सभी वर्ग के लोग उठा सकेंगे स्पोर्टस आइटम का आनंद: देवेन्द्र गुप्ता

0

लीजा लाइफ स्टाइल के नये स्पोर्ट्स ब्रांड रिफोर्स की धमाकेदार लॉन्चिंग

गुड़गांव-

बहुत कम समय में बुलंदियों के नए आयाम स्थापित करने वाली कंपनी लीजा लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने नये स्पोर्ट ब्रांड रिफोर्स की धमाकेदार लाॅन्चिंग गुड़गांव के ओराना कन्वेंशन में की। लाॅन्चिंग के अवसर पर कंपनी के एम.डी. देवेन्द्र गुप्ता के अलावा, एमेजोन से सुशांत, फ्यूचर ग्रुप से प्रशांत व मनोज, केके सील से विकास नाइक, उड़ान से सुजीत, फ्लिपकार्ट से सपन ने संयुक्त रूप से रिफोर्स की लांचिंग के साथ-साथ रिफोर्स के सभी प्रोडक्टस की जानकारी प्रदान करने वाली मैगजिन भी लांच की।

इस समारोह की शुरूआत श्रीगणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके उपरांत विदेशी माडलॅस ने रैंप वाक के द्वारा रिफोर्स के सभी प्रोडक्टस को प्रदर्शन किया। जिसने सभी का मन मोह लिया, कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने इसे काफी सराहा। लांचिंग के दौरान देसी व विदेशी कलाकारों की डांस परफार्मेंस ने समारोह में चार-चांद लगा दिए। इवेंट प्लानिंग विंडसन मीडिया और प्लेनेट जश्न ने की। हाल ही में दस फरवरी को अमेटी यूनिर्वसिटी द्वारा आयोजित नेशनल लैवल की मेराथन में टाइटल स्पोंसर रहे रिफोर्स के डायरेक्टर देवेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से विशेष बातचीत में बताया कि लीजा लाइफ स्टाइल ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में बडी सफलता प्राप्त की है। इसका श्रेय उन्होंने देश और विदेश के उपभोक्ताओं व अपनी मेहनती टीम को दिया।

विकास की गति को ओर तेजी से बढ़ाते हुए अब कंपनी अपना नया स्पोर्टस ब्रांड रिफोर्स को लाॅन्च कर रही है। जो लोगों के कंफर्ट व फैशन दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस ब्रांड में हर रेंज में प्रोडक्टस मौजूद है। विशेष तौर पर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को मार्केट में उतारा गया है। रिफोर्स स्पोर्ट में शूूज, मर्चेंडाइज, बैगज, वाच, परफ्यूम, बेल्ट, चश्में के अलावा जुराबें इत्यादि शामिल है, विभिन्न कैटागिरी में उपभोक्ताओं को बहुत सारी वैरायटी प्रदान की गई है।

रिफोर्स के अधिकांश प्रोडक्ट रनिंग, योग तथा विभिन्न प्रकार के फिटनेस और खेलों को ध्यान में रखकर बनाए गए है। ये शूज विभिन्न आकर्षक रंगों में उपलब्ध कराएं जा रहे हैं, जिनमें ब्लैक, फ्लोरल ब्लू, फ्लोरल ग्रे और व्हाइट रंग शामिल हैं। इन शूज को नई फिशबोन लॉकिंग स्ट्रक्चर के साथ डिजाइन किया है, इन शूज को वॉशिंग मशीन में भी धोया जा सकता है। कंपनी इन शूज को पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग साइज में लॉन्च करने जा रही है। ये सारी एसेसरीज लीजा लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के सभी आउटलेट्स के साथ आॅनलाइन भी खरीदी जा सकती है।

नार्थ ईस्ट ने माना डॉ दुर्गेश शर्मा का लोहा- हरियाणा के डॉ दुर्गेश शर्मा को मिली नई जिम्मेवारी

0

 

प्रियंका गांधी यूपी की 42 लोकसभा सीट पर कैंपेन करेंगी

0

नईदिल्ली

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रही हैं। तीन दिन लगातार कार्यकर्ताओं से मिलेंगे उसके बाद हर लोकसभा क्षेत्र जाकर अपने प्रचार शुरू करेंगी। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी 42 सीट पर कैंपेन करेंगी। प्रियंका के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है. कांग्रेस के ये दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रहे हैं। प्रियंका पूर्वी यूपी में 42, तो पश्चिमी यूपी में सिंधिया 38 सीट संभाल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह नई तरह की राजनीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी. ट्विटर पर प्रियंका की इंट्री को इसी रूप में देखा जा सकता है कि उन्होंने नई तरह की राजनीति की शुरुआत कर दी है.

Top of Form

Bottom of Form

 

दिल्ली के होटल में आग,17 की मौत

0

 

नईदिल्ली-

दिल्ली के करोल बाग का चार मंजिला होटल अर्पित तड़के आग लगने से सुबह तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक बच्चा और महिलाएं भी हैं। मरने वालों में ज्यादातर लोग दिल्ली आए टूरिस्ट व अन्य लोग थे। म्यांमार और कोच्चि से आए लोग भी इनमें शामिल हैं। कई अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही थी। इन्हें दिल्ली के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

अग्निशमन विभाग ने होटल से 30 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकालने की जानकारी दी। साथ ही आग पर काबू पाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की बात कही। हादसे में खत्म हुए ज्यादातर लोग एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं, जो केरल के कोच्चि के रहने वाले हैं। कल ही किसी शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे।
इस हादसे ने करोल बाग ही नहीं, पहाड़गंज और दिल्ली भर के होटलों में सुरक्षा के मसले पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में 17 लोगों की मौत पर बात करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने दुख जताते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई।

इस घटना में ज्यादातर मौतें धुएं से दम घुटने के कारण हुई हैं। होटल के एसी कमरों की खिड़कियां पैक थीं, जिस वजह से धुआं बिल्डिंग से बाहर नहीं निकल पाया। कमरों में भरता गया। गहरी नींद में होने की वजह से होटल में ठहरे गेस्ट धुएं और आग की चपेट में आते गए, हालांकि अस्पताल पहुंचे कई शव जली हालत में भी मिले, लेकिन माना जा रहा है कि दम घुटने की वजह से वे लोग बेसुध होकर लपटों की चपेट में आए। आग लगने के दौरान चार-पांच लोगों ने बिल्डिंग से भी छलांग लगा दी।

 

 

 

मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट 20 हजार करोड़ रुपये पर्दाफाश

0

नई दिल्ली
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हवाला कारोबार के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। यह गिरोह राष्ट्रीय राजधानी में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चला रहा था।विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पुरानी दिल्ली के विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान आईटी डिपार्टमेंट की दिल्ली इकाई ने कई छापेमारी की।
छापेमारी से हवाला कारोबार के तीन समूहों द्वारा अवैध वित्तीय गतिविधियों में लिप्त होने का पता चला। नया बाजार इलाके में एक ऐसा ही सर्वे किया गया जिसमें करीब 18 हजार करोड़ रुपये के फर्जी बिल मिले। समूह ने फर्जी बिल उपलब्ध कराने के लिये कई फर्जी इकाइयां बनाई हुईं थीं। हालांकि, विभाग ने आरोपियों की पहचान का खुलासा नहीं किया।

गुर्जर आंदोलन उग्र, 6 ट्रेनें रद्द

0

राजस्थान में 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज का आंदोलन सोमवार को चौथे दिन भी जारी है. रविवार को धौलपुर में आंदोलनरत लोगों के हिंसक होने और हवाई फायरिंग के बाद सरकार ने कई इलाकों में शांति व्यवस्था का जिम्मा अर्द्धसैनिक बलों को सौंपने की तैयारी कर ली है. दौसा में अर्द्धसैनिक बलों की सात कंपनियां तैनात की जा रही है और अन्य संवेदनशील इलाकों में भी अर्द्धसैनिक बल भेजने की तैयारी है.

इससे पहले रविवार को हुए हिंसक आंदोलन में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी और आमजन घायल हुए थे. आंदोलनरत गुर्जरों ने रेल मार्ग के बाद सड़क मार्ग भी बाधित करते हुए चार राजमार्गों पर जाम लगा दिया. दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पूरी तरह से ठप है और सोमवार को कोट रेल मंडल की 6 और ट्रेनें रद कर दी गई हैं. कई जगहों पर हाईवे जाम करने की भी सूचना मिली हैं. उधर उग्र हुए आंदोलन के बाद दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली में धारा 144 लागू की गई है.

12059 कोटा-निजामुददीन, 12060 निजामुददीन-कोटा जनशताब्दी, 59814 यमुना ब्रिज आगरा-कोटा पैसेंजर, 59813 कोटा-यमुनाब्रिज आगरा पैसेंजर, 54793 सवाईमाधोपुर-मथुरा पैसेंजर, 54794 मथुरा-सवाईमाधोपुर पैसेंजर, 59805 जयपुर-बयाना पैसेंजर, 59806 बयाना-जयपुर पैसेंजर, 69156 मथुरा-रतलाम मेमू, 69155 रतलाम-मथुरा मेमू ट्रेनें 12 फरवरी को रहेंगी रद. 11 और 12 फरवरी को 59811 रतलाम-आगराफोर्ट पैसेंजर और 59812 यमुना ब्रिज आगरा-रतलाम पैसेंजर ट्रेन रद रहेगी.

उत्तर पश्चिमी रेलवे को गुर्जर आरक्षण आंदोलन के चलते अब तक करीब 32 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है. इसके अलावा पिछले 4 दिनों में रेलवे की सेवाएं भी बाधित हो रही हैं, जिसकी वजह से हो रहे नुकसान का कोई हिसाब नहीं है.

राज धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं मोदी-चंद्रबाबू नायडू

0

नयी दिल्ली-

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि राज्य को विशेष दर्जा ना देकर उन्होंने राज धर्म का पालन नहीं किया। केन्द्र से राज्य को विशेष दर्जा देने और 2014 में इसके विभाजन से पहले किए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन पर बैठे नायडू ने मोदी को आगाह किया कि अगर उन्होंने उनके राज्य के लोगों खिलाफ निजी हमले किए तो इसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। नायडू ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि गुजरात में राज धर्म का पालन नहीं हुआ। अब आंध्र प्रदेश में भी राज धर्म नहीं निभाया गया। हमें वह देने से इनकार किया जा रहा है जो जायज तौर पर हमारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में घोर अन्याय किया है और इसका असर राष्ट्रीय एकता पर पड़ेगा।

नायडू ने कहा, मैं पांच करोड़ लोगों की ओर से इस सरकार को आगाह कर रहा हूं…मैं यहां उन्हें आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में किए वादें याद दिलाने आया हूं। उन्होंने कहा, मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं। मेरे और मेरे लोगों के खिलाफ निजी हमले ना करें। यह अनुचित है। मैं राज्य प्रमुख के तौर पर अपने कर्तव्य पूरे कर रहा हूं। हम वही मांग रहे हैं जिसका हमसे वादा किया गया था। नायडू ने कहा, अगर कोई हमारे आत्मसम्मान पर हमला करेगा तो हम इसे बर्दाश नहीं करेंगे। तेदेपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी को संसद परिसर में प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए हम यहां आए हैं। गौरतलब है कि नायडू एनडीए के कन्वेनर भी रहे हैं। लेकिन अब आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के नाम पर एनडीए से अलग हो गए हैं। और अपने चिर प्रतिद्वंदी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रहे हैं।

 

दिल्लीवासी आप पार्टी और भाजपा के झगड़ों के बीच ही फंसे रह गये -शीला दीक्षित

0

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित का किराड़ी जिला कांग्रेस में कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में भव्य स्वागत किया गया। सभा में श्रीमती शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष श्री हारून यूसुफ, श्री राजेश लिलोठिया, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह व जय किशन, जगप्रवेश कुमार, निगम पार्षद मंदीप शौकीन, जसवीर कराला, नरेश लाकरा, पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह राठौर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कविता डबास, योगेन्द्र लाकरा, राजेश कौशिक, पंडित बनवारी लाल, सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्मेलन में आपकी विशाल उपस्थिति दर्शाती है कि दिल्ली में कांग्रेस एक बार फिर अपने स्वर्णीम इतिहास को दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज अपनी दिल्ली की बदहाली पर हम सबको बहुत अफसोस होता है कि हमारी दिल्ली 2013 के बाद बर्बादी की राह पर लगातार फिसलती जा रही है। दिल्लीवासियों ने केवल और केवल बदलाव की चाह में आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा में अभूतपूर्व सफलता प्रदान करी इस उम्मीद पर कि वह अपने दावों और वायदो को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली को और तीव्र गति से विकास की राह पर आगे बढ़ाऐगी, मगर हुआ इससे उल्टा और दिल्लीवासी आप पार्टी और भाजपा के झगड़ों के बीच ही फंसे रह गये।

श्रीमती शीला दीक्षित ने देश और दिल्ली के किसानों के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के तौर पर आई भयानक वर्षा और ओलावृष्टि से हमारे किसान भाईयों का बहुत नुकसान हुआ है, मगर दिल्ली की असंवेदनशील केजरीवाल सरकार ने अभी तक हमारे किसान भाईयों के लिए किसी प्रकार के मुआवजे का प्रावधान नही किया है, जिसके लिए हम पुरजोर मांग करते हैं।

