548 केंद्रों पर 60 हजार लोगों ने लिया कोरोना का टीका

0

-कोरोना टीकाकरण को लेकर फिर से चलाया गया महाअभियान
-सभी केंद्रों पर काफी संख्या में लोग टीका लेने को आए सामने

भागलपुर, 18 अक्टूबर
कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को एक बार फिर से जिले में महाअभियान चलाया गया। इसे लेकर जिले भर में 548 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 60 हजार लोगों ने कोरोना का टीका लिया। सभी टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। टीका लेने वालों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका खास ख्याल रखा गया। एएनएम व डॉटा ऑपरेटर समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए, इस वजह से टीकाकरण समय पर शुरू हो गया। टीका देने के बाद सभी लोगों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया, किसी तरह की कोई समस्या नहीं होने पर जाने दिया गया।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि महाअभियान को लेकर सभी केंद्रों पर समय से टीका उपलब्ध करा दिया गया था। स्वास्थ्यकर्मियों को समय से पहले पहुंचने के लिए कहा गया था, ताकि लाभुकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। महाअभियान के दौरान पीरपैंती में 41, कहलगांव में 58, सबौर में 44, इस्माइलपुर में 12, गोपालपुर में 19, रंगरा में 13, नवगछिया में 43, खरीक में 19, बिहपुर में 14, नारायणपुर में 12, नाथनगर में 43, शाहकुंड में 41, सुल्तानगंज में 39, जगदीशपुर में 34, गोराडीह में 41, सन्हौला में 30 और शहरी क्षेत्र में 45 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। शहरी क्षेत्र में मायागंज अस्पताल में 2, वार्डों में 30, अरबन पीएचसी में 8 और सदर अस्पताल के तहत 5 केंद्र बनाए गए थे। सभी जगहों पर टीकाकरण शांतिपूर्वक तरीके से चला। काफी संख्या में लाभुकों ने कोरोना का टीका लिया।
बाहर से आने वाले जरूर लें टीकाः जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि दुर्गापूजा खत्म हो गया है। आगे दिवाली और छठ पूजा है। इस दौरान काफी संख्या में लोग बाहर से घर आएंगे। बाहर से आने वाले जिन लोगों ने कोरोना का टीका अब तक नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द टीका ले लें। साथ ही परिजन भी इसमें आगे आएं। बाहर से आने वालों की जांच से लेकर टीकाकरण तक सुनिश्चित कराएं। वहीं दुर्गापूजा में बाहर से आने वाले लोगों ने भी अगर अब तक टीका नहीं लिया है तो वे जल्द अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका ले लें।
दूसरी डोज के प्रति नहीं रहें लापरवाहः जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना टीका की दोनों डोज लेना जरूरी है। एक डोज लेने के बाद निश्चिंत नहीं हो जाएं। ऐसा नहीं समझें कि हमने कोरोना का टीका ले लिया है। दूसरी डोज लेना बहुत जरूरी है। जब तक आप दोनों डोज नहीं लेंगे, तब तक आपका टीकाकरण पूरा नहीं होगा। दोनों टीका लेने के बाद ही आप कोरोना से सुरक्षित हो पाएंगे। इसलिए समय पूरा हो जाने के बाद कोरोना टीका की दूसरी डोज अवश्य लें। हमलोग अभियान के दौरान भी टीका की दूसरी डोज लेने के लिए लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं।

380 केंद्रों पर 30 हजार लोगों ने लिया कोरोना का टीका

0

-कोरोना टीकाकरण को लेकर फिर से चलाया गया महाअभियान
-कोरोना उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी
बांका, 18 अक्टूबर
जिले के सभी लोग जल्द से जल्द कोरोना का टीका ले लें, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को एक बार फिर से महाअभियान चलाया गया। इसे लेकर सभी प्रखंड में 380 केंद्र बनाए गए थे, जहां कि 30 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लिया। टीका केंद्रों पर लाभुकों के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा गया था। समय पर टीकाकरण शुरू कराने के लिए स्वास्थ्यकर्मी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। सभी केंद्रों पर टीका की पहली और दूसरी, दोनों डोज देने की व्यवस्था की गई थी।
सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि जिले के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन जिले के सभी प्रखंड में टीकाकरण चल ही रहा है। दुर्गापूजा के दौरान पंडालों में टीकाकरण को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। साथ ही शहर के गांधी चौक पर सुबह नौ से रात नौ बजे तक लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था है। जिला स्वास्थ्य समिति सभी लोगों के टीकाकरण को लेकर गंभीर है, इसीलिए इतने बड़े पैमाने पर व्यवस्था है। इसलिए लोगों से भी मेरी अपील है कि वह टीकाकरण के लिए सामने आएं। काफी संख्या में लोग टीका लेने के लिए सामने आ भी रहे हैं। अभी भी अगर किसी के मन में कोई भ्रम है तो उसे दूर कर कोरोना का टीका लें। इससे किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। साथ ही पहली डोज ले लेने के बाद जिनका समय पूरा हो गया है, वह टीका की दूसरी डोज अवश्य लें।
सदर प्रखंड में 32 सौ लोगों ने लिया टीकाः महाअभियान के दौरान बांका सदर प्रखंड में 36 केंद्र बनाए गए थे। जहां पर कि कुल 32 सौ लोगों ने कोरोना का टीका लिया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि महाअभियान के दौरान पहली और दूसरी, दोनों तरह की डोज लाभुकों को दी गई। पहली डोज लेने वाले लाभुकों को समय पर आकर दूसरी डोज आवश्यक तौर पर लेने के लिए कहा गया। टीका की दोनों डोज लेने के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी, इसलिए इसमें लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई।
420 लोगों की हुई जांचः टीकाकरण के साथ लोगों की कोरोना जांच भी तेजी से चल रही है। सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 270 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई तो 150 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए लिया गया। हालांकि जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला, लेकिन सभी लोगों को सतर्कता के साथ रहने के लिए कहा गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि अभी त्यौहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे समय में सतर्क रहना जरूरी है। कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका प्रबल हो। इसलिए घरों से निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाकर रहें।

उद्यमी को बढ़ावा देने के लिए नोडल एजेंसी बनाने की जरूरत- मनोज दूबे, एमडी, डेलायट ऑटोमेशन प्रा. लि.

0

नईदिल्ली-
प्रातःकिरण दैनिक अखबार एवं यूट्यूब चैनल ने एक दिवसीय सम्मीट का आयोजन किया। इस खास सम्मीट का विषय था स्किल एंव इंटरप्रेरनर सम्मीट जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र विशिष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सम्मीट को संबोधित करते हुए डेलायट ओटोमेशन प्रा. लि. के एमडी मनोज दूबे ने कहा कि आज देश में एक नोडल एजेंसी बनाने की जरूरत है जो सरकार और उद्यमी के बीच बेहतर तालमेल से कार्य कर सके। तभी देश में उद्यमी आगे आएंगें। और देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ पाएगी।
स्कील एव इंटरप्रेरनर सम्मीट को संबोधित करते हुए आईसीसीआई के जेनरल सेक्रेटरी चिरंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि आज उद्योग जगत लगातार अपने कार्य कर रहा है सरकार ने नीतियां भी बना रखी है लेकिन कहीं ना कहीं कुछ मीसिंग की जिसकी पूर्ति आईसीसीआई जैसे संगठन ही कर सकती है जिसके लिए हमसबको मिलकर आगे कार्य करने की जरूरत है।
इस मौके पर कंप्यूटर टीचर धारना शर्मा ने कहा कि आज कोविड काल में जिस तरह से चैलेंज आए थे जिसके लिए विद्य़ार्थियों ने भी काफी सहयोग किया जिससे आज ओन लाइन पढ़ाई की जा रही है पढ़ाई में सामंजस्य बनाया जा सका।
सम्मीट को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ओर स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले मनीष भारतीय ने कहा कि आज नीतियों की कोई कमी नहीं है लेकिन आज उसे समझने की जरूरत है जिसकी कमी दिखती है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा युवाओं को तैयार करना होगा। जिसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है।
स्कील एवं इंटरप्रेरनर सम्मीट को संबोधित करते हुए ए एंड एम मीडिया एडभरटाइजिंग के सीईओ मनीष कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज स्कूली वर्ग से ही स्वरोजगार के प्रशिक्षण देने की जरूरत है जिसकी कमी साफ दिख रही है जिसके लिए सरकार को कदम बढ़ाऩे होंगे।
इस मौके पर एंकर सुमित्रा सिंह ने सरकार की योजना पर फोकस करते हुए कहा कि देश में एक नहीं उन्नतीस योजनाएं एक साथ चल रही है बस यह समझने की जरूरत है कि इसे कैसे उपयोग किया जा सके।
प्रातःकिरण के इस सम्मीट में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले सम्मानित किया गया। इस मौके पर डेलाएट ओटोमेशन प्राइवेट लि. के एम़डी मनोज कुमार दूबे को इंटरप्रेनर ऑफ द ईयर अवार्ड, ईर्स्टन सॉफ्टवेयर लिमिटेड के मैनेजर धीरेंद्र सिंह को बेस्ट मैनेज ऑफ द ईयर अवार्ड, ईसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट चिंरनजीत कुमार शर्मा को बेस्ट यंगेस्ट लीगल प्रोफेशनल अवार्ड, धारना शर्मा को ग्रेट कंप्यूटर टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड, मीमांशा दूबे को बेस्ट यंग आर्टिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड, सुशील देव बेस्ट एडिटर ऑफ द ईयर अवार्ड, अमित कुमार भारद्वाज को एकेडमिडिशियन ऑफ द ईयर अवार्ड, दिप्ती अंगरीश को बेस्ट जनरलिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड, सुभाष चंद्र को बेस्ट राइटर ऑफ द ईयर अवार्ड, मनीष कुमार सिन्हा कॉरपोरेटर एचिवर ऑफ द ईयर अवार्ड, मनीष भारतीय को बिजनेस एक्सपेंसन ऑफ द ईयर अवार्ड, संजीव कुमार को कॉरपोरेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एंकर सुमित्रा सिंह धन्यवाद ज्ञापन किया।

कोविड वैक्सीनेशन से वंचित लोगों के सर्वे की सफलता को ले जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश

0

– स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम एवं सीडीपीओ के साथ की बैठक
– ऑगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर की जाएगी सर्वे, बनाई जाएगी सूची
– सर्वे के पश्चात 22 अक्टूबर को पूरे जिले में विशेष कोविड वैक्सीनेशन आयोजित कर वंचित लोगों दी जाएगी वैक्सीन

खगड़िया, 16 अक्टूबर

जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेटेड करने के लिए जिले में लगातार कोविड वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। किन्तु, इसके बाबजूद भी एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें, इसको लेकर किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे कर सूची तैयार की जाएगी और तैयारी सूची के अनुसार सभी वंचित लोगों को वैक्सीनेटेड किया जाएगा। ताकि किसी भी स्थिति-परिस्थिति में एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो। सर्वे कार्य की जिम्मेदारी ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं की होगी, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगीं और सर्वे के दौरान खासकर त्यौहार के अवसर पर बाहर से आए लोगों के बारें में यह जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने वैक्सीन ली है या नहीं। वहीं, शनिवार को होने वाले सर्वे की सफलता को लेकर जिलाधिकारी डाॅ आलोक रंजन घोष ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सीडीपीओ के साथ बैठक की। जिसके दौरान हर हाल में सर्वे के उद्देश्य को सफल को बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ अजय कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, केयर इंडिया से चंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

– ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा मतदाता सूची के सहयोग से किया जाएगा सर्वे :
सिविल सर्जन डाॅ अजय कुमार सिंह ने बताया, कोविड-19 वैक्सीन से वंचित लोगों का मतदाता सूची के सहयोग से सर्वे किया जाएगा और वंचित लोगों वैक्सीनेटेड किया जाएगा। इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शत-प्रतिशत वंचित लोगों का सर्वे सुनिश्चित करने के लिए एक्सन प्लान तैयार सर्वे कार्य कराने को कहा गया। ताकि वैक्सीन से वंचित एक भी लोग सर्वे से छूटे नहीं और हर हाल में शत-प्रतिशत लोगों का सर्वे हो। साथ ही जल्द से जल्द संपूर्ण जिले वासी पूर्ण रूप से वैक्सीनेटेड हो सके। वहीं, उन्होंने बताया, बीसीएम एवं आशा फेसीलीटेटर की मानिटरिंग में ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सर्वे की जाएगी। एक भी लोग सर्वे से छूटे नहीं, यह जिम्मेदारी सर्वे टीम को दी जाएगी।

– 18 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय सर्वे :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में वैक्सीन से वंचित लोगों का तीन दिवसीय सर्वे 18 अक्टूबर से शुरू होगा। जिसका 20 अक्टूबर को समापन होगा। इसी निर्धारित समयावधि के अंदर सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है। इस दौरान सर्वे टीम को वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची भी तैयार करनी है और सर्वे टीम द्वारा तैयार सूची को जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके बाद 22 अक्टूबर को पूरे जिले में विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन कर सभी वंचित लोगों को वैक्सीनेटेड किया जाएगा। ताकि सभी वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित और शत-प्रतिशत लोग वैक्सीनेटेड हो सके।

– त्यौहार के अवसर पर बाहर से आने वाले लोगों की भी ली जाएगी जानकारी :
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन चंदन कुमार ने बताया, सर्वे के दौरान खासकर त्यौहार से अवसर पर बाहर से आने वाले लोगों की भी जानकारी ली जाएगी। जिसके बाद ऐसे लोगों से पूछा जाएगा कि वह वैक्सीन ली है या नहीं। इसके बाद वैक्सीन नहीं लेने वालों की सूची तैयार उन्हें वैक्सीनेटेड किया जाएगा।

– इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

कोरोना वैक्सीन से वंचित लाभार्थियों के वैक्सीनेशन को जिला के 1352 वार्ड में होगा सर्वे

0

– 18, 19 और 20 अक्टूबर को सर्वे के साथ – साथ लाभार्थियों को किया जाएगा वैक्सीनेट

– आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका सभी प्रखंड़ों में घर- घर जाकर करेंगी सर्वे

मुंगेर, 16 अक्टूबर। 18, 19 और 20 अक्टूबर को जिला में अभी तक कोरोना वैक्सीन लगवाने से वंचित लाभार्थियों के वैक्सीनेशन के लिए जिला के सभी 9 पीएचसी/सीएचसी क्षेत्र अंतर्गत सभी 1352 वार्डों में सर्वे होगा । इस दौरान सभी 9 प्रखंड़ों के विभिन्न पंचायत अंतर्गत सभी वार्डों में स्थानीय स्तर पर काम करने वाली आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका घर-घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगवाने वंचित लोगों का सर्वे करेंगी। जिला में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान उपलब्ध वार्ड वार मतदाता सूची के अनुसार छूटे हुए लोगों का सर्वे होना है।

केयर इंडिया मुंगेर के डीटीओ ऑन तबरेज आलम ने बताया कि मुंगेर जिलान्तर्गत कार्यरत सभी 9 पीएचसी और सीएचसी के क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के सभी वार्ड में उपलब्ध मतदाता सूची के अनुसार 18, 19 और 20 अक्टूबर को स्थानीय आशा और आंगनबाड़ी सेविका -सहायिका के द्वारा घर -घर जाकर छूटे हुए लाभर्थियों का सर्वे होगा। उन्होंने बताया कि असरगंज प्रखण्ड के सभी 7 पंचायत के कुल 104 वार्ड, बरियारपुर प्रखंड के सभी 10 पंचायत के कुल 149 वार्ड, धरहरा प्रखण्ड के कुल 177 वार्ड, जमालपुर प्रखण्ड के सभी 9 पंचायत के कुल 133 वार्ड, हवेली खड़गपुर प्रखण्ड के सभी 18 पंचायत के कुल 236 वार्ड, मुंगेर सदर प्रखंड के सभी 13 पंचायत के कुल 191 वार्ड , संग्रामपुर प्रखण्ड के सभी 10 पंचायत के कुल 129 वार्ड, तारापुर प्रखण्ड के सभी 11 पंचायत के कुल 137 वार्ड और टेटिया बम्बर प्रखण्ड के सभी 7 पंचायत के कुल 96 वार्ड में कोरोना वैक्सीन लगवाने से वंचित लाभार्थी का सर्वे किया जाना है।

सुपरवाज़र करेंगे अनुश्रवण :
उन्होंने बताया कि सूक्ष्म कार्ययोजना के लिए प्रखण्ड स्तर पर प्रत्येक पंचायत के अनुसार वार्ड वाइज एक सर्वेयर एवं एक नोडल सुपरवाइजर का चयन किया गया है जो एएनएम एवं आशा फैसिलिटेटर होंगी। इनके द्वारा सर्वे का अनुश्रवण एवं डाटा संकलन प्रतिदिन बीसीएम और बीएचएम को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया को जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के अनुसार 18 और 19 अक्टूबर को पूरे भारत वर्ष में कोविड वैक्सीनेशन के लिए उत्सव मनाया जाना है। इस दिन सभी 9 टू 9 वैक्सीनेशन साइट को बैलून से सजावट करते हए फ्लैक्स बोर्ड लगाना है। उन्होंने बताया कि जिला में 18 अक्टूबर के बाद 28 अक्टूबर को दूसरा और 6 नवम्बर को तीसरा और अंतिम कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया जाना है।

कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित लोगों का सर्वे करने वाली टीम को दो सौ प्रति वार्ड मिलेगी प्रोत्साहन राशि

0

– राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर राज्य के सभी डीएम और सीएस को दिए निर्देश
– ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची के आधार पर किया जाएगा वैक्सीन से वंचित लोगों का सर्वे

लखीसराय, 16 अक्टूबर

कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेटेड करने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग और संकल्पित है। जिसे हर हाल में सुनिश्चित करने को लेकर किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन से वंचित लोगों का विभाग द्वारा सर्वे कराया जाएगा। ताकि किसी भी स्थिति-परिस्थिति में एक भी लोग वैक्सीन से वंचित नहीं रहें और शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो। वहीं, सर्वे अभियान को सफल बनाने के लिए सर्वे करने वाली टीम को सर्व के उपरांत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने पत्र जारी कर राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

– दो सौ रुपये प्रति वार्ड मिलेगी प्रोत्साहन राशि :
सिविल सर्जन डाॅ देवेन्द्र चौधरी ने बताया, किसी भी कारणवश अबतक कोविड-19 वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को सर्वे करने वाली टीम को प्रोत्साहन राशि देने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके आलोक में जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं, उन्होंने बताया, सर्वे कार्य में शामिल कर्मियों को सर्व के उपरांत दो सौ रुपये प्रति वार्ड के हिसाब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सर्वे कार्य की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र की ऑगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया है, जो घर-घर जाकर वैक्सीन से वंचित लोगों का सर्वे करेंगी। साथ ही इस कार्य की मानिटरिंग संबंधित बीसीएम एवं आशा फेसीलीटेटर को करने की जिम्मेदारी दी गई है।

– मतदाता सूची के अनुसार होगा तीन दिवसीय सर्वे :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, वैक्सीनेशन से वंचित लोगों का मतदाता सूची के अनुसार सर्वे होगा। यह कार्य 18 से 20 अक्टूबर तक यानी तीन दिनों तक होगा। इसी निर्धारित समयावधि के अंदर सर्वे का कार्य पूरा किया जाना है। इस दौरान सर्वे टीम को वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची भी तैयार करनी है एवं सर्वे के पश्चात वैक्सीन से वंचित लोगों की सूची जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके बाद 22 अक्टूबर को पूरे जिले में विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन कर सभी वंचित लोगों को वैक्सीनेटेड किया जाएगा। ताकि सभी वंचित लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित और शत-प्रतिशत लोग वैक्सीनेटेड हो सके।

– इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

वोटर लिस्ट के जरिये कोरोना का टीका लेने वालों का किया जाएगा सर्वे

0

-18 से 20 अक्टूबर तक जिले के सभी प्रखंडों में किया जाएगा सर्वे

-छूटे हुए लोगों के लिए 22 अक्टूबर को चलाया जाएगा विशेष अभियान

बांका, 16 अक्टूबर-

जिले की कितनी आबादी ने अब तक कोरोना का टीका लिया और कितने लोगों ने टीका नहीं लिया है, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सर्वे कराएगा। सर्वे के दौरान टीका से अब तक वंचित रहने वाले लोगों को चिह्नित करने का काम किया जाएगा। चिह्नित लोगों के लिए बाद में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देशित कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि 18 से 20 अक्टूबर तक जिले के सभी 12 प्रखंड में टीका लगवाने वालों का सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे में वोटर लिस्ट के जरिये लोगों के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी और पता करेगी कि कितने लोगों ने लगवाया है और कितने लोगों ने नहीं। इससे जिले में टीकाकरण की सही वस्तुस्थिति को जाना जा सकेगा। जिससे बचे हुए लोगों का आगे टीकाकरण करने में सहूलियत होगी। इनलोगों के लिए 22 अक्टूबर को अभियान चलाया जाएगा।
बाहर से आने वाले व्यक्ति जांच जरूर करवाएं : वहीं दूसरी तरफ दुर्गा पूजा तो समाप्त हो गयी, लेकिन अभी भी छठ और कालीपूजा जैसे बड़े त्यौहार बाकी हैं। ऐसे में बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी रहेगा। इसलिए बाहर से आने वाले लोग अपनी कोरोना जांच जरूर करवाएं। इससे कोरोना का संक्रमण नहीं होगा। अगर बाहर से आने वाले व्यक्ति में कोरोना के लक्षण होंगे तो जांच में यह बात स्पष्ट हो जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेट कर इलाज किया जाएगा। इससे दूसरे लोगों में संक्रमण नहीं होगा, इसलिए बाहर से आने वाले व्यक्ति अपनी कोरोना जांच जरूर करवाएं। साथ ही यह परिजनों की भी जिम्मेदारी है कि वह बाहर से घर आने वालों की नजदीकी अस्पताल ले जाकर कोरोना जांच कराएं।
भीड़भाड़ से बचेः त्यौहार के मौसम में हमेशा भीड़भाड़ की संभावना रहती है। एक साथ कई लोग बाजार में खरीदारी करने निकलते हैं, इसलिए भीड़ लगने की आशंका रहती है। इसलिए भीड़ से बचें। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाकर रहें। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई आवश्यक तौर पर करें। ऐसा करते रहने से आप भी कोरोना से बचे रहेंगे, साथ ही दूसरे लोगों में भी संक्रमण नहीं होगा।

पूजा पंडालों में 3020 लोगों ने लिया कोरोना टीका

0

-शहर के 14 पूजा पंडालों में लोगों ने लिया कोरोना टीका
-जिले के 16 प्रखंडों में बनाए गए थे 20 टीकाकरण केंद्र

भागलपुर, 16 अक्टूबर-

दुर्गा पूजा समाप्त हो गया है, लेकिन पूजा के दौरान भी कोरोना को लेकर अभियान चला। इस दौरान जिले के पूजा पंडालों में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों पर 3020 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। शहर के 14 पूजा पंडालों में कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। वहीं जिले के 16 प्रखंडों में 20 टीकाकरण केंद्र बने थे। कहलगांव, सन्हौला, सुल्तानगंज और शाहकुंड में दो-दो टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर काफी संख्या में लोग कोरोना का टीका लेने के लिए सामने आए। इन केंद्रों पर एएनएम और टीका की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से थी, जबकि डाटा ऑपरेटर से लेकर अन्य चीजों की व्यवस्था केयर इंडिया की ओर से की गई थी।
केयर इंडिया के जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए 20 केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली डोज 377 लोगों ने ली, वहीं दूसरी डोज 913 लोगों ने ली। इसी तरह कोवैक्सीन की पहली डोज 134 लोगों ने ली, जबकि दूसरी डोज 136 लोगों ने ली। यानी कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुल पूजा पंडालों में कुल 1590 लोगों ने कोरोना के टीके लिए। इसी तरह शहरी क्षेत्र में बनाए गए पूजा पंडालों में कोविशील्ड की पहली डोज 335 लोगों ने ली, जबकि दूसरी डोज 1095 लोगों ने ली। यानी कि शहरी पूजा पंडालों में 1430 लोगों ने कोरोना का टीका लिया।
दूसरी डोज पर रहा फोकसः पूजा पंडालों में 12 से 15 अक्टूबर तक चले चार दिन के अभियान में दूसरी डोज पर फोकस रहा। शहर से लेकर गांव तक के लोगों ने दूसरी डोज अधिक ली। दरअसल जिले में पहली डोज लेने वालों की संख्या काफी अच्छी है, अब दूसरी डोज लेने वालों की संख्या भी बढ़ायी जा रही है। यही कारण है कि अब अभियान में कोरोना टीके की दूसरी डोज पर स्वास्थ्य विभाग फोकस कर रहा है।
कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरीःदुर्गा पूजा समाप्त हो गई है, लेकिन आगे दिवाली औऱ छठ जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार आने वाले हैं। इस लिहाज से सतर्कता बहुत जरूरी है। घर से बाहर जाते वक्त मास्क जरूर लगाएं और भीड़भाड़ से बचें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन जरूर करें। साथ ही बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई अवश्य करें।
बाहर से आने वाले कोरोना जांच जरूर करवाएं: दुर्गापूजा तो खत्म हो गया है, लेकिन अभी दिवाली और छठ बाकी है। अभी बड़ी संख्या में लोग बाहर से घर आएंगे। बाहर से आने वाले लोग कोरोना जांच कराना नहीं भूलें। अगर बाहर से आने वाले लोग भूल भी जाते हैं तो उनके परिजन जरूर बाहर से आने वाले की कोरोना जांच करा दें। ऐसा करने से कोरोना का संक्रमण नहीं हो सकेगा।

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं दुर्गापूजा : सिविल सर्जन

0

– मुख्यालय सहित जिलाभर के पूजा पंडालों और मंदिरों में है कोरोना टीकाकरण और जांच की व्यवस्था

– पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए उमड़ने लगी है श्रद्धालुओं की भीड़,

मुंगेर-

कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मुंगेरवासी मनाएं दुर्गा पूजा का त्यौहार । उक्त बातें बुधवार को मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने कही। उन्होंने बताया कि मंगलवार कि रात्रि महासप्तमी तिथि को मां कालरात्रि के पूजा-अर्चना के बाद जिला के सभी पूजा पंडालों और मंदिरों में माता का पट खुल गया है। इसके बाद माता के दर्शन के लिए सभी पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी जिलावासियों के लिए आवश्यक है कि वो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करें। इसके तहत सभी लोग पूजा पंडालों और अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाने की स्थिति में हमेशा मास्क का इस्तेमाल करें और एक दूसरे से एक निश्चित दूरी बरतने की कोशिश करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की कोई वस्तू को छूने की स्थिति में अपने हाथों को साबुन या हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। उन्होंने बताया कि जिला में अभी भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है बावजूद इसके हमलोगों को लापरवाह नहीं होना है और कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरीके से पालन करते हुए दुर्गा पूजा का त्यौहार अपने परिवार और दोस्त- रिश्तेदारों के साथ मनाना है। त्यौहारों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के बाद ही हमलोग अपने परिवार और दोस्त – रिश्तेदारों को कोरोना वायरस के संभावित किसी भी तरह की आशंका को दूर कर सकते हैं।

