राफेल मामले में प्रधानमंत्री के खिलाफ होनी चाहिए जांच- राहुल

0

नयी दिल्ली-
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं?

गांधी ने कहा कि एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं। उन्होंने दावा किया कि कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है।

गांधी ने कहा कि न्याय सबके लिए होना चहिए। एक तरफ आप कह रहे हैं कि कागज गायब हो गए हैं। इसका मतलब है कि ये सच्चे हैं। इन कागजों में साफ है कि प्रधानमंत्री ने समानांतर बातचीत की है। इनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल की आपूर्ति समय पर नहीं हुई क्योंकि मोदी जी अनिल अंबानी को पैसा देना चाहते थे। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘आपकी सरकार है जिस पर चाहिए कार्रवाई करिये। लेकिन प्रधानमंत्री पर कार्रवाई करिये। प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे में देरी की, अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले।’

उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला है और इसमें आपराधिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि अगर प्रधानमंत्री दोषी नहीं हैं तो फिर जांच क्यों नहीं कराते? जेपीसी की जांच से क्यों भाग गए? दरअसल, सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि राफेल विमान सौदे से संबंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं और याचिकाकर्ता इन दस्तावेजों के आधार पर विमानों की खरीद के खिलाफ याचिकायें रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार चाहते हैं।

जम्मू बस स्टेशन के पास धमाका,18 घायल

0

जम्मू 
जम्मू में गुरुवार को एक बस स्टैंड पर ब्लास्ट होने से 18 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गई है। भीड़-भाड़ वाले इलाके में बसे बस स्टेशन में एक बस के पास में धमाका हुआ। धमाके की वजह से वहां पास में मौजूद 18 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

फिर शुरू हुआ प्राची तेहलान की पहली मलयालम फ़िल्म ममंकम का शूट

0

आख़िरकार प्राची तेहलान ने सुपरस्टार ममूटी संग अपनी मुख्य भूमिका वाली फ़िल्म ‘ममंकम’, की शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया हैजिसे कुछ समय पहले प्रोडक्शन के कुछ मुद्दों के कारण बीच में रोक दिया गया था।    ममंकम को लेकर उठ रही सभी अफवाहों को किनारे लगाकर, शूटिंग को फिर से शुरू करने पर बात करते हुए प्राची ने कहा, “ तेलुगु फिल्मके दूसरे-आखिरी शेड्यूल के खत्म होने के बाद हमने फरवरी में ममंकम की शूटिंग फिर से शुरू की। यह एक फाइट सीक्वेंस था जहां मैंनेमास्टर थीआगराजन के साथ काम किया, जिन्हें चेन्नई के सबसे बड़े एक्शन मास्टर्स में से एक माना जाता है और हुई बातचीत के अनुसार, हम फिल्म को पूरा करने के लिए मई तक लगातार काम करेंगे।तेहलान निश्चित रूप से इस पुनः शुरुआत से बेहद खुश हैं, उन्होंने लड़ाई के दृश्यों की शूटिंग के अपने अनुभव को बताते हुए कहा – “शोटिंगके दौरान मुझे हवा में  कलाबाज़ी करनी पड़ी, जिसके परिणामस्वरूप मैं बुरी तरह घायल हो गई और मेरे शरीर पर चोट के साथ, पैरो से भीखून बहने लगा, लेकिन मैंने अपने स्टंट को स्वयं किया ( बिना बॉडी डबल का प्रयोग किए) जिसकी संतुष्टि अद्भुत थी। इसके अलावा, पैरोसे खून बहते समय वहां मौजूद हर कोई मेरे पास आया और कहने लगा कि पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आपको इतनी चोट के साथएक्शन करते हुए देखना अलौकिक था “प्राची ने कहा,” इसके अलावा, एक स्पोर्ट्स पर्सन होने के नाते मुझे गर्व है कि यह हादसा स्टंट करतेसमय सेट पर हुआ। एक अभिनेता के पास हमेशा एक बॉडी डबल का उपयोग करने का विकल्प होता है लेकिन मैं इसे स्वयं आजमानाचाहती थी। आखिरकार, हमने इसे कुछ समय के अंतराल में पूर्ण किया और यह अंत में बेहतर साबित हुआ। कुल मिलाकर, ऐसे अनुभवीलोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा है और मुझे खुशी है कि ममंकम ने इतने अच्छे नोट पर फिर से शुरुआत की।प्राची ने यह भी बताया कि इस परियोजना में अब बहुत सारे बदलाव किए गए है और इनमें कई बड़े नामो को शामिल किया गया है।लगभगपूरी टीम-कला-निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर, कैमरापर्सन एवं अन्य को बदल दिया गया है, जो की प्रोडक्शन की डिमांड थी ।अंततः,इन सभी समस्याओं और हंगामों के बाद, सब कुछ दुबारा ट्रैक पर है, और हम प्राची को उनकी पहली मलयालम फिल्म में देखने केलिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है

दिल्ली विश्वविद्यालय में PFI के खिलाफ पोल खोलो अभियान  ….

0

 

मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी का हैक्थोन 2019 में छात्रों ने दिखाए अपने हुनर

0

-हैक्थॉन में इस बार हार्डवेयर को भी शामिल किया गया।

-लगातार 36 घंटों तक छात्र हैक्थोन में रहें।

-भूतपूर्व एयर मार्शल प्रमोद कुमार राय ने किया उद्घाटन

-प्रधानमंत्री ने किया संबोधन

नईदिल्ली-

मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी का हैक्थोन 2019 का दो दिवसीय आयोजन न्यू देहली इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में आयोजन किया गया।

इस खास हैक्थोन में स्टार्ट अप के करीब 200 छात्र हिस्सा लिया। इसमें खास तौर पर कई कंपनियों के दिग्गज ने भाग लिया।  इस बार का उद्घाटन  पूर्व एयर मार्शल प्रमोद कुमार राय ने किया। उन्होंने खास तौर पर छात्रों से बात की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। पहले दिन उद्घाटन के सत्र में केंद्र व दिल्ली के दिग्गज नेता सहित कई मंत्रालयों के सचिव भाग लिया। इस बार के हैक्थोन में देश भर के विभिन्न कॉलेज के छात्रों ने मेडिकल सुविधा को कैसे गांवों तक पहुचाया जाए इसपर सॉफ्टवेयर पर कार्य किया एवं अपने डॉटा को कैसे सुरक्षित रखा जाए इसपर खास जोर था। छात्रों ने निजी अस्पताल के ड़ाटा पर कार्य किया। और बेहतरीन रिजल्ट दिए। हैक्थॉन के समापन में एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ अनिल डी सहस्त्रबुद्धे ने छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि जिस प्रकार से छात्रों ने उत्साह दिखाया है वह यह दिखाता है कि अब युवा जॉब सिकर नहीं जॉब क्रियेटर हो गए हैं। एआईसीटीई युवा उद्यमियों को आगे बढ़ने में उनकी समस्याओं का समाधान के हर संभव उपाय करने की कोशिश करता है।

गौरतलब है कि 25 संस्थानों में न्यू देहली इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट को चुना गया है वह अद्भूत है। न्यू देहली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली में अकेली ऐसी संस्था है जिसका चुनाव हैक्थोन के लिए किया गया है। गौरतलब है कि एनडीआईएम का चुनाव दो मैनेजमेंट कॉलेज में किया गया है बाकी सभी इंजीनियरिंग कॉलेज है। इसी से इसका स्तर पता चलता है। न्यू देहली इस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन वीएम बंसल ने कहा कि आज जिस प्रकार से सरकार स्टार्ट अप की शुरुआत की है इसमें स्टार्ट अप के उद्यमी इस बार भाग लेंगे। यह काफी उत्साहजनक है। इनकी समस्या को यहां सुलझाया जाएगा। बंसल ने कहा कि इस स्टार्ट अप को खासतौर पर प्रधानमंत्री खुद मॉनिटर कर रहे हैं हमारा सपना है कि नरेंद्र मोदी खुद भी यहां आए हम उनके सपने को निश्चिततौर पर साकार करेंगे। भारत विश्व गुरु के रूप में उभरेगा। हमारे उद्यमी विश्व भर में छाएंगें। गौरतलब है कि स्मार्ट इंडिया हैक्थन 2019 का आयोजन किया गया है जिसमें कई वरिष्ठ मंत्री सहित कई कंपनियों के दिग्गज सीईओ भाग लिया। गौरतलब है कि इसके पहले पिछले वर्ष हैक्थौन 2017 और हैक्थोन 2018 का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था।

कांग्रेस पाकिस्तान जाकर आतंकियों के शव गिन लें- राजनाथ

0

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डे पर भारतीय वायु सेना के हमले में मरे आतंकवादियों की संख्या सरकार के पास नहीं है और जो लोग इस हमले की सच्चाई पर सवाल कर रहे हैं वह सशस्त्र बलों के साहस पर राजनीति कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण अड्डों पर हमले के बाद मरे आतंकवादियों की संख्या किसी दिन मालूम हो जाएगी। बहरहाल, सिंह ने दावा किया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी शोध संगठन (एनटीआरओ) ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों को सूचित किया है कि वायु सेना की बमबारी से पहले प्रशिक्षण अड्डे पर करीब 300 मोबाइल फोन ‘सक्रिय’ थे। विपक्ष पर रक्षा कर्मियों के ‘साहस और बलिदान’ को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कांग्रेस को सलाह दी कि अगर वह हमले में मरे आतंकियों की संख्या जानना चाहता है तो वह पाकिस्तान जाए और शवों को गिने।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराया, वनडे में दर्ज की 500वीं जीत

0

नागपुर

कप्तान विराट कोहली (116) के शतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हरा दिया। नागपुर के वीसीए स्टेडियम में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और मेजबान टीम 250 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 242 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत की यह वनडे में ओवरऑल 500वीं जीत रही।
251 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मारकस स्टॉयनिस ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। उन्होंने 65 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। उनके अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 48 रन का योगदान दिया। वहीं, उस्मान ख्वाजा ने 38 और कप्तान आरोन फिंच ने 37 रन बनाए
भारत के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक बार फिर जलवा दिखाया और 3 विकेट झटके। उन्होंने कप्तान आरोन फिंच (37), ग्लेन मैक्सवेल (4) और एलेक्स कैरी (22) जैसे अहम बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और अंतिम ओवर करने आए विजय शंकर ने 2-2 विकेट लिए।

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचारा का पर्दाफाश

0
नई दिल्ली-
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने आज प्रदेश कार्यालय पर केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया के टेंडर में होने वाले भ्रष्टाचार व बिना किसी तैयारी के बसों को खरीदने को लेकर एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। इस प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री प्रत्युष कंठ, सह- प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी एवं मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।
पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल के बाद 1000 इलैक्ट्रिक बसों की टेंडर प्रक्रिया इसलिये की क्योंकि बीते चार वर्ष केजरीवाल सरकार निजी कम्पनियों के साथ भ्रष्टाचार करने के लिए मिलिभगत करने में लगी रही। निजी बस कम्पनियों ने जब केजरीवाल सरकार की भ्रष्टाचार की शर्तों को मान लिया तो अब केजरीवाल दिल्ली की जनता के सामने बसों के टेंडर प्रक्रिया की बात रख रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल चार वर्ष से लगातार केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। इसके विपरीत 1000 इलैक्ट्रिक बसों के टेंडर प्रक्रिया से यह साबित होता है कि केजरीवाल कभी भी दिल्ली के विकास के लिए काम करना नहीं चाहते थे और केवल केन्द्र सरकार पर झूठा आरोप लगाते थे कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। जिस आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के विरोध में हुआ था, जो भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग करती थी। उसी पार्टी के नेता, विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार कई बड़े मामलों में दोषी है। भ्रष्टाचार करना और दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसों का दुरूपयोग करना आम आदमी पार्टी के लिए कोई नई बात नहीं है।
श्री तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने वाई-फाई, सीसीटीवी, प्रदूषण, स्वच्छ पानी, बसों में मार्शल, सड़कों पर नई बसे, महिला सुरक्षा व अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर चुनावों में बड़े-बड़े लोकलुभावन वायदे किये और दिल्ली की जनता को भ्रमित कर प्रचण्ड बहुमत हासिल किया लेकिन एक भी चुनावी वायदा पूरा नहीं किया। केजरीवाल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर दिल्ली की जनता का ध्यान विकास के मुद्दों से हटाकर उन्हें भ्रम में डालने का प्रयास करते रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया, दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया, केन्द्र सरकार की हर जनकल्याणकारी योजना से दिल्ली की लोगों को वंचित कर दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रहे है।
श्री विजेन्द्र गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिना किसी तैयारी के 1000 इलैक्ट्रिक बसों उतारने के लिए स्वीकृति दी है। सरकार के पास फिलहाल न तो बस डिपो है और न ही बसों की चार्जिंग के लिए बिजली की व्यवस्था। जिन 6 बस डिपो में बसें लाने की स्वीकृति दी गई है उनमें से पांच तो अभी धरातल पर ही नहीं है। पूर्वी विनोद नगर तथा बुराड़ी संरक्षित वन क्षेत्र में आते हैं। अभी तक तो इन स्थानों पर डिपो बनाने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति ही नहीं ली गई है। बमनोली में तो अभी डिपो बनाने के लिए परिवहन विभाग को जमीन भी हस्तांतरित नहीं हुई है, मंुढ़ेला कला में अभी खेती हो रही है तथा सराय काले खां में मारुति ड्राइविंग स्कूल चल रहा है।
उन्होंने कहा कि डिपो बनाने केे अलावा यहां बसों की चार्जिंग के लिए बिजली की व्यवस्था की जानी है जिसके लिए पावर डिपार्टमेंट की मूल रिपोर्ट के अनुसार 24 महीने लगेंगे। मूल रिपोर्ट के अनुसार इलैक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए 66 के.वी. कनैक्शन की आवश्यकता होनी चाहिए जिसे स्थापित करने के लिए 18 से 24 महीने का समय लगेगा। जब इस वस्तुस्थिति को पावर डिपार्टमेंट द्वारा कैबिनेट के नोट पर अपनी टिप्पणी में अवगत कराया गया तो सचिव पावर द्वारा मुख्यमंत्री केजरीवाल के राजनैतिक दबाव में इसके लिए खुद जिम्मेदारी लेने की बजाय श्री मुकेश प्रसाद, स्पेशल सचिव, पावर जो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया तथा उसके बाद विधुत एवं आपूर्ति मन्त्री सतेन्द्र जैन के कहने पर रिपोर्ट में बदलाव करवाकर यह डलवाया गया कि 11 के.वी के कनेक्शन से बस डिपो में काम चलाया जा सकता है जिसकी व्यवस्था 6 महीने में हो सकती है जो वास्तविकता से परे है।
बसों की परिचालन लागत 109.10 रुपये प्रति किलामीटर प्रति बस होगी जिसमें कन्टेªक्टर को 95.18 रुपये प्रति किलोमीटर मिलेंगें और शेष 14 रुपये के करीब कंडक्टर इत्यादि पर खर्च होंगे जबकि सरकार प्रति किलोमीटर मात्र 30.86 रुपये ही प्राप्त करेगी। इस प्रकार दिल्ली सरकार को लगभग 80 रुपये प्रति किलोमीटर इलैक्ट्रिक बस चलाने में घाटा उठाना पड़ेगा जो प्रति वर्ष 60 लाख होगा और 1000 बसों पर प्रतिवर्ष 600 करोड़ और दस वर्षों में 6000 करोड़ का घाटा सरकार को होगा जबकि बसों का मालिकाना हक भी सरकार के पास नहीं है।
श्री गुप्ता ने कहा कि डिम्टस की रिपोर्ट में राजनीतिक नेतृत्व द्वारा बार-बार बदलाव कराया गया। मूल रिपोर्ट में पहले बदलाव कर 75 लाख रुपये प्रति बस के हिसाब से 1000 बसों के लिए 750 करोड़ रुपये सब्सिडी किस्तों में अदा होनी थी। फिर बदलाव करवाया गया कि यह पूरी की पूरी सब्सिडी एक मुश्त अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि डिम्टस की मूल रिपोर्ट में क्या प्रावधान था?
श्री गुप्ता ने कहा कि बस डिपो तथा बसों की चार्जिंग स्टेशन के लिए इंतजाम करने की जिम्मेदारी सरकार ने अपने ऊपर ली है जो कि 6 महीने के भीतर की जानी है। यदि सरकार इसकी व्यवस्था नहीं कर पाती तो बस चलाने वाली कंपनियों का इसमे कोई कसूर नहीं होगा। बस डिपो तथा उसमें पावर सप्लाई की व्यवस्था करना इस समय में नामुमकिन है।
श्री गुप्ता ने कहा की 1000 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए पैसा ई.सी.सी फण्ड से खर्च किया जाएगा जिस पर सर्वाच्च न्यायालय का आदेश अभी नहीं आया है। इसी तरह उपलब्ध बैट्री टेक्नोलाॅजी में उर्जा के अधिक सुधार की सम्भावनाएं काफी हैं तथा 2025 के बाद और अधिक अच्छी टेक्नोलाॅजी के व्यवसायिक उपयोग की सम्भावनाएं प्रबल हैं। क्योंकि दिल्ली सरकार इलैक्ट्रिक बसों के लिए समझौता 2019-29 के लिए लागू करेगी वह आने वाली उच्च टेक्नोलाॅजी का लाभ नहीं उठा पाएगी।
कुल मिलाकर केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 इलैक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने का फैसला बना किसी ठोस योजना के किया गया है जिसके गम्भीर परिणाम होंगें। आने के बाद ये बसें केवल खड़ी रहेंगी तथा बिना चले ही सरकार को उनकी परिचालन लागत का भुगतान करना पड़ेगा क्योंकि उनके चलाने के लिए व्यवस्था करने में ही 2 से 3 वर्ष का समय लगेगा। यहाँ तक कि इन बसोें के खड़ा करने तक के लिए भी अभी व्यवस्था नहीं हैै। जल्दबाजी में बिना किसी ठोस योजना के लिए गये केजरीवाल सरकार के इस निर्णय में बस निर्माताओं को 750 करोड़ रुपये की सब्सिडी देने में किसी बड़े घपले, भ्रष्टचार तथा जनता को गुमराह करने की साजिश की बू आती है।

