‘थलाइवा’ एक्टर को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

हिंदी सिनेमा जगत से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक अपना अलग पहचान बनाने वाले 'थलाइवा' अभिनेता रजीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रजनिकांत को 71साल के उम्र में 51वें दादा साहब ​फाल्के पुरस्कार के ऐलान के साथ ही रजीनकांत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

297
'थलाइवा' एक्टर को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

New delhi: हिंदी सिनेमा जगत से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक अपना अलग पहचान बनाने वाले ‘थलाइवा’ अभिनेता रजीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रजनिकांत को 71साल के उम्र में 51वें दादा साहब ​फाल्के पुरस्कार के ऐलान के साथ ही रजीनकांत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

स्टार्स ने दी बधाईयां

इतिहास रचने वाले एक्टर रजनीकांत के इस पुरस्कार के ऐलान से उनके फैंस के बीच एक बड़ी खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने की जानकारी दी है। रजनीकांत को इनती बड़ी उपलब्धि हालिस होने पर सभी स्टार्स उन्हें बधाई दी है।

Image

प्रकाश जावडेकर ने आज घोषणा की

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज घोषणा की है कि सुपरस्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. जावडेकर ने रजनीकांत को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान अभिनेताओं में से एक बताया. रजनीकांत को यह अवॉर्ड मिलने पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है.

सुभाष घई ने ​ट्विट कर दी बधाई

‘थलाइवा’ अभिनेता रजीकांत को 51वें दादा साहब ​फाल्के पुरस्कार मिलने के ऐलान के बाद ‘थलाइवा’ को बधाईयां देने की लरी लग गई हैं. बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर सुभाष घई ने मिलने को लेकर बधाई दी है। डायरेक्टर सुभाष घई ने ​ट्विटर पर ​लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र रजनीकांत आप एक सुपरस्टार होने के साथ ही सुपरमैन जिसके पास विनम्र मन भी है उनको दादा साहब ​फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई। आप जैसे प्रतिष्ठित अभिनेता को ये पुस्कार मिलना आने वाली पीढ़ी को वास्तव में प्रेरित करेगा। मुझे ज्यूरी मेंबर होने का सम्मान मिला…।’