– प्रमुख पूजा पंडालों और मंदिरों में लगाया गया है विशेष कोरोना जांच एवं टीकाकरण शिविर :
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने घर आने वाले प्रवासियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय स्थित मां चंडिका स्थान, बड़ी दुर्गा स्थान, शादीपुर मुंगेर, कासिम बाजार स्थित मंदिर और पूजा पंडाल के साथ-साथ जिला के सभी प्रमुख पूजा पंडाल में कोरोना जांच के साथ-साथ कोरोना टीकाकरण के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। इन स्थानों पर वैसे श्रद्धालु जिन्होंने अभी तक किसी कारणवश कोरोना का टीका नहीं लगवाया है वो टीका लगवा सकते हैं। इसके साथ ही अन्य आगन्तुक कोरोना की जांच भी करा सकते हैं। इन सभी स्पेशल सेशन साइट पर श्रद्धालुओं कि सुविधा के लिए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर की ओर से बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है जहां कोरोना का टीका लगवाने के बाद श्रद्धालु सेल्फी भी ले सकते हैं।

त्यौहारों में छुटियाँ बीतने घर आये प्रवासियों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और प्रखण्ड मुख्यालय में 9 टू 9 स्पेशल वैक्सीनेशन सेशन साइट लगाया गया है।

आस्था और स्वास्थ्य का समागम है पूजा पंडालों में ,पूजा संग हो रहा कोविड-19 टीकाकरण

0

– कोविड अनुरूप व्यवहारों के पालन पर दिया जा रहा है ध्यान
– श्रद्धालुगण प्रसाद के साथ ले रहे हैं टीका

जमुई-

पूजा पंडालों में कोविड-19 के संक्रमण से बचने और कोरोना रोधी टीका लेने के लिए केयर इंडिया के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर प्रयास किया है | इसमें श्रद्धालुओं को कोविड अनुरूप व्यव्हारों को अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा और प्रसाद ग्रहण के साथ टीका लेने के लिये केयर के प्रखंड प्रबंधक साही रंधीर कुमार द्वारा प्रेरित किया जा रहा है । इस क्रम में जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के कुमार गाँव स्थित माता नेतुला मंदिर प्रांगण में कोविड-19 टीकाकरण स्टाल में आने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है | इस सम्बंध में नेतुला पूजा समिति के अध्यक्ष हरदेव सिंह ने कहा पंडाल परिसर में कोरोना रोधी टीका लगने की व्यवस्था को लोग माता के आशीर्वाद के तौर पर ले रहे हैं | हम सभी से अपील करते हैं 18 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के लाभार्थी पहचान पत्र के साथ टीका लें और जिले को कोरोना से मुक्त करने में अपना योगदान दें |
इसको लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु नारायण लाल ने इस आस्था और स्वास्थ्य के समागम को समय की मांग बताया | उन्होंने कोरोना के इतने कम समय में टीके की खोज को वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम को वरदान की संज्ञा दी |
इसी क्रम में सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खुश्तर आज़मी ने कहा ऐसे आयोजनों से जनजागरूकता का बेहतर प्रभाव साबित हो रहा है | वह कहते हैं स्वास्थ्य लोगों की पहली प्राथमिकता है। ये ध्यान में रख कर प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक पीएचसी की टीम को लगाया गया है | जिससे मेले के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों तक टीके के लक्ष्य को पाने में भी सफलता मिलेगी |

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह है टीका लेने के बाद भी नीचे लिखे सन्देशों को अपनाएं:
1. जरूरी काम से अगर निकलना है तो मास्क जरूर लगाएं और साथ में सैनिटाइजर लेकर चलें
2. बिना मास्क लगाए हुए किसी भी व्यक्ति से बात करने से बचें
4. नियमित अंतराल पर हाथों को साबुन से धोते रहें
5. घर के बुजुर्ग और छोटे बच्चों का खासकर ध्यान रखें
6. कोरोना का वैक्सीन ले चुके व्यक्तियों को भी मास्क लगाना जरूरी