मिशन इंद्रधनुष-4 अभियान के तीसरे चरण का आज आखिरी दिन
सीपीजे कॉलेज में संपन्न हुआ एलुमनी मीट कार्यक्रम “रीकनेक्ट-2022”
सीपीजे कॉलेज, नरेला (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से संबद्ध) ने 7 मई 2022 को कॉलेज में एलुमनी मीट “रीकनेक्ट-2022″ का आयोजन किया जिसमें कॉलेज के कुल 500 पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक कहावत है कि ‘आपके संस्थान/ विश्वविद्यालय के लिए आपके पूर्व छात्रों से बेहतर कोई एंबेसडर नहीं है। पूर्व छात्र किसी भी संस्थान के लिए गौरव के साथ-साथ संसाधन भी होते हैं। एक सहायक और लगनशील पूर्व छात्रों के होने से एक विशाल समर्थन प्रणाली बनती है। पूर्व छात्रों और संस्थान के बीच एक सतत संचार प्रणाली होनी चाहिए। शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान में शनिवार दोपहर एक नया माहौल देखने को मिला। हंसमुख चेहरों के साथ, प्रसिद्ध अधिवक्ताओं, आईटी विश्लेषकों, प्रोफेसरों और उद्यमियों ने अपने पुराने दोस्तों से मिलने के लिए अपने दिल और दिमाग को नियंत्रित करने वाली भावनाओं के साथ अपने कॉलेज की ओर जाने का रास्ता खोज लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अभिषेक जैन, महासचिव, श्री युगांक चतुर्वेदी, महानिदेशक, प्रो. जे.पी. मोहला, निदेशक (ऐकडेमिक) और कॉलेज के अन्य निदेशकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पूर्व छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, महासचिव डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य पूर्व छात्रों के साथ बातचीत करना, उनकी प्रगतिशील सफलता को जानना, भविष्य के कार्यक्रमों की योजना बनाना, फीडबैक लेना और साथ के सुखद क्षणों को संजोना था। उन्होंने कहा, ” एलुमनी मीट उन पूर्व छात्रों के लिए एक अवसर है जो स्मृतियों को फिर से जोड़ना और ताज़ा करना चाहते हैं”। श्री युगांक चतुर्वेदी, महानिदेशक, जो सभी छात्रों के ‘गुरु या लाइफ कोच के रूप में लोकप्रिय हैं, ने एक हार्दिक स्वागत भाषण दिया, जिसके बाद रैंडम क्रू, अग्नि, ब्लेजिंग-क्रू, माज़िल जैसे विभिन्न छात्र समूहों द्वारा मनोरंजक खेल और मंच प्रदर्शन किया गया। । दर्शकों के मुस्कुराते चेहरों ने सभी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। एलुमनी मीट का समापन मिस्टर एंड मिस रीकनेक्ट खिताबों की घोषणा के साथ हुआ, जिसके बाद सुप्रसिद्ध संचिता हाजरा और अभिनव नागपाल के बैंड द्वारा शानदार संगीत प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को आश्चर्य और खुशी से भर दिया। पूरे कार्यक्रम की भव्यता, जीवंतता और माधुर्य ने सुंदरता की अनूठी भावना, ज्ञान और बुद्धिमत्ता के प्रवाह का आभास करा दिया। इस दिन को निश्चित रूप से ‘मेमोरी लेन पर चलने, दोस्ती को नवीनीकृत करने, यादों को ताज़ा करने, पुरानी यादों को जीवंत करने और अनुभवों को साझा करने के लिए एक विशेष दिन’ के रूप में उल्लेखित किया जाएगा।
स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जाँच कल
कोरोना की चौथी लहर की संभावनाओं के बीच रहें सतर्क
ऑगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया गोदभराई उत्सव, उचित पोषण की दी गई जानकारी
टीबी के इलाज के दौरान तंबाकू और शराब का सेवन नहीं करें
थैलेसीमिया से पीड़ित लोग भी जी रहे हैं लंबी जिंदगी
फाइलेरिया उन्मूलन • जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए चल रहे दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का हुआ समापन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: फाइलेरिया रोधी दवाओं के सही डोज़ के संबंध में जारी किया गया दिशा-निर्देश
मिशन इंद्रधनुष अभियान: जिले में संचालित नियमित टीकाकरण में आयी तेजी
– अभियान के निर्धारित समयावधि के अंदर शत-प्रतिशत लाभार्थियों के टीकाकरण सुनिश्चित कराने पर दिया जा रहा है बल
– स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने शिविर स्थलों का निरीक्षण कर कर्मियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
खगड़िया, 06 मई
मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत जिले में 02 मई से शुरू हुए साप्ताहिक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गति तेज कर दी गई है। ताकि हर हाल में उक्त अभियान की निर्धारित समयावधि के अंदर शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो सके। इसको लेकर जहाँ 02 मई से लगातार जिले के सभी प्रखंडों में चयनित एवं चिह्नित जगहों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन कर टीका से छूटी गर्भवती और बच्चों का नियमित टीकाकरण (आर आई) किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इधर, शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र में संचालित टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण किया और शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर ड्यूटी पर तैनात मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
– शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए हैं जरूरी निर्देश :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में 02 मई से संचालित साप्ताहिक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि इसे सुनिश्चित करने को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खुद सेशन साइट का लगातार भ्रमण करें और भ्रमण के दौरान पाई जाने वाली कमियों को यथाशीघ्र दूर करें। ताकि हर हाल में निर्धारित समयावधि के अंदर शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित और उक्त अभियान का सफलतापूर्वक समापन हो सके। वहीं, उन्होंने बताया, नियमित टीकाकरण एक नहीं, बल्कि कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। इसलिए, मैं जिले के तमाम लाभार्थियों से अपील करता हूँ कि निश्चित रूप से बेहिचक टीकाकरण कराएं। इससे ना केवल गंभीर बीमारी से बचाव होगा, बल्कि सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा भी मिलेगा तथा बच्चों को शारीरिक विकास भी बेहतर तरीके से होगा।
– टीका से छूटे लाभार्थियों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है टीकाकरण :
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, टीका से छूटी एक-एक गर्भवती और बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। एक भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित नहीं रहे, इसको लेकर तमाम स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सामुदायिक स्तर पर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।