अरुण जेटली ने कांग्रेस को दी चुनौती

0

नयी दिल्ली-

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में दिये गए तथ्यों का जवाब देने की चुनौती दी। जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाब ने झूठी चर्चाओं और नारों को ध्वस्त कर दिया। जेटली ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में दिया गया जवाब सरकार के पांच वर्षों के काम का रिपोर्ट कार्ड है।

अरुण जेटली ने कहा क्या कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता प्रधानमंत्री के भाषण में दिये गए तथ्यों का जवाब देंगे या फिर केवल नारों और झूठ का सहारा लेते रहेंगे। सत्य में अंतर्निहित शक्ति होती है। यह झूठी चर्चाओं को आसानी से ध्वस्त कर देता है। प्रधानमंत्री ने भी आज यही किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वायुसेना को मजबूत नहीं होने देना चाहती। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऱाष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद ज्ञापन का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मसलों का सिलसिलेवार जवाब दिया। करीब एक घंटे 35 मिनट के भाषण में मोदी ने कांग्रेस को घेरा। यहां तक कह दिया कि आप 2023 में आप विपक्ष में ही बैठेगें।

गुजरात में भी सराहा गया एनबीटी का ‘पुस्तक प्रकाशन कोर्स’

0

 

गुजरात में भी सराहा गया एनबीटी का ‘पुस्तक प्रकाशन कोर्स’ करियर बनाने में खास है राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(एनबीटी) का पुस्तक प्रकाशन कोर्स

अहमदाबाद-

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (एनबीटी) द्वारा कौशल विकास योजना की तहत देशभर में ‘पुस्तक प्रकाशन’ का कोर्स समय-समय पर आयोजित किया जाता है। एनबीटी की ओर से यह कोर्स आमतौर पर एक सप्ताह अथवा एक माह तक संचालित किया जाता है। एनबीटी की ओर से गुजरात विश्वविधालय, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ”पुस्तक प्रकाशन में व्यवसायोन्मुख सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम”  का आयोजन 23 जनवरी से 31 जनवरी तक किया गया। इस पाठ्यक्रम में करीब 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कौशल विकास योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत(एनबीटी) देशभर में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़े सभी व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए इस पाठ्यक्रम को संचालित करता है। इस कोर्स में पी.एच.डी, एम.टेक, बी.टेक और
पत्रकारिता सहित कई अन्य विधाओं में उपाधि प्राप्त प्रतिभागी भाग लेते है। 23 जनवरी को गुजरात विश्वविधालय, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में ‘पुस्तक प्रकाशन’ के इस पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के महामहिम राज्यपाल ओ पी कोहली मौजूद थे।
वहीं शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एनबीटी के अध्यक्ष, प्रो. बल्देव भाई शर्मा और गुजरात विश्वविधालय के कुलपति प्रो. हिमांशु पंडया, एनबीटी के ट्रेनिंग इंचार्ज  नरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद
रहे। पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम पर महामहिम राज्यपाल श्री ओ पी कोहली ने कहा कि एनबीटी इस पाठ्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  महात्वाकांक्षी कौशल विकास योजना की तहत देश भर में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है और असके लिए हम एनबीटी के अध्यक्ष, प्रो. बल्देव भाई शर्मा को धन्यवाद करते हैं। वहीं शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर अध्यक्ष, प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा था कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से देशभर में आयोजित किया जा रहा ‘पुस्तक प्रकाशन’ का कोर्स
काफी प्रभावी है और इससे प्रकाशन के क्षेत्र में रोज़गार के कई अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इस कोर्स को करने के बाद अबतक कई प्रतिभागी बड़े प्रकाशन संस्थानों में कार्य कर रहे हैं। गुजरात विश्वविधालय, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस पाठ्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रकाशन से संबंधित सभी पहलुओं से अवगत कराया गया। जिसमें पुस्तक लेखन, संपादन, प्रूफ रीडिंग, बुक कंपोजिंग, डिजाइनिंग, इलस्ट्रेशन या आर्टिस्ट वर्क, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, सेल्स और मार्केटिंग, ऑनलाइन राइटिंग एंड एडिटिंग, ई-बुक्स पब्लिशिंग, कॉपीराइट और डेस्कटॉप पब्लिशिंग सहित पब्लिशिंग इंडस्ट्री से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में एक्सपर्ट के द्वारा बताया गया। साथ ही कोर्स के दौरान ही प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल सेशन कराया गया और प्रतिभागियों को महात्मा गांधी के समय से ही चर्चित नवजीवन ट्रस्ट में विज़िट कराया गया। नवजीवन ट्रस्ट की स्थापना सन 1921 में महात्मा गांधी ने की थी। नवजीवन ने अब तक हिन्दी, गुजराती, अंग्रेजी एवं अन्य भाषाओं में करीब 800 पुस्तकें प्रकाशित की है।
वहीं 31 जनवरी को पाठ्यक्रम का समापन समारोह और सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुजरात विश्वविधालय की निदेशक(यूएसएल) प्रो. रंजना अरगडे, प्रो. नीलोत्पला गांधी, एनबीटी के ट्रेनिंग इंचार्ज नरेंद्र कुमार एवं अन्य अतिथिगण मौजूद थे। वहीं अपने बधाई संदेश के माध्यम से एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाए देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी प्रकाशन के क्षेत्र में आगे बढ़े और भविष्य में भी एनबीटी सदैव उनके साथ होगा।

अब मकान खऱीद लो, रेपो रेट हुआ कम

0

भारतीय रिजर्व बैंक ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दी है। RBI के इस फैसले के बाद होम लोन सस्ता हो जाएगा। मौद्रिक नीति समिति के चार सदस्यों ने नीतिगत दर में कटौती के पक्ष में जबकि दो सदस्यों ने इसके खिलाफ अपना मत दिया।

आरबीआई ने मार्च तिमाही के लिये प्रमुख मुद्रास्फीति अनुमान घटाकर 2.8 प्रतिशत किया। अगले वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए यह अनुमान 3.2 से 3.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही के लिए 3.9 प्रतिशत किया। समिति के दो सदस्यों चेतन घाटे और विरल आचार्य ने नीतिगत दर यथावत रखने के पक्ष में मत दिया। रिजर्व बैंक के रुख को बदलकर तटस्थ करने का फैसला आम सहमति से किया गया। केंद्रीय बजट प्रस्तावों से खर्च योग्य आय बढ़ने से मांग को गति मिलेगी, असर दिखने में समय लग सकता है। बहरहाल यह तो तय है कि मकान सस्ते में खऱीदा जा सकता है। कह सकते हैं कि मध्यवर्गीय को काफी राहत मिली है।

मोदी के सामने होंगे हार्दिक पटेल

0

अहमदाबाद-

गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने ऐलान किया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हार्दिक ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस के मुताबिक वह चुनाव लड़ने के लिये पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

हार्दिक ने कहा बिल्कुल, हम 2019 में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता ने कहा कि वह इस बारे में बाद में फैसला करेंगे। गौरतलब है कि जुलाई 2018 में ही इनकी उम्र चुनाव लड़ने की पात्रता हुई है। हार्दिक पटेल की शादी अभी पिछले महीने हुई है। हार्दिक पटेल कई फैसले तड़ातड़ ले रहे हैं।

पीएम-किसान योजना की पहली किस्त 31 मार्च तक मिल जाएगी – राधा मोहन सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री

0

 

नईदिल्ली-

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार से मिलने वाली सालाना 6,000 रुपये की सहयता राशि की पहली किस्त 31 मार्च तक मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमें खोती योग्य 2 हेक्टेयर (5 एकड़) जमीन के मालिकाना हक वाले छोटे एवं सीमांत किसानों का पूरा आंकड़ा 15 दिनों में मिल जाने की उम्मीद है। हमारे अधिकारियों ने राज्यों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंक के जरिए बातचीत की जिसमें राज्यों ने 15 दिनों के अंदर आंकड़े उपलब्ध कराने का वादा किया। राज्यों को पास उन किसानों की जरूरी जानकारियां आधार, जन धन बैंक खाता और मोबाइल नंबर हैं ही, जिन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का लाभ मिल रहा है। राधा मोहन सिंह ने कहा कि सारे आंकड़ों को जमा कर वेरिफाइ किया जाएगा और फिर केंद्रीय कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 31 मार्च तक हरेक लाभार्थी के अकाउंट में पहली किस्त के 2,000 रुपये निश्चित रूप से भेज दिए जाएंगे। गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए छह हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिससे कि किसानों को राहत मिल सके।

डॉ शोभा कोसर को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया 

0
एक आदर्श कलाकार का जीवन संघर्ष और कड़ी मेहनत से भरा होता है। उनका समर्पण, तप और उस कला  के प्रति उनका प्यार ही उन्हें बनाए रखता है। सम्मान और प्रशंसा प्राप्त करना हमेशा किसी भी कलाकार के लिए विशेष होता है। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है जो एक कलाकार को दिया जाता है डॉ. शोभा कोसर, कत्थक डांसर को यह अवार्ड भारत के राष्ट्रपति महामहिम श्री राम नाथ कोविंद के द्वारा प्राप्त हुआ। डॉ शोभा कोसर जिन्होंने कथक के प्यार के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और अभी भी भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को बढ़ावा देने  के लिए प्राचीन कला केंद्र के माध्यम से  काम कर रही हैं। जिसे उन्होंने अपने पति गुरु एमएल कोसर के साथ आगे बढ़ाया।
गुरु कुंदन लाल गंगानी की वरिष्ठ शिष्या डॉ.शोभा कोसर पिछले चार दशकों से अपने शुद्धतम रूप में कथक का प्रदर्शन और शिक्षण कर रही हैं। कथक के  जयपुर घराने से संबंधित डॉ कोसर ने  नृत्य में ट्रिपल एमए किया है। वह विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के लिए कई सलाहकार बोर्डों का भी हिस्सा है।
भारत के माननीय राष्ट्रपति के हाथों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शोभा कोसर ने कहा ” इन लम्हों को शब्दों में बयां करना कठिन है ये पूरी जिंदगी की मेहनत का फल है आज के बाद मै इस दिन और इस समय को मेरी आखरी साँस तक याद करुँगी ” शोभा जी ने पुरस्कार के लिए उसके नाम की सिफारिश करने और उसे इतिहास का हिस्सा बनाने के लिए अकादमी और सरकार को भी धन्यवाद दिया।