पीपीआरसी द्वारा किया गया स्वच्छता सेवक संवाद

0
नई दिल्ली-
भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के आम चुनाव के अपने संकल्प पत्र के लिए एक देश व्यापी भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान की शुरुवात की है, जिसके तहत समाज के हर वर्ग के साथ बातचीत कर उनके विचार को एकत्रित करने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में आज लोक निति शोध केंद्र नई दिल्ली द्वारा स्वच्छता सेवक संवाद का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने की। कार्यक्रम में दिल्ली और देश के अन्य भागों में चल रहे स्वच्छता कर्मियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, उत्तर और दक्षिणी दिल्ली के महापौर श्री आदेश गुप्ता एवं श्री नरेन्द्र चावला, लोक नीति शोध केंद्र के निदेशक डॉ. सुमित भसीन एवं भाजपा के राष्ट्रीय सुशासन सेल के सदस्य श्री वीरेन्द्र सचदेवा मौजूद थे।
डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को जिस तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक जनांदोलन का रूप दिया उससे हम सबको प्रेरणा मिलती है कि अपने देश को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी किसी एक वर्ग की नहीं अपितु पुरे समाज की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता कर्मियों के चरण धो कर समाज में जो संदेश दिया, उससे भी हम सबको सीख लेकर समाज में आगे आना चाहिए।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री आदेश गुप्ता एवं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री नरेन्द्र चावला ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी जी के द्वारा जो समरसता और सामाजिक एकता का अभियान चलाया गया है, उसमें हम सबको आगे बढ़ कर अपने देश और खास कर हमारे स्वच्छता कर्मियों के भलाई को लेकर सोचना चाहिए।
स्वच्छता कर्मियों के यूनियन के नेता श्री एस पी राइ, कृष्णा कुमारी, श्री मुकेश विराट एवं अन्य सभी गणमान्य यूनियन के नेताओं ने संकल्प पत्र के लिए अनेकों महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसे सुझाव पेटी में जमा किया गया है। यह भी दिलचस्प बात है कि संकल्प पत्र बनाने के लिए पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा इतना बड़ा देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षाकर्मियों का तलाशी अभियान, 2 आतंकी ढेर

0

श्रीनगर-

पुलवामा हमले के बाद लगातार आतंकवादी के मारे जाने की खबर आ रही है। जहां एयर से पाकिस्तान कैंप को नष्ट किया गया है वहीं जम्मू कश्मीर में लगातार कार्रवाई हो रही है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस के ने बताया कि सोमवार को त्राल इलाके में मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया गया।प्रवक्ता ने बताया कि त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कुछ देर मुठभेड़ हुई। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ की बसों पर फिदायिन हमले के बाद से सुरक्षाकर्मियों ने घाटी में तलाशी अभियान तेज कर दिया। जिसके बाद से लगातार मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं।