Home India News Place Bois Locker Room: सनसनीखेज खुलासा, लड़की ने खुद बनाया था गैंगरेप का प्लान

Bois Locker Room: सनसनीखेज खुलासा, लड़की ने खुद बनाया था गैंगरेप का प्लान

0
Bois Locker Room: सनसनीखेज खुलासा, लड़की ने खुद बनाया था गैंगरेप का प्लान

देश को हिलाकर रख देने वाले बॉयज लॉकर रूम मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर स्नैपचैट के वायरल हुए स्क्रीनशॉट में गैंगरेप की बात लड़का नहीं, बल्कि एक लड़की कर रही थी। वह फर्जी आईडी सिद्धार्थ से दूसरे लड़के से चैटिंग कर रही थी। दक्षिण दिल्ली की यह लड़की नाबालिग है।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पहचान के बाद इस लड़की से पूछताछ की है। लड़की का कहना है कि वह जिस लड़के से चैटिंग कर रही थी, उसका चरित्र और गैंगरेप की बात पर उसकी प्रतिक्रिया जानना चाहती थी। वह मजे के लिए ऐसा कर रही थी। इस चैटिंग का बॉयज लॉकर रूम से कोई लेना-देना नहीं है।
साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने रविवार को आधिकारिक बयान भेजकर कहा था कि बॉयज लॉकर रूम व स्नैपचैट का वायरल स्क्रीनशॉट अलग-अलग हैं। दोनों का कोई लेना-देना नहीं है। स्क्रीनशॉट मार्च महीने का है और बॉयज लॉकर रूम अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में बना था। बॉयज लॉकर रूम मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो स्नैपचैट के स्क्रीनशॉट को इससे जोड़ दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कहा जाने लगा था कि बॉयज लॉकर रूम से लड़कियों को गैंगरेप की धमकी दी जा रही है।
‘अमर उजाला’ ने इस बात का शनिवार को ही खुलासा कर दिया था। दिल्ली पुलिस बॉयज लॉकर रूम के ग्रुप एडमिन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक नाबालिग को पाबंद किया गया है। साइबर सेल ने इस मामले में लॉकर रूम के कई और लड़कों की  पहचान कर ली है। अब पहचाने गए लॉकर रूम से जुड़े छात्रों की संख्या 24 से ज्यादा हो गई है। सभी से पूछताछ की गई है। इनमें से कुछ नाबालिग हैं। इनमें से ज्यादातर का कहना है कि उन्होंने लॉकर रूम ग्रुप में न तो कोई चैटिंग की और न ही फोटो शेयर की थी। सभी के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

Image

लड़की ने खुद बनाया था गैंगरेप का प्लान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्नैपचैट के स्क्रीन शॉट मामले में पता लगा है कि यह लड़की दूसरी लड़कियों के साथ गैंगरेप की बात कर रही थी। लड़की फर्जी आईडी से जिस लड़के के साथ गैंगरेप का प्लान बनाने की चैटिंग कर रही थी, वह लड़का भी नाबालिग है। लड़की के ऐसी बात करने के बाद उस लड़के ने फर्जी आईडी सिद्धार्थ से चैटिंग करना बंद कर दिया था। इस लड़के ने ही इस चैटिंग का स्क्रीनशॉट लेकर दूसरे ग्रुप में शेयर कर दिया था। पुलिस ने फिलहाल इस लड़की और लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

#BoisLockerRoom: दिल्ली में गैंगरेप का प्लान कैसे बनाते हैं स्कूली लड़के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights