मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने

0

क्लब की गतिविधियों को सराहा और वोट आपका अधिकार पोस्टर लोकार्पित किया।

भोपाल ।मध्य प्रदेश में निष्पक्ष और निर्भीक मतदान को बढ़ावा देने और मतदाताओं को जागरूक करने का काम मध्यप्रदेश प्रेस क्लब भोपाल द्वारा किया जा रहा है।इस अभियान में आज मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के एक पोस्टर को लोकार्पित किया।
मध्यप्रदेश मे 28 नवंबर को अधिकतम मताधिकार के लिए प्रेरणा देने और जागरूकता लाने के इस अभियान की राज्यपाल ने प्रशंसा की, और क्लब की गतिविधियों को सराहा।
लोकार्पण अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ .नवीन आनंद जोशी, महासचिव नितिन वर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ,विशेष सहयोगी एल.एन. सिटीयूनिवर्सिटी के वीसी श्री एन .के. थापक,जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के डीन डॉ .निलेश खरे , एलआईसी ऑफ इंडिया के मध्य क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बीएल दास भी उपस्थित थे । मध्यप्रदेश प्रेस क्लब जो पूर्णकालिक पत्रकारों की पंजीकृत संस्था है पूरे राज्य में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनजागरण कर रही है।

कर्नाटक के राज्यपाल करेंगे वीसी टेक कॉनक्लेव का उद्घाटन 

0

नईदिल्ली-

23 नवंबर को स्प्रिंगर नेचर, वी.टी.ऊ एवं एआईसीटीई ने संयुक्त रूप से वीसी कॉनक्लेव का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम  का  उद्घाटन कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई आर वाला करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और शिक्षा मंत्री जी टी देवेगोड़ा मौजूद रहेंगे। एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिक डी सहस्त्रबुद्धे, नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रेडेशन कॉसिल के एक्जूक्यूटिव चेयरमैन डॉ वीरेंद्र एस चौहान गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस खास कार्यक्रम की चर्चा करते हुए स्प्रिंगर नेचर के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गोस्वामी ने बताया कि इस वीसी कॉनक्लेब में देश भर के टेक्निकल यूनिवर्सिटी  के वीसी शामिल होंगे जिसमें टेक्निकल कॉलेज के प्रावधान पर खास चर्चा होगी। टेक्निकल कॉलेज की समस्या एवं रिसर्च को कैसे बढ़वा दिया जाए इसपर खास चर्चा होगी। कार्यक्रम पर विशेष चर्चा करते हुए संजीव गोस्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्प्रिंगर नेचर  ने कहा कि टेक्निकल कॉलेज के पास आज ज्यादा चुनौतियां हैं इनको हल करने के लिए स्प्रिंगर नेचर लगातार कोशिश करता रहा है। इस  वीसी कॉनक्लेव  में हर तरह की चुनौतियों पर चर्चा होगी। स्प्रिंगर नेचर देश मैं रिसर्च एवं शैक्षिक माहौल को बेहतरीन बनाने के लिए लगातार ऐसे इनिशिएटिव को सपोर्ट करता रहता है

भारतीय युवा कांग्रेस का अखिल भारतीय यात्रा ‘युवा क्रांति यात्रा’ का आयोजन

0

नई दिल्ली – इंडियन युथ कांग्रेस के नेतृत्व में एक राष्ट्रव्यापी यात्रा ‘युवा क्रांतियात्रा’तमिलनाडु के कन्याकुमारी से दिल्ली तक आहूत की जा रही है। यह यात्रा संविधान दिवस 26 नवम्बर 2018को कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर देश के समस्त राज्यों से गुजरते हुए शहीद दिवस के अवसर पर 30 जनवरी,2019को दिल्ली पहुँचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में गठित राजग सरकार द्वारा जारीसामाजिक वैमनस्यता एवं भेदभाव की नीति का उन्मूलन का करना, बढ़ते बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार काउत्तरदायित्व निर्धारित करना, कमरतोड़ महंगाई, किसान एवं कृषि संकट, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते हिंसकघटनाओं एवं भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर जनमानस के बीच अलख जगाना। देश की जनता- जनार्दन के साथ एकवाद और संवाद की श्रृंखला स्थापित करना।

यह राष्ट्रव्यापी आयोजन भारतवर्ष  के लोगों को उनके बुनियादी अधिकारों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आहूतकिया जा रहा है ज्ञात हो कि वर्तमान शासन तंत्र द्वारा उनके अधिकारों को समाप्त कर उनके जीवन को अंधकारयुग की ओर ले जाने का सुनियोजित और संगठित साजिश किया जा रहा है। यह एक उपयुक्त समय है जब हमएकसाथ मिलकर मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की निरंकुश एवं दमनकारी रवैये के विरुद्ध एक सार्थकप्रयास करें। वर्तमान सरकार का एक ही ध्येय है कि आम आदमी को उनके मुलभूत आवश्यकताओं एवं अधिकारों सेवंचित कर सत्ता में बैठे निज़ाम के हितों की रक्षा येन-केन-प्रकारेण सुनिश्चित कराई जाए। धर्म, जाति एवंसम्प्रदाय के आधार पर बढ़ते असुरक्षा की भावना के मद्देनजर देशवासियों के मध्य भय एवं आतंक की कावातावरण कायम हुआ है। जनमानस भयभीत है। प्रधानमंत्री एवं उनके कैबिनेट सहयोगी अंतिम आदमी के हितार्थकिसी प्रकार का परिवर्तन एवं लाभकारी कदम उठाने में असफल रहे हैं। विडम्बना यह है कि राष्ट्र का सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक ताना-बाना दिन-प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है। प्रत्येक दूसरे दिन देश में एक नयाघोटाला उजागर हो रहा है जिसमें सरकार की प्रत्यक्ष संलिप्तता प्रकट हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि आज देशमें ऐसी कोई संवैधानिक,स्वायत्त संस्था नहीं बची है जो किसी भी मुद्दे पर स्वतन्त्र जांच कर सके सरकार कीदोषपूर्ण नीतियों के कारण किसान मर रहे हैं, मारे जा रहे हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं उनकी नृशंसहत्या हो रही है और हमारे देश के शासक अपना आंख और कान बन्द करके राजगद्दी पर विराजमान हैं।

बीएसआरटीसी ने की नयी सेवा की शुरूआत, पटना- जमशेदपुर के बीच शुरु हुई एसी वोल्वो बस सेवा

0
पटना।
बीएसआरटीसी ने  नयी सेवा की शुरूआत की है। इस सेवा के अनुसार पटना-टाटा के बीच बीएसआरटीसी की एसी वोल्वो बस सेवा सवारी को उपलब्ध करायी जायेगी। इसका उद्घाटन संजय कुमार अग्रवाल, परिवहन सचिव व यूएस कंग-योजना आयोग के उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर किया। विदित हो कि यह सेवा पटना से  शाम 6ः30 में यह बस चलेगी और सुबह 5 बजे जमषेदपुर पहुंचेगी। जमषेदपुर से भी शाम 6ः30 बजे चल कर सुबह 5 बजे बस पटना पहुंचेगी। पीपीपी मोड में बीएसआरटीसी ने यह बस सेवा शुरू की है और इसका उद्देश्य इस लांग रूट के सफर को प्रदेश के लोगों के लिए आरामदायक बनाना है। विदित हो कि गौरव ट्रेवेल्स परिवहन विभाग के ही अनुबंध अंतर्गत इस पर वोल्वो और मसीर्डीज बस सेवाओं का परिचालन कर रही थी, लेकिन डेढ़ वर्ष पहले उसने अपनी सेवा बंद कर दी।
विमान जैसी सुविधाओं से युक्त 1ः62 करोड़ की कीमत वाली वोल्वो बस सुपर लक्जरियस सुविधाओं से युक्त है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें बायो (केमिकल) टॉयलेट है, जो अब तक केवल विमानों में इस्तेमाल होता रहा है। बस की सीट टू बाई टू होने की वजह से यात्रियों को बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और पुश बैक सीट का सुविधानुसार लोग सोने के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे। बस में 49 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं।
सफर के लिए आॅनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दी गयी है। बस का किराया 1003 रुपये रखा गया है, जो सामान्य बसों के किराया के दोगुने से भी अधिक है। हालांकि इसमें फूड पैकेट और पानी की बोतल की कीमत भी संलग्न होगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मानव रहित सीवरेज सफाई के उपकरणों का किया उद्घाटन

