जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार-मोदी

0

यवतमाल-

आतंकी संगठन छिपने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें खोजकर उनके अपराधों की सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए यह कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की पूरी आजादी दे दी गई है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पंधरवड़ा में कई परियोजनाओं की शुरूआत करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन गया है।

सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की खुली छूट दे दी गई

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुलवामा के शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हमारे सुरक्षा बलों को हमले के साजिशकर्ताओं को सजा देने की खुली छूट दे दी गई है, उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन छिपने की कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें खोजकर उनके अपराधों की सजा दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई थी जबकि पांच अन्य घायल हैं। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम पुलवामा के शहीदों के परिवारों का दर्द महसूस कर सकते हैं, हम आपके गुस्से को समझते हैं। पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि दिवालिया होने की कगार पर खड़ा देश अब आतंक का दूसरा नाम बन गया है।

सावधान पाकिस्तान पूरा देश एक ही स्वर में मांग कर रहा है, कारवाई करो

0

#नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में एक प्रस्ताव भी पास किया।

1- इसके तहत 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा की गई, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवानों की मौत हो गई। प्रस्ताव में कहा गया, ‘देशवासियों के साथ हम इस दुख की घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं।’

2- हम सीमा पार से समर्थन मिल रहे आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा करते हैं।

3- पिछले 3 दशकों से भारत सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। भारत में फैले आतंकवाद को सीमा पार से प्रोत्साहन मिल रहा है। भारत इन चुनौतियों का मिलकर मुकाबला कर रहा है। इस लड़ाई में पूरा देश एकसाथ है। हम आतंकवाद से लड़ाई में अपने सुरक्षा बलों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में नेताओं को पुलवामा हमले के बारे में जानकारी दी गई। मीटिंग के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूरा विपक्ष इस मामले में अपनी सेना और सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। वहीं बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि कश्मीर की आम जनता राज्य में अमन चाहती है, वह देश के साथ खड़ी है। राज्य में कुछ ऐसे तत्व हैं, जो सीमा पार से समर्थित आतंकियों की मदद करते हैं, ऐसे लोग कश्मीर के दुश्मन हैं। वे कश्मीर में अमन चैन नहीं चाहते हैं। देश आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

तोमर ने बताया कि बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सब एकजुट होकर आतंकवाद को उखाड़ फेंकेंगे। जम्मू-कश्मीर में अमन चैन पूरी तरह से बहाल होगा। अल्प सूचना पर दलों के नेता आए, इसका गृह मंत्री ने आभार जताया। सभी दलों के नेताओं ने मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के नेता आजाद ने कहा, ‘हम देश की एकता, अखंडता के लिए सरकार और सुरक्षा बलों के साथ हैं। कश्मीर हो या देश का कोई दूसरा हिस्सा, कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन देती है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने गृह मंत्री से अनुरोध किया है कि वह पीएम से हमारी तरफ से निवेदन करें कि वह सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों की मीटिंग बुलाकर विचार-विमर्श करें। इस बात का दूसरे दलों ने भी समर्थन दिया है।’

 

अरुण जेटली काम पर लौटे,सीसीएस की बैठक में पुलवामा हमले पर चर्चा

0

नयी दिल्ली-
केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार से केन्द्रीय वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल लिया है। जेटली अमेरिका में अपना इलाज करा कर पिछले ही सप्ताह लौटे हैं।
प्रभार संभालने के बाद जेटली पुलवामा हमले पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया। इस हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 44 जवान शहीद हुए हैं।


गौरतलब है कि जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास था। लोकसभा चुनावों से पहले मौजूदा राजग सरकार का अंतरिम बजट गोयल ने ही पेश किया। सूचनाओं के मुताबिक, सॉफ्ट टिशू कैंसर का पता चलने पर जेटली 13 जनवरी को इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उसके बाद 23 जनवरी से गोयल अस्थाई रूप से वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।

वामदलों से हमारी बात नहीं हुई- ममता बनर्जी

0

नयी दिल्ली-

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों से पहले माकपा और कांग्रेस के रणनीतिक गठबंधन की तरफ बढ़ने की खबरों के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाल में गठबंधन के बारे में वाम दलों से बात नहीं की है। बीते दो दिनों से दिल्ली में मौजूद बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत की और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मुकाबला करने के लिये संयुक्त मोर्चा तैयार करने के रणनीतिक तरीकों पर चर्चा की।

ममता ने कहा मैं नहीं जानती कि वाम दल हमारे साथ आएंगे या नहीं। हमारी बात नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि उन्हें बंगाल में कांग्रेस और वामदलों से एक साथ लड़ने का अभ्यास है। गौरतलब है कि माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने वस्तुत: साफ किया था कि उनकी पार्टी किसी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनने जा रही।

बदला लिया जाएगा- राजनाथ सिंह

0

नयी दिल्ली।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के लोगों को यह भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ की बस पर पाकिस्तान प्रायोजित जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गये आतंकवादी हमले का बदला लिया जाएगा। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित और पनाह दिये गये लोगों के जरिये कराये गये इस आतंकवादी हमले के माध्यम से शांति में जो बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं केन्द्र सरकार उनकी साजिशों को विफल करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। उन्होंने कहा कि जैश ए मोहम्मद ने इस आतंकवादी हमले को अंजाम दिया है। हम राष्ट्र को आश्वस्त करते हैं कि इसका बदला लेने के लिए जो भी करना पड़े, हम करेंगे।

सिंह ने हमले के बाद जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बातचीत की और सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों के घातक हमले के बाद की राज्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिहार में शुक्रवार का अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। वह आज श्रीनगर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। सिंह वरिष्ठ सुरक्षा एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जमीनी स्तर पर समीक्षा कर अभियानगत कार्रवाई का आकलन कर सकते हैं।

जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हमला, 44 जवान शहीद

0

जम्मू-

कश्मीर वादी के पुलवामा जिले में गुरुवार शाम हुए एक कार बम विस्फोट तथा एक बड़े आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 28 जवान शहीद हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि अन्य घायल 20 जवानों की दशा नाजुक है। श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर स्थित अवंतीपोरा इलाके में आतंकियों ने केरिपुब के एक काफिले पर हमला किया है। इस हमले के बाद से ही दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अलर्ट जारी किए गए हैं। पुलवामा के इस आतंकी हमले के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।

अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर अवंतिपोरा के लेथिपोरा- गरीपोरा के पास घात लगाकर बैठे आतंकियों द्वारा हमला किया गया। आतंकियों ने इस इलाके में पहले हाइवे पर लगाई आईईडी में ब्लास्ट किया और फिर सीआरपीएफ जवानों के वाहनों पर ऑटोमैटिक हथियारों से जबरदस्त गोलीबारी की। हालांकि जैश-ए-मुहम्मद नामक आतंकी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि यह एक कार बम फिदाइन हमला था जिसे गुंडी बाग पुलवामा के आदिल अहमद ने अंजाम दिया और उसने अपने आपको भी उड़ा लिया था।

इस हमले में सीआरपीएफ का वाहन भी चपेट में आ गया और हमले में 20 जवान गंभीर रूप से घायल हुए। इस हमले के बाद जवानों को तुरंत श्रीनगर के अस्पताल में शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया, लेकिन अस्पताल में ले जाते वक्त 15 जवान शहीद हो गए। जबकि 6 अन्य ने अस्पातल में दम तोड़ दिया।

इस हमले की जानकारी मिलने के बाद तत्काल पुलवामा में मौजूद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की अन्य कंपनियों को अवंतिपोरा भेजा गया। आतंकी वारदात के बाद सेना ने फिलहाल जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर ट्रैफिक बंद करते हुए अवंतिपोरा और आसपास के इलाकों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इसके अलावा पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और श्रीनगर जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हमले में घायल जवानों का इलाज लगातार जारी है और एजेंसियों के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि यह हमला ऊरी हमले से बड़ा हमला है। जिसमें 21 जवान शहीद हुए थे जिसमें आतंकियों ने सैनिक हवाई अड्डे पर हमले किए थे। इसके बाद सैनिकों ने सजिकल स्ट्राइक किया जिसकी आज भी चरचा की जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर में अगड़ाई ली मौसम, कई इलाकों में बारिश

0

गुरुवार सुबह दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह की शुरुआत बारिश और बिजली कड़कने के साथ हुई। दिल्ली एनसीआर के लोग जैसे ही ऑफिस और बच्चे स्कूल के लिए निकलने लगे वैसे ही बारिस तेजी हो गई। ऐसा समझा जा रहा था कि अब ठंड से दिल्ली वासी को राहत मिलने वाली है लेकिन मौसम ने जैसे अगड़ाई ली है इससे यह तय हो गया है कि अभी कुछ दिनों तक ठंढ़ नहीं जाने वाली है।

मौसम विभाग ने पहले ही 13 फरवरी की शाम से दिल्ली-एनसीआर में बारिश और 14-15 फरवरी को ओले गिरने का अनुमान जताया था। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक सामान्य से लेकर भारी बर्फबारी हो सकती है। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम की अगड़ाई से यह महसूस हो रहा है कि होली तक ऐसे ही ठंढ़ आती जाती रहेगी।

मैं हूं ना, अब मैं देखूंगी-प्रियंका

0

नई दिल्ली-

उत्तर प्रदेश में संगठन को चुस्त करने की कवायद में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी की समीक्षा की। प्रियंका ने लोकसभावार मैराथन बैठकों के सिलसिले में अमेठी संसदीय क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत में हर समस्या के जवाब में कहा, ‘‘मैं हूं ना, अब मैं देखूंगी।’’

प्रियंका से मुलाकात करने वालों में शामिल युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने  बताया कि प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के क्या रास्ते हैं। साथ ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई, जिला इकाइयां, ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन कैसा काम कर रहे हैं।’’ सिंह के मुताबिक प्रियंका ने कहा, ‘‘आप लोग नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलें। अब मैं आयी हूं ना। मैं सबको एक साथ देखना चाहती हूं। सभी लोग 2019 के लिये तैयार रहिये। उन्होंने कहा कि प्रियंका को जब बताया गया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग अमेठी के गांव-गांव जाकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाकर गुमराह कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने क्या-क्या काम किये हैं, तो उन्होंने कहा मैं हूं ना, आप लोग तटस्थ रहिये, अब कोई गुमराह नहीं कर पायेगा। अब मैं देखूंगी। सिंह ने बताया कि प्रियंका ने कहा, ‘‘ मुझे पता चला था कि संगठन काफी समय से उतना सक्रिय नहीं है, जितना होना चाहिये। अब यह नहीं होगा, आपका बल मेरे साथ चलेगा। आप जहां चाहेंगे, मैं खड़ी मिलूंगी।’’ उन्होंने बताया कि बैठक में स्मृति ईरानी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।

प्रियंका की आंधी में कांग्रेस पार्टी के लिये यूपी सध जाएगा
गौरतलब है कि प्रियंका ने रात भर अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत का मैराथन सिलसिला जारी रखा, जो सुबह करीब पांच बजे खत्म हुआ। कांग्रेस महासचिव ने दोपहर करीब 12 बजे फिर बैठकों का दौर शुरू किया, जिसके देर रात तक जारी रहने की सम्भावना है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की भूमिका का बढ़ा दायरा कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ाने में भी मददगार बनेगा। प्रियंका गांधी यूपी में लोकसभा चुनावों के टिकट वितरण से लेकर चुनावी रणनीति तय करने और पार्टी के चुनाव प्रचार में भी अग्रणी भूमिका में रहेंगी। उम्मीद की जा सकती है कि प्रियंका गांधी की यह नई पारी कांग्रेस विरोधियों की इस धारणा को तोड़ने में कामयाब होंगी कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है। यूपी में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 2 सीटें ही मिली थीं। जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ 7 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिये यूपी में पाने के लिये अभी बहुत कुछ है। बस आवश्यकता है तो उत्साह और एकजुटता पूर्वक काम करने की, जो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में न यह सिर्फ संभव होगा बल्कि कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ भी मिलेगा। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रियंका की आंधी में कांग्रेस पार्टी के लिये यूपी सध जाएगा।

धोखा और धमकी है मोदी सरकार का सिद्धांत : सोनिया गांधी

0

नई दिल्ली-

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक ओर जहां मोदी सरकार पर धोखा, डींग और धमकी को अपने शासन का सिद्धांत बनाने का आरोप लगाया, वहीं प्रतिद्वंद्वियों का सामने से मुकाबला करने को लेकर अपने बेटे राहुल गांधी की तारीफ भी की। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने अपने बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल संगठन में नई ऊर्जा लेकर आए हैं और उन्होंने ऐसी टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा जोश का सही तालमेल है।

केन्द्र पर हमला तेज करते हुए सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश में डर और संघर्ष का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा, हम नए आत्मविश्वास और निश्चय के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हमारी जीत ने नई आशा दी है। इस बैठक में अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित अन्य लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा, हमारे प्रतिद्वंद्वियों को पहले अजेय बताया जाता था। कांग्रेस अध्यक्ष ने सामने से डटकर उनका मुकाबला किया, हमारे लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जिन्होंने उनके साथ मिलकर अपना सबकुछ दिया। हम वहां जीते जिन्हें उनका गढ़ माना जाता था।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा, हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की नींव पर मोदी सरकार योजनाबद्ध तरीके से हमले कर रही है।  उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा संविधान के मूल्यों, सिद्धांतों और प्रावधानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। संप्रग अध्यक्ष ने कहा, ‘‘संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाया जा रहा है, असहमत लोगों को दबाया जा रहा है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है।’’

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘धोखा, डींग और धमकी मोदी सरकार के सिद्धांत बने हुए हैं। सच्चाई और पारदर्शिता को एकदम दरकिनार कर दिया गया है।’’ संप्रग अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच साल देश के लिए बेहद आर्थिक और सामाजिक दबाव वाले रहे हैं। मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘पूर्वोत्तर जल रहा है। अलगाववाद चरम पर है। दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। किसान अभूतपूर्व दुख में हैं। अभूतपूर्व पैमाने पर रोजगार नष्ट होने से युवा सूनी आंखों से बाट जोह रहे हैं।’’  वर्ष 2017 में पार्टी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई नेतृत्व क्षमता की भी सोनिया गांधी ने तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (राहुल गांधी) अथक परिश्रम किया है। वह उन राजनीतिक दलों से भी संपर्क कर रहे हैं जिनका भारत के प्रति दृष्टिकोण हमारे जैसा है, जो पूर्ण सामाजिक न्याय के साथ तेज आर्थिक विकास चाहते हैं, जो किसानों और खेत मजदूरों, महिलाओं और युवाओं, संगठित और असंगठित क्षेत्रों के कर्मचारियों के कल्याण हेतु हमारे एजेंडे को मानते हैं।’’

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि संसद में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई जहां देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने लिखा, ‘‘ऐसे में जब इस संसद का कार्यकाल समाप्त होने को है, मैं संसद में अपने कांग्रेस भाइयों और बहनों से मिले समर्थन और प्रेम के लिए उनका आभारी हूं। उनके कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’  बैठक में सोनिया गांधी ने कहा कि देश की जनता बुद्धिमान है और वह जानती है कि ‘जुमलेबाजी’ एक संवेदनशील और जवाबदेह शासन का विकल्प नहीं हो सकती है। जनता जानती है कि ‘‘भूल-भुलैया, मंच प्रबंधन और प्रबंधन के टोटके’’ जिम्मेदार और जवाबदेह शासन का विकल्प नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उनसे बोले गए झूठ का नतीजा देखा है और उसे अनुभव किया है। सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के पास असीम संसाधन हैं। वे कोई लिहाज नहीं करेंगे और हमें आगे बढ़ने से रोकने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे। हम उनका मुकाबला करेंगे। हम अपनी पूरी ताकत लगाकर उनके खिलाफ लड़ेंगे।’’  उन्होंने दावा किया कि संसद बेहद कमजोर हो गई है और वहां चर्चाओं और बहस का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि स्थाई समितियां खत्म सी हो गई हैं। दोनों सदनों में चर्चा और छंटनी से बचने के लिए धन विधेयक का रास्ता अपनाया जा रहा है। वही धन विधेयक जिसे उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश ने ‘संविधान के साथ फर्जीवाड़ा’ कहा था।

सत्यमेव जयते- जेटली

0

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कैग रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस पर हमला कर दिया है। और ट्विट किया है सत्यमेव जयते। उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट गलत। कैग रिपोर्ट गलत। केवल राजवंश सही यह हो नहीं सकता। अरुण जेटली ने राजीव गांधी का नाम लेकर यह कहा कि किस प्रकार से उन्होंने सेंट कीट्स मामला उछाला था फिर से वैसा ही किया जा रहा है। यह साफ तौर पर गलत है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। अरुण जेटली ने कहा कि जनता उन्हें दंड देगी। जिस प्रकार से गलतफहमियां पैदा की गई है और लगातार जनता को गलत सूचना दी जा रही है।

गौरतलब है कि कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चौकीदार ऑडिटर जनरल है। साफ है कि सरकार ने यह रिपोर्ट पेश किया है इसलिए हम इसको नहीं मानते हैं।