रक्षाबंधन का अपना विशेष महत्व , इस बार 26 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

0

 

 

 

नई दिल्ली –

भाई और बहन का अनोखा त्योहार रक्षाबंधन का अपना विशेष महत्व है. हिन्दू धर्म में रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. हर साल की तरह इस बार भी भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा. रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन का एक अनोखा त्योहार है. इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है और अपने भाई की कुशल मंगल रहने की कामना करती है और साथ ही भाई भी अपने बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है.

 

ये भी पढ़े : राहुल ने आरएसएस की विचारधारा को बताया अरब जगत के मुस्लिम ब्रदरहुड जैसा, भाजपा ने किया पलटवार

 

ये दिन भाई और बहन के लिए काफी अहम होता है. इस दिन बहन द्वारा अपनी कलाई पर राखी बाधने पर भाई अपनी बहन को भेंट (उपहार) देकर बहनों को उसकी रक्षा का वचन देते है.रक्षाबंधन पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है और साथ ही इस त्योहार को लोग उतने ही उत्साह से मनाते है जिस तरह लोग दीपावली दशहरा, होली और ईद मनाते है.  रक्षाबंधन के दिन बाजारों में भी खूब रौनक रहती है और इस दिन बाजार तरह- तरह की राखियों और मिठाइयों और तरह- तरह के गिफ्टस से भरे रहते है.

 

 

इस दिन बाजारों की रौनक देखते ही बनती है. भाई बहन का ये पर्व हिंदू धर्म का एक अनोखा पर्व है जिसका अलग ही महत्व है. वहीं बात अगर इसकी करे की रक्षाबंधन का पर्व क्यो मनाया जाता है तो इसकी कई धार्मिक और ऐतहासिक कारण है. धार्मिक कारण भी कई है जिनमें एक यह है कि महाभारत काल में जब भगवान श्री कृष्ण ने जब सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध किया तब भगवान श्री कृष्ण के तर्जनी में चोट आ गई थी. तब द्रोपदी ने उस समय अपनी साड़ी का आचल फाड़कर उसे  भगवान श्री कृष्ण की अंगुली पर पट्टी के रूप में बांध दिया था.

 

 

ये दिन श्रावण मास की पूर्णिमा का दिन था. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने द्रोपदी के चीर हरण के समय द्रोपदी की लाज बचाकर भाई का धर्म निभाया था. वहीं बात अगर भाई बहन के इस पवित्र  त्योहार रक्षाबंधन के पर्व को मनाने के एतहासिक कारणों की करे तो इसका एक ऐतहासिक कारण यह है कि मुगल काल में बादशाह हुमायूं चित्तौड़ पर आक्रमण करने वाला था. इसी बीच राणा सांगा की विधवा कर्मवती ने हुमायूं को राखी भेजकर रक्षा का वचन ले लिया. इसके बाद मुगल बादशाह हुमायूं ने चित्तोड़ पर हमला नहीं किया.

 

 

इसके साथ ही आगे चलकर हुमायूं ने उसी राखी की खातिर चित्तोड़ की रक्षा के लिए बहादुरशाह के विरूद्ध लड़ते हुए कर्मवती और उसके राज्य की रक्षा के लिए आगे आए. भाई और बहन का अनूठा त्योहार रक्षाबंधन कई मायनों में खास होता है. इस दिन भाई कहीं भी रहे अपनी बहन से राखी बंधवाने जरुर जाता है. भाई बहन का ये पर्व भारत के  कोने – कोने में मनाया  जाता है.

राहुल ने आरएसएस की विचारधारा को बताया अरब जगत के मुस्लिम ब्रदरहुड जैसा, भाजपा ने किया पलटवार

0

 

 

नई दिल्ली-

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और देश के युवा नेता राहुल गांधी कुछ दिनों से विदेश यात्रा पर है. अपनी विदेश यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न कार्यक्रमों से  भाजपा और आरएसएस पर हमलावर है. अब राहुल गांधी ने आरएसएस (राष्ट्र स्वंय सेवक संघ ) की तुलना मिस्त्र के इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से कर दी है जिससे भाजपा ने राहुल गांधी के इस बयान पर आपत्ति जताई है. इससे पहले भी राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान जर्मनी पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था. राहुल गांधी ने आरएसएस (राष्ट्र स्वंय सेवक संघ ) की तुलना मिस्त्र के इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से लंदन के एक कार्यक्रम में की जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.

ये भी पढ़े : “अटल ” की अस्थि कलश यात्रा को राजनीतिक यात्रा के तौर पर इस्तेमाल कर रही बीजेपी : कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लंदन के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में एक संगठन है आरएसएस जो भारत की तासीर बदलने की कोशिश कर रहा है. वहीं राहुल गांधी ने इस बात को भी कहा की आरएसएस की विचारधार वेसी ही है जैसी की अरब जगत के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की. साथ ही राहुल गांधी ने इस बात को भी लंदन में एक कार्यक्रम में कहा की “इसके पिछे उनका विचार यह है कि एक ही  विचारधारा सभी संस्थानों में रहनी चाहिए.  एक विचारधारा ऐसी जो दूसरी विचारधारा को कुचल दे.”  बात अगर राहुल गांधी के लंदन के कार्यक्रम में दिए गए बयानों की करे तो राहुल यही नहीं रूके राहुल ने जमकर आरएसएस को निशाने पर लिया.

 

ये भी पढ़े : यूजर्स को दी जाने वाली प्राइवेसी प्रोटेक्सन को कमजोर नहीं किया जा सकता : Whatsapp

 

कांग्रेस अधयक्ष राहुल गांधी ने इसके अलावा आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा की भारत में आरएसएस कोई ऐसा संगठन नहीं है जो देश की संस्थानों पर कब्जा करना चाहता हो. वहीं राहुल गांधी ने साथ में इस बात को भी लंदन के एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस सपा, बसपा, द्रमुक सत्ता में आती है तो वे संस्थानों पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करती है. राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए गए इस तरह के बयानों पर भाजपा ने राहुल गांधी के बयानो पर आपत्ति जताई  है  और भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी को मुस्लिम बद्ररहुड के बारे में जानकारी ही नहीं है और राहुल गाधी विदेशी धरती पर देश भारत का अपमान कर रहे है.

 

 

साथ ही राहुल के बयान पर भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी का इस तरह का बयान अपरिपक्वता को दिखाता है. बात अगर राहुल गांधी की करे तो राहुल गांधी ने लंदन में हुए कार्यक्रम में मोदी सरकार को चीन – पाक पर नीतियों को लेकर सवाल उठाए और घेरने की कोशिश की . वहीं बात अगर राहुल गांधी द्वारा 23 अगस्त को बर्लिन में दिए गए बयान की करे तो राहुल गाधी ने मोदी सरकार पर हमला निशाना साधते हुए कहा था की भारत में मोदी सरकार अलग दिशा में ही काम कर रही है. उन्होंने कहा थी की भारत में लंबे – लंबे भाषण देकर नफरत फैलाई जा रही है.

 

साथ राहुल गांधी ने इस बात की भी कहा था की भारत में आज नौजवान अपना भविष्य नहीं देख पा रहा है. वहीं राहुल गांधी के इन बयानों का जवाब भाजपा भी बखूबी दे रही है और राहुल गांधी द्वारा आरएसएस को मिस्त्र इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड जैसा बताने पर भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी का इस तरह बयान अपरिपक्वता दिखाता है और राहुल गांधी को इस तरह के अपने बयान पर लंदन से ही तत्काल मांफी मांगनी चाहिए.

 

यूजर्स को दी जाने वाली प्राइवेसी प्रोटेक्सन को कमजोर नहीं किया जा सकता : Whatsapp

0

 

नई दिल्ली – 

कुछ दिनों से whatsapp पर फेक न्यूज और अफवाहों के फेलने के बात की चर्चा जोरो पर है. संसद से लेकर सड़क तक इस बात पर चर्चा हो रही है और सरकार और whatsapp मिलकर whatsapp पर फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए समाधान ढूंढ रहे है. मौजूदा सरकार ने हाल ही में whatsapp से बात की है और whatsapp द्वारा भी फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए कुछ फिचर्स भी लेकर आया है. वहीं अगर बात अगर सरकार की करे तो सरकार ने whatsapp से कहा  थी की मैसेज के स्त्रोत का पता लगाने और उसे ट्रेक करने के लिए वो कोई टूल लेकर आए या फिर इसका समाधान ढूंढा जाए.

 

ये भी पढ़े : “अटल ” की अस्थि कलश यात्रा को राजनीतिक यात्रा के तौर पर इस्तेमाल कर रही बीजेपी : कांग्रेस

 

वहीं whatsapp ने सरकार को इस बात को कहा है कि मैसेज के स्त्रोत का पता लगाना मुशकिल है और एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को कमजोर करने जैसा होगा. साथ ही इस बात को भी whatsapp ने कहा की इससे यूजर की प्राइवेसी भी इफेक्ट होगी.  बात अगर whatsapp पर फेक न्यूज और अफवाहों की करे तो whatsapp पर फेक न्यूज और अफवाहों के कारण देश के कई हिस्सों से मॉब लिंचिंग की घटनाए हुई जिसने सरकार को whatsapp से बात करने पर मजबूर किया. कुछ दिन पहले ही कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने whatsapp के CEO क्रिस डेनिएल्स से मुलाकात की और इस मुद्दे पर चर्चा की.

 

 

वहीं आपको इस बात की जानकारी भी दे दे की आईटी मंत्रालय ने इससे पहले whatsapp को नियमों का पालन करने और फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए दो बार लिख चुकी है. वहीं कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मामले में इस बात को कहा है कि हजारों मैसेज कहां से भेजे जा रहे है इस बात का पत लगाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. साथ ही उन्होंने whatsapp से कहा कि आपके पास इसका समाधान ढूंढने के तरीके होने चाहिए. वहीं आपको बता दे कि whatsapp सरकार की इन बातो से सहमत नहीं दिख रहा है.

 

 

whatsapp ने कहा है कि कंपनी ने मैसेज को ट्रेस करने के लिए कोई सॉफ्टवेयर नहीं बना सकता है. whatsapp का साफ तोर पर कहना है कि whatsapp यूजर्स को दी जाने वालाी प्राइवेसी प्रटेक्सन को कमजोर नहीं कर सकता है. वहीं whatsapp ने कहा है कि इसका संभावित गलत यूज भी हो सकता है.  अब इन सब के बीच whatsapp पे फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए सरकार और whatsapp किस प्रकार का कदम आने वाले दिनों में उठाती है ये देखने वाली बात होगी.

 

 

 

 

 

क्या शाहरूख के बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा फिल्म ” जीरो ” का ट्रेलर

0

नई दिल्ली-

 

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान के रूप में जाने जाने वावे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ” जीरो”  का ट्रेलर नवंबर 2 नवंबर को रिलीज होने की बात सामने आ रही है. शाहरूख खान की आने वाली मूवी जीरो के ट्रेलर रिलीज को बताया जा रहा है कि इसे शाहरूख खान के बर्थडे पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है.

 

ये भी पढ़े : “अटल ” की अस्थि कलश यात्रा को राजनीतिक यात्रा के तौर पर इस्तेमाल कर रही बीजेपी : कांग्रेस

 

आपको बता दे की फिल्म जीरो को डायरेक्टर आनंद एस राय डायरेक्ट कर रहे है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जब उनसे फिल्म जीरे  के ट्रेलर रिलीज के डेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात की जानकारी दी की फिल्म के ट्रेलर को 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. आपको बता दे की शाहरूख खान की फिल्म जीरो की टिजर को इससे पहले रिलीज किया जा चुका है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

 

 

ये भी पढ़े : “आओ कभी हवेली पे ” गाने ने Youtube पर मचाया धमाल, लोगों को खूब पसंद आ रहा गाना

 

वहीं अगर बात फिल्म में शाहरूख खान के किरदार की करे तो लोगों को इस फिल्म में शाहरूख खान का एक बेहद अनोखा रूप देखने को मिलेगा. फिल्म जीरो के बारे में बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकी है और फिलहाल इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के  काम को पूरा किया जा रहा है. वहीं बात अगर फिल्म के स्टार कॉस्ट की करे तो फिल्म में शाहरूख खान, कट्रीना कैफ, अनुषका शर्मा, हिमांशु धूलिया और अभय देवल जैसे स्टार्स नजर आएंगे.

 

 

वहीं आपको इस बात की भी जानकारी दे दे की फिल्म में बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्री देवी भी नजर आएंगी जिनका कुछ ही महीने पहेल निधन हो गया था. वहीं शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जीरो का एक गाना जो सलमान और शाहरूख खान पर फिल्माया गया है लोगो के सामने आ चुका है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. अब लोगों को इंतजार है तो फिल्म के ट्रेलर और फिल्म के रिलीज होने का.