भाजपा आम आदमी की पार्टी है-गडकरी

0

हैदराबाद-
वंशवादी राजनीति पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि भाजपा कोई मां बेटा और पिता पुत्र जैसी पारिवारिक पार्टी नहीं बल्कि यह आम लोगों की पार्टी है जहां उनके जैसा छोटा कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष और एक चाय विक्रेता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। गडकरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को कम किये बगैर आर्थिक रूप से सामान्य वर्ग के लोगों के लिए नौकरियों में और शैक्षिक संस्थाओं में दस फीसदी का आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय किया है।
केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करने के लिए यहां विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित समारोह में गडकरी बोल रहे थे। उन्होंने कहा हमारी पार्टी मां बेटे और पिता पुत्र की पार्टी की तरह पारिवारिक दल नहीं है। मैं पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता था और पोस्टर चिपकाता था। उन्होंने कहा, न तो मेरी मां विधायक थी और न ही मेरे पिताजी सांसद थे। गडकरी ने कहा कि किसी पद की आकांक्षा में वह कभी दिल्ली भी नहीं गए।

11 फरवरी को प्रियंका करेंगी लखनऊ से राजनीति की शुरुआत

0

नईदिल्ली

प्रियंका गांधी  उत्तर प्रदेश का दौरा करने जा रही हैं। इसकी शुरुआत लखनऊ से होगी। वे महासचिव बनने के बाद पहली बार 11 फरवरी को लखनऊ जाएंगी। इसी दिन प्रियंका लखनऊ मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा वे लखनऊ में रोड शो करके 2019 लोक सभा चुनाव का आगाज करेंगी।हालांकि अभी प्रियंका के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी को 10 फरवरी को लखनऊ जाना था लेकिन अब 11 फरवरी का कार्यक्रम तय किया गया है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अभी विदेश के दौरे पर थी। ऐसा पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी 4 फऱवरी से कैंपेन शुरू करेंगी। लेकिन वे दौरे से लौटने के बाद अब 11 फऱवरी को तय हुआ है। प्रियंका गांधी का बोर्ड कांग्रेस मुख्यालय में लग गया है। जिसके बाद यह चर्चा में रहा कि वे जल्द ही पहले कार्यालय में बैठक करेंगी। अब देखना यह है कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को कितना फायदा होता है। यह तो तय है कि महागठबंधन अगर कांग्रेस शामिल हो जाती है तो भाजपा को नुकसान होना तय है।

 

कमिश्नर से पूछताछ हो- सुप्रीम कोर्ट

0

नईदिल्ली
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि कमिश्नर पूछताछ के लिए सीबीआई के सामने पेश होना पड़ेगा। हालांकि इस मामले में उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं होगी।

दूसरी तरफ बंगाल सरकार की तरफ से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि सीबीआई जांच के नाम पर पुलिसवालों को परेशान कर रही है। जबकि डीजीपी ने जांच में सहयोग का भरोसा दिया था।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि राजीव कुमार को पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होना चाहिए।

भाजपा को मैंने सत्ता दिलाई- अन्ना हजारे

0

रालेगण सिद्धि-
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बीते छह दिन में अनशन के दौरान करीब सवा चार किलोग्राम वजन कम हो गया है। वह लोकपाल की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। हजारे के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ने के बीच, शिवसेना और मनसे ने भाजपा नीत सरकार से हजारे का जीवन बचाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। हजारे ने केन्द्र तथा महाराष्ट्र में लोकपाल एवं लोकायुक्त नियुक्ति और किसानों के मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में 30 जनवरी को अनशन शुरू किया था।
अन्ना ने कहा लोकपाल और लोकायुक्त के मेरे रामलीला मैदान आंदोलन के दौरान पूरा देश मेरे साथ खड़ा हुआ। एक माहौल बना। यही कारण है कि आप (भाजपा) सत्ता में आए। अब आप उन लोगों से धोखा कर रहे हैं जो आपको सत्ता में लेकर आए। हजारे ने कहा, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसी नेताओं ने कभी संसद में लोकपाल की मांग का पुरजोर बचाव किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद वे इस पर चुप हैं। लगता है कि उन्हें लोकपाल और लोकायुक्त से नफरत हो गई है। आंदोलन से वे सत्ता में आए लेकिन वे इसे भूल गए हैं।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे तथा जल पुरुष नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह ने सोमवार को हजारे से मुलाकात की और उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया।