भारत के बच्चों का बचपन सुरक्षित बनाने के लिए कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन और रेड एफएम ने हाथ मिलाया

0
  • कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा स्थापित सुरक्षित बचपन फंड के लिए धन संग्रह के लिए रेड एफएम चलाएगा अभियान।
  • सुरक्षित बचपन फंड से हिंसा के शिकार बच्चों को स्वास्थ्य और कानूनी सहायता के साथ-साथ मानसिक आघात से उबरने के लिए काउंसिलिंग की मदद दी जाएगी।  

भारत के बच्चों का बचपन सुरक्षित बनाने के लिए कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन और रेड एफएम बजाओ फॉर ए कॉज ने हाथ मिलाया है। जिसके तहत रेड एफएम कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा स्थापित सुरक्षित बचपन फंड के लिए धन संग्रह करने के लिए  teen hafte  तक अभियान चलाएगा। सुरक्षित बचपन फंड से हिंसा के शिकार बच्चों को स्वास्थ्य और कानूनी सहायता के साथ-साथ मानसिक आघात से उबरने के लिए काउंसिल की मदद दी जाएगी।   

‘’सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत’’ बनाने के उद्देश्‍य से ‘’रेड एफएम बजाओ फॉर ए कॉज’’ अपनी वार्षिक सीएसआर पहल के तहत कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन के साथ सहयोग कर रहा है। इस पहल के तहत शुरू होने वाले ‘’बजाओ फॉर ए कॉज़’’ बाल श्रमजबरिया वेश्यावृत्तिदुर्व्‍यापार और यौन शोषण के खिलाफ एक साल का अभियान शुरू कर रहा है। गौरतलब है कि रेड एफएम हर साल लोगों में जागरूकता पैदा करने और सहायता के लिए धन जुटाने के लिए सामाजिक महत्व का एक मुद्दा उठाता है और वह समाज के उन कमजोर और हाशिए के लोगों की मुखर आवाज बनता है, जिनकी आवाज अनसुनी रह जाती है।

कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन का सहयोग करते हुए रेड एफएम देशभर के श्रोताओं को ‘’सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत’’ बनाने के लिए तन और मन से अपना पुरजोर समर्थन करने और बाल हिंसा से प्रभावित समाज के कमजोर और वंचित बच्चों के लिए धन देने का आग्रह करेगा। इस पहल के तहत एफएम रेडियो स्टेशन बंधुआ मजदूरी से मुक्त हुए और अन्‍य बच्‍चों की दुर्दशा के वास्तविक जीवन की कहानियों को भी साझा करेगा जो अभी भी अपना बचपन बचाए जाने की आस कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण काम के लिए रेड एफएम को उम्‍मीद है कि वह नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता श्री कैलाश सत्‍यार्थी के साथ मिलकर जनता को शिक्षित, संगठित और गोलबंद कर पाएगा और बाल श्रम और शोषण को खत्म करने में सफल हो पाएगा। ‘’सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भारत’’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध यह पहल बाल मजदूरी से मुक्‍त और पुनर्वासित कराए गए बच्‍चों का बड़े पैमाने पर मदद करेगी। ऐसे शोषित बच्चों को मदद पहुंचाने का रेड एफएम का यह अभियान एक साल तक चलेगा।

 कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन के साथ सहयोग पर टिप्पणी करते हुए रेड एफएम की सीओओ निशा नारायणन का कहना है, “बजाते रहो, रेड एफएम का मंत्र है। ‘बजाओ फॉर ए कॉज़ हमको विरासत में मिला है और हम लगातार अपनी पहलों में इसको लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हरेक साल हम इस सीएसआर अभियान का अनेक मुद्दों और सरोकारों के लिए संचालन करते हैं और इसके लिए बाजारों और शहरों तक हमारी पहुंचने की कोशिश होती है। उदाहरणस्‍वरूप मुम्‍बई में सेक्स श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा, कोलकाता में 50 सरकारी स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों की स्थापना,दिल्ली में अनाथ या यतीम बच्चों के लिए धन जुटाने और इस साल पूरे भारत में सभी प्रकार के शोषण के खिलाफ सुरक्षित बचपन जैसे अभियान इसमें शामिल हैं। हमारा मानना ​​है कि श्री सत्‍यार्थी की सुरक्षित बचपन‘ पहल के साथ हमारा सहयोग युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। हम उन्‍हें एक ऐसा जीवन देने के लिए अग्रसर हैं जिसके वे हकदार हैं।‘’  

