“अफोर्डेबल हैल्थकेयर” होगी परफैक्ट हैल्थ मेले की थीम

0

 

नई दिल्ली –

 

नई दिल्ली के रसियन कल्चर सेन्टर में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ (एचसीएफआई) की वार्षिक फ्लैगशिप इवेंट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ (एचसीएफआई) के अध्यक्ष के के अग्रवाल, एडवांस्ड फर्टिलिटी एंड गायनेकोलॉजी सेंटर की मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. काबेरी बनर्जी, भरतनाट्यम नृत्यांगना, गीता चंदन,  एनडीएमसी के मेडिकल ऑफिसर – हैल्थ डॉ. पीके शर्मा और तमाम  मीडियाकर्मी मौजूद रहे. वहीं इस बार अगर एमटीएनएल परफैक्ट हैल्थ मेला के रजत जयंती वर्ष समारोह में किफायती स्वास्थय देखभाल पर फोकस रहेगा.

 

 

बात अगर हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ (एचसीएफआई) की करे तो एचसीएफआई जीवन के सभी क्षेत्रों में लोगों के बीच जन स्वास्थय जागरूकता पैदा करने और भारत की रोजमर्रा की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं के समाघान के क्षेत्र में कार्यरत एक राष्ट्रीय गैर- सरकारी संगठन ने अपने प्रमुख आयोजन एमटीएनएल परफैक्ट हैल्थ मेला की थीम और और शुमंकर की घोषणा की. एमटीएनएल परफैक्ट हैल्थ मेला का ये रजत जयंती वर्ष है जो आने वाले अक्टूबर के महीने में 24 अक्टूबर से  लेकर 28 अक्टूबर तक चलेगा और इसका आयोजन तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में किया जाएगा. इस बार इस ईवेंट का शुभंकर डॉ. टस्कर यानि एक मित्रवक हाथी है.

 

 

बात अगर इस बार के एमटीएनएल परफैक्ट हैल्थ मेले की करे तो इस बार इस हैल्थ मेले में कई नए आकर्षण देखने को लोगों को मिलेंगे जैसे  की सीएसआर पुरस्कार , शाम को होने वाले सम्मेलन , गणित मेला और इसके साथ- साथ अन्य गतिविधियां भी जो इस बार के एमटीएनएल परफैक्ट हैल्थ मेले को और भी परफैक्ट बनाएगी. वहीं इसके साथ ही इस हैल्थ मेले में आने वाले में आने वाले सभी लोगों को मुफ्त चिकित्सा जांच की सुविधा प्रदान की  जाएंगी. इसके साथ ही मेले में स्वास्थय शिक्षा सेमिनार, चैक अप्स ,जीवनशैली से जुड़ी प्रदर्शनियां, व्याख्यान कार्यशालाएं प्रतियोगिताएं और इसके साथ ही मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

 

मेला करेगा ध्यान आकर्षित

वहीं मेले के बारे में जानकारी देते हुए हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ (एचसीएफआई) के अध्यक्ष और पदमश्री से सम्मानित डॉ. के के अग्रवाल ने कहा कि ने 25 वें परफैक्ट हैल्थ मेला का फोकस किफायती दरों पर स्वास्थय देखभाल पर रहेगा. साथ ही इस बातो को भी कहा की यह मोदीकेयर और सभी के लिए बीमा पर ध्यान आकर्षित करेगा। साथ ही हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल ने प्रत्येक भारतीय नागरिक को बिना किसी भेदभाव के किफायती स्वास्थय सेवाएं मिलने की बात सुनिश्चित करने की बात पर जोर दिया.

 

ये भी पढ़े :हमारे अन्नदात खुशहाल होंगे तो देश विकास के रास्ते पर चलेगा : वीरेंद्र सिंह मस्त

 

नए फिचर को मेले में जोडा गया है

इसके अलावा हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ (एचसीएफआई) के अध्यक्ष ने इस बात भी कहा कि वें पीएमसीएच में इस वर्ष स्वच्छ भारत और आयुष्मान भारत को बढ़ावा देने की पहल भी कर रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी की मेला हर किसी के लिए बड़ा बेहतर और अधिक रोमांचक इसिलिए हमने इसमें कई नए फीचर जोड़े है. इसके अलावा स्वास्थय सेवाओं की डिलवरी में क्रांतिकारी बदलाव लाने को लेकर कहा कि स्वास्थय सेवाओं की डिलवरी में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सीएसआर पुरस्कारो को इस  तरह डिजाइन किया गया है ताकि स्वास्थय सेवाओं की डिलवरी में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सर्वोत्तम पहलों का सम्मान किया जा सके.

 

ये भी पढ़े : BCCI को आखिर क्यों झेलनी पड़ रही है फैंस की नाराजगी

 

वहीं इनोगरेशन कार्यक्रम में एडवांस्ड फर्टिलिटी एंड गायनेकोलॉजी सेंटर की मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. काबेरी बनर्जी ने भी इनफर्टिलिटी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय पुरूषों और महिलाओं के बीच इनफर्टिलिटी स्वास्थय से जुड़ी एक गंभीर चिंता का विषय है. उन्होने बताया की बैठे रहने वाली जीवन शैली, अनहैल्दी भोजन और गर्भाशय में देरी से इनफर्टिलिटी की समस्या और बढ़ जाती है. वहीं एडवांस्ड फर्टिलिटी एंड गायनेकोलॉजी सेंटर की मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. काबेरी बनर्जी ने इस बात को भी कहा कि हमे टेकन्किल प्रगति का शुक्रिया किया जाना चाहिए जिसके चलते विवाहित जोड़े अब संतान सुख प्राप्त कर सकते है.

 

 

वहीं उन्होंने कहा कि मेला इस तरह के विषयों पर चर्चा करने और समाधान का सुझाव के लिए एक आदर्श मंच है. वहीं अगर बात इस  बार के मेले के बारे में करे तो इस  बार हैल्थ मेले में सामाजिक सदभाव, इकोफैस्ट,  राष्ट्रीय अंतर विधालय प्रतियोगिताएं, युवा रॉक बैंड, आर्केस्ट्रा उत्सव , दिव्यज्योति मेडिकल मस्ती, युवा उत्सव सम्मेलन और नुक्कड़ जैसी आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन होगा जो इस मेले में आने वाले लोगों को आकर्षित करेगा.

 

 

वहीं मेले के इनोगरेशन कार्यक्रम में भरतनाट्यम नृत्यांगना और पद्मश्री से सम्मानित गीता चंदन ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि infotanment स्वास्थय जागरूकता पैदा करने के लिए सबसे अच्छा  तरीका है. वहीं एनडीएमसी के मेडिकल ऑफिसर – हैल्थ डॉ. पीके शर्मा ने कहा कि यह मेला लेप्टोस्पाइरिसिस नीपा औऱ डेंगू जैसी उभरती बीमारियों के बारे में अधिक जानकारी का एक अनूठा मौका है। वहीं अगर बात करे तो  एमटीएनएल परफैक्ट हैल्थ मेला पॉल्यूशन पर भी ध्यान ध्यान केंद्रीत करेगा. इस हैल्थ मेले में आने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं होगा कहने का मतलब है कि मेले में सभी के लिए प्रवेश फ्री है।

 

 

हमारे अन्नदात खुशहाल होंगे तो देश विकास के रास्ते पर चलेगा : वीरेंद्र सिंह मस्त

0

नई दिल्ली-

नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश भवन में राष्ट्रीय युवा किसान समिति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में किसान और किसान की आय से जुड़े मुद्दे, उनकी समस्याओं और समाधान पर चर्ची की गई. राष्ट्रीय युवा किसान समिति के तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त का स्वागत किया.

 

ये भी पढ़े : जन्मदिन पर महेश बाबू ने रिलीज किया अपनी फिल्म “महर्षि” का फर्स्ट लुक

 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस बैठक को संबोधित करते हुए किसान और किसानों की समस्याओं पर अपनी राय रखी और बताया की किसानों के की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार द्वारा किए गए और निरंतर किए जा रहै कार्यो पर प्रकाश डाला. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यह जरूरी है कि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो और वे खुशहाल रहे. इसके साथ ही कहा गया कि अगर हमारे अन्नदात खुशहाल होंगे तो देश विकास के रास्ते पर चलेगा.

