Home India बाढ़ प्रभावित हिंदू परिवारों की मदद के लिए आगे आए समाज – सुरेन्द्र कुमार गुप्ता

बाढ़ प्रभावित हिंदू परिवारों की मदद के लिए आगे आए समाज – सुरेन्द्र कुमार गुप्ता

0
बाढ़ प्रभावित हिंदू परिवारों की मदद के लिए आगे आए समाज – सुरेन्द्र कुमार गुप्ता

दिल्ली प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि वजीराबाद पुल के पास स्थित हिंदू बस्ती, जहाँ पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हमारे सैकड़ों हिंदू भाई-बहन निवास करते हैं, यमुना में आई बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। यहाँ रहने वाले लगभग 800 से 1000 परिवार इस समय जीवन के गहरे संकट से गुजर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राशन, वस्त्र, बिस्तर, दवा और अन्य आवश्यक सामग्री की आवश्यकता है।
श्री गुप्ता ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया कि इन पीड़ित हिंदू परिवारों की सेवा और सहायता के लिए विहिप सेवा आयाम के माध्यम से सहयोग पहुँचाएँ, ताकि यह मदद सीधे और सुव्यवस्थित तरीके से पीड़ित परिवारों तक पहुँच सके।

वजीराबाद बाढ़ प्रभावित हिंदू बस्ती हेतु अस्थाई शिविरों की व्यवस्था के संबंध में।
सहयोग राशि जमा करने हेतु खाता विवरण की जानकारी भी साझा की है

बैंक खाता का नाम INDRAPRASTHA VISHWA HINDU PARISHAD, खाता संख्या 90232010044820 और IFSC कोड : CNRB0019023 है।

सहयोग के लिए कुछ फोन नंबर भी साझा किए गए है जिनमें श्री तोता राम: 9555006437
,श्री अनिल भारद्वाज: 9560669569,श्री बलवीर: 9899323270, श्री वीरेंद्र शर्मा: 9811382366 शामिल हैं।

श्री गुप्ता ने समाज के सभी वर्गों को अपील करते हुए कहा – “आपकी हर संभव सहायता इन पीड़ित परिवारों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। हम सब मिलकर अपने विस्थापित हिंदू भाइयों के जीवन में आशा की किरण जगाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights