Home India National सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सफाईकर्मियों की मदद के लिए उठाया यह बड़ा कदम

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सफाईकर्मियों की मदद के लिए उठाया यह बड़ा कदम

0
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सफाईकर्मियों की मदद के लिए उठाया यह बड़ा कदम

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दरियादिली की एक और मिसाल सामने आ रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का कर्ज चुकाने की घोषणा के बाद अब उन्होंने मेनहोल और सीवरों की सफाई हाथों से करने वाले सफाईकर्मियों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। ‘बिग बी’ ने अपने वादे को पूरा करते हुए उनके लिए मशीनों का इंतजाम किया है।

अमिताभ ने  ट्वीट कर कहा, ‘हाथों से सफाई करने वाले कर्मियों की अमानवीय स्थिति को देखते हुए मैंने उनके लिए 50 मशीनें खरीदने का वादा किया था। आज मैंने उस वादे को पूरा कर दिया है! सफाईकर्मियों को 25 छोटी अलग-अलग मशीनें और बीएमसी को एक बड़ी ट्रक मशीन उपहार में दी है।’

दरअसल, इसी साल 24 नवंबर को एक पत्र लिखकर अमिताभ ने मैनुअल स्केवेंजर्स एसोसिएशन (एमएसए) और मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से कहा था कि वह मेनहोल और सीवर नालों में सफाई के लिए उनमें उतरने वाले सफाईकर्मियों के लिए कुछ करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरा योगदान सफाईकर्मियों को इस अमानवीय कार्य को करने से रोकने और उन्हें समाज में सम्मान और गरिमा दिलाने के लिए है।’ अमिताभ ने सफाईकर्मियों के लिए मशीनें खरीदने के लिए 50 लाख रुपये देने का वादा किया था।

अमिताभ ने  कहा, ‘मैं बीएमसी को एक बड़ी मशीन और सफाईकर्मियों को छोटी मशीनें दान कर रहा हूं।’ उन्होंने बीएमसी और एमएसए से मशीनों के सही प्रयोग की निरंतर रिपोर्ट देने का भी आग्रह किया है। अभिनेता किसानों की मदद के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights