कैट ने जेटली को तीन बिंदु जीएसटी लगाने का दिया सुझाव

0

जीएसटी कॉउन्सिल की कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे एक पत्र में सुझाव दिया है की अनेक स्तरों पर जीएसटी लगने के बजाय केवल तीन बिंदुओं पर ही जीएसटी लगाया जाए और उपभोक्ता के सामान लेते समय जीएसटी की राशि माल की कीमत में शामिल हो और उपभोक्ता से किसी भी अन्य रूप में कर न लिया जाए।

कैट ने कहा है की सरकार द्वारा जीएसटी को अधिक सरलीकृत बनाने के प्रयास स्वागतयोग्य हैं किन्तु इस एवज में जीएसटी से प्राप्त होने वाले कुल संग्रह में गिरावट चिंता का विषय है। इस दृष्टि से कुछ ऐसे कदम उठाये जाने बहुत जरूरी हैं जिससे व्यापारियों को कर संग्रह में सुविधा हो और सरकार का राजस्व लक्ष्य से अधिक संगृहीत हो।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने श्री जेटली को भेजे पत्र में कहा है की वास्तव में सामान्य रूप से उपभोक्ता अलग से कर देने में कतराता है और माल लेते समय कर की दर की अधिकता को देखते हुए व्यापारी से बिल नहीं लेता जिसके कारण बड़ी संख्या में देश भर में बिक्री रिकॉर्ड पर नहीं आती है जिससे सरकार को राजस्व का नुक्सान होता है और अक्सर व्यापारियों को कर वंचना के लिए दोषी ठहराया जाता है जबकि व्यापारियों का कोई दोष नहीं होता। सामन खरीदते समय उपभोक्ता द्वारा बिल न लिए जाना राजस्व में गिरावट का एक बहुत बड़ा कारण है।

खंडेलवाल ने इस प्रवृति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की ऐसी कर प्रणाली विकसित करनी चाहिए जिसमें उपभोक्ता पर कर का भार अलग से न पड़े और वो सामान लेते समय बिल लेने से न कतराएं।

इस सन्दर्भ में भरतिया एवं खंडेलवाल ने सुझाव दिया है की जीएसटी को विभिन्न स्तरों की बजाय केवल तीन स्तरों पर ही लगाया जाए जिसमें पहला दो राज्यों के बीच हुई खरीद बिक्री पर आईजीएसटी, दूसरा किसी भी राज्य में हुई पहली बिक्री पर एसजीएसटी एवं सीजीएसटी तथा उसके बाद सप्लाई चेन में किसी भी स्तर पर जीएसटी न लगाया जाए बल्कि उसके बाद उपभोक्ता तक पहुँचने तक जीएसटी की राशि सामान की कीमत में ही शामिल रहे  तथा तीसरा किसी भी राज्य में वार्षिक 50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण या उत्पादन पर एसजीएसटी तथा सीजीएसटी लगाया जाए। कैट ने कहा की जब उपभोक्ताओं को टैक्स पेड सामान मिलेगा और उसे अलग से कोई कर नहीं देना पड़ेगा तब वो निश्चित रूप से सामान लेते समय में बिल अवश्य लेगा। इससे बड़ी संख्या में जो बिक्री अभी रिकॉर्ड में नहीं आती है वो रिकॉर्ड में दर्ज़ होगी और सरकारों का राजस्व काफी मात्रा में बढ़ेगा। यह उल्लेखनीय है की राज्य के अंदर व्यापार करने वाले लोगों द्वारा विभिन्न चरणों में की गई खरीद एवं बिक्री पर वैल्यू एडिशन बेहद नाम मात्र का होता है जिसके कारण सरकार को मात्र 1 से 2 प्रतिशत राजस्व की हानि होगी जबकि प्रथम बिक्री पर जीएसटी लगने से लगभग 10 से 15 प्रतिशत राजस्व का इजाफा होगा और कर वंचना की सम्भावना भी न के बराबर होगी।

भरतिया एवं खंडेलवाल ने कहा की यदि सरकार द्वारा यह कदम उठाया जाता है तो एक तरफ जीएसटी में पंजीकृत लोगों की संख्या करोड़ों से घट कर लाखों में रह जायेगी जबकि दूसरी ओर सरकार के राजस्व में बेहतर बढ़ोतरी होगी और सरकार के लिए कर प्रणाली को आसान रूप से लागू करने में सुविधा होगी।

दिल्ली-एनसीआर में आया भूकंप

0

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यूपी के बागपत में था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तर प्रदेश के मेरठ तक भूकंप के झटके मसहूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। गौरतलब है कि दिल्ली सिस्मिक जोन 4 में आता हैं और हाल के वर्षों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकें में हल्के झटके आते रहे हैं। धरती के अंदर हुई इस हलचल को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महसूस किया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का केन्द्र दिल्ली के उत्तर में बागपत में था। भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

एयर शो से पहले दो विमान टकराए, एक पायलट की मौत

0

बेंगलुरु-

भारतीय वायु सेना की हवाई करतब टीम सूर्य किरण के दो विमान यहां येलाहांका वायुसेना स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एअरो इंडिया कार्यक्रम शुरू होने से एक दिन पहले ही यह हादसा हुआ है।

पहले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए।  तत्काल यह नहीं पता चल सका है कि दोनों विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले क्या उनमें टक्कर भी हुई थी। बाद में अग्निशमन सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने बताया कि सूर्यकिरण विमान हादसे में एक पायलट की मौत, दो अन्य सुरक्षित।

 

घाटी में जो भी घुसपैठ करेगा वह जिंदा नहीं बचेगा- एसपी पाणि, आईजी, कश्मीर

0

कश्मीर-

कश्मीर के आईजी एसपी पाणि ने कहा कि कश्मीर में युवाओं के आतंकियों के नियुक्ति पिछले कुछ महीनों में कम हुई है। घाटी में जो भी घुसपैठ करेगा वह जिंदा नहीं बचेगा। कश्मीर घाटी में पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ जारी है, लेकिन घुसपैठ में काफी हद तक कमी आई है।

ले. ज. केजेएस ढिल्लन जीओसी चिनार कॉर्प्स ने कहा, ‘जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान आर्मी का ही बच्चा है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना का 100 फीसदी इनवॉल्वमेंट हैं। इसमें हमें और आपको कोई शक नहीं है।’ मुठभेड़ में जैश के 3 कमांडर ढेर हुए हैं। इस हमले में और कौन शामिल थे और क्या प्लान थे, यह हम शेयर नहीं कर सकते।’ ऑपरेशन में फ्रंट पर लीड करनेवाले हमारे जवान छुट्टी पर थे, लेकिन वह देशसेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात हुए। मैं स्थानीय नागरिकों से अपील करता हूं कि वह ऑपरेशन के दौरान हमारा सहयोग करें।’ जो जवान शहीद हुए या फिर जिन्हें चोट आई हम स्पष्ट कर दें कि सेना के ऑपरेशन में पूरी तरह से किसी स्थानीय को कोई चोट न पहुंचे इसका ख्याल रखा गया।’ शहीद हुए जवानों के परिवार से कहना चाहूंगा कि आप अपने को अकेले न समझें। आपके लिए हर वक्त हम खड़े हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ने वाले कश्मीरी बच्चों के लिए भी हम हेल्पलाइन चला रहे हैं, ताकि उन्हें अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।’

पुलवामा हमले के 100 घंटे के भीतर ही आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इस हमले में आईएसआई के हाथ होने की आशंका से इनकार नहीं करते हैं। हम सरेंडर करनेवालों के लिए कई तरह के अच्छे कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन आतंकी वारदातों में शामिल रहनेवालों के लिए कोई रहमदिली नहीं दिखाई जाएगी।

सेना ने की अपील, ‘मैं जम्मू-कश्मीर की माताओं से अपील करता हूं कि अपने बच्चों को समझाएं और गलत रास्ते पर चले गए लड़कों को सरेंडर करने के लिए बोलें।’ सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पुलवामा अटैक और एनकाउंटर में शहीद हुए सभी जवानों को मैं नमन करता हूं। एनकाउंटर में 2 पाकिस्तानियों के साथ 1 स्थानीय आतंकी की भी मौत हुई है।

ले. ज. केजेएस ढिल्लन जीओसी चिनार कॉर्प्स ने कहा, ‘कल के ऑपरेशन में फ्रंट पर लीड करनेवाले हमारे जवान छुट्टी पर थे, लेकिन वह देशसेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात हुए। मैं स्थानीय नागरिकों से अपील करता हूं कि वह ऑपरेशन के दौरान हमारा सहयोग करें।’ जो जवान शहीद हुए या फिर जिन्हें चोट आई हम स्पष्ट कर दें कि सेना के ऑपरेशन में पूरी तरह से किसी स्थानीय को कोई चोट न पहुंचे इसका ख्याल रखा गया।’

