उत्तराखंड में भी बुआ-भतीजा साथ साथ, अखिलेश उदार

0

 

नई दिल्ली-

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद अब दोनों दलों के बीच मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को लेकर भी आपसी सहमति बन गई है। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से सपा 1 सीट पर तो बाकी की 4 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी। जबकि मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से सपा को महज 3 सीटें मिली हैं। साफ है 26 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ने वाली है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दोनों के बीच हुए गठबंधन के बाद से समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव नाराज नजर आ रहे हैं। बीते दिनों मुलायम ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हमने तो पहले ही आधी सीटें गंवा दी हैं और बीजेपी की चुनावी योजनाएं हमसे काफी बेहतर हैं। उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

हापुड में बनी शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म को मिला ऑस्कर

0

लॉस एंजिलिस-

भारत के ग्रामीण क्षेत्र में माहवारी के समय महिलाओं को होने वाली समस्या और पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनी एक शॉर्ट फिल्म ‘ पीरियड: द एंड ऑफ सेंटेंस’ को ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन रायका जेहताबची ने किया है और इसे भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की ’सिखिया एंटरटेनमेंट’ ने प्रोड्यूस किया है।

यह डॉक्यूमेंट्री ‘ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजिलिस’ के छात्रों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन द्वारा शुरू किए गए ‘द पैड प्रोजेक्ट’ का हिस्सा है। जेहताबची ने ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं इसलिए नहीं रो रही हूं कि मेरा माहवारी चल रहा या कुछ भी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि माहवारी को लेकर बनी कोई फिल्म ऑस्कर जीत सकती है।

इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी दिल्ली के बाहरी इलाके ‘हापुड़’ की है। भारत के लिए ऑस्कर का यह क्षण एक दशक के बाद आया है, जब ए आर रहमान और साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए 2009 में अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

 

14 साल बाद हुई बीएसएफ  की तैनाती

0

श्रीनगर-

पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद केंद्र सरकार ने श्रीनगर में 14 साल बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को तैनात किया है। केंद्र सरकार ने बीएसएफ की 100 अतिरिक्त कंपनियां जम्मू-कश्मीर बुलवा ली है। बीएसएफ की 35 सहित इस अर्धसैनिक बल की 100 कंपनियां लोकसभा चुनाव से पहले के नियमित अभ्यास के तहत तैनात की जा रही हैं।

बीएसएफ 14 साल के बाद घाटी में वापस बुलाई गई है। बीएसएफ को 2016 में हुई अशांति के समय अस्थायी तौर पर एक हफ्ते के लिए कश्मीर में तैनात किया गया था, लेकिन उसे तुरंत वहां से हटा लिया गया था। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के बीच यह तैनाती की गई है। सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ भी बड़ा अभियान चलाया है और 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इनमें खासकर जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर शामिल है। इस संगठन के मुखिया अब्दुल हमीद फयाज को भी हिरासत में लिया गया है।

 

 

 

एयरो इंडिया शो के पार्किंग में लगी भीषण आग से 300 कार खाक

0

बेंगलुरू-

बेंगलुरू स्थित येलाहंका वायु सेना केंद्र के पार्किंग क्षेत्र में भीषण आग लग गई। वहां पर एयरो इंडिया शो का 12वां संस्करण चल रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने कहा कि एयरो शो के खुले पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से करीब 300 कार जल गये। आस-पास की कारों को हटा कर जगह बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के व्यक्ति के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की। इलाके में धुआं भर गया और इससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया शो देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके पहले शो शुरु होने के पहले एयर में दो विमान टकरा गए थे जिसमें एक पायलट की मौत भी हो गई थी।

ईपीएफओ ब्याज दर में वृद्धि से 6 करोड़ कर्मचारियों के लाभ

0

नई दिल्ली-

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए ईपीएफओ की ब्याज दर 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए 8.55 से बढ़ाकर 8.65 कर दिया है। सरकार के इस फैसले का एसोसिएशन ऑफ लीडर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (एली) ने स्वागत किया है। एली के डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा का कहते हैं कि सरकार के इस फैसले से करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा। इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय से सहमति मिलते ही ब्याज को सीधा उपयोक्ताओं के खाते में डाल दिया जाएगा। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2015-16 के बाद पहली बार ब्याज दरों में वृद्धि की गई है। वहीं अभी हाल ही में केंद्र तरकार ने 15 हजार रुपये से कम कमाई वाले असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए भी एक पेंशन स्कीम लॉन्च को किया है। इस स्कीम से भी करीब 10 करोड़ लोगों को मिलने का अनुमान है।

 

अनुच्छेद 370 को खत्म करना मुश्किल- नीतीश

0

पटना-

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म को खत्म करने के विषय पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इसे खत्म करने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। पटना में जदयू कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने के बारे में हम कभी सोच भी नीं सकते और इस विषय पर मेरी पार्टी की राय साफ है। गौरतलब है कि नीतीश की पार्टी जदयू की सहयोगी दल बीजेपी की ओर से लगातार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म को खत्म करने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं बीजेपी की ओर से इस पर उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की भी बात अक्सर सामने आती रहती है। वहीं इस दौरान पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर सीएम नीतीश ने कहा कि हमें इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है कि भविष्य में ऐसे हमले न हो और इस आतंकी हमले में जो भी गुनहगार हो उसपर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है। आगे उन्होंने इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई करने के मतलब ये नहीं है कि और कश्मीर जो प्रावधान दिया गया है उससे उसे वंचित किया जाए और हम इस तरह की मांग का समर्थन नहीं करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जम्मू कश्मीर मेंहुए आतंकी हमले को लेकर वहां के लोगों के खिलाफ गलत विचार नहीं रखा जाना चाहिए।

पुलवामा हमले के बाद मोदी कर रहे थे शूटिंग – कांग्रेस

0

नई दिल्ली-

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए हैं। खास तौर से जब पुलवामा हमला हुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार में लगे रहे। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक के बाद एक कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश पुलवामा में हमारे शहीदों की शहादत के सदमे से जूझ रहा था तब पीएम मोदी जी रामनगर नैनीताल में कार्बेट नेशनल पार्क में अपने प्रचार वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों और शहादत के अपमान का जो उदाहरण मोदी जी ने पेश किया वैसा कोई उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री एनएसए चीफ अजीत डोभाल और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की विफलताओं को क्यों स्वीकार नहीं कर रहे। गौरतलब है कि पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विटर के जरिए वीडियो जारी करके प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था, जिसके बाद वह ट्रोल हो गए थे।

जिसके बाद अब पुलवामा हमले को लेकर सुरजेवाला ने सरकार से पांच सवाल पूछे –

1- प्रधानमंत्री जी आप अपनी, अपने एनएसए और गृह मंत्री की विफलता को स्वीकार क्यों नहीं कर सकते?

2- आतंकियों को आरडीएक्स कैसे मिला?

3- हमले के 48 घंटे पहले आतंकी के वीडियों को क्यों नजर अंदाज किया गया?

4- सुरक्षाकर्मियों को हवाई रास्ते से क्यों नहीं ले जाया गया?

5- 56 महीनों में अकेले जम्मू-कश्मीर में हमारे 488 जवान शहीद हुए हैं, ऐसा क्यों ?

सवालों के साथ ही कांग्रेस ने कहा कि जब देश में इतना बड़ा हमला हुआ है तो प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर क्यों चले गए? गौरतलब है कि सुरजेवाला ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की बात करते हुए भी प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। इसके अलावा राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि हमले के प्रति मोदी सरकार न तो कोई राजनीतिक जवाब दे रही, न ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही।

शत्रुध्न सिन्हा का यू टर्न, प्रधानमंत्री की तारीफ की

0

पटना-

बिहार की भाजपा इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र की तारीफ करने के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का शुक्रिया अदा किया। सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन को लेकर मोदी की तारीफ की थी। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि उनका यह यू-टर्न अगले लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट की गारंटी नहीं है। मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सिन्हा काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं लेकिन बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पटना मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोदी की तारीफ की थी।

राज्य के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि सच कहने के लिए वह शत्रुघ्न सिन्हा के आभारी हैं। दुनियाभर में इस परियोजना की तारीफ होने के साथ-साथ सिन्हा का यह बयान आया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 130 करोड़ भारतीय लोगों में विश्वास करती है। जो कोई भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भरोसा जताता है, उस व्यक्ति के साथ प्यार भरा बरताव होता है। लेकिन पार्टी में बने रहना और यू-टर्न लेना सिन्हा को टिकट की गारंटी नहीं देता है। गौरतलब है कि जब से केंद्र में सरकार एनडीए की बनी है तभी से आलोचना करते रहे हैं। जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि शायद शत्रुध्न सिन्हा शायद भाजपा से किनारा कर ले। जिस प्रकार से कीर्ति आजाद ने भाजपा छोड़ दिया।

बांग्लादेश में जिंदा जलने से 69 लोगों की मौत

0

 

ढाका-

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक पुराने इलाके में रासायनिक गोदामों के रूप में इस्तेमाल होने वाले एक अपार्टमेंट में आग लगने से कम से कम 69 लोग मारे गए। बांग्लादेश से बताया गया है कि अभी तक हमने 69 शव बरामद किए हैं। शवों की संख्या बढ़ सकती है। तलाश अभियान चल रहा है।’ ढाका के पुराने इलाके चौकबाजार में आग गैस सिलेंडर से लगी होगी जिसके बाद वह तेजी से पूरी इमारत में फैल गई जहां ज्वलनशील पदार्थ भंडार करके रखे हुए थे।

आग की लपटें उससे जुड़ी चार इमारतों तक भी फैल गई। इन इमारतों में प्लास्टिक के दाने और बॉडी स्प्रे रखे जाते थे इसके अलावा रासायनिक गोदामों के रूप में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। जब आग लगी तब ट्रैफिक जाम लगा हुआ था इसलिए लोग भाग नहीं पाए। जिस जगह आग लगी वहां गलियां बेहद संकरी हैं। रात को 10 बजकर 40 मिनट पर लगी। आग पर काबू पा लिया गया लेकिन 200 से अधिक दमकलकर्मियों के अथक प्रयासों के बावजूद आग नहीं बुझ पाई।

यह आग की अन्य घटना की तरह नहीं है। वहां भंडार करके रखे हुए उच्च ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने इतना भयानक रूप ले लिया है। कम से कम 45 लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

पियाजियो पटना के बाजार के लिये सीएनजी उत्पादों की श्रृंखला के साथ तैयार

0

पियाजियो व्हीकल्स प्रा. लि. (पीवीपीएल) इटालियन पियाजियो ग्रुप की 100 प्रतिशत अनुषंगी और भारत में छोटे वाणिज्यिक वाहनों की अग्रणी उत्पादनकर्ता है। पियाजियो पटना के बाजार के लिये अपनी सीएनजी वाहन श्रृंखला के साथ तैयार है। इस सीएनजी श्रृंखला में थ्री-व्हीलर पैसेंजर कैटेगरी में उद्योग में अपनी तरह के अनूठे वाटर कूल्ड उत्पादों की श्रृंखला- द एप ऑटो डीएक्स की पेशकश की गई है। सीएनजी पैसेंजर्स की पियाजियो श्रृंखला में प्रसिद्ध एप सिटी भी शामिल है। कार्गो ग्राहकों की सेवा के लिये पियाजियो ने उद्योग प्रथम 6 फीट कार्गो डेक वाला 3 व्हीलर एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स+ और एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्रस्तुत किया है, जिसमें 395 सीसी शक्तिशाली वाटर-कूल्ड इंजन है। यह समूची श्रृंखला न्यूनतम डाउन पेमेन्ट पर और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों के साथ पटना में पियाजियो के टच पॉइंट्स में उपलब्ध होगी।

सीएनजी वाहनों की नई श्रृंखला की पेशकश पियाजियो की एक रणनीतिक पहल है, ताकि बिहार में अपने ग्राहकों के लिये लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में अनूठे समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई जा सके। नये सीएनजी एप ऑटो डीएक्स पैसेंजर, एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स और एप एक्स्ट्रा एलडीएक्स+ में अपने प्रकार की पहली वाटर कूल्ड इंजन टेक्नोलॉजी है, जो पॉवर,पिक-अप, माइलेज और मेंटेनेन्स के संदर्भ में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के प्रदर्शन की पेशकश करती है। उत्पादों की इस नई सीएनजी श्रृंखला की परिचालन लागत सामान्य 3 व्हीलर्स से बहुत कम होगी और आय अधिक होगी। वाहनों की नई सीएनजी श्रृंखला बिहार में इंट्रा-सिटी ट्रेवल के लिये उपयुक्त वाणिज्यिक वाहन परिवहन समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। सीएनजी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर सरकार का ध्यान होने से परिचालन लागत कम होगी और चालकों की आय बढ़ेगी।

इस अवसर पर पियाजियो इंडिया प्रा. लि. में ईवीपी एवं कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस हेड साजू नायर ने कहा, ‘‘पियाजियो में हम लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट के लिये अनूठे समाधान प्रदान करना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ श्रेणी की पेशकश देने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हमारे देश में वैकल्पिक फ्यूल टेक्नोलॉजी प्रतिदिन बढ़ रही है और बाजार की बदलती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये हम बिहार में सीएनजी वाहनों की यह नई श्रृंखला लाए हैं। पियाजियो बिहार में 3 व्हीलर कैटेगरी के बाजार में अग्रणी है और हमें विश्वास है कि वाहनों की इस नई श्रृंखला के साथ हम सीएनजी सेगमेंट में भी अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेंगे। बिहार के बाजार के लिये हमने उन पुराने पेट्रोल और डीजल ऑटो रिक्शा में एक विशेष एक्सचेंज स्कीम बनाई है, जिनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।’’

पियाजियो व्हीकल्स में सीनियर वाइस प्रेसिडेन्टमार्केटिंग एवं चैनल डेवलपमेन्ट मलिंद कपूर ने कहा, ‘‘सबसे पहले तो पियाजियो की ओर से मैं सरकार को पटना में वैकल्पिक ईंधन पर जोर देने के लिये धन्यवाद देता हूँ। ऊर्जा गंगा प्रोजेक्ट के अंतर्गत पटना में सीएनजी स्टेशंस की स्थापना से बिहार में छोटे वाणिज्यिक वाहनों का उद्योग मजबूत होगा। जहाँ तक पियाजियो का प्रश्न हैभारत में सीएनजी व्हीलर्स की सबसे बड़ी श्रृंखला हमारे पास है। ग्राहकों को लाभ देने के लिये हमने राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ गठबंधन भी किये हैं। सीएनजी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विकास से पटना में कई व्हीलर बड़े पैमाने पर सीएनजी में बदलेंगे और निकट भविष्य में हमारे लिये कई नये अवसर उत्पन्न होंगे।’’