 

 

वहीं बात अगर फिल्म जीरे के रिलीज डेट की करे तो  फिल्म को 21 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. खैर फिलहाल तो शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो की ट्रेलर को 2 नवंबर को रिलीज किए जाने की बात सामने आ रही है.

“अटल ” की अस्थि कलश यात्रा को राजनीतिक यात्रा के तौर पर इस्तेमाल कर रही बीजेपी : कांग्रेस

0

 

नई दिल्ली –

 

भारत रत्न और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा देश के विभिन्न शहरों में निकाली जा रही है और लोग भी अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में बढ़चढकर भाग ले रहे है. आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंपे है जिसके बाद ये हर राज्य में जा रहे है. अब जब पूरे देश में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही हैं तो इस मुद्दे ने अब एक राजनीतिक रूप भी ले लिया है और राजनीतिक के गलियारों में इसकी चर्चा अलग- अलग रूप में होने लगी है.

 

ये भी पढ़े : “आप” , नाराजगी और इस्तीफा, आखिर क्या हैं बात

 

कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर अस्थि कलश यात्रा को लेकर निशाना साधा है. अस्थि कलश यात्रा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा इसे राजनीतिक यात्रा के रूप में इस्तेमाल कर रही है. वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता पीएल पुनिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की जब अटल जी जिंदा थे तो भाजपा ने उनकी अपेक्षा की. इसके साथ ही पीएल पुनिया ने भाजपा के पोस्टरों को लेकर कहा की आज अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी को बीजेपी के पोस्टरों में जगह नहीं मिलती है.

 

 

इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी कहा की आजकल अब भाजपा के पोस्टरों में प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ही नजर आते है. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता पीएल पुनिया ने इस बात को कहा की अब अटल बिहारी वाजपेयी के बाद उनका राजनीतिक इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. वहीं बात अगर इससे पहले की करे तो इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी और कांग्रेस नेता करूणा शुक्ला ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होने कहा था की भाजपा ये कलश यात्रा सिर्फ वोट के लिए और दिखावे के लिए निकाल रही है.

 

अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा जहां पूरे देश में निकाली जा रही है तो वहीं कांग्रेस पार्टी इसे भाजपा की राजनीति बता रही है. कांग्रेस पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है.

“आओ कभी हवेली पे ” गाने ने Youtube पर मचाया धमाल, लोगों को खूब पसंद आ रहा गाना

0

 

नई दिल्ली –

राजकुमार रॉव और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग मूवी “स्त्री” का ट्रेलर तो रिलीज हो चुका है और इसे लोगों ने खूब पसंद भी किया है. अब जाकर इसी फिल्म का एक गाना जो कि एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है अब जाकर लोगों को खूब पसंद आ रहा है और ये गाना you tube पर  धमाल मचा रहा है.

 

ये भी पढ़े : “आप” , नाराजगी और इस्तीफा, आखिर क्या हैं बात

गाने ने को लोग कर रहे हैं खूब पसंद

जी हा हम बात कर रहे है फिल्म “स्त्री” के गान  “आओ कभी हवेली पे “ की . आपको बता दे कि मूवी “स्त्री”  के गाने “आओ कभी हवेली पे”  को अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है और इसके व्यूज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आपको बता दे कि फिल्म के इस गाने में कृति सेनन आइटम सॉन्ग करती दिख रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है. वहीं गाने में राजकुमार रॉव और मशहूर रैपर बादशाह भी दिख रहे है जो इस गाने को और भी दमदार बना रहा है. इस गाने में आवाज दी है मशहूर रैपर बादशाह, निकिता गांधी और सचिन जिगर ने.

 

 

31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है फिल्म

वहीं अगर बात इस गाने की करे तो इस गाने में बैकग्राउंड में भूतिया हवेली भी नजर आती है. वहीं गाने को कामिडी और भूतिया अंदाज में दिखाया गया है. लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे है. फिल्म ” स्त्री ” 31 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. वहीं इस बात की करे  तो फिल्म के गानों की करे तो अभी तक फिल्म के इस गाने को मिलाकर कुल तीन गाने रिलीज किए जा चुके है.

 

 

इससे पहेल जो दो गाने रिलीज हुए है उन गानों को भी लोगो ने खूब पसंद किया है. अब जैसा की फिल्म अगले सप्ताह 31 अगस्त होने जा रही है तो अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती और लोगों को कितना पसंद आती है ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल, फिल्म का गाना “आओ कभी हवेली पे ” धूम मचा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर  रहे है.

“आप” , नाराजगी और इस्तीफा, आखिर क्या हैं बात

0

 

 

नई दिल्ली –

आम आदमी पार्टी में पिछले कुछ दिनों से हलचल सी है. इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के दो  नेताओं द्वारा अपना इस्तीफा पार्टी को सौंपा जाना है. हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था जिसकी चर्चा चारो और हुई. अभी आशुतोष के पार्टी से इस्तीफे दिए कुछ ही दिन हुए थे कि पार्टी के एक और नेता आशीष खैतान ने भी अपना इस्तीफा पार्टी को सोंप दिया जिसने रानीतिक गलियारों में इस बात की सनसनी मचा दी की आखिर क्या कारण है कि एक-  एक कर आम आदमी पार्टी के नेता पार्टी को छोड़कर जा रहे है. इस सवाल का जवाब अब सभी जानना चाहते है.

 

ये भी पढ़े : एशियन गेम्स में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने हांग कांग की टीम को 26- 0 से रोंदा

 

वहीं बात अगर आम आदमी पार्टी में पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी के मेंबर रहे आशुतोष और आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खैतान ने पार्टी से इस्तीफा देने के वजहों के नीजि और वयक्तिगत बताया है. आपको बता दे की इससे आम आदमी पार्टी के नेता रहे आशीष खैतान ने पार्टी से इस्तीफे देने के इस बात को साफ किया की न्होंने चुनावी राजनीति से दूर होने का फैसला वयक्तीगत कारणों से लिया है. साथ ही उन्होंने इस बात को भी कहा की पार्टी को लेकर कोई नाराजगी नहीं है. अब जब दो नेता अगर 15 दिनों के भीतर ही पार्टी से इस्तीफा देंगे तो इस बात की चर्चा तो चारों और होनी ही है.

 

ये भी पढ़े : सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही फिल्म “भारत” में रोमांस करते आएंगे नजर

इससे पहले भी नेताओं ने छोड़ी “आप”

वहीं बात अगर आम आदमी पार्टी के करे तो इससे पहले भी योगेन्द्र यादव ने पार्टी को कुछ साल पहले अलविदा कह दिया था और उन्होंने अपनी नई पार्टी के रूप में स्वराज इंडिया पार्टी की स्थापना की . इसके अलावा प्रशांत भूषण ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था. वहीं बात अगर आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास और पंजाब के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इस तरह अगर हम  देखें जिस तर्ज पर आदमी पार्टी को गठन किया गया था और नामचीन चेहरों को पार्टी से जोड़ा गया था उन नामचीन चेहरों को पार्टी से जोड़कर आम आदमी पार्टी नाकामयाब रही है. वहीं बात अगर वर्तमान की करे तो आशुतोष और आशीष खैतान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट में घमासान मचा हुआ है.

 

क्या नाराजगी है इस्तीफे का कारण

अब जो भी नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है वे पार्टी छोड़ने का कारण निजी और वयक्तीगत बता रहे है लेकिन ये बात बहुत से लोगों को हजम नहीं हो रही है. वहीं आपको बता दे कि इससे पहेल जितने भी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है उन्होंने इसका कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बताया है. वहीं बात अगर हाल ही में पार्टी को अलविदा कहने वाले आप के पूर्व नेता आशुतोष की करे तो खबर इस बात की है कि पत्रकारिता के क्षेत्र से राजनीति में आने वाले आशुतोष ने भी पार्टी से नाराज होकर ही पार्टी को अलविदा कह दिया है लेकिन उन्होंने भी अपने आपको  पार्टी से अलग करन  को  लेकर कहा था की निजी कारणों से उन्होंंने पार्टी छोड़ी है.

 

 

वहीं इस बात की भी चर्चा है की आशुतोष पत्रकारिता की और एक बार फिर रूख कर सकते है. खैर अब आम आदमी पार्टी के पास इस समय सबसे बड़ी चुनौती अपने पार्टी के नेताओं को एकजुट रखने की है और इस बात की भी चर्चा चारों और है की जिस तरह आम आदमी पार्टी से दो नेताओं ने इस्तीफा दिया है उसे देखकर लग रहा है कि आम आदमी पार्टी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

एशियन गेम्स में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने हांग कांग की टीम को 26- 0 से रोंदा

0

भारत की पुरूष हॉकी टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए एशियन गेम्स- 2018 में हांग कांग की टीम को करारी शिकस्त दी है. भारतीय टीम ने हांग कांग की टीम को 26- 0 के अंतराल से हराते हुए इतिहास रच दिया है. इससे पहले भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में मेजबान टीम इंडोनेशिया को भी 17-0 से करारी शिक्सत देकर एशियन गेम्स- 2018 में अपनी पहली जीत हासिल की थी. वहीं बात अगर इतिहास की करे तो इससे पहले साल 1932 में भारत ने अमेरिका को ओलंपिक में 24-1 से हराया था.

 

ये भी पढ़े  : सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही फिल्म “भारत” में रोमांस करते आएंगे नजर

86 साल भारत ने हासिल की इतनी बड़ी जीत

आपको इस बात की भी जानकारी दे दे की 86 साल के बाद भारत ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है. पूरे मेच में 9 से अधिक खिलाड़ियों ने गोल किए जो की लाजवाब है और हॉकी में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है. इतने बड़े अंतर से हांग कांग की टीम को हराकर भारतीय टीम ने इतिहास तो रचा ही है साथ ही पूरे देश का नाम उंचा भी किया है. भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर पूरा देस गर्व कर रहा है. साथ ही बधाइयों का तांता लग गया है. भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है.

 

भारत ने हांग कांग की टीम पर अंत तक बनाए रखा दवाब

आपको इस बात की भी जानकारी दे दे की भारत को इतनी बड़ी जीत 86 साल के बाद प्राप्त हुआ है  जिसकी चर्ची चारों और है. वहीं अगर एशियन गेम्स में भारत और हांग कांग के बीट हुए बुधवार यानि आज के मैच की बात करे तो भारत ने शुरूआत से ही मैच में बढ़त बनाई हुई थी और मैच के अंत तक हांग कांग की टीम पर हावी रही. शुरूआत के दो मीनट में ही भारत ने अपना पहला गोल कर दिया.

इसके बाद ही भारत ने दूसरा गोल कर हांग कांग की टीम पर दवाब बना दिया. भारत के खिलाड़ियो ने इसके अलावा पहले कवार्टर में चार गोल किए और मैच में अपनी बढत बनाई.वहीं भारतीय खिलाड़ियो ने दूसरे कवार्टर में 8 गोल किए जिससे हांग कांग की टीम पर दवाब लगाताह बनता चला गया . वहीं दूसरे हॉफ में ही भारतीय टीम ने 12 गोल दागकर हांग कांग टीम को पूरी तरह पस्त कर दिया. भारतीय हॉकी टीम के एशियन गैम्स में अब 6 अंक हो गए है और भारतीय टीम ग्रुप ए में टॉप पर खुद को काबिज किया हुआ है.

सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही फिल्म “भारत” में रोमांस करते आएंगे नजर

0

 

नई दिल्ली –

दबंग खान यानि सलमान खान की आने वाली फिल्म “भारत” की चर्चा चारों और है और इसके मेंकिंग की भी चर्चा मीडिया और दर्शको में खासकर है.  फिल्म में अब प्रियंका चोपड़ा की जगह केट्रीना कैफ नजर आएगी और इसके साथ- साथ फिल्म “भारत” में सुनील ग्रोवर और दिलबर- दिलबर गाने के रिमेक से चर्चा में आई नोरा फतेही के बीच कॉमिक सा रोमांटिक ट्रेक में दिखाए जाने की बात सामने आ रही है.

ये भी पढ़े : NEET की परीक्षा अब साल में एक ही बार , पेन पेपर मोड पर होगी NEET की परीक्षा

दिलबर – दिलबर गाने से लोकप्रिय हुई है नोरा फतेही

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म के निर्माताओं ने सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही के बीच एक रोमांटिक ट्रेक को जोड़ा है. वहीं इस बात की भी खबर है कि फिलहाल इसकी शूटिंग माल्टा में हो रही है.  सुनील ग्रोवर और नूरा फतेही के बीच रोमांस को एक कॉमिक अंदाज में दिखाया जाएगा. वहीं नोरा फतेही के बार में कहा जा रहा है कि वो एक लैटिनो के किरदार में नजर आएंगी. जब से फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर- दिलबर में नोरा फतेही नजर आई है उनकी चर्चा चारों है और उनकी लोकप्रियता इस प्रकार बढ़ी है की लोग उनके डांस के कायल हो गए है.

 

अब जाकर दिलबर- दिलबर गर्ल नोरा फतेही को सलमान खान की फिल्म भारत में मौका मिला है. वहीं नोरा फतेही फिल्म भारत का हिस्सा बनने पर कॉफी एक्साइटेड है. हाल ही में अपने एक बयान में नोरा फतेही ने कहा कि फिल्म भारत जैसे बड़ी परियोजना का हिस्सा बनना उनके करियर के लिए बेहद ही रोमांचक पल है.

 

 

इसके अलावा नोरा फतेही ने कहा कि वें सलमान खान और अली अब्बास के साथ काम कर खुद को भाग्यशाली महसूस  कर रही है. इसके अलावा नोरा फतेही ने इस बात को भी कहा की वें आशा करती है की उन्हें भविष्य में इस प्रकार की और फिल्में मिलेंगी. वहीं बात अगर नोरा फतेही न फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर- दिलबर से खूब सुर्खियां बटोरी है और ये गाना अभा ट्रेंड में है और सबके सिर चढ़के बोल रहा है.

 

NEET की परीक्षा अब साल में एक ही बार , पेन पेपर मोड पर होगी NEET की परीक्षा

0

 

 

नई दिल्ली –

देशभर में मेडिकल कॉलेजों में नामांकण के लिए होने वाला एग्जाम NEET अब साल में एक ही बार आयोजित किया जाएगा. साथ ही अब NEET एग्जाम को फिर से पहेल की तरह ऑफलाइन करने का फैसला लिया गया है. अब मेडिकल के छात्रों को  NEET की परीक्षा पेन पेपर मोड पर ही देना होगा. वहीं आपको इस बात की जानकारी दे दे की इससे पहले एचआरडी मिनिस्ट्री ने बीते महीने जुलाई में इस बात की घोषणा की थी की अब से NEET एग्जाम साल में दो बार आयोजित किया जाएगा और NEET की  परीक्षा online होगी. वहीं अब जाकर हैल्थ मिनिस्ट्री के फैसले के अनुसार एक बार फिर से देशभर में मेडिकल कॉलेजों में नामांकण के लिए होने वाला एग्जाम NEET अब साल में एक ही बार आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़े : द आर्ट लाइफ गैलरी में कलाकारों के प्रदर्शनी का आयोजन, 02 सिंतबर तक चलेगी प्रदर्शनी

NTA ने एग्जाम्स के तारीखों का किया ऐलान

जानकारी के मुताबिक हैल्थ मिनिस्ट्री चाहती थी कि  NEET, JEE MAINS, NET, CMAT, GPT को अब NTA ( National Testing Agency) कराएगी. वहीं अब NTA ( National Testing Agency) ने दिसंबर 2018 से अगले साल 2019 में मई महीने के बीच होने वाले एग्जाम्स की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आपको बात दे कि एनटीए ने घोषणा की है कि इस वर्ष NET  के एग्जाम 9 सितंबर से लेकर 23 दिसंबर के दरमियान होगा. वहीं इस एग्जाम के परिणामों की घोषणा 10 जनवरी को घोषित किया जाएगा. वहीं JEE MAINS-1 का एग्जाम अगले साल 2019 में 6 जनवरी से 20 जनवरी तक होगा. वहीं इस परीक्षा का परिणाम 31 जनवरी को घोषित किया जाएगा.

 

अगले साल 5 मई को होगा NEET का एग्जाम

इसके अलावा JEE MAINS-2 का एग्जाम 6 अप्रेल से 20 अप्रेल के बीच संपन्न होगा और इसके साथ ही इसके परिणामों की घोषणा 30 अप्रेल को घोषित किया जाएगा. इसके अलावा अन्य एग्जाम जैसे सीमेट और जीपेट की परीक्षा आने वाले साल 2019 में 28 जनवरी को होगा और इस एग्जाम के रिज्ल्ट को 10 फरवरी को घोषित किया जाएगा. आपको बता दे की ये परीक्षाएं कम्पयूटर बेस्ड होगी. लेकिन अब NEET एग्जाम अब साल में एक बार होगी और वो भी ऑफलाइन यानि पेन पेपर मोड पर . आपको इस बात की भी जानकारी दे दे की NEET एग्जाम का आयोजन अब अगले साल 5 मई को होगा और इस एग्जाम के रिज्लट की घोषणा 5 जून को की जाएगी.