जुल्फिकार हसन, आईजी सीआरपीएफ ने कहा, ‘शहीद हुए जवानों के परिवार से कहना चाहूंगा कि आप अपने को अकेले न समझें। आपके लिए हर वक्त हम खड़े हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ने वाले कश्मीरी बच्चों के लिए भी हम हेल्पलाइन चला रहे हैं, ताकि उन्हें अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े।’ हम सरेंडर करनेवालों के लिए कई तरह के अच्छे कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन आतंकी वारदातों में शामिल रहनेवालों के लिए कोई रहमदिली नहीं दिखाई जाएगी। सेना ने की अपील, ‘मैं जम्मू-कश्मीर की माताओं से अपील करता हूं कि अपने बच्चों को समझाएं और गलत रास्ते पर चले गए लड़कों को सरेंडर करने के लिए बोलें।’

 

भाजपा-शिवसेना के बीच समझौता, साथ साथ लड़ेंगे चुनाव

0

मुंबई-

भाजपा और शिवसेना ने आगामी लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां इस साल प्रस्तावित 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बराबर बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनभावना यह है कि दोनों दलों को एकसाथ आना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र में 48 में से कम से कम 45 लोकसभा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना के करोड़ों कार्यकर्ता चाहते हैं कि दोनों दलों के बीच गठबंधन हो। शिवसेना भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी है। ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की साझी डोर है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द बनाया जाना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना राष्ट्रीय विचारधारा वाली पार्टियां हैं। सैद्धांतिक रूप से दोनों दल हिन्दुत्ववादी हैं। गौरतलब है कि दोनों दलों के बीच पिछले दिनों काफी तकरार हुई थी जिसके बाद अब जाकर समझौता हुआ है। दरअसल तीन राज्यों में हार के बाद भाजपा लगातार समझौते कर रहा है ताकि लोकसभा में जीत दर्ज किया जा सके। जिस प्रकार से कांग्रेस और एनसीपी में गठबंधन होने वाला है ऐसे में भाजपा की हार हो जाएगी। यह देखते हुए भाजपा-शिवसेना में समझौता हुआ है।

 

अंतरराष्ट्रीय न्यायलय में हरीश साल्वे ने रखा भारत का पक्ष, नहीं मिलाया पाकिस्तान प्रतिनिधि से हाथ

0

द हेग-

अंतराष्ट्रीय न्याय अदालत ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा जासूसी के आरोप में मृत्युदंड दिए जाने के मामले में चार दिवसीय सार्वजनिक सुनवाई शुरू की। भारत जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा हास्यास्पद मुकदमे में सुनाई गई सजा के खिलाफ मई 2017 में आईसीजे गया था। भारतीय नौसेना के 48 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी।

भारत ने मामले में पहली बार आठ मई 2017 को आईसीजे से संपर्क कर कहा था कि पाकिस्तान ने जाधव तक राजनयिक संबंधी पहुंच से बार-बार इनकार कर राजनयिक रिश्तों से संबंधित 1963 की विएना संधि का घोर उल्लंघन किया है। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के लिए स्थापित आईसीजे की 10 सदस्यीय पीठ ने 18 मई 2017 को मामले का निपटारा होने तक जाधव की सजा पर अमल करने से पाकिस्तान को रोक दिया था। आईसीजे ने मामले में सार्वजनिक सुनवाई के लिए 18 से 21 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है। यह सुनवाई द हेग, नीदरलैंड स्थित पीस पैलेस में हो रही है।

प्रसिद्ध क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कांग्रेस की सदस्यता ली

0

पटना-

भाजपा से दरभंगा सांसद व प्रसिद्ध क्रिकेटर कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कीर्ति आजाद ने भी नई पार्टी ज्वाइन करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा मैंने मिथिला की परंपरा के अनुसार राहुल गांधी को मखाना की माला, पाग और चादर से सम्मानित किया। कीर्ति आजाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर दरभंगा से सांसद चुने गए थे। उन्होंने कई बार पार्टी के खिलाफ बयान दिया था। डीडीसीए में घोटाले का आरोप लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी आजाद ने निशाना साधा था। इसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