0
नई दिल्ली-
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी आज विश्व शौचालय दिवस पर सुलभ इंटरनेशनल संगठन द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के कार्यक्रम में स्वच्छाग्रहिओं का उत्साह बढ़ाने और सुलभ इंटरनेशनल द्वारा क्रय किए गए आठ से लेकर नब्बे फुट तक गहरे सीवर की सफाई के लिए मानव रहित मशीनों का लोकार्पण करने पहुंचे।
इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री आदेश गुप्ता, पूर्वी दिल्ली के महापौर श्री बिपिन बिहारी सिंह, दक्षिणी दिल्ली के महापौर श्री नरेन्द्र चावला एवं सामाजिक क्षेत्र के नागरिक उपस्थित हुये।
श्री तिवारी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान पूरे भारत वर्ष में एक स्वच्छता क्रांति के रूप में दुनिया के समक्ष प्रकट हुआ है जिसे लेकर विश्व मैं भारत का सम्मान बढ़ा है।  सीवरेज की सफाई का कार्य दिल्ली सरकार का है लेकिन जो काम दिल्ली सरकार को करना था वह काम सुलभ इंटरनेशनल नई मशीनें लाकर जो कि आठ फुट से लेकर नब्बे फुट तक मशीनों से सीवर की सफाई कर सकती हैं जिसके लिए सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक श्री बिंदेश्वरी पाठक बधाई के पात्र हैं।
श्री तिवारी ने कहा कि सीवरेज सफाई की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है फिर भी तीनों निगमों के मेयर से आग्रह किया है कि अपने क्षेत्र में मानव रहित सीवरेज सफाई के लिए ऐसी मशीनों को स्वच्छ भारत अभियान के फंड से खरीद कर प्रयोग करें ताकि गहरे सिवरेज में घुसने के कारण होने वाली गरीब मजदूरों की जान बचाई जा सके। पिछले एक वर्ष में दिल्ली में 50 से भी ज्यादा मेनुअल सीवर सफाई करते हुये मजदूरों की मौत हो गई। दिल्ली सरकार द्वारा मैनुअल सफाई बंद करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया जो कि केजरीवाल सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिलाओं को जीने का सम्मान देने का कार्य करते हुये पूरे देश में लगभग 9 करोड़ से भी ज्यादा शौचालयों का निर्माण करवाया। विश्व शौचालय दिवस पर हम सभी को गली, मोहल्ले, सड़कें और देश की सार्वजनिक संपत्ति को स्वच्छ रखने की प्रण लेना चाहिए।

शिक्षक अपनी जिम्मेवारी को समझें- एपी मित्तल, मेम्बर सेक्रेटरी, एआईसीटीई

0

-सीईजीआर का गाजियाबाद व सुंदरदीप चैप्टर लांच।

-फैकल्टी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

नईदिल्ली-

सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च (सीईजीआर) एवं सुंदर दीप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वाधान में सुंदर दीप इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें विद्जन ने कहा कि आज शिक्षक को अपनी गुणवत्ता को सुधारने की जरूरत है।

वर्कशॉप की शुरुआत में अतिथियों को स्वागत करते हुए सुंदर दीप ग्रुप ऑफ इस्टीट्यूशन के एक्ज्क्यूटिव डायरेक्टर अंजू सक्सेना ने कहा कि सीईजीआर बेहतरीन कार्य कर रहा है। आज इनके साथ यह वर्कशॉप से फेकल्टी को लाभ मिला है। इस मौके पर सीईजीआर के निदेशक रविश रोशन ने कहा कि सीईजीआर समय समय पर ऐसे प्रोग्राम करते रहता है जिससे की शिक्षक की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस खास मौके पर सीईजीआर ने गाजियाबाद चैप्टर और सुंदरदीप चैप्टर को लांच किया।

एआईसीटीई के मेम्बर सेक्रेटरी एपी मित्तल ने एसेसमेंट एंड एक्रेडेशन के वर्कशॉप में कहा कि आज शिक्षकों को अपनी जिम्मेवारी लेनी चाहिए। अगर शिक्षक अपने आपको सुधार लेगें तो सिस्टम और सोसायटी में भी सुधार आ जाएगा। मित्तल ने कहा कि आज शिक्षकों को खुद को बदलना होगा। तभी विद्यार्थियों में एम्पलायबिलिटी स्कीलस आ पाएगी। इसके लिए सिस्टम को दोष न देकर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है। एपी मित्तल ने सेंटर फोर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च के द्वारा आयोजित वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इस वर्कशॉप का विषय था-एसेसमेंट एंड एक्रेडेशन फॉर फ्यूटर।

सीईजीआर के प्रेसिडेंट व हिमालयन गड़वाल यूनिवर्सिटी के वाइस चासंलर एनके सिन्हा ने कहा कि आज एक्रेडेशन के प्रोसेस को समझने की जरूरत है। एलुमिनी के महत्ता को भी समझने की जरूरत है। टीचिंग एक प्रोसेस एवं टीचिंग में रिसर्च, सेमिनार, ग्रुप डिस्कशन, क्विच सभी आता है। इस मौके पर एनके सिन्हा ने बताया कि देश भर में मात्र 8-10 फीसदी यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज एक्रेडेट हैं।

इस मौके पर विवेकानंद इस्टीयूशन के प्रिसिंपल अनुराधा जैन ने एक्रेडेशन के प्रोसेस के बारे में बेहतरीन ढ़ंग से बताते हुए कहा कि इसमें जो भी अंक मिलते हैं वह काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रोसेस को समझना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऑब्जेक्टिव इस मोर, सब्जेक्टिव इस लेस। जैन ने बेहतरीन ढ़ंग से प्रोसेस और हर केटेगरी के बारे में न्यू फॉरमेट को दिखाते हुए जानकारी दी।

तीर्थंकर महावीर यूनिर्सिटी के डीन प्रो. केके पांडे ने कहा कि एक्रेडेशन के प्रोसेस को समझने की जरूरत है, अगर मैनेजमेंट भी साथ दे तो एक्रेडेशन में ज्यादा समय नहीं लगता है। सीईजीआर के ऑउटरीच कमेटी के चेयरमैन निमित्त गुप्ता ने टीचिंग क्या है और एक्रेडेशन क्यों जरूरी है इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। आईटीएस के डायरेक्टर प्रो.अजय कुमार ने कहा कि आज एक्रेडेशन का प्रोसेस को समझने के लिए मैनेजमेंट और फैकल्टी को आपस में तालमेल से कार्य करने की जरूरत है एवं उन्होंने कुछ इंटरनेशनल रैंकिंग एवं एक्रेडेशन के बारे में पूरी जानकारी दी। वर्कशॉप का समापन रविश रोशन के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

वर्ष 2018 का ‘वारियर एल्विन सम्मान’ पोस्तोबाला को

0

नयी दिल्ली। लोककला एवं संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘दुनिया इन दिनों’ पत्रिका द्वारा दिया जाने वाला प्रसिद्ध ‘वारियर एल्विन सम्मान’ वर्ष 2018 के लिए पश्चिम बंगाल की लोक-संस्कृति का अभिन्न अंग ‘नचनिया’ की प्रमुख हस्ताक्षर पोस्तोबाला को दिये जाने की घोषणा की गयी है। उन्हें इस सम्मान से 24 नवंबर को पुरुलिया स्थित अयोध्या पहाड़, बाघमुंडी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवाजा जाएगा।

                गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की लोक-संस्कृति में ‘नचनिया’ की एक खास जगह है। नचनी कलाकारों में पोस्तोबाला अपनी अद्वितीय प्रतिभा के कारण जानी जाती हैं। उनकी मां विमला देवी भी इस विधा की ख्यात कलाकार रही हैं। इस कला के संरक्षण की दिशा में भी पोस्तोबाला ने काफी काम किया है। साथ ही नचनी कलाकारों की बेहतरी के लिए भी उनका प्रयास सराहनीय रहा है। ‘मानभूम संस्कृति एवं नचनी उन्नयन समिति’ की संपादक, मुख्य कार्यकर्ता पोस्तोबाला को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लोक-संस्कृति के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च ‘लालन पुरस्कार’ भी प्राप्त हो चुका है।

                ‘दुनिया इन दिनों’ पत्रिका द्वारा पोस्तोबाला को ‘वारियर एल्विन सम्मान’ ज्यूरी सदस्य व्र प्रधान संपादक डॉ. सुधीर सक्सेना, कवि-चित्रकार शुभाशीष भादुड़ी, पत्रकार-कवि अभिमन्यु महतो एवं अनुवादक-कवयित्री अमृता बेरा के अनुमोदन पर देने का निर्णय लिया गया।

प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में अभिनव क्षेत्र के राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने नए शोध पर जोर दिया

