नईदिल्ली के लिए नहीं है मोदी का स्वच्छता अभियान

0

 

नई दिल्ली

पूरे जोर-शोर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान को चलाए हुए चार साल हो गए हैं वहीं दिल्ली में इसकी कलई खुलती जा रही है। लगता है इन भाजपा नेताओं को जनता से कोई मतलब तो था नहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन का भी ख्याल नहीं है।

दिल्ली के सांसद लगातार सफाई अभियान चला रहे हैं। केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने नौ सेलिब्रिटी के साथ दिल्ली में सफाई अभियान चलाया था। तो चार साल पहले सांसद उदित राज ने प्रसिद्ध संगीतकार अन्नू मल्लिक के साथ सफाई अभियान चलाया। लेकिन दिल्ली के दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस का नजारा हम आपको दिखाते हैं। जहां गंदगियों का अंबार है और सरकार लाचारा है। खासकर दिल्ली कॉफी होम से लेकर पी ब्लॉक का नजारा को देखने से साफ हो जाता है कि नगर निगम का सफाई अभियान में कोई दिलचस्पी नहीं है। खास बात यह है कि यहीं स्वच्छता अभियान का बड़ा सा बोर्ड भी लगा है। यह वह इलाका है जहां देशी पर्यटक तो आते ही है विदेशी पर्यटकों की तादाद काफी संख्या में होती है। खासकर स्टेट इपोरिया में। सामने है हनुमान मंदिर। जहां श्रद्धालुओं का तातां लगा रहता है। यहीं सुबह फुल मंडी भी लगती है जो सुबह तक साफ हो जाता है। स्टेट इंपोरिया के आगे नसेडियों की तादाद लगातार बढ़ रही है। रोड के किनारे ही आशियाने बनाए हुए हैं। जगह जगह इन इलाकों में आपको स्मेक लेते कई ग्रुप मिल जाएंगें। लेकिन यह प्रशासन को नहीं दिखेगा। स्मेकर का जमावड़ा थाने के सौ मीटर के अंतराल में है। स्टेट इपोरिया के आगे तो मल्ल तक किया हुआ है। जिसको हमारे फोटोग्राफर ने कैद भी किया है। इसी इंपोरियम के सामने डिवायडर पर स्मैकरों ने आशियाना बनाया हुआ है। ये डिवायडर के आस-पास ऐसी गंदगी फैलाएं है जिसको देखकर कोई भी शर्मिंदा हो जाए। वहीं उनका खाना भी बनता है और नित्य दिन कार्यक्रम भी होते हैं। स्टेट इंपोरियम से पी ब्लॉक के बीच तो ऐसी गंदगी फैली है जहां आपको अपने नाक पर रूमाल रखकर पार होना होगा। जहां कई नामी दुकान के साथ साथ वीयर-बार भी हैं। और इसी गैलरी में नसेडिए अपना काम करते दिख जाएंगें। खास बात यह है कि रिवोली सिनेमा के टिकट घर के सामने भी गंदगी फैली है और डस्टबिन उल्टा हुआ है। और यही पर रेयडी पर बाजार बिछा है। अगर नईदिल्ली का यह इलाका इतना गंदा है तो और जगह स्वच्छता अभियान का क्या हश्र हो रहा होगा यह अंदाजा लगाना ज्यादा कठिन नहीं है। हम आपको जो दिखा रहे हैं कोई रात के अंधेरे की नहीं बल्कि दिन के उजाले की कहानी है।

 

 

दिल्ली का हरित क्षेत्र तीन गुना बढ़ेगा : पुरी

0

नई दिल्ली। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों की पुनर्विकास योजना में हजारों पेड़ काटे जाने के आरोपों को गलत बताया और कहा कि एक पेड़ के एवज में दस पेड़ लगाने की प्रतिबद्धता का पालन किये जाने के कारण दिल्ली के हरित क्षेत्र में तीन गुना इजाफा होगा। पुरी ने शहर के दक्षिणी इलाकों में विकास के नाम पर हजारों पेड़ काटने को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ आप द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगाये जा रहे आरोपों के जवाब में कहा ह्यह्यपेड़ों की आज जितनी संख्या है उसमें एक पेड़ भी कम नहीं होगा और हरित क्षेत्र में तीन गुना इजाफ होगा।

पुरी ने ट्वीटर पर इससे जुडी़ आधिकारिक जानकारी का लिंक साझा करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले तथ्यों की पहचान करने में सक्षम नहीं है और वास्तव में पर्यावरण के प्रति संजीदा लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं। ऐसे लोगों को आधिकारिक सूचनाओं के माध्यम से तथ्यों की पड़ताल करना चाहिये।
इससे पहले आप के प्रवक्ता और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज दक्षिणी दिल्ली में हरियाली का नजारा पेश करते एक वीडियो संदेश में कहा कि केन्द्र सरकार दक्षिणी दिल्ली में राजनेताओं और केन्द्रीय कर्मचारियों की आवास सुविधा के लिये कुछ कालोनियों की पुनर्विकास योजना में लगभग 17 हजार पेड़ काट रही है। ये पेड़ दिल्ली के फेंफड़े हैं और इनके कटने से दिल्ली की आबोहवा नष्ट हो जायेगी। भारद्वाज ने बताया कि इतनी बड़ी तादाद में पेड़ों को काटे जाने से बचाने के लिये आप कार्यकर्ता कल शाम सरोजनी नगर में एकजुट होकर सरकार से पेड़ नहीं काटने की मांग करेंगे।
पुरी ने इसे गलत सूचनाओं पर आधारित आरोप बताते हुये कहा कि अफवाह फैलाना दिल्ली के विचारशून्य संगठनों का शगल बन गया है जो जानबूझ कर फर्जी जानकारियों का प्रसार करते हैं। पहले मेट्रो किराये और अब पेडो़ं पर गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग इस बात से वाकिफ हैं, फिर भी यह स्वीकार नहीं करते हैं कि मेट्रो किराया ना तो राज्य सरकार नियंत्रित करती है और ना ही आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय। पुरी ने कहा कि अफवाहें फैलाने वाले अगर दिल्ली के नागरिकों के प्रति इतने ही चिंतित हैं तो इन लोगों को लगातार बदहाली की शिकार होती डीटीसी बसों पर भी चिंता जाहिर करनी चाहिये। उन्होंने दिल्ली वालों से अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने का अनुरोध करते हुये कहा कि वे सही तथ्यों की पड़ताल करते रहें। पुरी ने कहा कि मैं शहर के हरित क्षेत्र को बर्बाद करने के आरोप पर अचंभित हूं। हम पुनर्विकास वाली सात कालोनियों में 15 हजार और शहर के अन्य इलाकों में डेढ़ लाख से अधिक पेड़ लगा रहे हैं। इसलिये दिल्ली में पेड़ कभी भी कम नहीं होंगे।

भारत के लोग पहली बार नैनो टेक्नोलाजी का इस्तेमाल करेंगे

0

भारत में पहली बार पितांबरी के आरएंडडी विभाग ने नैनो की मदद से सिल्वर पावर वॉशिंग तकनीक के साथ एक डिटर्जेंट पाउडर “क्लेंजनैनोवॉश” को बाजार मे पेश किया है।

स्वच्छता के प्रति जागरूक ग्राहकों विशेष रूप से गृहणियों के लिए परिवार का स्वास्थ्य एवं कपड़े की स्वच्छता हमेशा से एक चिंता का विषय रही है और “पीतांबरी” द्वाराबनाया गया यह उत्पाद इन सभी पैरामीटर पर खरा उतर रहा है, कंपनी के विपणन निदेशक श्री परीक्षित प्रभुदेसाई का यह दावा है।

पीतांबरी समूह के नेशनल सेल्स मैनेजर श्री अमर दिघे ने बताया कि  उच्च गुणवत्तायुक्त डिटर्जेंट पाउडर की तुलना में क्लेंज नैनोवॉश को आधुनिक नैनो तकनीक सेबनाया गया है जिसमें एंटीबैक्टीरियल गुणों से युक्त नैनो आकार के सिल्वर कण डाले गए हैं जो कपड़े में से 99% बैक्टीरिया मारते हैं और दुर्गंध मिटाते हैं तथा कपड़ों को लंबेसमय तक तरोताजा और स्वच्छ बनाए रखते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कपड़ों की दुर्गंध उनमें मौजूद पसीना और बैक्टीरिया के आपस में मिलने से उत्पन्न होती है। येबैक्टीरिया विभिन्न चर्म रोगों का कारण बन सकते हैं।

पीतांबरी समूह सीनियर मार्केटिंग मैनेजर श्री वैभव गोमसे ने बताया कि  नैनो आकार के सिल्वर कणों को पूरी दुनिया में प्रभावी जीवाणुरोधी (रोगाणु को मारने वाले) केरूप में जाना जाता है। भारत में पहली बार “पीतांबरी कंपनी” ने “क्लेंज नैनोवॉश” में इन सिल्वर कणों का इस्तेमाल किया है और अपने ग्राहकों के लिए “स्वस्थ डिटर्जेंट” कीधारणा पेश की है।

स्वस्थ खोज को अपना उद्देश्य बनाते हुए “पीतांबरी” कंपनी अपने कई डिवीजनों जैसे होमकेयर, हेल्थकेयर, ऐग्रीकेयर, आयल और फूडकेयर, सोलर केयर तथा डिजिकेयर केमाध्यम से पिछले 30 सालों से ग्राहकों की सेवा कर रही है।

क्लेंज नैनोवॉश की शक्ति के साथ  दाग बैक्टीरिया!!!!

इसके साथ “क्लेंज नैनोवॉश” में पानी को मुलायम करने वाले एजेंट के मौजूद होने से कठोर पानी में भी कपड़ों की अच्छी धुलाई करने में यह सक्षम है। इसके अलावा इसकासंतुलित झाग उत्पन्न करने का गुण टॉप-लोड और फ्रंट-लोड वाशिंग मशीन में इसके इस्तेमाल को सहज बनाता है। फैब्रिक गार्ड और ऑप्टिकल ब्राइटनेस फॉर्मूला क्रमशः कपड़ेकी रंगत और चमक बनाए रखता है। इसमें धुलाई करने से कपड़े में लंबे समय तक खुशबू बरकरार रहती है। ग्राहकों की सुविधा के लिए पीतांबरी  “क्लेंज नैनोवॉश” ज़िप लॉकपैकिंग में उपलब्ध कराया गया है और इसलिए इसे किसी भी डिब्बे में रखने की जरूरत नहीं होती है।

“क्लेंज नैनोवॉश” को पीतांबरी द्वारा एक ही बार में पूरे भारत में लांच किया जाना है। इस उत्पाद को 85 सुपरस्टाकिस्ट, 2400 डिस्ट्रीब्यूटर और 4 लाख से ज्यादा स्टोर मेंउपलब्ध कराया जाएगा।  विपणन निदेशक, श्री परीकि्षत प्रभुदेसाई स्वच्छता के प्रति जागरूक ग्राहकों को इस उत्पाद को खरीदने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए ‘स्वस्थडिटर्जेंट’ का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। 

भाजपा विधायक लाल सिंह ने पत्रकारों को धमकाया

0

जम्मू
जम्मू कश्मीर सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके भारतीय जनता पार्टी के नेता चौधरी लाल सिंह ने कश्मीर के पत्रकारों को खासतौर से चेतावनी दी है। लाल सिंह ने कहा कि कश्मीर के पत्रकार जम्मू के माहौल को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्हें इससे दूर रहना चाहिए और एक सीमा खींचनी चाहिए। जिससे कि सही बात सामने आ सके।

लाल सिंह ने कहा, ‘कश्मीर के पत्रकारों ने यहां गलत माहौल पैदा कर दिया था। क्या वे यहां ऐसे रहना चाहते हैं? ऐसे रहना है जैसे शुजात बुखारी के साथ हुआ है। इसलिए अपने आपको संभाले और एक लाइन ड्रा करें ताकि भाईचारा बना रहे और राज्य की तरक्की होती रहे।’ पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा को घेरते हुए कड़ी आलोचना की है।

कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाना –सैफुद्दीन सोज

गौरतलब है कि कि 14 जून को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वे राइजिंग कश्मीर के संपादक थे। इसके कुछ दिनों के बाद ही भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए 19 जून को महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाना –सैफुद्दीन सोज

0

 

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के बड़े नेता सैफुद्दीन सोज ने जम्मू-कश्मीर की आजादी की बात कही है। सोज ने कहा कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी पाना है।

सोज ने कहा कि वर्तमान स्थिति में कश्मीर की आजादी इससे जुड़े देशों के कारण संभव नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ इसका विलय नहीं कराना चाहते हैं। गौरतलब है कि आजाद ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की बाहुबल वाली नीति आम लोगों के खिलाफ काम कर रही है क्योंकि 4 आतंकियों को मारने के चक्कर में 20 नागरिक मारे जा रहे हैं।
सोज ने कहा कि वह निजी रूप से यह कहना चाहते हैं कि कश्मीर के लोगों की पहली प्राथमिकता आजादी है। कश्मीर ना भारत के साथ रहना चाहता है और ना ही यह चाहता है कि पाकिस्तान के साथ इसका विलय कराया जाए। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों के लिए शांतिपूर्ण माहौल की स्थापना जरूरी है, जिससे कि यहां के लोग शांति से रह सकें। सोज ने कहा कि उनके इस बयान का कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और वह निजी क्षमता से कश्मीर के लोगों के तरफ से यह बातें कह रहे हैं। सोज के इस बयान के बाद बवाल मच गया है।
सोज ने यह भी कहा कि सरकार को कश्मीर के सभी पक्षों से बात करनी होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या इन सभी लोगों में हुर्रियत भी शामिल होनी चाहिए सोज ने कहा कि वह कश्मीर के एक सक्रिय पक्षकार हैं और सरकार को उनसे जरूर बात करनी होगी। गौरतलब है कि सैफुद्दीन सोज केंद्र में यूपीए की सरकार के दौरान मंत्री रह चुके हैं और वह जम्मू-कश्मीर में पार्टी के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के बड़े आरोप

0

पुणे 

 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी और सीईओ रवींद्र मराठे, कार्यकारी निदेशक राजेंद्र गुप्‍ता और दो अन्‍य बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर कथित रूप से डीएसके डेवलपर्स लिमिटेड को बिना उचित प्रक्रिया और आरबीआई के नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपये लोन देने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारी 2043 करोड़ रुपये के आर्थिक धोखाधड़ी के सिलसिले में की गई है।गौरतलब है कि यह धोखाधड़ी पुणे के डिवेलपर डीएस कुलकर्णी और उनके ग्रुप की कंपनियों ने अंजाम दिया। बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ सुशील मुहनोत, जोनल मैनेजर नित्‍यानंद देशपांडे और कंपनी के चीफ इंजिनियर और वाइस प्रेजिडेंट राजीव नेवास्‍कर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुहनोत को जयपुर और देशपांडे केा अहमदाबाद से अरेस्‍ट किया गया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र एकमात्र राष्‍ट्रीयकृत बैंक है जिसका मुख्‍यालय पुणे में है। जांच अधिकारी और आर्थिक अपराध शाखा में सहायक पुलिस आयुक्‍त नीलेश मोरे ने कहा, ‘इन बैंक अधिकारियों ने डीएसकेडीएल के साथ सांठगांठ किया ताकि लोन के नाम पर उसे पहले धन दिया जाए और बाद में उसे बेइमानी करके निकाल लिया जाए।’

इस 2043 करोड़ रुपये के घोटाले में डीएसके ग्रुप ने पहले निवेशकों, बैंकों, घर के खरीदारों और वित्‍तीय संस्‍थानों से जुटाए और बाद में उसे बेइमानी से निकाल लिया। अपने आधिकारिक बयान में बैंक ने कहा कि उसका डीएसकेडीएल के पास कुल 94 करोड़ 52 लाख रुपये बाकी है। बैंक ने कहा कि इस पैसे को वापस पाने के लिए उसने प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुछ संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कोलकाता में होगा दिग्गज शिक्षाविदों का जमावड़ा

0

नईदिल्ली-

सेंटर फॉर एजुकेशन एंड ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) एवं जेआईएस यूनिवर्सिटी कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन नरुला इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी कोलकाता में किया जा रहा है। जिसमें देश के कई दिग्गज शिक्षाविद भाग ले रहे हैं।

सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) एवं जेआईएस यूनिवर्सिटी कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन नरुला इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी कोलकाता में किया जा रहा है। इस फैकल्टी प्रोग्राम को देश के नामी गिरामी शिक्षाविद्, रेगुलेटर एवं कॉरपोरेट संबोधित करेंगे। इस फैकल्टी प्रोग्राम में कुछ प्रमुख नाम हैं एआईसीटीई के मेम्बर सेक्रेटरी प्रो. एपी मित्तल, डायरेक्टर एआईसीटीई एवं मेंटर सीईजीआर डॉ मनप्रीत सिंह मन्ना, चांसलर केआर मंगलम यूनिवर्सिटी एंव मेंटर सीईजीआर प्रो. केके अग्रवाल, शोभित यूनिवर्सिटी के चांसलर कुंवर शेखर विजेंद्र, वाइस चांसलर, हिमालयन ग्रेडवाल यूनिवर्सिटी प्रो. एनके सिन्हा, एनडीआईएम चेयरमैन व सीईजीआर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीएम बंसल, प्रो वाइस चांसलर झारखंड राय यूनिवर्सिटी पियूस रंजन, मैनेजिंग डायरेक्टर स्पिंग्रर नेचर संजीव गोस्वामी, मिलियन्सलाइट डायरेक्टर व फारमर डायरेक्टर माइक्रोसॉफ्ट लोकेश मेहरा एवं अन्य कई नामी गिरामी संबोधित करेंगे।

इस फैक्लटी डेवलपमेंट प्रोग्राम में ईस्ट इंडिया से 300 से ज्यादा फैकल्टी मेम्बर भाग लेंगे। इस तरह के फैकल्टी प्रोग्राम बहुत कम देखने को मिलता है। गौरतलब है कि सीईजीआर देश के एजुकेशन का सबसे बड़ा थिंक टैंक है जो देश के विभिन्न भागों समय समय पर फैकल्टी प्रोग्राम का आयोजन करता रहता है। जेआईएस यूनिवर्सिटी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ईस्ट इंडिया का सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी माना जाता है।

योग आज दुनिया की सबसे पावरफुल यूनिफाइंग फोर्सेस में से एक बन गया- नरेंद्र मोदी

0

देहरादून-

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है। आज दुनियाभर में चौथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर इस बार योग के लिए देहरादून को चुना। जहां लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून के भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवभूमि से दुनियाभर के योग प्रेमियों को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कई दशकों से योग का मुख्य केंद्र रहा है। यहां के पर्वत- वायु भी योग के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भूमि हर किसी को आकर्षित करती है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि मां गंगा की इस पवित्र भूमि पर जहां चार धाम स्थित हैं, जहां आदि शंकराचार्य के चरण पड़े, जिस भूमि ने स्वामी विवेकानंद को बार-बार आकर्षित किया, वहां योग दिवस के मौके पर हम सभी का होना ये किसी सौभाग्य से कम नहीं है। ये हम सभी भारतियों के लिए गौरव की बात है कि आज जहां सूर्य की किरणें पहुंच रही हैं। वहां लोग सूर्य से योग का स्वागत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कोने-कोने तक आज योग ही योग है। विश्व का हर नागरिक योग को अपना मानने लगा है। योग आज दुनिया की सबसे पावरफुल यूनिफाइंग फोर्सेस में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि जब तोड़ने वाली ताकतें बढ़ती हैं तो बिखराव आता है। ऐसे में योग शांति की अनुभूति कराता है। समाज में सद्भाव बढ़ाता और एक सूत्र में पिरोता है। बिखराव के बीच योग जोड़ने का काम करता है।

दुनिया में हर जगह सूर्य का स्वागत योग से हो रहा है। योग से परिवार, समाज, राष्ट्र में शांति का माहौल बनता है। योग व्यक्ति, समाज, राष्ट्र, विश्व और संपूर्ण मानवता को जोड़ता है। योग से विश्व बंधुत्व और ग्लोबल फ्रेंडशिप को नई ऊर्जा मिली है। हिमालय से लेकर रेगिस्तान तक आज योग जीवन को समृद्ध कर रहा है। देहरादून से लेकर डबलिन तक, शंघाई से लेकर शिकागो तक, जकार्ता से लेकर जोहानिसबर्ग तक, योग ही योग है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपनी महान विरासत पर हम गर्व करें तो दुनिया भी गर्व करेगी। योग का दुनिया के सबसे ज्यादा देशों ने समर्थन किया। योग ऐसा प्रस्ताव था, जिसे संयुक्त राष्ट्र में कम समय में मंजूरी मिली। निजी और समाजिक जीवन में योग का महत्व। दुनियाभर में योग की स्‍वीकार्यता बेहद तेजी से बढ़ रही है। योग आज दुनियाभर में जन आंदोलन बन चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नियमित योग का अभ्‍यास किसी भी प्रकार के मेडिकल खर्चे का भी कम करता है। हम सभी का स्‍वस्‍थ रहना आवश्‍यक है। योग ने दुनिया को इलनेस से वेलनस का रास्‍ता दिखाया। आज के दिन मेरा आपसे आग्रह है कि जो लोग योग के साथ जुड़े हैं वे नियमितता लाएं और जो योग से नहीं जुड़े हैं, वो इससे जुड़ने का प्रयास जरूर करें।

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी 50 हजार साधकों के साथ योग  किया। एफआरआइ परिसर में पीएम मोदी के साथ योग करने के लिए लोग आधी रात से ही पहुंचने लगे थे। हरिद्वार व आसपास के जिलों से भी लोगों का पहुंचने का सिलसिला रात ही शुरू हो गया था। सुबह करीब साढ़े छह बजे पीएम मोदी एफआरआइ परिसर पहुंचे। लोगों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चतुर्थ अंतरराष्‍ट्रीय योग की मेजबानी उत्‍तराखंड को मिलनी गौरव की बात है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आपका का इस देवधरा से विशेष लगाव है, इसिलिए आप हमारी चिंता करते हैं। मेजबानी के लिए सीएम ने  पीएम मोदी का धन्‍यवाद किया। इस दौरान केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने योग पद्धति के विकास को की जा रहे विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग के महत्व को समझते हुए इसे अंतरराष्‍ट्री स्तर पर पहचान दिलाई है।

 

किसान और नौजवान से ही होगा समाज का विकास: रणजीत कुमार

0
पटना। स्वराज इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणजीत कुमार ने कहा कि कुछ नेता चाहते हैं कि आगामी चुनाव हिंदू मुसलमान के मुद्दे पर हो, लेकिन हम चाहते हैं कि चुनाव किसान और नौजवान के मुद्दे पर हो। देश में विकास का नया विकल्प स्वराज इंडिया है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बिहार में एक राजनीतिक शून्यता आ गई है। अफसोस  कि देश को हमेशा से राह दिखाने वाला बिहार के लिए आज किसी भी पार्टी के पास कोई विजन नजर नहीं आ रहा है। सब लगे हुए हैं केवल एक दूसरे को किसी तरह छोटा साबित करके धर्म और जाति की राजनीति करने में। ऐसे में बिहार एक विश्वसनीय राजनीतिक विकल्प के लिए कराह रहा है। ऐसे में बिहार की जनता स्वराज इंडिया की ओर आशाभरी नजरों से देख रही हैं।
बता दें कि डाॅ रणजीत कुमार योगेंद्र यादव वाली नवगठित राजनीतिक पार्टी स्वराज इंडिया की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। पटना में उनकी अध्यक्षता में यह बैठक हुई थी। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ नेता और स्वराज इंडिया के राष्ट्ीय प्रवक्ता अनुपम की उपस्थिति में पार्टी सदस्यों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में पार्टी की रूपरेखा पर चर्चा की और संगठन को लेकर कई अहम निर्णय लिए। इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अनुपम ने कहा कि आज देश को विपक्ष नहीं, बल्कि विकल्प की जरूरत है। एक तरफ जहां भाजपा के प्रति लोगों में आक्रोश है, तो दूसरी ओर विपक्षी एकता के नाम पर लामबंद हो रही पार्टियों के प्रति घोर अविश्वास भी है। उन्होंने कहा कि किसान से लेकर नौजवान तक, समाज के कई वर्ग आज सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। स्वराज इंडिया के राष्ट्ीय प्रवक्ता ने कहा कि हमारी पार्टी ने देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को सशक्त करने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। पार्टी बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए भरोसेमंद आवाज बनी है। अनुपम ने कहा कि आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों द्वारा समाज को धर्म के नाम पर बांटने और लडाने की कोशिशें की जा सकती हैं। लेकिन स्वराज इंडिया ने तय किया है कि हिंदू मुसलमान का मुद्दा खडा करने की कोशिशों को नाकाम कर हम किसान नौजवान के मुद्दे को राजनीतिक विमर्श के मंच पर लाएंगे।

रोहित वेमुला की माँ से पैसे देकर कांग्रेस ने झूठा बयां दिलवाया : भाजपा

0

रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने कथित तौर पर कहा है कि भारतीय मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने उनसे मुआवजे के लिए वादा किया गया था लेकिन नहीं मिला. अब इसी आधार पर बीजेपी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साध रही है.
नई दिल्ली: हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या (सुसाइड) को लेकर नए सिरे से जुबानी जंग शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए विपक्षी दलों द्वारा रोहित वेमुला की मां को झूठे प्रलोभन देकर उनसे झूठे बयान करवाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं गोयल के दावों को रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने खारिज कर दिया है.

दरअसल, राधिका वेमुला ने कथित तौर पर कहा है कि भारतीय मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने उनसे मुआवजे के लिए वादा किया गया था लेकिन नहीं मिला. अब इसी आधार पर बीजेपी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को निशाने पर ले रही है. पार्टी का कहना है कि विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ बयान देने कि लिए रोहित वेमुला की मां को पैसे देने की पेशकश की. ध्यान रहे की कांग्रेस ने रोहित वेमुला की कथित आत्महत्या के लिए बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. पार्टी का कहना था कि बीजेपी की मनुवादी सोच के आगे वेमुला हार गया था.

भारत के बच्चों का बचपन सुरक्षित बनाने के लिए कैलाश सत्‍यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन और रेड एफएम ने हाथ मिलाया

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ”व्याकुल महिला और पीड़ित परिवार के साथ छल करने वाले लोग और राजनीतिक दल देश की जनता के कभी प्रिय नहीं हो सकते हैं.” उन्होंने कहा, ”मुझे सूचना मिली है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने रोहित वेमुला की मां से बयान दिलवाए. ”

पीयूष गोयल ने कहा, ”बीजेपी समाज को बांटने में विश्वास नहीं करती. समाज का हर व्यक्ति हमारे लिए अमूल्य है, सबके साथ काम करना और सबके विकास के लिए काम करना हमारा एक मात्र धर्म है.”

राधिका वेमुला ने दावों को किया खारिज

राधिका वेमुला ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह सच है कि मुस्लिम लीग ने पैसे देने का वादा किया था, लेकिन राजनीतिक फायदे के लिए मेरा इस्तेमाल नहीं किया गया. मैंने अपनी पीड़ा के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान दिये थे. अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी बयान दूंगी. उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम लीग ने ढाई लाख रुपये के दो चेक दिये थे जिसमें से एक बाउंस हो गये थे. जब हमने इसकी सूचना दी तो मुझे पैसा मिला और हमने उसी पैसे का घर खरीदा.

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला ने 17 जनवरी, 2016 के दलित उत्पीड़न के विरुद्ध अपने छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी. इस पर घूब सियासी बवाल मचा था. संसद में विपक्षी दलों ने कई दिनों तक हंगामा किया था. इसी दौरान बीएसपी अध्यक्ष मायावती और मौजूदा एचआरडी मंत्री स्म़ति ईरानी के बीच तीखी नोक-झोंक हुई थी.