Home World अमेरिका में कोरोना के 9 लाख से ज्यादा मरीज, दुनियाभर में करीब 2 लाख लोगों की मौत

अमेरिका में कोरोना के 9 लाख से ज्यादा मरीज, दुनियाभर में करीब 2 लाख लोगों की मौत

0
अमेरिका में कोरोना के 9 लाख से ज्यादा मरीज, दुनियाभर में करीब 2 लाख लोगों की मौत

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में मरने वालों की संख्या करीब दो लाख हो गई है जिनमें से दो तिहाई सबसे बुरी तरह प्रभावित यूरोप से हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चला है कि शनिवार (25 अप्रैल) रात करीब 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार) तक कुल 1,99,272 लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोनो वायरस के संक्रमित मामलों की वैश्विक संख्या 28,40,830 हो गई है, जिनमें से 8,03,139 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत

आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अमेरिका अब कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित है जहां कोविड-19 से मृतकों की संख्या 52,063 हो गई है और कुल संक्रमितों की संख्या 9,07,096 है। इनमें से 99,121 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इटली कोविड-19 से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 25,969 लोगों की मौत के साथ 1,92,994 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि 60,498 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

पाकिस्तान में जुलाई तक 2 लाख हो सकती है कोरोना मरीजों की संख्या: WHO

इसी प्रकार स्पेन में 2,23,759 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 22,902 लोगों की मौत हुई। फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से 22,279 लोगों ने जान गंवाई है एवं कुल 1,59,952 मामलों की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन में 20,380 मौतों के साथ कुल 1,49,554 लोग संक्रमित हुए हैं। चीन में जहां पर दिसंबर में सबसे पहले संक्रमण की शुरुआत हुई, वहां 4,636 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है और 83,901 लोग संक्रमित हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights