भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग , सेना मोर्चे पर तैनात

0

पाकिस्तानी इलाके में कल भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक और आज पाक वायुसेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराने की घटना के बाद लड़ाई के पूर्ण युद्ध में बदल जाने की आशंका अब और बढ़ गई है।

भारत तथा पाकिस्तान के बीच भरपूर युद्ध की आशंका और बढ़ गई है। इस आशंका के बीच जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों,अधिकारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सभी अस्पतालों में नियुक्त डाक्टरों, अर्द्धचिकित्सा स्टाफ की छुट्टियों को भी रद्द करते हुए सभी को अपने कार्य पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच सरकार ने स्थिति को आपात बताते हुए जहां नागरिक सुरक्षा के उपायों को तेज किया है वहीं मेडिकल कालेज, प्रायवेट नर्सिंग होम्स को आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने आपको तैयार रखने के लिए कहा है।

 

हमारी तैयारी की वजह से पाकिस्तान सेना को कोई सफलता नहीं मिली- रवीश कुमार, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय

पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन

पाकिस्तानी इलाके में कल भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक और आज पाक वायुसेना के एक एफ-16 विमान को मार गिराने की घटना के बाद लड़ाई के पूर्ण युद्ध में बदल जाने की आशंका अब और बढ़ गई है। इसकी पुष्टि राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे आपात कदमों से होती है।ज म्मू कश्मीर सरकार ने युद्ध की आशंका के चलते किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी जहां आरंभ कर दी है वहीं पाक हमले की सूरत में नागरिकांे को बचाव के लिए नागरिक सुरक्षा के उपायों को तेज किया है।

रक्षा मंत्री की बैठक
युद्ध की आशंका के चलते सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों द्वारा अवकाश लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि जो कर्मचारी तथा अधिकारी अवकाश पर गए हुए हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर आने के लिए तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार,किसी भी प्रकार का कोई अवकाश पारित न किया जाए। सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को ही रद्द नहीं किया गया है बल्कि मेडिकल कालेज तथा संबंधित अस्पतालों के डाक्टरों, अर्द्ध चिकित्सा स्टाफ तथा अन्य संबंधित कर्मियों के अवकाश को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए अवकाश लेने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने मेडिकल कालेज तथा संबंधित अस्पतालों को आपात उपाय करने, एमरजेंसी वार्ड को पूर्ण रूप से सुसज्जित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त एमरजेंसी वार्ड को खोलने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

हमारे सभी विमान और पायलट सुरक्षित- आईएएफ

सेना को तैयार रहने के निर्देश
अधिकारियों के अनुसार, युद्ध की स्थिति से बचाव के लिए किए जाने वाले आपात उपायों के संबंध में राज्य सरकार के अधिकारियों तथा सेनाधिकारियों के बीच बैठकें हुई हैं। इतना ही नहीं राज्य सरकार ने युद्ध की स्थिति में चिकित्सा सहायता के लिए प्रायवेट नर्सिंग होम्स के मालिकों से भी तालमेल बनाया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका इस्तेमाल सैनिक कार्यों के लिए किया जा सके।

हम भी कर सकते हैं US जैसी कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि युद्ध की संभावना को देखते हुए नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस), विभाग को अपने आपको पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है। जबकि अधिकारियों ने लोगों को युद्ध की स्थिति में बचाव व सुरक्षा के उपाय के प्रति जानकारियां देनी आंरभ करने का अभियान भी शुरू करने की योजना बनाई है। हालांकि अभी इसके प्रति आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है कि शहरी क्षेत्रों के लोगों को कब नागरिक सुरक्षा के प्रति जानकारी दी जाएगी लेकिन सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को इसकी पूरी जानकारी देने के साथ ही बंकर बनाने, मोर्चों में अपने आपको सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण आरंभ किया जा चुका है।

हमारी तैयारी की वजह से पाकिस्तान सेना को कोई सफलता नहीं मिली- रवीश कुमार, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय

0

नईदिल्ली-

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रविश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की एयरफोर्स ने आज भारत के सेना के ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। तनाव के मद्देनजर बंद किए गए जम्मू-कश्मीर, हिमचाल, पंजाब आदि राज्यों के 9 एयरपोर्ट्स को खोला गया। इंटरनैशनल रूट्स पर जा रहे एयर इंडिया के विमानों ने पाकिस्तान के रास्ते से होकर जाना बंद किया। गल्फ,यूरोप और अमेरिका के लिए एयर इंडिया करता है पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल।दिल्ली से उत्तर के क्षेत्र का पूरा एयर स्पेस खाली कराया गया। पीएम मोदी की एनएसए अजीत डोभाल समेत देश के टॉप अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक चल रही है, जिसपर मौजूदा हालात पर चर्चा चल रही है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने फिर से भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने की सलाह दी है।

हमारे सभी विमान और पायलट सुरक्षित- आईएएफ

0

 

– पाकिस्तान फैला रहा झूठ

नई दिल्ली-

भारत ने पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के दो विमानों को मार गिराने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हमारे सभी पायलट सुरक्षित है और हमारी सीमा पर मौजूद हैं। फिलहाल भारत-पाकिस्तान की सीमा में जारी तनाव को देखते हुए श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट और चंडीगढ़ एयर पोर्ट को आम आदमियों के लिए बंद किया गया है। इसी बीच भारतीय वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि पाक ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी वायु क्षेत्र में दो भारतीय सैन्य विमान मार गिराए और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट में दावा किया कि एक विमान पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में गिरा, जबकि दूसरा जम्मू-कश्मीर में गिरा।

बता दें कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान का फाइटर जेट F-16 घुस आया था, जिसे वायुसेना ने मार गिराया है। पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तानी विमान ने बम भी गिराए।

 

जम्मू कश्मीर में हालात को देखते हुए अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

0

 

जम्मू-

भारत तथा पाकिस्तान के बीच भरपूर युद्ध की स्थिति तेजी से बढ़ गई है। सरकार ने जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। सभी अस्पतालों में नियुक्त डाक्टरों, अर्द्धचिकित्सा स्टाफ की छुट्टियों को भी रद्द करते हुए सभी को अपने कार्य पर वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच सरकार ने स्थिति को आपात बताते हुए जहां नागरिक सुरक्षा के उपायों को तेज किया है वहीं मेडिकल कालेज, प्रायवेट नर्सिंग होम्स को आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने आपको तैयार रखने के लिए कहा है।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में कल भव्य एजुकेशन टू इंटरप्रेनरशिप समिट

0

नईदिल्ली-

इंटीग्रेट्रेड चैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एजुकेशन टू इंटरप्रेनरशिप सम्मिट कल यानी 28 फरवरी को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के आडिटोरियम में आयोजित किया गया है। जिसमें देश भर के शिक्षाविद् शामिल हो रहे हैं।

इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मीडिया मैनेजर रजनीश चौधरी ने बताया कि एजुकेशन टू इंटरप्रेनरशिप सम्मिट में देश भर के शिक्षाविद् शामिल हो रहे हैं। इस सम्मिट में देश के करीब 250 शिक्षाविद् और इंटरप्रेनर शामिल हो रहे हैं, जिसमें खास तौर पर एकेडमिया और इंटरप्रेनरशिप के सामजंस्य पर चर्चा होगी। आईसीसीआई के मीडिया मैनेजर ने बताया कि इस खास सम्मिट में भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भाजपा दिल्ली उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी उपस्थित रहेंगी। इस सम्मिट में नेशनल बॉर्ड ऑफ एक्रेडिशन के चेयरमैन डॉ. के. के. अग्रवाल सरकार का पक्ष रखेंगे। इस मौके पर एआईसीटीई एडवाइजर दिलीप मालखाडे, एआईसीटीई एडवाइजर प्रो. हरीहरन,  एआईसीटीई डायरेक्टर डॉ रमेश उन्नीकृष्शणन, सीबीसीई डायरेक्टर डॉ विश्वजीत साहा, चांसलर एकेएस यूनिवर्सिटी अनंत सोनी, एमडी प्रेसटीज ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री डॉ डेविश जैन, चेयरमैन आर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज अरविंद अग्रवाल, और कुलपति हिमालयन ग्रेवाल यूनिवर्सिटी एनके सिन्हा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे।

कुछ भी संभव है- अरुण जेटली

0

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं। जिसके बाद तनाव चरम पर है। भारत अपने इलाके में खास नजर बनाए हुए है। मुंबई और दिल्ली हाई एलर्ट पर है। इस बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जब अमेरिका पाकिस्तान के ऐबटाबाद से ओसामा बिन लादेन को मारकर ले गई तो आज कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में कुछ भी संभव है। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने मंगलवार पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

जेटली ने कहा, ‘जब अमेरिका के नेवी सील कमांडो ऐबाटाबाद से अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मारकर अपने साथ ले जा सकती है तो आज कुछ भी संभव है।’ उन्होंने कहा, ‘तो क्या हम नहीं कर सकते। यह केवल कल्पना होती थी, इच्छा होती थी, आज तो वह भी संभव है।’

गौरतलब है कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसने की हिमाकत की थी। भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। भारत ने बालाकोट में घुसकर जैश के 300 आतंकियों को मार गिराया था।

हाई एलर्ट पर दिल्ली और मुंबई

0

 

नई दिल्ली

पाकिस्तान के बालाकोट में हमले के बाद अगले 72 घंटों तक के लिए दिल्ली और मुंबई समेत भारत के 5 शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इनमें से कम से कम तीन शहर पाकिस्तान के सीमावर्ती राज्य पंजाब, राजस्थान और गुजरात के हैं। फिलहाल सीधे पाकिस्तानी सेना से देश को ज्यादा खतरा नहीं है लेकिन कश्मीर घाटी में सक्रिय आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल देश में अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इस मद्देनजर देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तर और पश्चिम भारत में परमाणु प्रतिष्ठान, एयरबेस, नौसेना कमान, सेना के शिविर और छावनी क्षेत्र को भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

हाई अलर्ट पर रखे गए शहरों की आतंकवाद निरोधक इकाइयों को सतर्क रहने के मौखिक निर्देश दिए गए हैं। उन्हें किसी भी तरह का रिटेन अलर्ट नहीं दिया गया है। सीमावर्ती प्रांत पंजाब के पांच जिले गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं। भारत का यह राज्य पाकिस्तान से तकरीबन 553 किमी लंबी सीमा साझा करता है। ऐसे में यहां डीसी और एसएसपी को नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर आकस्मिक योजना तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा- मोदी

0

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सारे देश में खुशी का माहौल है। राजस्थान के चुरू में एक सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लोगों का मिजाज कुछ और लग रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चुरू की इस धरती से देशवासियों को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है।

मोदी ने कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश को रूकने नहीं दूंगा। मोदी ने आगे कहा कि मेरा वचन है भारत मां को मैं तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा। राजस्थान में विशाल विजय संकल्प सभा के दौरान मोदी ने कहा कि आज के इस पल में हम भारत के पराक्रमी वीरों को सर झुकाकर नमन करें। मोदी ने कहा कि हमारे लिएदेश से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

मोदी ने कहा कि मैं शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों से ओआरओपी  को लागू करने का वादा किया था। मुझे खुशी है कि राजस्थान के हजारों परिवार सहित देशभर के 20 लाख से अधिक सैनिक परिवारों को ओआरओपी  का लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए खुद से बड़ा दल है और दल से भी बड़ा देश है और हम इसी भावना के साथ निरंतर देश के प्रत्येक जन की सेवा में लगे हुए हैं।

एयर स्ट्राइक में मारे गए टॉप कमांडर-विदेश सचिव

0

 

विदेश सचिव विक्रम गोखले ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा कि वायुसेना ने जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसी के साथ सरकार ने बताया कि जैश के बालाकोट कैंप पर एयर स्ट्राइक किया गया। भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए पाक अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक के बाद विदेश सचिव विक्रम गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था। जिसके बाद हमने पाकिस्तान से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। मगर पाकिस्तान ने अपने यहां जैश के होने की बात को नकार दिया।

सरकार ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए कहा कि वायुसेना ने जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इसी के साथ सरकार ने बताया कि जैश के बालाकोट कैंप पर एयर स्ट्राइक किया गया। जिसमें जैश के कई कमांडर और आतंकी ढेर हुए हैं। विदेश सचिव ने बताया कि इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के बाद वायुसेना ने ऑपरेशन चलाया। हालांकि उन्होंने कहा कि बाकी की सूचना सरकार द्वारा बाद में जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि 20 साल से जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता आया है। विक्रम गोखले ने आगे कहा कि बालाकोट कैंप में जैश आतंकियों को ट्रेंड करता था। बालाकोट कैंप में जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप चला रहा टॉप कमांडर भी मारा गया। हालांकि इस स्ट्राइक में किसी भी आमनागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। गोखले ने आगे बताया कि जैश भारत में और भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था, जिसकी वजह से समय रहते हुए एयर स्ट्राइक करना पड़ा।

पीओके  में भारतीय वायुसेना की बड़ी स्ट्राइक, जैश ए मोहम्मद के कई आतंकी ठिकाने तबाह

0

नई दिल्ली –

भारत ने जैसे की पहले ही सूचना दे थी कि पाकिस्तान पर हमला किया गया। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में जबर्दस्त हमला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने जवाब दिया है। सौ घंटे में सेना ने पुलवामा के मुख्य आतंकियों को मार गिराया उसके बाद जबरदस्त कार्रवाई की जिसके बाद अब आतंकियों को खत्म किया गया है।

भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकी ठिकानों पर 1000 किलोग्राम के बम गिराकर जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा तीन कंट्रोल रूम समेत कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक में 200-300 आतंकियों के मारे गए हैं। एनएसए अजीत डोभाल ने इस एयर स्ट्राइक के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना हाई अलर्ट पर है। सीमा पर सटे स्थानीय लोगों ने भी बताया है कि सोमवार रात से ही सीमा पर लड़ाकू विमानों की आवाजें आ रही थीं। एनएसए डोभाल द्वारा इस हमले पर पीएम मोदी को जानकारी दी गई है।

1971 भारत-पाक युद्ध के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना ने सीमा पार जाकर हमला किया है। भारतीय कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। मुजफ्फराबाद के रास्ते भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के अल्फा 3 कंट्रोल रूम को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। इस हमले में आतंकियों को काफी नुकसान की खबरें हैं। बालाकोट और चकोटी में आतंकी संगठन जैश के ठिकानों को भी ध्वस्त करने की खबरें हैं।