0

चन्द्रप्रभू जैन कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एंड स्कूल ऑफ लॉ ने कॉलेज ऑडिटोरियम में 16 नवंबर, 2018 को कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) तथा डीएमए के सहयोग से “प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में अभिनव क्षेत्र” के विषय पर तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन का उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि श्री मोहनिश वर्मा (आईआरएस, प्रिंसिपल, आयकर आयुक्त, गुरुग्राम), श्री विजय कुमार वर्मा (अध्यक्ष, सीएसआई दिल्ली अध्याय, एचओडी (सीएसई), दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय), श्री युगांक चतुर्वेदी (महानिदेशक), प्रोफेसर जे.पी मोहाला (निदेशक, अकादमिक), डॉ डी.सी अग्रवाल (निदेशक, एमसीआईटी), डॉ नीता बेरी (प्रिंसिपल, लॉ स्कूल) और सुश्री नेहा मित्तल भास्कर (डीन, एमसीआईटी) किया । डॉ देवेंद्र तय्यल (प्रोफेसर, आईजीडीटीयूडब्लू), डॉ डी.सी अग्रवाल (निदेशक, सीपीजेसीएस) और डॉ जे.पी मोहला (निदेशक, अकादमिक) की अध्यक्षता में पहला तकनीकी सत्र शुरू हुआ । डॉ। एस.के जैन (प्रोफेसर, आईआईटी दिल्ली), डॉ डीसी अग्रवाल (निदेशक, सीपीजेसीएस) और डॉ जे पी मोहला (निदेशक, अकादमिक) द्वारा समर्थित दूसरा तकनीकी सत्र शुरू हुआ। 100 से अधिक प्रतिभागियों विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों से भाग लिया हैं।श्री गौरव कुमार पांडा (अनुसंधान विद्वान, लिंगया विश्वविद्यालय, फरीदाबाद) और सुश्री पूजा खत्री (सहायक प्रोफेसर, डीयू) को श्रेष्ठ पेपर पुरस्कार दिए गए । इस सम्मेलन में श्री युगांक चतुर्वेदी (महानिदेशक) द्वारा धन्यवाद के वोट के साथ निष्कर्ष निकाला गया।

केजरीवाल सरकार प्रदूषण पर दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन नजर आ रही है – मनोज तिवारी

0

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। वायु की गुणवत्ता का लेवल दिल्ली-एनसीआर में अभी भी सामान्य से कई गुना ज्यादा खराब है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने दिल्ली में बढ़ते जानलेवा प्रदूषण पर गहन चिंता व्यक्त कर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है और अब वह हर स्तर पर फेल होती नजर आ रही है। दिल्ली में जानलेवा दम घोटू वायु की सांसे लेने को मजबूर दिल्ली की जनता त्रस्त है। एम्स, सफदरगंज, जीबी पंत, पटेल चेस्ट और जीटीबी अस्पताल सहित दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में अस्थमा और हृदयघात के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। एक दिन में 60 सिगरेट पीने के बराबर प्रदूषण हमारे फेफड़ों व खून की नलिकाओं में पहंुच रहा है जिसके कारण प्रदूषण के बारीक कण हमारी खून की शिराओं में पहुंचकर दिल और दिमाग पर असर डाल रहे हैं।


श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार पिछले 4 सालों मंे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये किये गये अपने तमाम वायदों, चाहे वो सड़कों की पीडब्ल्यूडी द्वारा मैकेनिकल सफाई हो, पानी का छिड़काव हो, वृक्षारोपण हो, निर्माण कार्य पर रोक हो, एयर प्यूरिफायर लगवाने की बात हो, हर स्तर पर विफल रही है। पराली जलाने की घटना में बीते 11 नवंबर से ही कमी देखी जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री का दूसरे राज्यों पर प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर जिम्मेदार बताना सरासर बेबुनियाद है। केजरीवाल सरकार प्रदूषण पर दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के प्रति उदासीन नजर आ रही है। दम घोटूं सीने को जलन से भर देने वाली वायु की सांस को लेने के लिये दिल्ली की जनता मजबूर है।

छत्तीसगढ़ में ब्लास्ट, छह जवान घायल

0

छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने बड़े हमले किए है। राज्य के बीजापुर जिले से कुछ दूर एक ब्लास्ट हुआ है जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं। उनके अलावा एक डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और एक आम नागरिक भी घायल हो गया। बताया गया है कि मुठभेड़ जारी है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से करीब 7 किमी दूर बीजापुर घट्टी में एक धमाका हो गया। धमाके में चार बीएसएफ जवान, एक डीआरजी और एक सिविलयन घायल हो गए। सभी घायलों को इलाक के लिए फौरन बीजापुर के अस्पताल में पहुंचाया गया है। इसकी जानकारी नक्सल-विरोधी ऑपरेशन के डीआईजी पी सुंदरराज ने दी है।