रेड एफएम के सहयोग पर टिप्पणी करते हुए नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी कहते हैं ‘’हमारा देश जो विकास और तकनीकी प्रगति के लिए प्रयासरत हैवहां बाल मजदूरी अभी भी सबसे बड़ी राष्ट्रीय त्रासदी है, क्योंकि यह गरीबी और निरक्षरता को कायम रखता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत में हर घंटे चार बच्‍चों का यौन शोषण किया जाता है और आठ मिनट पर एक बच्‍चा लापता हो जाता है। अकसर इन बच्चों को यौन दासता और बंधुआ मजदूरी के लिए बेचा जाता हैजो खतरनाक परिस्थितियों में काम करते हैं। इन बच्‍चों को उनकी मासूमियतउनके सपनों और उनके बचपन से अलग किया जा रहा है। उन बच्‍चों को हताश और असहाय जीवन जीने के लिए अभिशप्‍त किया जा रहा है। मैं इस बात को अस्‍वीकार करता हूं कि उनकी समस्‍याओं का समाधान नहीं हो सकता। मैं हमेशा आपसे यह कहता हूं कि आप जब कभी भी किसी बच्‍चे को मजदूरी करते हुए देखें तो आप उसी तरह से गुस्‍सा होइए जैसे कि आपके बच्‍चे से मजदूरी करायी जा रही हो। आपके सहयोग और समर्थन से हम इस सामाजिक बुराई को दूर कर सकते हैं और उनको न्‍याय दिला सकते हैं जो इस दासता और हिंसा का सामना कर रहे हैं। अपने साथ मैं ‘’सुरक्षित बचपनसुरक्षित भारत’’ बनाने में योगदान के लिए रेड एफएम की सराहना करता हूं।‘’

रेड एफएम और कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन का यह साझा प्रयास सुरक्षित बचपन के संदेश को व्यापक रूप से फैलाने की एक योजना का हिस्सा है। देश के बड़े महानगरों दिल्लीकोलकाता,मुम्‍बई और बेंगलुरु में ऑन-एयर कार्यक्रमों के माध्यम से यह लोगों पर अधिक से अधिक प्रभाव डाल सकेगा। इसी महीने से शुरू इस कार्यक्रम के लिए श्रोता 1000 रुपये का दान कर सकते हैं, जिसे धारा 80 जी के तहत आयकर से मुक्‍त रखा गया है। रेड एफएम का उद्देश्य उन निर्दोष चेहरों पर मुस्कुराहट लाना है और उन्हें खूबसूरत जीवन में विश्‍वास दिलाना है। नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता श्री कैलाश कैलाश सत्‍यार्थी द्वारा स्‍थापित कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन इस दुनिया को बच्चों के लिए सुरक्षित और बेहतर बनाने के अभियान में जुटा हुआ है और रेड एफएम जैसे रेडियो माध्‍यम के साथ सहयोग करके वह अपने कारवां को और आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्‍नशील है।

93.5 रेड एफएम एक परिचय

रेड एफएम का स्‍लोग्‍न है- ‘’हम अपरिवर्तनीय हैंहम युवा, संयमित और आधुनिक हैं। हम इस सहस्राब्दी की आवाज़ हैं। हम देश के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क में से एक हैं और हम रेड एफएम हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम केवल सुपर हिट संगीत देते हैं। हमारे रेड एफएम का फलसफा और रवैया ‘’बजाते रहो’’ का है। हम हमेशा लोगों के लिए वही बोलते हैं जो उनके लिए सही है। हम अपने श्रोताओं के लिए वही करते हैं जो उनके दिलों में है। इसीलिए उनके साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करने के लिए हमें उनकी ‘’अभिव्यक्ति का स्टेशन’’ कहा जाता है। हम कुछ अलग करते हैं। हम भेड़चाल नहीं चलते हैं और उसके नियमों का पालन नहीं करते हैं। रेड एफएम 237 से अधिक पुरस्‍कार जीतने वाला ऐसा अभियान है, जिसे सर्वश्रेष्ठ ब्रांडसर्वश्रेष्‍ठ एफएम स्टेशन और सर्वश्रेष्‍ठ आरजे का सम्‍मान हासिल है।

कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन एक परिचय

कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन एक ऐसी दुनिया की कल्पना करता है, जहां सभी बच्चे स्कूल में नि:शुल्‍क शिक्षा पा सकेंगे। वे सुरक्षित और स्वस्थ होंगे और उन्हें अपनी क्षमता को निखारने का भरपूर अवसर मिलेगा। फाउंडेशन का उद्देश्‍य बाल श्रम और दासता को खत्‍म करना है। इस संदर्भ में कहा जा सकता है कि बच्चों के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसाओं को दूर करना है। इसे जमीनी और वैश्विक स्‍तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए श्री कैलाश सत्‍यार्थी पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से सक्रिय हैं। श्री सत्‍यार्थी के सपनों और उनके अभियान को आगे बढ़ाने के काम में युवाओं को भी शामिल किया गया है। फाउंडेशन के काम में सरकारव्‍यापारिक जगत और समुदायों के बीच अधिक सहयोग बने, इसके प्रयास भी सम्मिलित हैं।

डेनिम शर्ट में घर के बाहर निकलीं पूनम पांडे, फैंस ने पूछा ‘पैंट कहां है’

0

फिल्म स्टार्स अक्सर ही मुंबई में पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किए जाते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती है जिन्हें देखने के बाद फैंस उनके लुक और फैशन स्टेटमेंट का जिक्र करते है. कई बार तो फैंस उनके स्टाइल को फॉलो भी करते हैं वहीं कई बार सेलिब्रिटीज को और ने खराब फैशन सेंस के चलते आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है. इन बार अपने लुक को लेकर चर्चाओं में हैं अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे.

दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे अपने मुंबई में काफी लुक में स्पॉट की गईं. वह अपने घर से बाहर सिर्फ एक डेनिम शर्ट के साथ हाई हील्स की सेंडिल और पिंक गॉगल्स में आ गईं.

ऐसे में पूनम को वहां से गुजरते देख आने-जाने वाले लोग सिर्फ उन्हें ही देख रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

‘रेस 3’ की धमाकेदार कमाई के बीच ‘रेस 4’ को लेकर हुआ ऐलान

जहां फैंस को पूनम का ये लुक काफी पसंद आ रहा है वहीं कुछ यूजर्स उनके इस लुक की काफी आलोचना भी कर रहे हैं. काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ‘पूनम पैंट पहनना भूल गई हैं.’

वहीं पूनम के फैंस इसे गजब का फैशन स्टेटमेंट करार दे रहे हैं. फिल्मों की बात करें तो पूनम अभिनेता शक्ति कपूर के साथ एक फिल्म ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ पर काम कर रही हैं.

पूनम दुनिया भर में अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए मशहूर हैं. ऐसे में उनका ये लुक किसी के लिए चौंकाने वाली बात नहीं हैं. पूनम का सोशल मीडिया एकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनकी हॉट तस्वीरों से गुलजार है.

हाल ही में पूनम पांडे ने एक नया ट्रेंड शुरू किया था. इसके तहत वो सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो से लड़कियों को हॉट बनने कि टिप्स दे रही हैं.

इन वीडियो में पूनम लड़कियों को एक शर्ट से हॉट ड्रेस बनाना सिखाती हैं. बता दें कि साल 2012 में पूनम ने किंगफिशर कैलेंडर में अपनी जगह बना ली थी. इस दौरान उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली थी.

इसके साथ ही वो अभी तक कई फैशन मैग्जीन और कैलेंडर के लिए हॉट फोटोशूट करा चुकी हैं. इस दौरान उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली थी. इसके साथ ही वो अभी तक कई फैशन मैग्जीन और कैलेंडर के लिए हॉट फोटोशूट करा चुकी हैं.

 

‘रेस 3’ की धमाकेदार कमाई के बीच ‘रेस 4’ को लेकर हुआ ऐलान

0

डेक्कन क्रॉनिकल अखबार की मानें तो ‘रेस 3’ की कमाई से सलमान खान इतने खुश हैं कि वो अगली सीरिज में काम करना चाहते हैं.
नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ के हिट होते ही अगली सीरिज ‘रेस 4’ को लेकर अटकलें शुरु गई हैं. वजह ये भी है कि ‘रेस 3’ फिल्म के आखिर में सलमान ने खुद बताया है कि ‘रेस 4’ बनेगी लेकिन वो उस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी. डेक्कन क्रॉनिकल अखबार की मानें तो ‘रेस 3’ की कमाई से सलमान खान इतने खुश हैं कि वो अगली सीरिज में काम करना चाहते हैं. इसी बीच अब ‘रेस 4’ को लेकर इस सीरिज के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बड़ी जानकारी दी है.

बाबा राम रहीम जैसे साधुओं से समाज को सावधान करेंगे- एन.सी. बंसल, निर्माता

‘रेस 4’ जरुर बनेगी

रमेश तौरानी ने कहा है कि ‘रेस 4’ जरुर बनेगी. उन्होंने हाल ही इससे जुड़े सवाल पर कहा, ”वो बनेगी. रेस 4 जरुर बनेगी. पहले स्क्रिप्ट बनेगी, फिर डिसाइड होगा. अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है. आगे उन्होंने काह कि जैसे ही उन्हें रेस 4 की स्क्रिप्ट मिलेगी वो स्टारकास्ट फाइनल कर लेंगे. क्या सलमान खान रेस 4 का हिस्सा होंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, जरुर होंगे. सलमान खान नहीं होंगे तो कैसे होगा.”
रमेश तौरानी के इस बयान से साफ हो गया है कि सलमान खान रेस 4 का हिस्सा होंगे. लेकिन मेकर्स को अभी अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार है.

‘रेस’ का लाइफटाइम कलेक्शन 61 करोड़

आपको बता दें कि सलमान खान ने ‘रेस 3’ को रमेश तौरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. तीन दिनों में ही इस फिल्म ने पिछली दोनों फिल्मों की लाइफटाइम कमाई से ज्यादा कमा लिए. ‘रेस’ का लाइफटाइम कलेक्शन 61 करोड़ और ‘रेस 2’ का 94 करोड़ है. अब चार दिनों में ‘रेस 3’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है. ‘रेस’ और ‘रेस 2’ को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था. ‘रेस 3’ की स्टारकास्ट लगभग पूरी तरह चेंज है, पिछली सीरिज से सिर्फ अनिल कपूर और जैकलीन ही इस फिल्म में हैं. इसके अलावा सलमान खान के साथ डेजी शाह, बॉबी देओल, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम है. ‘रेस 3’ का बजट 150 करोड़ है. जिस रफ्तार में ये फिल्म कमाई कर रही है उससे तो यही लगता है कि ये आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा.

 

लालू यादव का फिर हुआ अस्तपाल दौरा, सीने में दर्द की वजह से होना पड़ा फिर से भर्ती

0

लालू यादव बहुचर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और रांची के जेल में बंद हैं पर महीने में दूसरी बार उन्हें सीने में दर्द की शिकायत और हीमोग्लोबिन कम हो जाने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है. आखरी महीने में भी उन 23 तारीख को इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था. डॉक्टर के अनुसार उनके फिस्टुला का ऑपरेशन जरूरी है जिसके बाद उनके किडनी का इलाज संभव हो सकता है। इसलिए उन्हें दो हफ्ते के अंदर हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी गयी है।

परोल पर बाहर है लालू यादव

चारा घोटाले के सजायाफ्ता नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव बीमारी के चलते अभी परोल पर बाहर हैं लालू को कुछ दिन पहले ही पटना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था

बेंगलुरु के ग्लोबल हॉस्पिटल में हो सकते हैं शिफ्ट

संभवतः लालू यादव को अपना इलाज करवाने के बाद किडनी के इलाज के लिए बेंगलुरु के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती किया जा सकता है

भाजपा का मकसद कश्मीर को बर्बाद करना था: केजरीवाल

0

भारतीय जनता पार्टी ने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में लगभग तीन साल तक गठबंधन सर्कार में रहने के बाद पीडीपी के साथ अपने गठबंधन को तोड़ दिया और आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दिया राज्यपाल सेशन की मांग करने की. देखा जाये तो राज्य में कट्टरपंथियों और आतंकवाद में इजाफा होता जा रहा था और इसी आरोप में गठबंधन तोड़ने का निष्कर्ष लिया भाजपा सरकार ने वही दिल्ली के मुख्यमंत्री जो एलजी के ऑफिस में पिछले एक हफ्ते से धरने पर बैठे है पूरे राज्य का काम काज छोड़कर भाजपा पर निशाना साधा है की भाजपा ने महबूबा मुफ़्ती के साथ मिल कर कश्मीर को बर्बाद करने के बाद गठबंधन तोडा है केजरीवाल ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये जिसमे उन्होंने नोटेबंदी का जिक्र भी किया , ‘‘ बर्बाद करने के बाद बीजेपी कश्मीर में गठबंधन से बाहर हो गई. क्या बीजेपी ने हमसे यह नहीं कहा था कि नोटबंदी से कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट गयी ? तब क्या हुआ ?’’

