साधु-संतों, राम-सीता और रावण को भी पेंशन दें योगी- अखिलेश

0

लखनऊ
महागठबंधन बनाने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतर चुके हैं। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा है कि योगी सरकार साधु-संतों को भी पेंशन दे। उन्होंने कहा कि हमने तो रामलीला के पात्रों को पेंशन देने की स्कीम शुरू की थी। सीएम योगी भी राम और सीता को पेंशन दें और राम-सीता से बचे तो रावण को भी पेंशन दें। एसपी सुप्रीमो ने इस दौरान मायावती पर बीजेपी विधायक के बयान पर पलटवार करने के साथ ही कहा कि देश को नए प्रधानमंत्री का इंतजार है।

अखिलेश ने इस दौरान पेंशन के बहाने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘साधु-संतों को कम से कम 20 हजार महीने पेंशन मिले और यश भारती और समाजवादी पेंशन भी शुरू हो जाए। रामायण पाठ और रामलीला वालों को भी पेंशन मिले।’ एसपी अध्यक्ष ने कहा कि नया भारत बनाने का काम नौजवान करेंगे जो सपना देखते हैं, संघर्ष करते हैं। सबसे शानदार युवाओं का संगठन समाजवादी पार्टी में है।
अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला विधायक ने जो भाषा प्रयोग की वह कोई भी किसी के लिए नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले फ्रस्टेट होकर इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। अभी जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा उनकी भाषा और गिरती जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाषा सिर्फ नीचे नेताओं को नहीं बल्कि बीजेपी के शीर्ष नेता की भी है। उन्होंने कहा कि पहले भी इन महिला विधायक ने एसपी के लिए ऐसी ही भाषा का प्रयोग किया था।

प्रधान न्यायाधीश ने राव की नियुक्ति संबधी याचिका की सुनवाई से खुद को किया अलग

0

नयी दिल्ली-

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। रंजन गोगोई ने कहा कि वह याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह अगले सीबीआई निदेशक का चयन करने वाली समिति बैठक का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री, विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी का नेता और सीजेआई या उनके द्वारा नामित शीर्ष अदालत का कोई न्यायाधीश इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति का हिस्सा होते हैं। प्रधान न्यायाधीश और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की एक पीठ राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली गैर सरकारी संगठन कॉमन कॉज की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

सैन्य पुलिस में अब 20 फीसदी महिलाएं होंगी

0

नई दिल्ली-

सरकार ने महिलाओं को लेकर एक अहम् फैसला किया है रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के लिए जवानों के रूप में महिलाओं को भर्ती करने का एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. आपको बता दे कि इस फैसले के अनुशार 20 प्रतिशत महिलाओं को सेन्य पुलिस के कोर में शामिल किया जायेगा.

वही इससे पहले भी इस तरह की खबरें सामने आई थी कि महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाए प्रदान करने की मंजूरी की प्रक्रिया पर तेजी से कम चल रहा है और महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल किया जायेगा. बताया जा रहा है कि सेना द्वारा सेना पुलिस में लगभग 800 महिलाओं को शामिल करने की योजना बनाई है जिसके अनुशार हरेक साल 52 महिला जवानों की भर्ती की जाएगी. आपको बता दे की फ़िलहाल महिलाओं को सेना में चिक्तिसा, शिक्षण, कानून और कुछ अन्य विभागों में जाने का विकल्प मिलता है.

अब जब केंद्र सरकार द्वारा सेन्य पुलिस के कोर में महिलाओं को शामिल करने के फैसला किया गया है तो इस बात से यह प्रतीत होता है कि जल्द ही सेन्य पुलिस में महिलों का प्रतिनिध्त्व देखने को मिलेगा और वह दिन दूर नहीं जब महिलाएं सेना की वर्दी में आम आदमी की ढाल बनकर नज़र आएँगी.

वाह क्या सीन है- मोदी

0

सिलवासा-

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कोलकाता में विपक्ष के मेगा शो पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा है। और कहा वाह क्या सीन है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये महागठबंधन की कोशिश मोदी के खिलाफ ही नहीं बल्कि देश की जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इनकी दुनिया अपने परिवार, भाई-भतीजे को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। इन लोगों की दुनिया मोदी से नफरत से शुरू होती है मोदी को गालियां देकर खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि मेरी दुनिया सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प के साथ शुरू होती है और उन्हीं पर खत्म होती है। पीएम ने कहा कि जिस बंगाल में राजनीतिक दल को कार्यक्रम करने से रोक लगा दी जाती हो, लोकतंत्र का गला घोंट दिया जाता हो, जब वहां लोकतंत्र बचाने की बात होती है तो मुंह से निकलता है वाह क्या सीन है।

नरेंद्र मोदी ने सिलवासा में एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद कहा कि हमारी नीयत देश के विकास की है। उन्होंने कह कि हम देश के विकास के लिए काम करते हैं। परिवार के विकास की न तो हमारी नीति है और न इरादा है। मोदी ने कहा, यही साफ नीयत और स्पष्ट नीति इनको जरा खटक रही है। इनको तकलीफ हो रही है। इन्हें दिक्कत है कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी कड़ी कार्रवाई क्यों कर रहा है।

आज गांव गांव गांधी की आवश्यकता-माता इंदू

0

-आध्यात्मिक लोकतंत्र से ही सशक्त होगा समाज

नईदिल्ली-

गांधी शांति प्रतिष्ठान में गांधी जी की 150 वीं जयंती के वर्ष में गांधी जी का लोकसेवक संघ और आध्यात्मिक लोकतंत्र में संबंध विषय पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट लखनऊ एवं जनचेतना प्रयास संस्था के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सम्मिलित होने वाले विचारकों में हरियाणा से स्वामी ऋतानन्द जी, मेरठ से पधारे कैप्टन सुभाष, भू त्यागी, हरिश, मनोज, लखनऊ से विष्णु मति एडवोकेट विजय कुमार, भावना त्यागी, अमित कुमार गौर, सदाचारी, सतीश बिरला ने अपने विचार व्यक्त किए। आध्यात्मिक लोकतंत्र के प्रेणता एवं प्रचारक माता इंदू ने गोष्ठी का सफल संचालन किया गया और साथ साथ आध्यात्मिक व्यक्तित्व आत्मा के विकास कार्यक्रम पर भी विचार प्रस्तुत किए।

इस गोष्ठी में सभी ने गांधी जी के लिए गांव गांव गांधी की आवश्यकता पर जोर दिया। निरंतर विचार की प्रगति और अभ्यास की अपहिहार्यता हेतु कार्यक्रम की ओर चलने का आह्वान किया गया। डिजिटल मीडिया पर गांधीवाद को युवाओं और किशोरों के दिलो दिमाग तक लाने के लिए वर्ष भर श्रृंखलाबद्ध नियमित कार्यक्रमों और चर्चाओं की कड़ियां जोड़ी जाएं। अखंड मोहल्ला निर्माण हेतु चेतना केंद्रों की स्थापना के द्वारा गांव गांव में गांधी और उनकी लाठी चश्मे के प्रतीकों का उपयोग अगली पीढी को दृष्टि निर्माण करने में दिया जाए। आध्यात्मिक लोकतंत्र पर काम करने वाले भरत गांधी द्वारा भी लखनऊ से अपने विचारों को व्हाट्सप्प द्वारा भेजकर ऐसी विचार गोष्ठी को आवश्यक चर्चा बताया।

 

ऐसी ही विचार गोष्ठी शिकोहाबाद, लखनऊ, मथुरा, मुंबई, पुणे, इलाहाबाद, रायबरेली, प्रतापगढ़, मेरठ, नोएडा, बागपत, मुज्जफरनगर, शामली, सीतापुर, बरेली, रामपुर, मुराद नगर, मोदी नगर में करने की तैयारी है। लोगों का रुझान इस विषय पर लगातार बढ़ रहा है। इसलिए युवा पीढ़ी को गांधी जी को समझने में आध्यात्मिक लोकतंत्र काफी सहायक सिद्ध हो रहा है।

 

 

 

 

 

हम चोरों के खिलाफ लड़ रहे हैं-पटेल

0

कोलकाता-

गुजरात में पाटिदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कोलकाता में विपक्ष की रैली के दौरान कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने गोरों के खिलाफ लड़ने की अपील की थी और हम चोरों के खिलाफ लड़ रहे हैं। शहर के ब्रिगेड परेड मैदान में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने उक्त बात कही।

पटेल ने सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। जैनसैलाब की ओर इशारा करते हुए पटेल ने कहा कि यह संकेत है कि भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को देगी विशेष राहत

0

नईदिल्ली-

लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बड़ा फैसला कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर किसानों को नये साल का तोहफा देने के मूड में हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार जिला स्तर पर कर्ज माफी के लिए सर्वे करवा रही है। इस सर्वे का मकसद उन किसानों की पहचान करना है जो पिछली बार कर्ज माफी का लाभ नहीं उठा पाए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ भी किया था।

उत्तर प्रदेश में जब योगी सरकार ने आते ही किसानों का कर्ज मांफ किया था तब कई किसानों को आंशिक कर्जमाफी ही मिल पाई थी। उस दौरान बहुत से किसान तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कर्जमाफी का लाभ भी नहीं उठा पाए थे। योगी सरकार इस सर्वे के द्वारा ऐसे किसानों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। अगर योगी सरकार किसानों के धन राशि की माफी की घोषणा करती है तो यह बड़ी घोषणा होगी। क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले यह बड़ी घोषणा होगी जिसका फायदा किसानों को मिलेगा।

 

सरकार के प्रयास से पूर्वोत्तर में बेहतर विकास- डॉ. निमित गुप्ता, नेशनल सेक्रेटरी, आईसीसीआई

0

नईदिल्ली-

केंद्र सरकार लागातार पूर्वोत्तर राज्यों को देश के विकास की धारा में जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों को बेहतर बाजार मिले इसके लिए कई कार्यक्रम भी चल रहे हैं।

इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल सेक्रेटरी डॉ. निमित गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार सरकार लगातार पूर्वोत्तर राज्यों पर ध्यान दे रही है यह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास से पूर्वोत्तर राज्यों के फल एवं सब्जियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाना संभव है। जिससे की किसानों को बेहतर मूल्य मिल सके। सरकार ने इस दिशा में जो कदम हाल फिलहाल उठाए हैं वह सराहनीय है।

इंटीग्रेटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नेशनल सेक्रेटरी ने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में आठ हवाई अड्डे बना रहे हैं। निश्चिततौर पर आशियान देश के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र द्वार है जिससे की बेहतर आवागमन हो सकेगा। और इन देशों से सीधे पूर्वोत्तर राज्य जुड़ जाएंगें। गौरतलब है कि सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए बागवानी योजना का विस्तार भी किया है। जिसमें कई राज्यों ने लाभ लिया है। सरकार इन क्षेत्रों में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की भी घोषणा पिछले वर्ष की है जिससे इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

भारत का 2-1 से सीरीज पर कब्जा, ऑस्ट्रेलिया को धोया

0

मेलबर्न-

भारत ने टॉस जीतकर इस निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। युजवेंद्र चहल के छह विकेटों की बदौलत भारत ने मेजबान टीम को 48.4 ओवर में 230 पर ऑल आउट कर दिया। टीम इंडिया ने 49.2 ओवर में 231 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम की।

महेंद्र सिंह धोनी की सीरीज में लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी और केदार जाधव की उनकी 121 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न वनडे में 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। यह पहला मौका है जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हो।

ऑस्ट्रेलियाई बोलर्स ने शुरू से ही भारत पर दबाव बनाए रखा। रोहित शर्मा 17 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। टीम का स्कोर तब 6 ओवर में 15 रन था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर भारतीय पारी को पटरी पर लाने का काम किया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े लेकिन इसके लिए उन्होंने 10.2 ओवर खेले। धवन 46 गेंदें खेलकर 23 रन बनाकर मार्कस स्टॉयनिस की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए।

कोहली का साथ देने महेंद्र सिंह धोनी उतरे। कोहली और धोनी ने तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। कोहली जाय रिचर्डसन की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों लपके गए। उन्होंने 62 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 46 रन बनाए।

महेंद्र सिंह धोनी ने एक छोर जरूर संभाले रखा लेकिन वह बड़े शॉट्स नहीं खेल पा रहे थे। ऐसे में उन्हें केदार जाधव का साथ मिला। जाधव ने शुरुआत में जमने में वक्त लिया लेकिन बाद में उन्होंने हाथ दिखाए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भी हाफ सेंचुरी लगाई।

खबर लीक होने से नाराज चीफ जस्टिस,कलीजियम का यू-टर्न

0

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति को लेकर हो रहे विवाद में एक नई बात सामने आई है। दरअसल, पहले के कलीजियम द्वारा जजों के नाम की अनुशंसा करने के पहले मीडिया में उनके नाम लीक होने तथा नए प्रतिकूल मीटरियल के कारण चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने 12 दिसंबर के कलीजियम के प्रस्ताव को पलट दिया था। पहले कलीजियम ने राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रदीप नाद्राजोग और दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने की सिफारिश की थी।
मीडिया में कलीजियम की सिफारिशों के लीक होने की खबर से चीफ जस्टिस नाराज थे चीफ जस्टिस ने लीक की खबरों के बाद 5-6 जनवरी को कलीजियम की नई बैठक बुलाई जस्टिस मदन बी लोकुर के रिटायर होने पर जस्टिस अरुण मिश्रा कलीजियम में शामिल हुए कलीजियम ने पुरानी सिफारिश की जगह पर नए सिरे से सिफारिशों पर विचार का फैसला किया