कीर्ति आजाद मिथिलांचल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह 1999 और 2009 में भी सांसद चुने गए थे। कीर्ति के पिता भागवत झा आजाद कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता थे। वह बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। जिन्होंने अपने कम दिनों के कार्यकाल में ही बिहार में छाप छोड़ी थी। जिसकी चर्चा आज भी होती है। खासकर महिलाओं के लिए किए गए कार्य की आज भी सभी प्रशंसा करते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता

0

नई दिल्ली-
राजधानी के कॉंन्शिटयूशन क्लब मे श्रीलंका के सांसद एस० योगेशवरन ने भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दे उठाते हुये भारत और श्रीलंका के ग़रीब हिन्दू तीर्थयात्रियों के लिये भारत सरकार से दोनों देशों के बीच सस्ती समुद्री जहाज़ यात्रा सेवा शुरू करने की मांग की, उन्होंने कहा कि श्रीलंका सरकार लगभग इसके लिये तैयार है, अब भारत को पहल करनी है, इस संबंध मे परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी जी को दोनों देशों के तीर्थयात्रियों ने ज्ञापन और प्रार्थना पत्र भी भिजवाया है, उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के मज़बूत पारस्पारिक संबंधों को मज़बूत करने हेतु भारत सरकार इस पर जल्दी ही कोई सकारात्मक क़दम उठायेगी
साथ ही साथ उन्होंने इस मुद्दों पर सहयोग करने के लिये परिचर्चा की आयोजक हिन्दू संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरूण उपाध्याय के प्रयासों की सराहना भी की।
इसके साथ साथ उन्होंने लिट्टे आतंकवाद के सफ़ाये की आड़ मे हुये युध्दअपराधो से पीड़ित लोगों के दर्द को भी रेखांकित किया तथा उनके मानवाधिकारों की रक्षा की अपील भारत सरकार से की।
उन्हें माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार से उन्हें बहुत उम्मीदें  है, मोदी जी ने पीड़ित श्रीलंका के तमिल लोगों के लिये जाफना मे 27000 घर बनाकर दिये तो पीड़ितों के ऑंसू पोंछने का एक बड़ा प्रयास था। इसके लिये हम भारत के बहुत आभारी भी है, परन्तु अभी पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु बहुत कुछ किया जाना बाक़ी है।
इसके बाद उनके साथ आये श्री लंका के सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान मे बहुत लंबे समय तक अपनी सेवाये दे चुके प्रोफ़ेसर डा० एम. के. सच्चिनाथन ने कहा कि अभी श्रीलंका मे पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और जयावर्धने के बीच हुये 1987 के समझौते का ठीक से पालन होना बहुत ज़रूरी है, इसके लिये वो भारत सरकार से गंभीरता के साथ उचित सतर्कता बरतते हुये श्रीलंका के वर्तमान नेतृत्व पर दवाब बनाये ताकि भारत श्रीलंका के बीच दीर्घकालीन विश्वास जम सके जो भारतीय उपमहाद्वीप मे स्थायी शांति और स्थिरता के लिये बहुत ज़रूरी है।
उन्होंने सभी तमिल राजनैतिक क़ैदियों से न्यायपूर्ण और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाने की भी अपील की, जो दोनों देशों की जेलो मे बंद है।
इस अवसर पर तमिलनाडू के हिन्दू नेता अर्जुन संपत ने भारतीय मछुवारों के साथ श्रीलंका की नौसेना के शरारतपूर्ण और शत्रुतापूर्ण व्यावहार की निंदा की तथा भारत सरकार से इस मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता मे उठाने की भी अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने बहुत से हिन्दमहासागरीय जल क्षेत्र को अंतराष्ट्रीय ताक़तों को लीज़ और कॉंट्रेक्ट पर दे दिया है, जो कि इस क्षेत्र भारत को चिढ़ाने वाली और परेशान करने वाली हरकत है, जिससे दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ता है।


समिति के उपाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम की संयोजिका  दीक्षा कौशिक ने इस अवसर पर कच्चातिवू द्वीप पर भारत के साथ हुई संधि की शर्तों का श्रीलंका सरकार द्वारा दृढ़तापूर्वक अनुलंघन करना, भारत को ऑंखें दिखाने के समान है एवं भारत सरकार को इस विषय पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेना चाहिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ नेता  देवेन्द्र दीवान ने की।
हिन्दू संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरूण उपाध्याय ने श्रीलंका मे बढ़ते धार्मिक समूहों के असंतुलन पर भी चिंता जतायी और इसकेलिये अंतराष्ट्रीय ईसाई मिशनरी द्वारा प्रलोभन व छल बल से ग़रीब श्रीलंकावासियो का धर्मॉंतरण करना तथा वहाबी कट्टर इस्लामिक ऑंदोलन के लिये वहां अरब देशों के पेट्रो डॉलर की ज़बरदस्त आवक को ज़िम्मेदार बताया। अरूण ने  इस पर गहरा असंतोष जताते हुये कहा कि श्रीलंका मे बौद्ध और हिन्दू धार्मिक स्थलों पर आक्रमण और तोड़फोड़ बढ़ी है, वहां दंगे फ़साद भी बढ़े है, जो गंभीर चिंता का विषय है, इस पर श्रीलंका की सरकार को तुरंत लगाम लगाने की ज़रूरत है वरना ये भारतीय उपमहाद्वीप के भू-राजनैतिक संतुलन को कुप्रभावित करेगा। संघ नेता और परिचर्चा की अध्यक्षता कर रहे देवेन्द्र दीवान ने दक्षिण भारतीय इस्लामिक अतिवादियों द्वारा श्रीलंका की धरती का भारत के ख़िलाफ़ हो रहे निरंतर दुरूपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की तथा श्रीलंका द्वारा इसे तुरंत रोकना चाहिये। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद, संघ के मुख पत्र पाँचजन्य के पूर्व संपादक तरूण विजय ने कहा कि वो इस परिचर्चा का स्वागत करते है तथा हिन्दू संघर्ष समिति का धन्यवाद करते है कि द्विपक्षीय महत्व के इतने सारे मुद्दों से जनता एवं दोनों देशों की सरकारों का ध्यान खींचा। भारत और श्रीलंका के बीच मज़बूत और स्थायी संबंध भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण एशिया की भू-राजनैतिक उन्नति के स्वागत योग्य है।
वो संघ, भाजपा तथा भारत सरकार के संज्ञान ये सारे मुद्दे लायेंगे तथा दोनों देशों की स्थायी दोस्ती और परस्पर व्यापार और सांस्कृतिक आदान प्रदान बढ़ाने के लिये हमेशा उपलब्ध रहेंगे। मुझे आशा है कि जल्दी ही सारे विवादों का समाधान शांतिपूर्ण और परस्पर समझदारी से हो जायेगे और दोनों देश मिलकर परस्पर क्षेत्रीय सहयोग की एक नई मिसाल क़ायम करेंगे।

पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब देंगे- रघुवर दास

0

रांची-
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलवामा की आतंकवादी घटना में शहीद हुए झारखंड के जवान विजय को एक बार फिर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऐसी कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास मोरहाबादी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि झारखंड की वीर भूमि से हमारा लाल विजय सोरेंग भी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुआ है।
रघुवर दास ने आगे कहा कि मैं विजय सोरेंग सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी पूरा झारखंड, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा और विजय पताका हम फहराएंगे।

2021 तक कागज रहित हो जाएगा अरुणाचल प्रदेश – खांडू

0

 

ईटानगर-

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 2021 तक कागज रहित ई-कार्यालयों में तब्दील हो जाएंगे। खांडू ने तवांग में तवांग एवं दिरांग जिलों के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट की शुरूआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शासन प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के प्रयोग पर बहुत जोर दे रही है और 2021 तक सभी सरकारी दफ्तर कागज रहित ई-दफ्तरों में बदल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कागज रहित ई-कार्यालय का फायदा यह है कि इससे जालसाजी रुकेगी, पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी। खांडू ने कहा है कि ये वाईफाई सेवाएं बजट घोषणा के अनुरूप दी गई हैं और इसी तरह के हॉटस्पॉट पहले भी राजधानी के कई शैक्षणिक संस्थानों में शुरू किए जा चुके हैं। इस मौके पर गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, तवांग के विधायक शेरिंग ताशी, दिरांग के विधायक फुरपा शेरिंग एवं लुमला के विधायक जांबे ताशी इस अवसर पर मौजूद थे।