श्रीमती शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में हमने आपके क्षेत्र के महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में आई.सी.यू. और प्रसूति वार्ड की स्थापना की थी, मगर आज दोनो ही बंद पड़े है। अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है और इस स्थिति में क्षेत्र के निवासियों को इलाज के लिए भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बवाना इंडस्ट्रीयल एरिया जिसकी स्थापना कांग्रेस सरकार ने एक मॉडल  औद्योगिक क्षेत्र के रुप में की थी वहां आज आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की नाकामियों की वजह से उद्योग भयावह स्थिति का सामना करने को मजबूर हैं। वहां कारखाना मालिकों को नित नये नियमों का हवाला देते हुए डराया और धमकाया जा रहा है और उनसे गैर कानूनी उगाही की सूचनाऐं प्राप्त होती रहती है। सीलिंग की जबरदस्त मार से लोग परेशान हैं गोवों में भी सीलिंग हो रही है रोजगार ठप हो रहे हैं बेरोजगारी बढ़ रही है लोग हताश हैं लेकिन दोनों सरकारें चुप्पी साधे बैठी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला दीक्षित ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि अपने शासन काल में हमने 4500 करोड़ रुपये लगाकर जिन सड़कों को बनवाया था आज उन सड़कों पर सिर्फ गड्डे नजर आते है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार हो चाहे आप पार्टी की दिल्ली सरकार दोनो ने जनता की समस्याओं की अनदेखी करते हुए इन बदहाल सड़कों की मरम्मत तक नही करवाई है।

श्रीमती शीला दीक्षित का कहना था कि झुग्गी झौपड़ी कॉलोनियों में रहने वाले आम नागरिकों को दोनो सरकारों ने सिर्फ सपने दिखाये और उनकी सहूलियतों की तरफ कोई ध्यान नही दिया। आईए, हम सब प्रण करें कि हम जनता की भलाई के लिए भाजपा की घंमडी केन्द्र सरकार और आम आदमी पार्टी की ड्रामेबाज सरकार के खिलाफ एकजुट होकर समर्पित भाव से दिल्ली की जनता के हित के लिए, जनसहयोग से, कंधे से कंधा मिलाकर काम करें ताकि दिल्लीवासियों को इन दोनो सरकारों से छुटकारा मिल सके। इसकी शुरुआत हम दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव में सातों सीटें जीत कर कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करें।

महागठबंधन ‘महामिलावट-मोदी

0

 

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में पूर्व की माणिक सरकार समेत कांग्रेस पर जमकर हमला किया। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले तैयार हो रहे महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी को गाली देने का आजकल कॉम्पटिशन चल रहा है, ओलिंपिक चल रहा है। यह महामिलावट (महागठबंधन) में यही काम चल रहा है।

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा, ‘अवसरवादिता की हद देखिए, आप मुझे बताइए, ये महामिलावट (महागठबंधन) वाले दिल्ली में हाथ पकड़-पकड़कर फोटू निकालते हैं, कलकत्ते में जाकर फोटू निकालते हैं, ये त्रिपुरा में एक-दूसरे का चेहरा देखने के लिए तैयार हैं क्या, केरल में हैं क्या बंगाल में हैं क्या। लेकिन देश को भ्रमित करने के लिए हाथ में हाथ मिलाकर महामिलावट का अभियान चला रहे हैं और करना क्या, जब भी मिलो मोदी को गाली दो। ये अभी भी पुराने झूठ में जी रहे हैं कि इनको कोई पकड़ नहीं पाएगा।’

55 साल बनाम 55 महीने- मोदी

0

 नयी दिल्ली-

कांग्रेस के नेतृत्व वाली विभिन्न सरकारों के 55 साल के शासनकाल को सत्ताभोग के वर्ष और अपनी सरकार के 55 महीने के कार्यकाल को सेवाभाव के साल करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राफेल विमान सौदे, रोजगार सृजन और भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा बनाये जाने वाले गठबंधनों को महामिलावट बताते हुए अतीत में इस तरह के प्रयोगों के बहुत सफल नहीं रहने का दावा किया। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार को 55 महीनों में आवास, सिंचाई, रक्षा, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में वे काम करने पड़े जो आजादी के बाद अगले दो दशकों में हो जाने चाहिए थे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि देश में आपातकाल लगाने वाले, चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त करने वाले, न्यायपालिका, सेना व जांच एजेंसी का अपमान करने वालों के मुंह से उनके ऊपर संस्थानों को खत्म करने के आरोप शोभा नहीं देते हैं। गौरतलब है कि जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी ने 55 साल बनाम 55 महीने का नारा दे दिया है इससे तो यह तय हो गया है कि यह स्लोगन 2019 के आम चुनाव का हिट स्लोगन होने जा रहा है। जिस प्रकार से पिछले कुछ वर्ष पहले 40 साल बनाम 4 महीन पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने दिया था। हालांकि उस चुनाव में चंद्रशेखर को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन मोदी के पास कई तर्क हैं जिसको लेकर वे चुनाव में उतरेंगे

Verified by MonsterInsights