएम मोदी बंगाल रैली

नई दिल्ली: 6 अप्रैल यानी आज भारतीय जनता पार्टी अपना 41वां स्थापना दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है।

दिल जीतने का अभियान है भाजपा- पीएम मोदी

विपक्ष और अपने विरोधियों को जवाब देते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बीजेपी लोगो की दिल जीतने का अभियान है, यहीं कारण हैं कि हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है। मोदी ने सबको भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। पार्टी के गौरवशाली यात्रा के आज 41 वर्ष पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है।

सत्ता छोड़ी, लेकिन नियमों से नहीं किया समझौता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा को राह दिखाई, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाया है। हमारे यहां व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। एक वक्त था जब अटल बिहारी ने एक वोट से सरकार गिरने दी, लेकिन नियमों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक स्वार्थ के लिए दल टूटे हैं, लेकिन भाजपा में कभी ऐसा नहीं हुआ।

भाजपा ने दिलाया कश्मीर को संवैधानिक अधिकार 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भाजपा के कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा की। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। पीएम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाएं। अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाएं। वहां से आतंकवाद का खात्मा कर विकास किया जा रहा है।