भाजपा ने महबूबा मुफ़्ती के साथ मिल कर कश्मीर को बर्बाद करने के बाद गठबंधन तोडा है

गौरतलब है कि बीजेपी ने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में करीब तीन साल तक गठबंधन सरकार में रहने के बाद सरकार से समर्थन वापसी की आज घोषणा कर दी. बीजेपी ने कहा कि राज्य में बढ़ते कट्टरपंथ और आतंकवाद के चलते सरकार में बने रहना मुश्किल हो गया था.

जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल साशन लगाने की मांग, बीजेपी ने वापस लिया समर्थन

कांग्रेस ने पीडीपी को समर्थन देने से मना किया

इस बीच कांग्रेस ने पीडीपी को समर्थन ना देने का एलान किया है. राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम बनी आजाद ने कहा, ”जो कुछ भी हुआ वह अच्छा है. जम्मू-कश्मीर के लोगों को राहत मिलेगी. बीजेपी ने कश्मीर को बर्बाद कर दिया और अब उन्होंने समर्थन वापस ले लिया है. बीजेपी-पीडीपी के तीन साल के शासन के दौरान सबसे अधिक सुरक्षाबलों और कश्मीरी नागरिकों की मौत हुई है.”

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए- सुजाता हिलसायन, अध्यक्ष, दिल्ली महिला प्रदेश, अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा

0

नईदिल्ली-

बिहार राज्य स्थित गया जिले के अंतर्गत गोरारु प्रखंड के कोच थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिन दहाड़े कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. गोपाल साह को पेड़ में बांधकर उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। डॉ. गोपाल साह बिहार राज्य में अतिपिछड़े वर्ग से संबद्ध हैं व कमजोर तेली जाति से ताल्लुक रखते हैं।

पूरे देश के तेली समाज ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा तथा लचरे कानून व्यवस्था दुरुस्त करके आम नागरिक की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार सरकार से लगाई है। उल्लेखनीय है कि तेली जाति के सुदूर अंचलों में जातीय विद्वेष का दंश झेलना पड़ता है.

पिछले 2 जून को तेली समाज का 106 वर्ष पुराना संगठन अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा के तत्वाधान व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक जयदत्त क्षीरसागर जी के नेतृत्व में दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में तेली जाति के मान सम्मान एवं समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर एक सफल रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें तकरीबन पूरे भारत से हजारों लोगों ने शिरकत की थी।

रैली का परिणाम यह हुआ है कि पूरे देश के तेली समाज के लोग अपने मान समाज के लिए उठ खड़े हुए हैं जिसकी परिणति यह हो रही है कि बिहार के साथ साथ अन्य राज्यों में भी गया जिले में डॉ गोपाल साह एवं उनके परिवार के साथ हुई घृणित घटना के खिलाफ भयानक आक्रोश है।

दिल्ली प्रदेश तैलिक साहु सभा जिसकी रैली के सफल आयोजन में अहम भूमिका रही है उसके महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमति सुजाता हिलसायन ने 13 जून को हुई इस घटना की घोर निंदा की है व उन्होंने बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती दिलमणि मिश्रा जी से दूरभाष पर बात करके डॉ. गोपाल साह के परिवार को न्याय दिलाने हेतु त्वरित कार्रवाई करनाने के लिए महिला आयोग से गुहार लगाई है। दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं महिला मामले की कर्मठ समाज सेवी श्रीमती सुजाता हिलसायन ने इस बाबत बिहार राज्य महिला आयोग को पत्र भी लिखी है। श्रीमती सुजाता हिलसायन ने बिहार में कानून व्यवस्था की गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के सर्वागीन विकास को सुनिश्चित करने हेतु कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार से कदम उठाने की मांग की है।

महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुजाता हिलसायन ने देश समाज की महिलाओं की मान-सम्मान को गरिमामयी बनाने के लिए समाज में जागृति लाने हेतु सघन अभियान की आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि कश्मीर से कन्याकुमारी व कच्छ से कोलकाता तक आधी दुनिया के मान सम्मान को प्रतिस्थापित करके समतावादी समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो सके।

दिल्ली प्रदेश तैलिक साहु सभा की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर से इंडिया गेट तक कैंडिल मार्च निकालकर दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग तथा पीड़िता को एवं पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने, अब न सहेंगे अत्य़ाचार लेकर रहेंगे अधिकार के गगनभेदी नारों से दिल्ली प्रदेश तैलिक साहु सभा के कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कैंडिल मार्च की अगुआई दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सुजाता हिलसायन, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद, युवा अध्यक्ष निशांत कृष्ण, युवा कार्यकर्ता अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में कैंडिल लेकर इंडिया गेट पर नारे लगाते रहे।

जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल साशन लगाने की मांग, बीजेपी ने वापस लिया समर्थन

0

जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ़्ती सरकार से भाजपा ने अपना समर्थन वापस ले लिया है. गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में राज्यपाल शासन लागु होने की घोषणा जल्द करे.
जम्मू-कश्मीर की महबूबा सरकार से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना समर्थन वापस ले लिया है. महबूबा की पार्टी पीडीपी से गठबंधन तोड़ने के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया जाए. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा कि हमने सभी की सहमति से आज यह निर्णय लिया है कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर सरकार से भागीदारी वापस लेगी. पीडीपी से नाता तोड़े जाने के फैसले से संबंधित चिट्ठी बीजेपी ने राज्यपाल एनएन वोहरा को भेज दी है.

उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को ध्यान में रखकर हमने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार चलाने का निर्णय लिया था. लेकिन पीडीपी-बीजेपी गठबंधन को लेकर आगे चलना संभव नहीं हो रहा था. बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सहमति के बाद गठबंधन तोड़ने पर फैसला किया गया.”

पीडीपी और एनसी की बैठक

बीजेपी के फैसले के ठीक बाद राज्य में मुख्य विपक्षी नेशनल कांफ्रेंस ने बैठक बुलाई है. इस बैठक में आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आज शाम चार बजे बैठक बुलाई है. पीडीपी ने कहा कि उन्हें प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बीजेपी के फैसलों की जानकारी मिली.

दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई केजरीवाल सरकार एलजी से लगातार गुहार लगा रही है 

शिवसेना का बड़ा हमला

बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने कहा है कि अपवित्र गठबंधन को लेकर हमने पहले ही कह दिया था कि यह ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा. यह एंटी नेशनल गठबंधन था.


गठबंधन तोड़ने के मुद्दे पर आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक की. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पार्टी के कोटे से मंत्री मौजूद थे. आपको बता दें कि बीजेपी और पीडीपी में सीजफायर, कठुआ गैंगरेप मामले की जांच, सरकार में भागीदारी को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है. 87 सदस्यों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी की 28, बीजेपी की 25 सीटें हैं. दोनों दलों ने चुनाव के बाद गठबंधन किया था.

कैसे बनेगी सरकार?

गठबंधन टूटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में नई सरकार बनेगी या राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा? यह बड़ा सवाल बना हुआ है. खबर है कि फारूख अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) सरकार बनाने के लिए प्रयास कर सकती है. सूबे में एनसी के 15 विधायक, कांग्रेस के 12 और अन्य सात विधायक हैं.

दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई केजरीवाल सरकार एलजी से लगातार गुहार लगा रही है 

0

दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई केजरीवाल सरकार एलजी से लगातार गुहार लगा रही है हमें दिल्ली की जनता के काम करने दीजिए, हम काम करना चाहते हैं

 

