1 फरवरी को नृत्य एवं संगीत कला की बेजोड़ प्रस्तुति

0

नई दिल्ली-

जयपुर घराने से संबंधित महान कथक प्रतिपादक पंडित तीरथ राम शर्मा की याद में साल 2009 में नाद-नर्तन नामक संस्था की स्थापना की गई थी। नाद-नर्तन कला और संस्कृति के लिए समर्पित गैर सरकारी संगठन है। संस्था कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर साल नृत्य और संगीत समारोह का आयोजन करता है और इस साल भी संस्था अपना 9वां नाद-नर्तन नृत्य एवं संगीत समारोह का आयोजन 1फरवरी, 2019 त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली में कर रहा है। कार्यक्रम में गायन के आगरा-अरतौली घराने के मास्टर षडज अय्यर और लखनऊ घराने से विदुषी रानी खानम-कथक का प्रदर्शन करेंगी. मास्टर षडज अय्यर 14 वर्षीय एक बाल कलाकार हैं जो अहमदाबाद में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। मास्टर षडज अय्यर उस्ताद शौकत हुसैन खान के शिष्य हैं। कार्यक्रम में आखिरी प्रस्तुति पंडित बिरजू महाराज की शिष्या और लखनऊ घराने की प्रसिद्ध कत्थक नर्तकी विदुषी रानी खानम प्रस्तुत करेंगी. रानी खानम एक बेहतरीन नर्तकी के साथ ही एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं। वे सूफियाना कविता और इस्लामी छंदों के अनूठे प्रदर्शनों की प्रस्तुति में बेजोड़ हैं और अपनी इन्ही कलाओं के कारण उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर हैं. गौरतलव है कि विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत अध्यापन एवं अनुसंधान के माध्यम से संरक्षित में स्व. पंडित तीरथ राम शर्मा का खास योगदान रहा है। संगीत और नाटक के क्षेत्र में उच्चतम योगदान के लिए पंडित तीरथ राम शर्मा को 20 मार्च, 2006 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम के द्वारा सम्मानित किया गया था। वर्तमान  में स्व. पंडित तीरथ राम शर्मा के बताए गए पदचिन्हों पर कार्य कर रहा है।

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका गांधी को बनाया यूपी महासचिव

0

नई दिल्ली-

आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपना तुरुप का इक्‍का चल दिया है। लंबे इंतजार के बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने जा रही हैं और कांग्रेस ने उन्‍हें महासचिव बनाने का ऐलान किया है। उन्‍हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी दी गई है जो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ है।

प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना और उन्‍हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की कमान दिया जाना कांग्रेस का मास्‍टर स्‍ट्रोक माना जा रहा है। इस क्षेत्र की कई सीटों पर कांग्रेस का अच्‍छा प्रभाव है। फूलपुर से पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद थे। इलाहाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर समेत कई जिलों कांग्रेस का अच्‍छा खासा प्रभाव है।

यह तो तय है कि प्रियंका के आने से इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा। प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री ऐसे समय पर हुई है जब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को महागठबंधन में जगह नहीं दी है। पहले भी कांग्रेस कहती रही है कि वह इस बार आम चुनाव में करिश्माई प्रदर्शन करेगी और यह फैसला उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

फरवरी के पहले सप्‍ताह से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने इसके अलावा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को एआईसीसी का महासचिव बनाया है। उन्‍हें पश्चिमी यूपी की जिम्‍मेदारी दी गई है। इससे पहले मध्‍य प्रदेश में उन्‍हें डेप्‍युटी सीएम बनाए जाने की अटकलें थीं। वहीं अब तक उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।

छत्तीसगढ़ में विकास और निर्माण कार्य ठप- रमन

0

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया है राज्य सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, सरकार चाहे तो उनके पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल की जांच करवा सकती है। सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे 15 वर्ष के कार्यकाल की कोई भी, कैसी भी जांच करवा ली जाए। किसी भी मामले में एक भी विषय नहीं निकल सकता है। यह सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से किया जा रहा है। हमने 15 साल जनता के बीच काम किया है। किसी भी विषय पर चिंता की जरूरत नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व सरकार ने एक परंपरा बनाई थी और विपक्ष से सुझाव मांगा था। लेकिन पहली बार देखा जा रहा है कि सरकार ने विपक्ष से बात नहीं की है। हम चाहते हैं कि बजट में हमारी भागीदारी हो। बेहतर तरीके से बजट को आगे बढ़ाने में हम मदद करेंगे। हमें 15 वर्ष का अनुभव है। लेकिन इसे केवल राजनीतिक दृष्टि से ही किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि राज्य में किसान संकट में है। कहा गया था कि पूरा धान खरीदेंगे लेकिन किसान परेशान है। धान खरीदी की पूरी व्यवस्था चौपट हो गई है। पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं है तथा वहां से उठाव की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने किसानों के हित पर जो वादे किए थे उस पर असफल रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास और निर्माण कार्य ठप पड़ गया है। रोजगार नहीं होने की वजह से पलायन शुरू हो गया है। दूसरे महीने में ही सरकार की स्थिति स्पष्ट हो गई है कि उन्होंने जो भी वादा किया था उसमें वह असफल रही है।

संजीता चानू पर प्रतिबंध हटा

0

नयी दिल्ली-

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर लगा प्रतिबंध को हटा दिया। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने भारतीय भारोत्तोलन महासंघ और संजीता को यह जानकारी दी। आईडब्ल्यूएफ की वकील ईवा न्यिरफा ने एक पत्र में कहा, प्राप्त सूचना के आधार पर इसका निपटारा करते हुए आईडब्ल्यूएफ ने एथलीट (संजीता चानू) के अस्थायी निलंबन को हटाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि संजीता ने गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वह एनाबॉलिक स्टेरॉयड टेस्टोस्टेरोन’ परीक्षण में सकारात्मक पाई गई थीं। इसके बाद पिछले साल मई में उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें – शीला दीक्षित

0

नई दिल्ली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष  शीला ने आज प्रदेश कार्यालय में युवा कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सभाओं को सम्बोधित किया।  सभा को कार्यकारी अध्यक्ष  हारुन यूसूफ और  राजेश लिलौथिया ने भी सम्बोधित किया।

सभा में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष  विकास चिकारा, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक  सुनील कुमार सहित अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं दिल्ली प्रभारी अमित यादव और दीपक चोटीवाला तथा यदूपति ठाकुर मुख्य रुप में मौजूद थे।

शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया है। बड़ी से बड़ी कठिन परिस्थितियों में भी कांग्रेस का कार्यकर्ता अड़िग खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के युवा कांग्रेस व सेवा दल के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करती हूॅ कि आज कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ताकत और उर्जा के साथ दिल्लीवासियों की सेवा में लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले संसदीय चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता साम्प्रदायिक ताकतों और झूठ के बल पर शासन करने वालों को हराकर कांग्रेस दिल्ली की सातों पर विजय हासिल करेगी। दीक्षित ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी धोखा देने वाली पार्टी है और दिल्ली के मुख्यमंत्री सरकारी खजाने से बड़े-बड़े विज्ञापन देकर झूठा भ्रम फैला हरे है। हकीकत में सरकार ने कुछ भी नही किया है। उन्होंने कहा कि सिगनेचर ब्रिज का श्रेय लेने वालो को यह पता होना चाहिए कि इसकी नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी थी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की दिल्ली सरकार अपनी झूठी वाह-वाही कर रही है।शीला दीक्षित ने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि जब-जब लोकतंत्र पर खतरा मंडराता है तब-तब युवा कांग्रेस के युवाओं का समूह ने बाहर निकलकर इन ताकतों को धूल चटाई है। उन्होंने कहा कि सभी युवा कांग्रेस व सेवा दल के लोग प्रचार में जुट जाए और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय दिलवाने में जी जान से जुट जाऐ।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विकास चिकारा ने बताया कि युवा क्रांति यात्रा जो कन्याकुमारी से शुरु की गई थी,

विराट कोहली की अवॉर्ड्स की हैट-ट्रिक

0

क्रिकेट के मैदान पर नए मुकाम छू रहे विराट कोहली ने अब अवॉर्ड्स का हैट ट्रिक लगाई है। भारतीय टीम के कप्तान कोहली आईसीसी के सालाना पुरस्कारों में व्यक्तिगत सम्मानों की श्रेणी में क्लीन स्वीप करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने टेस्ट, वनडे और साल के ओवरऑल बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें आईसीसी ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भरे टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी घोषित किया। कोहली को ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द इयर (सर गारिफील्ड सोबर्स ट्रोफी), आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द इयर और आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर के खिताब के लिए चुना गया है। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी क्रिकेटर को एक ही साल यह तीनों प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुना हो।

2018 में कोहली ने ऐसे बरसाए रन
कुल कितने मैच खेलेः 37 मैच ( 13 टेस्ट, 14 वनडे, 10 T-20),47 पारियां
कितने रन बनाएः 2,735 रन (1,322 टेस्ट, 1,202 वनडे, 211 टी 20)
कुल औसत: 68.37
कितनी सेंचुरी, कितनी फिफ्टीः 11 सेंचुरी ( 5 टेस्ट, 6 वनडे), 9 फिफ्टी
आईसीसी ने विराट कोहली को साल 2018 की परफॉर्मेंस के आधार पर अपनी दोनों टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान भी चुना है। विराट के अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी की इन दोनों टीमों में जगह मिली है। इसके अलावा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं वनडे टीम में विराट और बुमराह के अलावा भारत से ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और चाइनामैन बोलर कुलदीप यादव को भी चुना गया है। आईसीसी ने बयान जारी कर कहा, ‘कोहली आईसीसी के इन तीनों प्रमुख पुरस्कारों को एक साथ जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इसके साथ ही उन्हें आईसीसी टेस्ट और वनडे टीमों का कप्तान भी घोषित किया गया है।’

गठबंधन ढीली सरकार बनाना चाहता है- अमित शाह

0

मालदा
पश्चिम बंगाल के मालदा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली करके ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमले किए। अमित शाह ने महागठबंधन पर हमले करते हुए कहा कि यह गठबंधन केंद्र सरकार ढीली सरकार बनाना चाहती है जबकि केंद्र में मोदी सरकार मजबूत सरकार है। इस दौरान अमित शाह ने रथयात्रा से लेकर रोहिंग्याओं, नागरिकता संशोधन बिल, दुर्गा पूजा विसर्जन और तमाम मुद्दों पर ममता की टीएमसी को घेरा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा विसर्जन और सरस्वती पूजा की परमीशन नहीं मिल रही है।
अमित शाह ने ममता की विपक्षी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी का गठबंधन सेल्फी गठबंधन है। उन्होंने कहा, ‘ममता दी ने यूपीए के लोगों को बडे़ प्यार से बुलाया था। यूपीए ने अपने आखिरी साल में बंगाल को 5 साल में 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपये दिए जबकि नरेंद्र मोदी ने दिए 3 लाख 95 हजार 406 करोड़ दिया। ढाई गुना पैसा ज्यादा हमने दिया है लेकिन ममता दी को पैसा कम पड़ जाता है। आधा आपके लोग खा जाते हैं, आधा घुसपैठिए जो घुसे हैं वो खा जाते हैं। बंगाल की जनता को कुछ नहीं मिल पाता।’

उन्होंने आगे कहा, एक बार बीजेपी की सरकार को मौका दीजिए, एक भी घुसपैठिया बंगाल के अंदर घुस नहीं सकता। घुसपैठिया छोड़िए, विदेशी परिंदे को भी पैर नहीं मारने देंगे। ममता दी को घुसपैठिए बहुत प्यारे लगते हैं।’ अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘जो बांग्लादेशी हिंदू शरणार्थी हैं वो जवाब चाहते हैं कि आप (ममता) सिटीजनशिप बिल का सर्मथन करोगे या नहीं और मुझे उम्मीद है कि वो नहीं करेंगी।’ अमित शाह ने कहा कि सिटिजनशिप का मामला इस बार चुनाव का मुद्दा बनने वाला है।

30 जनवरी को अन्ना करेंगे भूख हड़ताल

0

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक प्रेस वार्ता कर राफेल डील मामलें को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. अन्ना हजारे ने राफेल मामले को लेकर कहा कि उनके पास राफेल से जुड़े कई पेपर है और जल्द ही वे इसको लेकर एक प्रेस वार्ता भी करेंगे. इसके अलावा अन्ना हजारे ने कहा कि अगर लोकपाल होता तो राफेल जैसा घोटाला देखने को नहीं मिलता. वही अन्ना ने उनके पास राफेल के पेपर होने और इन पेपर्स का दो दिनों तक अध्ययन करने के बाद इसको लेकर प्रेस वार्ता करने की बात कही है.
अन्ना ने इसके अलावा राफेल डील को लेकर कहा कि मुझे एक बात समझ में नहीं आती है कि आखिर 1 महीने पहले बनी कंपनी को इस मामले में कैसे सहयोगी बनाया गया. आपको इस बात की भी जानकारी दे दे की अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार रोधी कानून को लागु करने और देश के किसानो जुडी समस्याएं और किसानो की मांग को लेकर अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.वही अन्ना ने सर्वोच्य अदालत के आदेश के बावजूद भी लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 को लागु न करने पर केंद्र को मोदी सरकार पर निशाना साधा.

अन्ना हजारे ने कहा है कि वे 30 जनवरी को अपने गाँव रालेगन सिद्धि में अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल करेंगे और उनका यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगों को सरकार मांग नहीं लेती है. गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल को लाने के लिए 2012 में दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा की थी जिसमे लाखों की संख्या में लोग देश के कोने- कोने से आये थे.अब जैसा की अन्ना ने राफेल से जुड़े कई पेपर्स उनके पास होने की बात कही है. वही उन्हीने इसको लेकर दूसरी प्रेस वार्ता करने की भी बात को कहा है तो अब देखना ये होगा कि अन्ना राफेल डील को को लेकर क्या कहते है और किस प्रकार के तथ्यों को रखते है.

ममता में देश की अगुवाई करने की हर काबिलियत- कुमारस्वामी

0

कोलकाता-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासन से पूरी तरह निराश बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की है। ममता को कुशल प्रशासक करार देते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख में देश की अगुवाई करने की हर काबिलियत है। हालांकि, जनता दल सेक्यूलर जेडीएस के नेता कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि नेतृत्व अहम मुद्दा नहीं है और विपक्ष को चुनाव जीतने के लिए विचारों एवं तौर-तरीकों पर ध्यान देने की जरूरत है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे अनुसार चुनाव जीतने का पैमाना नेतृत्व पर निर्णय लेना नहीं है। देश के लोग नरेंद्र मोदी के प्रशासन से पूरी तरह निराश हैं। कई राज्यों की अपनी समस्याएं हैं। चुनाव से पहले किसी नेता को चुनना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली नेता हैं जो देश के विकास को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। वे उन मोर्चों पर सफल हो सकते हैं जहां पूर्ववर्ती सरकारें विफल हुई हैं। लेकिन हम लोग चुनाव संपन्न होने के बाद बैठकर अपना नेता चुन सकते हैं।

पिछले दिनों ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित संयुक्त विपक्ष की रैली में शामिल हुए कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि ममता में देश चलाने की काबिलियत है। देश की मौजूदा स्थिति को वर्ष 1977, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को विभिन्न धड़ों से विरोध का सामना करना पड़ा था, की तरह बताते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य लगभग उसी समय के समान है। राजनीतिज्ञों को भी साथ बैठकर अपना नेता चुनना पड़ा था। मुझे लगता है इस बार भी हमें ऐसा करने में कोई मुश्किल नहीं आएगी। जेडीएस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि महागठबंधन राष्ट्रीय पार्टी का एक विकल्प होगा। गोरतलब है कि विपक्ष की महारैली कोलकात्ता में हुई। उसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा है कि विपक्ष ममता को पीएम के लिए आगे कर सकता है।

ठंड से सिहरा दिल्ली-एनसीआर

0

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर के साथ यूपी के कुछ हिस्सों में भी फिर से ठंड बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ और हिस्सों में बारिश, तूफान और गरज के साथ छींटे पड़ें। फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में आज दोपहर हल्की बारिश भी हुई। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

‘सोमवार को दोपहर से ही देश के कुछ हिस्सों में तूफान, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने शुरु हो गए। आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और हाथरस जिलों में बारिश हुई।’ पहाड़ों में हुई बर्फबारी के कारण निचले हिस्सों में भी ठंड बढ़ गई है।