मिशन इंद्रधनुष : मुंगेर में सात फरवरी से शुरू होगा नियमित टीकाकरण अभियान

0

– दो वर्ष तक के बच्चे और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

– बच्चों और गर्भवती महिलाओं को कई तरह की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये आवश्यक है टीकाकरण

मुंगेर, 27 जनवरी

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत आगामी सात फरवरी से जिला में नियमित टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जायेगी। नियमित टीकाकरण को गति देने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान की सफलता को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 23 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को फिलहाल टालते हुए पांच दिवसीय इस अभियान के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इससे पहले मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिला में नियमित टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाना है। मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को ले केंद्र सरकार के स्तर से जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं। अभियान के क्रम में कोरोना संक्रमण की वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना है।

नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देना अभियान का उद्देश्य :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकरी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि वैश्विक महामारी के इस दौर में नियमित टीकाकरण की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। इसमें सुधार के लिये विशेष प्रयास की जरूरत है। मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष 4.0 के तहत जिला भर में पहले चक्र का अभियान 07 फरवरी 2022 से शुरू होगा। इसके बाद 07 मार्च से दूसरा व 07 अप्रैल से तीसरे व अंतिम चक्र के टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा। इस अभियान के तहत 02 वर्ष उम्र तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं के शत- प्रतिशत टीकाकरण का प्रयास किया जायेगा।

कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी :
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं व दो वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिये नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत जिला के सभी 9 प्रखंडों के चयनित स्थलों पर गर्भवती महिलाएं व बच्चों के टीकाकरण का इंतजाम सुनिश्चित कराया जायेगा। यहां दो वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को बीसीजी, ओपीवी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी मिजल्स, विटामीन-ए, डीपीटी बुस्टर डोज व बुस्टर ओपीवी के टीके लगाये जायेंगे। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को अभियान के क्रम में टेटनेस- डिप्थेरिया के टीके लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के सभी बच्चों व सभी गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित कराना मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

वैक्सीनेशन महाअभियान: विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर लोगों को दी गई वैक्सीन

0

– जिले सभी प्रखंडों में चलाया गया विशेष अभियान, लोगों को सुविधाजनक तरीके से दी गई वैक्सीन
– हर आयु वर्ग के लोगों को दी गई वैक्सीन, प्रीकाॅशनरी डोज पर भी दिया गया जोर

खगड़िया, 27 जनवरी

जिले में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में चयनित और चिह्नित जगहों पर विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर योग्य लाभार्थियों को सुरक्षा का टीका लगाया गया। इस दौरान सभी सेशन साइटों पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ जहाँ लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई, वहीं, इस घातक महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को सतर्कता और सावधानी भी जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एक-एक योग्य लाभार्थियों को संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता द्वारा चिह्नित कर शिविर की जानकारी उपलब्ध कराई गई और वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से सुरक्षित हो सकें। इधर, सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, डीटीओ-ऑन चंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न सेशन साइट का भ्रमण कर जायजा लिया।

– हर आयु वर्ग के लोगों को दी गई वैक्सीन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत आयोजित विशेष वैक्सीनेशन शिविर में हर आयु वर्ग के लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। लोगों को वैक्सीन लेने के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई थी। सभी सेशन साइटों पर पहले एवं दूसरा डोज के साथ-साथ प्रीकाॅशनरी डोज की भी व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा 15 से 18 आयु वर्ग युवाओं के लिए भी वैक्सीन व्यवस्था की गई थी। ताकि सभी लोग सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें जिससे जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों के वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य को बढ़ावा मिल सके।

– अभियान चलाकर लोगों को विशेष शिविर की दी गई जानकारी :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, विशेष वैक्सीनेशन शिविर के सफल संचालन सुनिश्चित करने को लेकर अभियान चलाकर लोगों को शिविर की जानकारी दी गई। ताकि अधिकाधिक योग्य लाभार्थी शिविर स्थल पहुँच कर सुविधाजनक तरीके से वैक्सीनेशन करा सकें और अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके। साथ ही जो लाभार्थी शिविर स्थल आने में असमर्थ थे, उन्हें वैक्सीनेशन टीम द्वारा घर जाकर वैक्सीन दी गई। वहीं, केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर एक-एक योग्य लाभार्थियों को वैक्सीनेशन शिविर की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रीकाॅशनरी डोज पर भी जोर दिया गया और ऐसे लाभार्थियों को भी सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई।

– इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच।
– नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।

टीबी चैंपियन समाज में लाएंगे जागरूकता

0

-लोगों को टीबी के प्रति करेंगे जागरूक, उबरने के बताएंगे तरीके
-टीबी चैंपियन को समाज में जागरूकता फैलाने को मिला प्रशिक्षण
भागलपुर, 27 जनवरी
स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अब टीबी से ठीक हो चुके लोग (टीबी चैंपियन) भी समाज में जागरूकता लाने का काम करेंगे। टीबी मरीजों से वह अपना अनुभव साझा करेंगे। साथ ही टीबी उन्मूलन को लेकर सरकार के कार्यक्रम की जानकारी लोगों को देंगे। इससे मरीज सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और जल्द स्वस्थ्य भी होंगे। इसे लेकर टीबी से ठीक हो चुके लोगों को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग गतिविधियों का आय़ोजन कर उन्हें समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की ट्रेनिंग दी गई।
ट्रेनिंग दे रहीं कर्नाटका हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट (केएचपीटी) की डिस्ट्रिक्ट टीम लीडर आरती झा ने बताया कि टीबी उन्मूलन को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के कार्यक्रम तो चल ही रहे हैं, लेकिन वह आमलोगों तक कैसे पहुंचे इस पर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में टीबी चैंपियन को हमलोगों ने प्रशिक्षण दिया। यहां पर उन्हें तमाम तरह की गतिविधियों के जरिये समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के तरीके बताए गए। मुझे उम्मीद है कि ये लोग क्षेत्र में जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।
सरकार की योजना की जानकारी लोगों को दूंगाः प्रशिक्षण लेने वाले शालिग्राम मंडल ने बताया कि मुझे टीबी से ठीक होने में सरकार की योजनाओं से काफी मदद मिली। जब पता चला कि मुझे टीबी हो गया है तो मैं डर गया था, लेकिन जब मुझे जानकारी मिली कि यह बीमारी ठीक हो जाती है और वह भी सरकार की सहायता से बिल्कुल मुफ्त में तो सांस में सांस आई। मैं सरकारी अस्पताल पहुंचा, जहां पर मुझे दवा के साथ-साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए पैसे भी मिले। अब इसकी जानकारी मैं लोगों को दूंगा।
टीबी से डरने का नहीं, लड़ने की जरूरतः टीबी से ठीक हो चुके पप्पू कुमार यादव ने बताया कि टीबी के प्रति सरकार की योजनाओं का बहुत अहम योगदान है। गरीब से गरीब आदमी भी इस बीमारी से ठीक हो सकता है। सरकार दवा तो देती ही है, पैसा भी देती है। इसलिए लोगों को टीबी सो डरने नहीं, बल्कि लड़ने की जरूरत है। मैं भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर टीबी से ठीक हुआ हूं। अब अन्य लोगों को भी जागरूक करूंगा। समाज में जागरूकता से ही टीबी पर विजय पाया जा सकता है।
टीबी हो ही ना, इस पर काम करने की जरूरतः टीबी से ठीक होने वाले राज आनंद भगत कहते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ तो ठीक है, लेकिन इसे लेकर सतर्कता भी जरूरी है। लोगों को टीबी के प्रति जागरूक रहना चाहिए। पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इससे बचने के अन्य कारणों पर भी ध्यान देना चाहिए। मैं तो अपने आसपास के लोगों को टीबी को लेकर चल रही सरकार की योजना के बारे में तो बताउंगा ही, साथ ही टीबी हो ही ना, इसे लेकर भी लोगों को जानकारी दूंगा।

समय पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत 

0
-नारायणपुर पीएचसी परिसर में शिविर आयोजित कर विजेता लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत
-बंपर पुरस्कार में तीन हजार रुपये का तो सांत्वना पुरस्कार में एक हजार रुपये का मिला उपहार
भागलपुर, 27 जनवरी
नारायणपुर पीएचसी परिसर में गुरुवार को निर्धारित समय पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ हरिमोहन रहुआ ने किया। मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संजय प्रसाद, केयर इंडिया के जितेंद्र कुमार सिंह, बीएचएम शंकर पासवान, संतोष कुमार, अनिमेश झा, ब्रजेश ठाकुर, गौरव व रोशन मौजूद थे। मौके पर विजेता लाभार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिविर में निर्धारित समयावधि के एक सप्ताह के अंदर कोरोना टीका की दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों के बीच बम्पर एवं सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया। लक्की ड्रॉ के माध्यम से विजेता बने सभी लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, उपहार पाने के बाद सभी लाभार्थी काफी उत्साहित दिखे।
विजेता लाभार्थी अन्य लोगों को भी टीका लेने के लिए करें प्रेरित: बीडीओ हरिमोहन रहुआ ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा, आपलोग अपने माध्यम से अन्य लोगों को भी टीका लेने के लिए  अपील करें। यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी भी है और समाजहित में बेहतर कदम भी है। वहीं, उन्होंने कहा, इस घातक महामारी से बचाव के लिए टीका ही सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। इसलिए, मैं तमाम प्रखंड वासियों से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द सभी लोग टीकाकरण कराएं और सुरक्षित रहें। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करें। घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन करें।
25 विजेता लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत : पीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को केयर इंडिया के सहयोग से सम्मानित सह पुरस्कार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से प्रखंड के तीन लाभार्थी को बंपर पुरस्कार दिया गया। जबकि 17 लाभार्थियों को सांत्वना पुरस्कार  दिया गया। वहीं, उन्होंने बताया, बम्पर पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये का उपहार दिया गया। वहीं, उन्होंने बताया, जो लाभार्थी शिविर में किसी कारण वश नहीं आ पाएं, उनका उपहार सुरक्षित रहेगा और निश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो अबतक किसी भी कारणवश वैक्सीन नहीं ले पाएं हैं, वह वैक्सीनेशन कराकर इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित करें।

प्रखण्ड/पंचायतवार रोस्टर के अनुसार जिला के 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी वृद्धजनों को लगाई जाएगी प्रीकॉशनरी डोज़ 

0
▪️आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का किया जाएगा टीकाकरण
▪️प्रीकॉशनरी डोज़ के डीआईओ, डीपीएम, डीसीएम और एडीएसएस संयुक्त रूप से तैयार करेंगे विशेष कार्य योजना
मुंगेर, 25 जनवरी-
प्रखण्ड/पंचायतवार रोस्टर के अनुसार जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी वृद्धजनों/ पेंशनरों को कोविड 19 वैक्सीन के प्रीकॉशनरी डोज़ से टीकाकृत किया जाएगा।   विभिन्न प्रखण्डों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से एक सप्ताह के अंदर घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों-किशोरियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव संदीप पोंडरीक ने मुंगेर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा( एडीएसएस) और आईसीडीएस कि डीपीओ को निर्देश जारी किया है।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि कोविड 19  के संक्रमण से बचाव के विगत 10 जनवरी से जिलाभर में हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन का प्रीकॉशनरी डोज़ लगाया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब जिला के सभी वृद्धजन/पेंशनरों (60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग) के लोगों को प्रखण्ड/पंचायत वार रोस्टर तैयार कर कोविड 19 का प्रीकॉशनरी डोज़ दिया जाना है। इसके लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) जिला सामुदायिक (डीसीएम) एवम निदेशक सामाजिक सुरक्षा (एडी एसएस) के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कार्ययोजना तैयार कर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के किया जाएगा टीकाकरण :
सिविल सर्जन ने बताया कि विगत 3 जनवरी 2022 से जिला भर के विभिन्न सेशन साइट पर लगातार 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर- किशोरियों का टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिला भर में अभी तक काफी संख्या में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने कोरोना टीका का पहला डोज़ ले लिया है पूरी संभावना है कि अगले एक सप्ताह में 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा जारी पत्र के अनुसार मैट्रिक और इंटरमीडिएट कि परीक्षा से पूर्व सभी छात्र- छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके इसके लिए अगले एक सप्ताह के अंदर आईसीडीएस कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से घर-घर जाकर 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का आंगनबाड़ी वार सूची तैयार किया जाएगा। इसके बाद सूची के अनुसार सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर उनका टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए एक एएनएम को दो आंगनबाडी केंद्र से संबद्ध करते हुए 15 से 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

जिले में घर-घर जाकर लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से दी जा रही है वैक्सीन

0

 

– तीसरी लहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन कराना जरूरी
– कोविड के प्रभाव से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ सावधानी और सतर्कता भी जरूरी

खगड़िया, 25 जनवरी, 2022
जिले में एक भी व्यक्ति कोविड वैक्सीन लेने से छूटे नहीं, इसे सुनिश्चित करने को लेकर नित्य हर जरूरी निर्णय लिए जा रहे हैं और आवश्यक पहल भी की जा रही है। जिले में वैक्सीन से छूटे व्यक्तियों की संख्या शून्य हो और संपूर्ण जिले वासी पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड हो, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है । इसके लिए जिले में लगातार शिविर आयोजित कर हर आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। वहीं, आवश्यकतानुसार जरूरतमंद लाभार्थियों के घर-घर जाकर भी स्वास्थ्य टीम द्वारा सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी जा रही है। ताकि एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे और शत-प्रतिशत लोगों का जल्द से जल्द वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके।

जिले में लगातार चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान, घर-घर जाकर दी जा रही है वैक्सीन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में लगातार वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अबतक वैक्सीन लेने से छूटे व्यक्ति की घर-घर जाकर पहचान की जा रही है और उन्हें सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन भी दी जा रही है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। इसके अलावा स्वास्थ्य टीम में शामिल एएनएम, ऑगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदी समेत अन्य कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

संभावित तीसरे लहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन के साथ-साथ सावधानी और सतर्कता जारी रखने की जरूरत :
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन के साथ सावधानी और सतर्कता रखने की जरूरत है। क्योंकि, इसी के बदौलत अबतक इस घातक महामारी के प्रभाव को रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है। इसलिए, जो भी व्यक्ति अबतक किसी कारण वश वैक्सीन नहीं ले पाएं है, वह निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। साथ ही इस घातक महामारी को पूरी तरह जड़ से मिटाने के लिए सावधानी और सतर्कता भी जारी रखें।

कोविड से बचाव वैक्सीन लेना बेहद जरूरी :
खगड़िया निवासी सत्यनारायण अग्रवाल एवं गायत्री देवी को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर जाकर वैक्सीन दी गई। वैक्सीन लेने के बाद दोनों लाभार्थियों ने कहा कि इस घातक महामारी से हर आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि, इस घातक महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन ही सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। वहीं, उन्होंने बताया, हर व्यक्ति को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन देने के लिए बेहद गंभीर भी है। प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा का ख्याल रखते हुए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक उम्र के होने के कारण घर पर ही वैक्सीन लेना चाहते थे। जिसके तुरंत बाद उनके घर पर वैक्सीनेशन टीम पहुँची और सुविधाजनक तरीके से वैक्सीनेशन दी। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए वैक्सीनेशन टीम एवं स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद भी दिया।

इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सेनेटाइजर का उपयोग करें।
– नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

पल्स पोलियो अभियान: जिले में 27 फरवरी से बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक 

0
– आशा व सेविका घर-घर जाकर बच्चों को पिलाएगी पोलियो की दवा
– कोविड प्रोटोकॉल का पालन के साथ पिलाई जाएगी दवा, एक भी बच्चा छूटे ना, इसका रखा जाएगा ख्याल
लखीसराय, 25 जनवरी, 2022
जिले में 27 फरवरी से पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ होगा। जिसके सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियाँ शुरू कर दी है। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर अभियान का शुभारंभ हो सके और जिले के शत-प्रतिशत बच्चों को दो बूँद की खुराक पिलाई जा सके। इस अभियान में मुख्य रूप से ऑगनबाड़ी सेविका एवं  आशा कार्यकर्ता सहित  स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि एक भी बच्चा पोलियो की दो बूँद दवा पीने से छूटे नहीं। इसके लिए ड्यूटी में शामिल कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जाएगा और पोलियो दवा की महत्व की जानकारी दी भी जाएगी। इसे सुनिश्चित करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर राज्य के सभी जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
हर दिन शाम में स्थानीय पीएचसी में होगी ब्रीफिंग :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, अभियान की सफलता को लेकर हर दिन शाम में जिले के सभी पीएचसी में ब्रीफिंग होगी। जिसमें पीएचसी प्रभारी, मैनेजर, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका (एल एस) समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल होंगे और दिनभर के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही हर दिन कितने बच्चों को दवा पिलाई गई सहित पूरे दिन के कार्यों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसे देर शाम जिला मुख्यालय को उपलब्ध भी कराना होगा.  यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन के साथ पिलाई जाएगी दवा :
यह अभियान 23 जनवरी से शुरू होना था. लेकिन कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब 27 फरवरी से अभियान शुभारंभ का निर्णय लिया गया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन के साथ 0 से 05 आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। यह दवा संबंधित क्षेत्र की ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर पिलाई जाएगी। साथ ही दवा पिलाने के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ता बच्चों का नाम, बच्चे के माता-पिता का नाम, गृह संख्या आदि विभाग द्वारा दी गई फारमेट में भरेंगे । साथ ही बाहर गये बच्चों का भी पूरी जानकारी लेकर फारमेट में भरेंगे और देर शाम दिन भर के कार्यों की रिपोर्ट स्थानीय पीएचसी में जमा करेंगे।
चौक-चौराहे से लेकर स्टेशन पर भी दवा पिलाने के लिए कर्मी रहेंगे तैनात :-
पल्स पोलियो अभियान के तहत एक भी बच्चा नही छूटे इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई है। दरअसल, एक भी बच्चा छूटने पर वायरस फैलने की प्रबल संभावना रहती है। इसको लेकर जिले के चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर दवा पिलाने के लिए कर्मियों की तैनाती किए गए हैं। जो बाहर से आने-जाने वाले यानी सफर कर रहे बच्चे को दवा पिलाऐंगे। ताकि सफर पर निकले बच्चे भी दवा पीने से वंचित नही रहे। साथ ही दवा पिलाने के बाद बच्चों के अंगुली पर निशान भी लगाया जाएगा। ताकि किसी भी बच्चे को भूलवश जाने-अनजाने में दोबारा दवाई नही पिलाई जा सके।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
– नियमित तौर पर लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से अच्छी तरह हाथ धोएं।

कोरोना टीका का दूसरा डोज समय पर लेने वालों को मिला मेगा प्राइज

0
▪️प्राइज के तौर पर 32 इंच का एक-एक टीवी तीनों लाभुकों को दिया गया
▪️सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कार का हुआ वितरण
बांका, 25 जनवरी।
कोरोना टीका का दूसरा डोज समय पर लेने वाले लाभुकों को मंगलवार को मेगा प्राइज दिया गया। प्राइज  स्वास्थ्य विभाग और केयर इंडिया की ओर से दिया गया. बांका सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन कर तीन लाभुकों को 32 इंच का एक-एक टीवी दिया गया। विजेता का चयन लक्की ड्रॉ के जरिए किया गया। इस खास मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र मंडल, एसीएमओ डॉ. अभय प्रकाश चौधरी, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, शहरी पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी, सदर अस्पताल के मैनेजर अमरेश कुमार और केयर इंडिया के डीटीएल तौसीफ कमर मौजूद रहे।
मालूम हो कि जिले में पांच सप्ताह तक सभी प्रखंडों में समय पर कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने वाले लाभुकों को पुरस्कार दिया गया। एक लाभुक को बंपर तो 10 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उन्हीं लाभुकों में से तीन का चयन कर मंगलवार को मेगा प्राइज दिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने कहा कि जिले में टीकाकरण की रफ्तार अच्छी है। पहली के साथ अब दूसरी डोज लेने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ-साथ अब स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और बीमारों-बुजुर्गों को प्रीकॉशनरी डोज भी दिया जा रहा है। टीका लेने में किशोरों और किशोरियों ने भी जमकर उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी लोग टीका ले लेंगे।
शहरी पीएचसी में 11 लोगों को मिला पुरस्कार:
इसके साथ ही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पांचवें चरण के बचे हुए 11 लाभुकों को भी मंगलवार को पुरस्कार दिया गया। एक व्यक्ति को बंपर प्राइज तो 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि टीका लेने वाले लोग क्षेत्र में जाकर लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
कोरोना गइडलाइन का पालन जरूरी:
डॉ. चौधरी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए कोरोना  गाइडलाइन का पालन जरूरी है। घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाएं रखें और भीड़भाड़ से बचें। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई करें। घर में किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। ऐसा करते रहने से आप भी कोरोना से बचे रहेंगे और आपके जानने वाले भी कोरोना की चपेट में नहीं आएंगे।

समय पर कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत 

0
– खरीक पीएचसी परिसर में शिविर आयोजित कर विजेता लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत
– बंपर पुरुस्कार में तीन हजार रूपये का तो सांत्वना पुरस्कार में एक हजार रूपये का मिला उपहार
भागलपुर, 25 जनवरी
मंगलवार को खरीक पीएचसी परिसर में निर्धारित समय पर कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सीओ निशांत कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ सुजीत कुमार एवं  मैनेजर मधुकांत झा ने संयुक्त रूप से विजेता लाभार्थियों को पुरस्कार देकर किया। शिविर में निर्धारित समयावधि के एक सप्ताह के अंदर टीका का दूसरा डोज लेने वाले लाभार्थियों के बीच बम्पर एवं सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से विजेता बने सभी लाभार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। वहीं, उपहार पाने के बाद सभी लाभार्थी काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर एएनएम पूनम प्रिया, दीक्षा कुमारी, केयर इंडिया के प्रभु प्रिंस, विमल कुमार आदि मौजूद थे।
– विजेता लाभार्थी अन्य लोगों को भी टीका लेने के लिए करें प्रेरित :
सीओ निशांत कुमार ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा, आपलोग अपने माध्यम से अन्य लोगों को भी टीका लेने के लिए भी अपील करें। यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी भी है और समाजहित में बेहतर कदम भी है। वहीं, उन्होंने कहा, इस घातक महामारी से बचाव के लिए टीका ही सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। इसलिए, मैं तमाम प्रखंड वासियों से अपील करता  हूँ कि जल्द से जल्द सभी लोग टीकाकरण कराएं और सुरक्षित रहें।
– 20 विजेता लाभार्थियों को किया गया पुरस्कृत :
पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह ने बताया, मंगलवार को केयर इंडिया के सहयोग से सम्मानित सह पुरस्कार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से प्रखंड के तीन लाभार्थी को बंपर पुरुस्कार दिया गया। जबकि, 17 लाभार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। वहीं, उन्होंने बताया, बम्पर पुरुस्कार के रूप में  तीन हजार रूपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपये की सम्मान राशि दी गयी। वहीं, उन्होंने बताया, जो लाभार्थी शिविर में किसी कारण वश नहीं आ पाएं, उनका उपहार सुरक्षित रहेगा और निश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो अबतक किसी भी कारण वश वैक्सीन नहीं ले पाएं है, वह वैक्सीनेशन कराकर इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित करें।

जिले में 15 घंटे का टीकाकरण केंद्र फिर से शुरू

0
आईएमए बिल्डिंग में सुबह छह बजे से शुरू हुआ टीकाकरण
रात नौ बजे तक लोगों को दिया गया कोरोना का टीका
भागलपुर, 25 जनवरी
जिले में 15 घंटे का कोरोना टीकाकरण केंद्र मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। आईएमए बिल्डिंग में सुबह छह बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई, जो रात के नौ बजे तक चलता रहा। मालूम हो कि जिले में पहले भी घंटाघर स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 15 घंटे का टीकाकरण केंद्र चल रहा था, लेकिन वहां पर बारकोडिंग का काम चलने के कारण कुछ दिनों के लिए यह टीकाकरण केंद्र बंद हो गया था। हालांकि कुछ ही दिन के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया।
सिविल सर्जन डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि आईएमए बिल्डिंग में फिर से 15 घंटे का टीकाकऱण केंद्र शुरू किया गया है। इस केंद्र के लिए सभी प्रकार के प्रशिक्षित पारामेडिकल स्टाफ, वेरीफायर, हाउसकीपिंग स्टाफ की उपलब्धता डीआरयू, भागलपुर द्वारा की जाएगी। इस केंद्र पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा गया है। सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और सामाजिक दूरी हर हाल में बनाकर रखने के लिए कहा गया है। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया है।
केंद्र पर सभी के लिए टीका की व्यवस्थाः इस टीकाकरण केंद्र सभी लोगों को टीका देने की व्यवस्था है। 15 साल से अधिक उम्र के किशोरों के लिए एवं 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण की यहां पर व्यवस्था है। इसके अलावा कोवैक्सीन और कोविशील्ड, दोनों तरह का टीका यहां पर लगाया जा रहा है। साथ में प्रीकॉशनरी डोज भी लोगों को दी जा रही है। यहां पर बेहतर सुविधाएं भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। महिलाओं के लिए अलग से पिंक बूथ की व्यवस्था है तो युवाओं के लिए इंतजार करने के दौरान मनोरंजन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं की भी बेहतर व्यवस्था है।
विशेष व्यवस्था रहने से मिलती है सहूलियतः मंगलवार को इस केंद्र पर टीका लेने वाली शिवानी कुमारी कहती है कि यहां पर महिलाओं के लिए बेहतर इंतजाम है। अन्य केंद्रों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए एक जैसी ही व्यवस्था है, लेकिन यहां पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रहने से थोड़ी सहूलियत मिलती है। यही कारण है कि महिलाएं और लड़कियां इसी केंद्र पर टीका लेना चाहती हैं। वहीं सोनी देवी कहती हैं कि उन्होंने यहां पर पिंक बूथ पर कोरोना का टीका लिया। यहाँ बेहतरीन व्यवस्था है। अन्य महिलाएं जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें यहीं पर आकर कोरोना का टीका लेना चाहिए। टीका देने के साथ यहां पर लोगों को टीकाकरण की जरूरत के विषय में भी जानकारी दी जा रही है। इसलिए अगर किसी को कोई परेशानी है तो उसका भी यहां पर समाधान हो जाएगा।