दिल्‍ली में एलजी ऑफिस में धरने पर बैठे दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया की हालत बिगड़ गई है. उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया था पर अब डॉक्टर के निरिक्षण में वो स्वस्थ हैं . उनके यूरिन में कीटोन लेवल 7.4 पहुंच गया था . गौरतलब है कि सोमवार शाम से दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ एलजी हाउस में धरना दे रहे हैं. मंगलवार को सत्‍येंद्र जैन के धरने पर बैठने के बाद बुधवार से दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अनशन शुरू कर दिया. आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर चल रहे इस धरने का कई विपक्षी पार्टियों ने समर्थन दिया है. ममता बनर्जी, एचडी कुमारस्वामी, चंद्रबाबू नायडू और पिनाराई विजयन शनिवार को केजरीवाल से मिलने एलजी ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली. रविवार को आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास तक मार्च निकालने का प्रयास किया, लेकिन परमिशन न होने के कारण उन्हें बीच में ही रोक दिया गया. आज दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सीसोदिअ ने अपने आधिकारिक पत्र में फिर प्रधानमंत्री मोदी से समय मांगते हुए ट्वीट किया है और कहा की हम अधिकारीयों की सुरक्षा और सहयोग चहते हैं।

 

 

अब धरती से मात्रा 200 दिन में पहुंच सकेंगे मंगल तक

0

नई दिल्ली । दशकों से दुनियाभर के वैज्ञानिक और अंतरिक्षयात्री मंगल ग्रह पर जाने की योजना पर काम कर रहे हैं। संयोग से यह साल यानी 2018 इस योजना को धरातल पर लाने का अच्छा समय है। इस साल जुलाई में पृथ्वी और मंगल ग्रह 15 वर्षों में सबसे करीब आएंगे। ऐसे में इंसान को मंगल तक पहुंचने में महज 200 दिन लगेंगे। लेकिन न तो अंतरिक्ष एजेंसियां और न ही वैज्ञानिक इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। लिहाजा 15 वर्ष बाद जब ऐसा संयोग दोबारा बनेगा, तब इंसान के मंगल पर कदम रखने की संभावना है। नासा ने इस योजना की पुष्टि भी कर दी है।

कम दिन में होगी यात्रा पूरी

इस साल जुलाई में जब पृथ्वी और मंगल के बीच दूरी सबसे कम होगी तो मंगल तक पहुंचने में मात्र 200 दिन लगेंगे। यह समय निकल जाने बाद दोनों ग्रहों के बीच दूरी बढ़ने पर मंगल तक जाने में 250 दिन लगेंगे। ठीक ऐसा ही 15 वर्ष बाद होगा।

तैयारी में जुटी दुनिया

दुनियाभर के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र और निजी कंपनियां निकट भविष्य में मंगल पर लोगों को उतारने की तैयारियां कर रही हैं। नासा ने 15 वर्ष का लक्ष्य रखा है तो निजी कंपनी स्पेस एक्स 2024 में ही मंगल पर इंसानों को ले जाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है।

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस बन गए दुनिया के सबसे अमीर शख्स

अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस 141.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स द्वारा सोमवार को जारी विश्व के अरबपतियों की सूची में इस बात का खुलासा हुआ। बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। बेजोस की एक जून से संपत्ति पांच अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। वहीं, बिल गेट्स की संपत्ति 92.9 अरब डॉलर है। वॉरेन बफेट 82.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

बेजोस आधिकारिक तौर पर इस वर्ष की शुरुआत में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे और उनकी ऑनलाइन रिटेलर अमेजन कंपनी एप्पल के बाद दूसरी सर्वाधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। फॉर्चून के पिछले लिस्ट के अनुसार, अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनियों की 2018 की लिस्ट में अमेजन 177.87 अरब डॉलर रेवेन्यू के साथ 8वें पायदान पर था।

गैराज से शुरू की थी कंपनी

जेफ हमेशा से कुछ अलग करना चाहते थे। पढ़ाई के बाद उन्होंने कई जगह जॉब की लेकिन उनका मन नहीं लगा। सबसे पहले उन्होंने अपना खुद का काम गैराज में शुरू किया बिजनेस चल पड़ा तो उन्होंने कंपनी को नाम देना का सोचा। सबसे पहले उन्होंने कडाब्रा और फिर रेलेंटसेस डॉट कॉम जैसे नाम सोचे लेकिन बाद में साउथ अमेरिकी नदी अमेजन से प्रेरित होकर उन्होंने कंपनी का नाम अमेजन रखा जिस पर मुहर लग गई। 2007 में कंपनी ने बड़ी उप्लब्धि हासिल की और ऑनलाइन बिजनेस में उनकी कंपनी एक ब्रांड बन गई।