 

यूरिया की कमी हुई दूर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  हाल ही में न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की भी चर्चा की . साथ ही  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त ने देश में यूरिया की कमी दूर होने के बारे में भी कहा . साथ ही उनके द्वारा ये भी कहा गया की किसी समय देश में यूरिय की कालाबाजारी से लोग परेशान रहते थे लेकिन मोदी सरकार में यूरिया की कोई कमी नहीं  है और किसानों को यूरिया आसानी से प्राप्त हो रहा है.

 

यूरिया के नए कारखानों बनाने का कार्य तेजी से चल रहा

उन्होंने कहा कि यूरिया उत्पादन के क्षेत्र में मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए कई राज्यों में यूरिया के पुराने कारखानों को पुन: शुरू किए जाने और नए यूरिया के नए कारखानों बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है. साथ ही उन्होंने किसानों को समय पर जानकारी मुहैया कराने और मांग आधारित प्रति उनहें प्रोत्साहित करने की बात कही. साथ ही उन्होने इस बात को भी कहा कि किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए डिजीटल प्लेटफार्म तैयार करना जरूरी है. साथ ही उन्होंने छोटे किसानों को कर्ज न मिलने की समस्या को दूर करने के लिए 6300 सहकारी समितियों के कम्पयूटीकरण का कार्य तेजी से चलने की बात को भी बैठक में रखा.

 

ये भी पढ़े : BCCI को आखिर क्यों झेलनी पड़ रही है फैंस की नाराजगी

 

इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री वीरेंद्र सिंह मस्त ने राष्ट्रीय युवा किसान समिति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के युवा सद्स्यों से कहा कि आप सब युवा है और आप सभी में असीम संभावनाए है. उन्होंने युवाओं से कहा कि आप सब किसान की खेती और फसलों पर ध्यान दे. इसेक अलावा उन्होंने ये भी कहा कि आप सब गांव – गांव जाकर किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे और उन्हें सरकार द्वार चलाई जा रही योजनाओँ से लाभ लेने का गुर सिखाए. वहीं इस बैठक की एक अहम बात यह रही है कि किसानों तक कैसे पहुंचा जाए.

 

 

इस बैठक में  सोशल मीडिया जैसे  फेसबुक , ट्विटर, वाट्सएप और सोशिल  मीडिया प्लेटफार्मों के जरिये किसानों तक पहुंचने  और उनसे संवाद कर उनके दुख और समस्याओं को जानने की बात की गई ताकि किसानों की  दुख और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जा सके. साथ ही किसानों की मदद के लिए राष्ट्रीय युवा किसान समिति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से यह ऑहवान किया गया कि वे किसानों की मदद के लिए उनसे मिले और उनकी समस्याओं को जाने. साथ ही सोशल मीडिया को किस प्रकार किसानों की भलाई के लिए प्रयोग किया जा सकता है इस  बात को भी बताया गया.

जन्मदिन पर महेश बाबू ने रिलीज किया अपनी फिल्म “महर्षि” का फर्स्ट लुक

0

नई दिल्ली-

साउथ के सुपरस्टार और युवा दिलों की धड़कन महेश बाबू आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे है. उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे है. बात अगर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की करे तो महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ था. महेश बाबू की फिल्मों को दक्षिण भारत के साथ- साथ देश के कई हिस्सों में लोग देखना पसंद करते है.

 

फिल्म “महर्षि” का फर्सट लुक रिलीज

 

वहीं महेश बाबू की गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स में होती है. उनकी फिल्म “भारत एएन नेनुठ ने हाल ही में 200 करोड़ की कमाई कर बाक्स आफिस पर धमाल मचाया. वहीं साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया की उनके फैंस खुश हो उठे. दरअसल महेश बाबू ने अपनी अपकमिंग फिल्म “महर्षि” का फर्स्ट लुक रिलीज किया है.

 

 

ये भी पढ़े ; BCCI को आखिर क्यों झेलनी पड़ रही है फैंस की नाराजगी

खूब भा रहा लोगों को “महर्षि” का फर्सट लुक

महेश बाबू द्वार उनकी अपकमिंग फिल्म “महर्षि” का पहला लुक रिलीज किए जाने के बाद इसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडीया पर ये खूब ट्रेंड कर रहा है. इसके अलावा लोगों द्वारा पेस्टर की तारीफ कर रहे है और इसे शेयर भी काफी किया जा रहा है. महेश बाबू की आने वाली फिल्म महर्षि का टीजर निर्माताओं द्वारा रिलीज किया गया है. इसमें महेश बाबू अपने मस्तमौला अंदाज में दिख रहे है.

 

 

वहीं बात अगर महेश बाबू के फिल्म करियर की करे तो ये उनकी 25वीं फिल्म होगी. वहीं महेश बाबू ने अपने जन्मदिन के मौके पर इस पोस्टर को रिलीज करते हुए ट्विटर पर लिखा की ” ऋषि की नई यात्रा शुरू करने जा रहा हूं. आपको बता दे की महेश बाबू की आने वाली फिल्म में महेश बाबू का नाम ऋषि है और जिस पोस्टर को रिलीज किया गया है उसमें वे हाथों में लेपटॉप लिए और अपने कॉलर को उपर करते हुए चलते नजर आ रहे है. महेश बाबू का ये पोस्टर ट्विटर पर रिलीज होने के साथ ही हिट हो चुका है और इसे लोग खूब पसंद कर है.

BCCI को आखिर क्यों झेलनी पड़ रही है फैंस की नाराजगी

0

 

नई दिल्ली –

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म हो चुका है और आज से भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लार्डस के मैदान में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले कुछ ऐसा हो गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को क्रिकेट फैंस की नाराजगी का सामना करना पड रहा है.

 

हुआ यू की भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग की और से डिनर पार्टी पर आमंत्रित किया गया था। BCCI ने इसकी तस्वीर को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया गया। बात अगर इस तस्वीर की करे तो इस फोटो में पूरी टीम इंडिया, स्पोर्ट स्टाफ भारतीय राजनयिक नजर आ रहे है.

 

 

अनुष्का की मौजूदगी को लेकर फैंस नाराज

लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुषका शर्मा भी नजर आ रही है जो कि फैंस को नागवार गुजरी है और सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे है और इस बात को कह रहे है कि इस आधिकारिक समारोह में अनुष्का शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा कैसे बन गई.

 

 

BCCI द्वारा शेयर की गई तस्वीर हो रही वायरल

वहीं फैंस इस बात को भी कह रहे है कि जब भारतीय दल के किसी भी सद्स्य की पत्नी इस आधिकारिक समारोह में नहीं थी तो अनुष्का इस समारोह में कैसे शामिल हो गई. BCCI द्वारा लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम को दी गई डिनर पार्टी की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है वो खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है.

 

 

इस फोटो को लेकर BCCI को फैंस की खूब खरी- खोटी सुननी पड रही है. अनुष्का शर्मा का इस समारोह में शामिल होने को लेकर चर्चाएं चारों और हो रही है और इन सब के बीच  BCCI को लोग इस बात को लिए खरी खोटी सुना रहे है और इस बार BCCI को लोगों के ट्रोल का शिकार होना पड़ा है.

नहीं रहे डीएमके चीफ एम करूणानिधी, समर्थकों में दौड़ी शोक की लहर

0

 

 

नई दिल्ली –

 

दक्षिण भारत के जाने माने नेता और देश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले डीएमके चीफ  एम करूणानिधी का निधन हो गया है. लंब समय से उनकी खराब चल रहा थी. एम करूणानिधी ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर सुनते ही  उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.  आपको बता दे की डीएमके चीफ एम करूणानिधी की तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं बात अगर उनके सेहत की करे तो करूणानिधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

बताय जा रहा है कि करूणनिधी यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ीत थे. वही बात अगर करूणानिधी के तबितय बिगड़ने की करे तो इससे बात पहले जब 28 जुलाई को उनकी तबियत बिगडने पर कावेर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से ही उनके समर्थक लगातार कावेरी अस्पताल के बाहर डटे हुए थे और उनके घर के बाहर भी लगातार उनके समर्थकों की भीड़ जमा लगी हुई थी. पिछले दिनों में उनकी तबियत बिगडने पर राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने फोन कर उनके स्वास्थय की जानकारी ली थी.

3 जून को 94 साल के हुए थे करूणानिधी

एम करूणानिधी का पूरा नाम मुथुवेल करुणानिधी था और उनका जन्म  1924 में थंजावुर जिसका नाम अब नागापट्टीनम है में हुआ था और हाल में ही 3 जून को उन्होंने अपने जीवन के 94 साल पूरे किए थे. बात अगर एम करूणानिधी के राजनीतिक सफर की करे तो उनके राजनीतिक शुरूआत छात्र जीवन से ही हो गई थी. हिन्दी भाषा को जब  1937 स्कूलों अनिवार्य भाषा के रूप में लागू करने का ऐलान किया गया था उसी समय इस बात का विरोध में एम करूणानिधी भी तमिल छात्रों के साथ सड़क पर उतर आए थे.

पटकथा लेखक के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी

वहीं बात अगर एम करूणानिधी की करे तो वे तमिल भाषा के अच्छे जानकार थे . एम करूणानिधी का राजनीतिक जीवन बेहद उम्दा रह है और वे पांच बार सीएम और 13 बार विधायक रहे थे .  वहीं बात अगर उनके करियर की करे तो उन्होने अपने करियर की शुरूआत करुणानिधि ने तमिल फिल्म उद्योग में एक पटकथा लेखक के रूप में अपने करियर का शुभारंभ किया। अपनी बुद्धि और भाषण कौशल के माध्यम से वे बहुत जल्द एक राजनेता बन गए.

ये भी पढ़े : भारत के प्रयासों के लिए यूएन ने भारत की तारीफ की

वे द्रविड़ आंदोलन से जुड़े थे और उसके समाजवादी और बुद्धिवादी आदर्शों को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक और सामाजिक (सुधारवादी) कहानियां लिखने के लिए मशहूर थे। उन्होंने तमिल सिनेमा जगत का इस्तेमाल करके पराशक्ति नामक फिल्म के माध्यम से अपने राजनीतिक विचारों का प्रचार करना शुरू किया.  पराशक्ति तमिल सिनेमा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई क्योंकि इसने द्रविड़ आंदोलन की विचारधाराओं का समर्थन किया और इसने तमिल फिल्म जगत के दो प्रमुख अभिनेताओं शिवाजी गणेशन और एस. एस. राजेन्द्रन से दुनिया को परिचित करवाया.

ये भी पढ़े : इंदिरा नूई ने दिया इस्तीफा, कंपनी के नए CEO होंगे रामोन लगुआर्ता

शुरू में इस फिल्म पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था लेकिन अंत में इसे 1952 में रिलीज कर दिया गया। यह बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई लेकिन इसकी रिलीज विवादों से घिरी था। कुछ लोगों ने इस फिल्म का विरोध किया क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व शामिल थे जिसने ब्राह्मणवाद की आलोचना की थी इस तरह के संदेशों वाली करूणानिधि की दो अन्य फ़िल्में पनाम और थंगारथनम थीं.

इन फिल्मों में विधवा पुनर्विवाह, अस्पृश्यता का उन्मूलन, आत्मसम्मान विवाह, ज़मींदारी का उन्मूलन और धार्मिक पाखंड का उन्मूलन जैसे विषय शामिल थे। जैसे-जैसे उनकी सुदृढ़ सामाजिक संदेशों वाली फ़िल्में और नाटक लोकप्रिय होते गए, वैसे-वैसे उन्हें अत्यधिक सेंसशिप का सामना करना पड़ा; 1950 के दशक में उनके दो नाटकों को प्रतिबंधित कर दिया गया.  एंम करूणानिधी के रूप में भारत ने आज एक दिग्गज राजनेता को खो दिया है.

भारत के प्रयासों के लिए यूएन ने भारत की तारीफ की

0

नई दिल्ली –

पूरी दुनिया में बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है जिससे पूरे विश्व में बिजली उत्पादन को लेकर विशोष ध्यान दिया जा रहा है और बिजली के नए स्त्रोतों की खोज भी लगातार हो रही है ताकि बढ़ती हुई बिजली और उर्जा की मांग को पूरा किया जा सके. इस क्षेत्र में सौर उर्जा के जरिये अपने जरूरतों को पूरा करने के प्रयास के मामले में संयुक्त राष्ट्र संध ( यूएन) ने भारत की तारीफ की है.

 

 

इसके अलावा भारत द्वार प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए किए जा रहे भारत के प्रयासों पर भी यूएन ने भारत की तारीफ की है. वहीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहम ने इस बात को भी कहा की दुनिया के देशों को धरती को बचाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने एक साक्षातकार में कहा कि एक बहुत ही अच्छी जानकारी देते हुए कहा कि बीते वर्ष 2017 में दुनियाभर में तेल कोयले और गैस के की तुलना में सौर उर्जा से अधिक बिजली उत्पादन की गई.

 

ये भी पढ़े : भारत को मिला एसटीए- 1 का दर्जा

 

सौर उर्जा से कई राज्यों की अर्य़व्यवस्था में हुई बढ़ोतरी

बात अगर भारत की करे तो भारत के कई राज्यों में सौर उर्जा का प्रयोग पिछले कुछ वर्ष में काफी बढ़ा है जिससे भारत के कई राज्यों की अर्य़व्यवस्था में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इसका एक उदाहरण दक्षिण भारत का राज्य केरल है जहां कोचीन अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा सौर उर्जा से संचालित होने वाला दुनिया का पहला हवाई अड्डा बन गया. वहीं बात अगर सौर उर्जा के फायदों की  करे तो इसे इस्तेमाल और इसका रख -रखाव करना तो आसान है ही साथ ही ये किफाइती उर्जा स्त्रोत है.

 

ये भी पढ़े : गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रंप के भारत आने को लेकर अभी कुछ साफ नहीं

 

सौर उर्जा से बिजली की कमी हो रही दूर

सौर उर्जा का प्रयोग कर भारत सहित विश्व के कई देश अपनी विधुत की कमी को पूरा कर रहे है. वहीं बात अगर सौर उर्जा एक और अन्य लाभ की करे तो इसमें कोयले की तुलना में पांच गुना ज्यादा नौकरियां है. वहीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के निदेशक एरिक सोलहम ने इस बात को भी कहा की भारत ने 2022  तक प्लास्टिक  के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का वादा किया है.

 

 

वहीं बात अगर प्लास्टिक के उपयोग को रोकन की करे तो यूरोपीय संध ने भी प्लास्टिक उपयोग का एक ऐसा नया तरीका अपनाने की बात कही है कि जो पर्यावरण के ज्याद अनुकूल और सुरक्षित होगा. भारत ने जिस तरह सौर ऊर्जा से अपनी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है और सौर उर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तरक्की बीते कुछ वर्षों में की है वो सच में प्रशंसनीय है. यही कारण है कि अब यूएन ने भी सौर उर्जा के जरिये अपने जरूरतों को पूरा करने के प्रयास के लिए भारत की तारीफ की है.

इंदिरा नूई ने दिया इस्तीफा, कंपनी के नए CEO होंगे रामोन लगुआर्ता

0

 

नई दिल्ली –

फुड और बेवरेज जाएंट पेप्सिको की CEO इंदिरा नूई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दे कि भारत की इंदिरा नूई ने लगातार 12 वर्षों तक फुड और बेवरेज जाएंट पेप्सिको की CEO का पद बखूबी संभाला और अब जाकर उन्होंने अपने पदसे इस्तीफा दे दिया है. अब कंपनी के प्रेसिडेंट रामोन लगुआर्ता कंपनी के नए CEO होगें जिन्हे इस पदे के लिए चुना गया है. वहीं बात अगर  पेप्सिको की CEO की करे तो वे पेप्सिको की CEO का पद 3 अक्टूबर से संभालेंगे.

 

अपने पद से इस्तीफा देने का बाद ये कहा इंदिरा नूूई ने

वहीं अपने पद से इस्तीफा देने के बाद इंदिरा नूई ने कहा कि भारत में परवरिश के बाद उन्होंनें कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी बड़ी कंपनी को संभालने का मौका मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा पेप्सिको का नेतृत्व करना उनके जीवन में सबसे बड़ा सम्मान रहा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि लगातार 12 साल तक कंपनी , शेयरहोल्डर्स और कंपनी और संबधित पक्षों के हितों  में काम करना का उन्हें गर्व है.

 

ये भी पढ़े : आरबीआई ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

 

बात अगर 12 साल तक इंदिरा नूई के पेप्सिको की CEO के पद को संभलने की करे तो उन्होंने इस दरमियान अपना कार्यभार बखूबी संभाला और कंपनी ने उनके नेतृत्व में कई बदलाव देखे. बात अगर पेप्सिकों की करे तो कंपनी में हुए सारे बदलाव का श्रेय इंदिरा नूई को ही दिया जाता रहा है.

 

रामोन लगुआर्ता नए CEO बने

अब इंदिरा नूई की जगह कंपनी का CEO रामेन लगुआर्ता को बनाया गया है जो अपना पद 3 अक्टूबर से संभालेंग जो कंपनी में पिछले 22 साल से जुड़े हुए है. वहीं कंपनी की और से बयान जारी कर इस बात को कहा गया है इंदरा नूई के CEO पद से इस्तीफा देने के बाद पेप्सिकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. साथ ही इस बात को भी कहा गया कि कंपनी की सिनियर लिडरशिप में भी कोई बदलाव नहीं होगा और वो वेसी ही रहेगी जैसे की पहले थी.

 

 

अब जब इंदिरा नूई ने पेप्सिको की CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है तो अब कंपनी के नए CEO रामोन लगुआर्ता भी क्या कंपनी को उसी तरह सफलता की नई उंचाइयों तक ले जाते है जिस तरह इंदिरा नूई ने कंपनी को सफलता के नई उचाइयों तक ले गई थी, ये देखने वाली बात होगी।

पंकज सहाय बने जय प्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0

दिल्ली हिमाचल भवन मे जय प्रकाश जनता दल की राष्ट्रीय बैठक हुई जिसमें सभी प्रदेशो के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए इस बैठक का उद्देश्य श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के पांच वर्ष पूरे होने पर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना था जिसमें नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री पंकज सहाय का नाम कमेटी प्रस्तावित किया जिनको निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लीया गया है

तलब हो की श्री पंकज सहाय जी जय प्रकाश जनता दल को बहुत आगे ले जाने का काम किये है सभी प्रदेश अध्यक्षों की माने तो श्री पंकज सहाय जी पार्टी को आगे ले जाने में धन बल के साथ अपना कीमती वक़्त भी दिये है जिसके कारण पार्टी देश में अपना अस्थान बना पाईं हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पंकज सहाय जी ने बोला देश में शांति सद्भाव

समृद्धि की जरूरत है आज के वक़्त में इन तीनों विचारों की कमी हो गई हैं शांति और सद्भाव नहीं होगी तो समृद्धि देश में नहीं आ सकती जय प्रकाश जनता दल इस सोच पर काम करेगा साथ ही जयप्रकाश नरायण जी के अधूरे सपनों को सकार करेगा आज देश में राजनीतिक न्याय की आवश्यकता हैं इसके बिना समाजिक अधिकार नहीं मिल सकता इस मौके पर मौजूद रहे जय प्रकाश जनता दल के सभी पदाधिकारी

 

फाफ डु प्लेसिस के दाएं कंधे में आई चोट

0

नई दिल्ली –

 

क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जिसमें चोट लगना आम बात है और हर साल दुनिया भर में कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी को मैदान में चोटें आती है. कई बार तो ऐसा होता है कि चोट के कारण खिलाड़ियों को तुरंत मैच छोड़कर मैदान से बाहर हो जाना पड़ता है.

 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस बार मैदान में चोटिल हुए है. एक कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के दांए कंधे में चोट आई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. आपको बता  दै कि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका बीच फिलहाल वनडे सीरीज चल रही है.

 

ये भी पढ़े : कोहली ने 22वां शतक बनाते ही किए कई रिकार्ड अपने नाम

 

कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान चोटिल हुए प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका बीच तीसरा वन्डे मैच खेला जा था इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस कैच पकड़ने की कोशिश के दौरान चोटिल हो गए और उनके दांए कंधे में चोट आई. बात ये भी बताई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को कंधे में  चोट आने के कारण वे अब बाकी बचे दोनों ही वन्डे में नहीं खेल पाएंगे.

 

ये भी पढ़े : बर्धिंगम टेस्ट : इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 285 रन बनाए , रूट ने भारत के खिलाफ लगातार 12वां अर्धशतक जड़ा

 

ठीक होने में लगेगा डेढ़ महीने से उपर का समय

डॉक्टरों का कहना है कि फाफ डु प्लेसिस के दाएं कंधे में लगे चोट को पूरी तरह  से ठीक होने में  डेढ़ महीने से उपर का समय लगेगा और जिस कारण से वे बाकी बचे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगे. वहीं इस बात को भी कहा गया कि  उनकी मैदान में वापसी कब तक होगी इस बात को लेकर कहा गया कि इस बात की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.

 

 

वहीं बात अगर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस की करे तो वें फिलहाल दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका बीच बाकी वनडे मैच तो नहीं खेल पाएंगे साथ ही वे दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले एक मात्र T- 20 मैच में भी शामिल नहीं हो पाएंगे.

 

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के मैदान से बाहर जाने के बाद क्या दक्षिण अफ्रीकी टीम के प्रद्रशन पर कोई असर पड़ता है या नहीं ये आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

 

गोरिल्ला ग्लास 6 की खासियत काबिल-ए -तारीफ

0

 

नई दिल्ली –

 

लोगों को अपना स्मार्टफोन बहुत प्यारा होता है लेकिन किसी कारण से अगर फोन की स्क्रीन ही टूट जाए तो काफी  दिक्कत होती है. अब ग्लास बनाने वाली बड़ी कंपनी गोरिल्ला ने इस बात की घोषणा की है  कि Oppo की आने वाले स्मार्टफोन की स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास 6 से लैस होगी.

 

ये पढ़े : गूगल ने ली जिम्मेदारी, कहा गलती हुई

 

वहीं इस बात को अभी नहीं बताया गया है कि Oppo के किस फोन में गोरिल्ला ग्लास 6 की स्क्रीन होनी की बात की जा रही है. हां लेकिन कंपनी द्वारा इस बात को जरूर लोगों से साझा किया गया है कि गोरिल्ला ग्लास 6  से लैस ये फोन कुछ दिनों के बाद ल़ान्च हो जाएगा.

 

ये भी पढ़े : क्या सैमसंग से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन लाॉन्च कर देगी ये कंपनी

 

वहीं अगर बात करे की Oppo के किस फौन में गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्टेड स्क्रीन होगी तो इस बारें में ये कहा  जा रहा है कि  Oppo के आने वाले स्मार्टफोन Oppo F9 में या फिर Oppo R17 गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड पहले स्मार्टफोन में पहले स्मार्टफोन हो सकते है.

 

सबसे टिकाउ 

बात अगर गोरिल्ला  ग्लास की करे तो इससे पहले भी कई प्रकार के गोरिल्ला ग्लास का प्रयोग कई स्मार्टफोन में किया जा चुका है लैकिन गोरिल्ला ग्लास 6 के बारे में ये बात सामने आ रही है कि गोरिल्ला ग्लास 6 अभ तक का सबसे ज्याद टिकाउ और मजबूत ग्लास है.

 

 

कंपनी गोरिल्ला ग्लास 6  को लेकर इस बात का दावा कर रही है और कह रही है कि गोरिल्ला ग्लास 6 को अगर 1 मीटर की उंचाई से 15 बार भी अगर नीचे गिरा दिया जाए तो भी गोरिल्ला ग्लास 6 नहीं टूटेगा और फोन की स्क्रीन सुरक्षित रहेगी.

 

नए डिजाइन और ट्रेंड को फालों करने में सक्ष्म

वहीं कंपनी  गोरिल्ला ग्लास 6 को पहले के ग्लासों के  मुकाबले सबसे बेहतर बता रही है और टिकाउ भी. इसके अलावा गोरिल्ला ग्लास 6 के बारे में इस बात को भी कहा गया कि ये गोरिल्ला ग्लास 6 नए डिजाइन और ट्रेंड को फालों करने के साथ साथ स्क्रेचलैस होगी.

 

कंपनी के इन दावों के बीच लोग बस अब इंताजार कर रहे कि Oppo कंपनी के किस स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोक्टेड स्क्रीन होगी और कब वें इस उस स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे.