दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश कुमार

0

 

नई दिल्ली  –

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुज्फ्फरपुर के बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बालिका उत्थान कार्यक्रम में कहा कि मुज्फ्फरपुर के बालिका गृह में 34 बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के इस मामलें में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

ये पढ़े : भाजपा ने वीडियो जारी कर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

 

नीतीश कुमार ने इस मामले में कहा कि ये धटना शर्मसार करने वाली है और हम इस पे शर्मिंदा है. कुमार ने ये भी कहा कि इस मामले में उनकी बात एडवोकेट जनरल से हुई है ताकि इस मामलें की सीबाआई जांच हाईकोर्ट की निगरानी में की जाए. जब से मुज्फ्फरपुर के बालिका गृह में में 34 बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण का खुलाशा हुआ है उस समय के बाद नीतीश कुमार ने इस पूरे धटनाक्रम पर कुछ नहीं कहा था जिसको लेकर आरजेडी और अन्य दल लगातार नीतीश सरकार को धेर रही थी.

 

ये पढ़े : नीतीश ने किया फोन, लगी अटकलें

 

 

राज्य के कई स्थानों पर इसको लेकर आरजेडी और अन्य पार्टियों ने बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए नीतीश कुमार अब दोषियों को बिल्कुल न बख्शने की बात कही. अब जाकर नीतीश कुमार ने कहा है कि इस मामलें में जो भी दोषी है उन्हें कतई नहीं बख्शा जाएगा. नीतीश कुमार ने आज बालिका बालिका उत्थान कार्यक्रम में इस बात को भी कहा कि इस पूरे मामलें पर उनकी बात मुख्य सचिव से हुई है और वों चाहते है कि ऐसा सिस्टम बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि हम सभी को व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए. साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि अगर समाज में इस प्रकार की कोई भी धटना घटित होती है तो हम चुप नहीं रहेंगे और दोषियों को सजा दिलवाकर ही रहेंगे. फिलहाल इस पूरे मामलें की जांच चल रही है और इस मामले में अभी तक 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है. वहीं इस घटना का निंदा चारो और हो रही है और इस मामलें में जो भी दोषी है उन्हें जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह के कुकर्म करने की कोई हिम्मत न करे.

कोहली ने 22वां शतक बनाते ही किए कई रिकार्ड अपने नाम

0

 

नई दिल्ली –

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मेंच बर्धिंगम में खेला जा रहा है. पहले टेस्च मेंच के दसरे दिन बल्लेबाजी करनी टीम इंडिया बल्लेबाज जहां एक छोर से लगातार पवेलियन लोट रहे, थे वहीं भारतीय टीम के कप्तान और रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने भारतीय पारी को संभलाते हुए अपने टेस्ट करियर का 22वां शतक बनाया.  कोहली द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ ये चौथा और इंग्लैंड की धरती पर बनाया गया ये पहला शतक है.

 

कोहली ने कुल 149 रन बनाए और अपने इसी शतक के साथ कोहली ने कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए. बात अगर भारतीय कप्तान कोहली की करे तो अपनी शतकीय पारी में कोहली ने 14 चौके लगाए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की खूब खबर ली. कोहली ने इसी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ अपने हजार रन पूरे भी कर लिए. कोहली ने 15वें टेस्ट में आकड़ा छू लिया.

 

ये भी पढ़े : बर्धिंगम टेस्ट : इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 285 रन बनाए , रूट ने भारत के खिलाफ लगातार 12वां अर्धशतक जड़ा

 

कोहली से आगे सिर्फ तीन बल्लेबाज

कोहली ने इस दौरान 45 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए. बात अगर विराट कोहली की इस शतक की और करे तो उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 113 पारी में अपने 22वां शतक लगाया.वहीं अगर दुनिया के अन्य बल्लेबाजों की करे तो कोहली से पहेल तीन ही बल्लेबाजों ने इससे कम पारियों में 22 शतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम किया है जिसमें डॉन ब्रेडमेन का नाम शामिल है जिन्होनें केवला 58 पारियों में शतक लगाया था.

 

ये भी पढ़े :  सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

 

 

वहीं लिटिल मॉस्टर सुनिल गावस्कर ने 101 पारियों में अपना 22वां शतक बनाया था और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्टीव ने 108 पारी खेलकर टेस्ट करियर का 22वां शतक बनाया था. मास्टर बलास्टर सचिम तेंदुलक को इस मामले में पीछे छोड़ दिया. बात अगर  मास्टर बलास्टर सचिम तेंदुलकर की करे तो सचिन ने अपना 22वां टेस्ट शतक 114 पारियों में बनाया था. भारतीय टीम ने दूसरे दिन 274 रन बनाए.

कोहली की चारों ओर हो रही प्रशंसा

कोहली के द्वारा गए 22वें शतक की प्रशंसा चारों ओर हो रही है. वहीं बात अगर कोहली की करे तो उनके अलावा भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज 26 रने से अधिक नहीं बना पाया. कोहली की इस शतकीय पारी ने भारतीय टीम को संभला. कप्तान कोहली ही केवल इंग्लैंड टीम के गेंदबाजों पर हावी रहे और विदेशी धरती पर बेहतरीन शतकीय पारी खेली. सच में कोहली रन मशीन है।

भाजपा ने वीडियो जारी कर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

0

 

नई दिल्ली –

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस(NRC) का मुद्दा सड़के से लेकर संसद तक छाया हुआ है. इसको लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग साफ देखी जा सकती है. लेकिन अब भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक वीडियो जारी कर हमला किया है. बीजेपी के द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसका टाइटल “बंगाल निड्स टू वरी रखा गया है”.

 

बात अगर भाजपा द्वारा जारी किए गए इस वीडियो की करे तो इसमें पिछले दिनों में हुए घटनाओं को दिखाया गया है. इस वीडियो में इस बात का जिक्र है कि ममता सरकार बंगाल में कानून व्यवस्ता को बनाए रखने में किस तरह नाकाम रही है. बात अगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करे तो ममता बनर्जी ने असम में 40 लाख लोगों के नाम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस(NRC) में ने होने को लेकर बीजेपी करारा हमला बोला था और इस बात को कहा था कि  इससे देश में गृहयुद्द जैसी स्थिती पैदा हो जाएगी.

 

ये भ पढ़े : बीजेपी के लोग NRC को लेकर कर रहे राजनीति: तरूण गगोई

NRC को लेकर जुबानी जंग जारी

ममता के इस बयान की आलोचना चारो और हो रही है. वीडियो को जारी करते हुए ये कहा गया कि ममता अब देश को गृहयुद्द को लेकर चेता रही है. इसके आगे कहा गया कि अगर ऐसा होता है तो बंगाल को चिंता करने की आवश्यकता है. वहीं बात अगर बीजेपी की करे तो बीजेपी का नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस(NRC) लेकर रूख साफ है कि देश में धुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं  है. NRC को लेकर बीजेपी और अन्य दलों के बीच जुबानी जंग जारी है और देश के दोनो सदनों बीजेपी और टीएमसी समर्थक आमने सामने है.

 

ये भ पढ़े : पहली स्मार्ट सिटी बनने में और तीन साल

 

अमित शाह करेंगे कोलकाता में रैली

वहीं बीजेपी कई नेता इसे बंगाल सहित पूरे देश में लागू करने की बात कर रहे है. इन सब के बीच बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रैली करने जा रहे जिसको लेकर भी  टीएमसी और भाजपा के बीज अनबन  देखने को मिली थी. पहले तो राज्य सरकार द्वारा अमित शाह की रैली को परमिशन नहीं दिया गया था जिसको लेकर अमित शाह ने कहा था कि वो कोलकाता में रैली जरूर करेंगे अगर राज्य सरकार उन्हे गिरफ्तार करना चाहती  है तो गिरफ्तार कर ले.

 

 

टीएमसी और भाजपा के बीच NRC के मसले को लेकर खूब बयानबाजी बढ़ती ही जा रही है. इसके अलावा बीते दिन टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल को असम के सिल्चर एयरपोर्ट पर रोक दिया गया जिस बात को लेकर टीएसी खासी नाराज है. वहीं असम के सिल्चर एयरपोर्ट पर रोके जाने पर टीएमसी सांसदों ने एयरपोर्ट पर धरना दे दिया है. टीएमसी सांसदो को असम के सिल्चर एयरपोर्ट पर रोके जाने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी नाराज दिखाई दे रही.

फिल्म “पलटन” का ट्रेलर रिलीज, लोगों द्वारा फिल्म के ट्रेलर को खूब किया जा रहा पसंद

0

 

नई दिल्ली –

 

एक बार फिर जेपी दत्ता अपनी फिल्म “पलटन” को लेकर आए है . फिल्म पलटन का ट्रेलर बीते दिन 2 अगस्त को रिलीज किया गया है. जेपी दत्ता ने इससे पहले भी कारगिल, एलओसी और बार्डर जैसी फिल्में बना चुके है जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है.

 

ये भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म “गोल्ड” है कुछ खास

 

जेपी दत्ता अपनी ऐसी ही फिल्में के लिए जाने जाते है. फिल्म पलटन एक थ्रिलंग स्टोरी है जो कि 1976 में हुए नाथुला मिलिट्री क्लेश पर बेस्ड है. फिल्म पलटन का  रिलीज हो चुका है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.  फिल्म के ट्रेलर को लेकर बताया जा रहा है कि फिल्म पलटन का ट्रेलर बेहत ही दमदार है और इसकी शुरूआत 1962 के भारत – चीन वार के विजुअल्स से होती है जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

 

ये भी पढ़े : फिल्म “फन्ने खां” की रिलीज में नहीं कोई रूकावट, 3 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म

 

इसके बाद ट्रेलर 1967 में जा पहुंचता है जहां भारत ने नाथुला जीतने का प्रतिकार किया था. वहीं इस फिल्म क स्टार कास्ट की बात करे तो इस फिल्म में जैकी श्रॉफ , अर्जुन रामपाल , गुरमीत चौधरी , सोनू  सूद हर्षवर्धन राने सिंद्धांत कपूर दीपीका क्ककड़ और मोनिका रॉय जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. वहीं फिल्म में बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आर्मीवालों के परिवारों की झलक देखने को मिलेगी. बात अगर जेपी द्ता इससे पहेल भी कारगिल , एलओसी और बार्डर जैसी फिल्में बना चुके है जिसमें इस प्रकार के इमोशनल सिन्स को दिखाया गया है.

 

 

इसके साथ ही फिल्म का ट्रेलर की शुरूआत काफी दमदार बताई जा रही है. फिल्म पलटन आने वाले 7 सितंबर के रिलीज होने वाली है. वहीं फिल्म के बारे में कहा जा रहै है कि ये फिल्म आर्मी पर बनी इससे पहले की फिल्म बार्डर और एलओसी जैसी फिल्मों की याद दिला सकती है. फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे देखकर लग रहा है कि जेपी दत्ता अपनी फिल्म “पलटन” के जरिये एक बार फिर एक दमदार मूवी लाने जा रहै है.

 

एक बार जरूर घूमने जाए देश के ये सुंदर बीच, यहां की फिज़ा ही अलग

0

नई दिल्ली –

 

प्रकृति के अदभूद नजारे और समुद्र तट पर घूमना किसे अच्छा नहीं लगता है. दुनियाभर  में सुंदर से सुंदर बीच है और जहां दुनिया भर से लोग अपनी दोड़ती भागती जिंदगी से कुछ समय निकालकर घूमने जाते है. आज हम आपको देश के ही एक ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहे जिसके बारे में जानकर आप अपने आपको इस बीच पर जाने से रोक नहीं पाएंगे. हम बात कर रहे है लक्ष्द्वीप के बीच दुनिया भर में अपनी खूबसुरती के लिए मशहूर है.

 

ये भी पढ़े : जज्बा ओ जूनुन से मिला ताज

 

यहां ऐसे कई बीच है जिनकी खूबसुरती के बार में जानकर आप अपने जीवन में एक बार तो यहां घूमने जाने का मन जरूर करेगा. यहां एक बीच है कवरती बीच  इस बीच पर आपको समुद्र की लहरो की अलग- अलग रूप दिखाई देंगे.कभी यहां आप देखेंगे की आप समुद्र की लहरे कभी तेज तो कभी शांत हो रही है. यहां की चमचमाती रेत और यहां की हरियाली आपको यहां कुछ दिन ठहरने को मजबूर कर देगी. इसके अलावा अगर आप फोटोग्राफी के शोकिन है तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है क्योकि यहां प्रकृति के कुछ ऐसे नजारे आप देख सकेगे जिन्हे आप अपने केमरे में कैद कर लेना चाहेंगे. आप यहां बोट राइड, स्कूवा डाइविंग का मजा ले सकते है.

 

 

 

अब हम आपको बताते है लक्षद्वीप के एक और बीच के बारे में  इसका नाम है मिनीकॉय बीच . इस  बीच पर आपको बहुत ही शांत माहौल मिलेगा. इसकी सुंदरता इसे अन्य बीचो से अलग करती है. इस बीच को यहां के सबसे सुंदर बीचो में गिना जाता है. यहां का पुराना लाइटहाउस इसकी सुंदरता को और बढ़ाता है. यहां आप बर्ड वाचिंग और फिशिंग का भी आनंद भी ले सकते है. लक्षयद्वीप पर इसके अलावा कई अन्य  बीच भी है जहां आप घूमना जरूर पसंद करेंगे.

इसके बाद यहां का कदमत बीच भी लक्षद्वीप के सुंदर बीच में से एक है.यहां की टरक्वाइश ब्लू लैगून और सफेद रेत यहां की सुंदरता को और बढ़ाता है . देश से ही नहीं यहां विदेशों से भी सेलानी इस बीच पर घूमने और फुर्सत के कुछ दिन बिताने यहां आते है. ये बीच सनबाथ और स्कूवा डायविंग के लिए सबसे परफेक्ट जगह है.

इस के बाद लक्षयद्वीप का एक बीच जो कि प्रकृति की सुंदरता को समेटे हुए है और लोग इस बीच पर आना नहीं भूलते है जो की बंगाराम बीच है. इस बीच पर आप चारो औऱ फेली हरियाली का आनंद उठा सकत है. यहां की समुद्र की लहरों को देखकर आपको लगेगा की आप किसी दूसरी दुनिया में हो. यहां बीच पर सेर करना लोगो को काफी पसंद है.

लक्षद्वीप में एक और बीच है अगाती बीच जिसकी अपनी अलग विशेषता है. इस बीच को ज्यादातर कोरल्स और कछुओं के लिए जाना जाता है. यहां नारियल के पेड़ पाए जाते है जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाते है. यहां भी आप स्कूवा डाइविंग और सेलिंग का मजा ले जा सकते है. इस प्रकार ये लक्षद्वीप के कुछ बीच है जहां आपको एक बार जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए.

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रंप के भारत आने को लेकर अभी कुछ साफ नहीं

0

 

नई दिल्ली –

26 जनवरी अगले साल गणतंत्र दिवस आने में अभी कुछ महीनें बाकी है. हर साल किसी न किसी देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या उस देश के राष्ट्राअध्यक्ष को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जाता है. अब आने वाले साल 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है.

 

ये भी पढ़े : गोल्डन ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र, पूरी दुनिया मेें हो रही ब्रिज की तारीफ

 

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

इस बात की पुष्टि व्हाइट हाउस द्वारा भी की गई है. वहीं जानकारी मिली है कि इस बात को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. व्हाइट हाउस की और से भारत के प्रधानमंत्री के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गणतंत्र दिवस के मौके पर न्योता देने की बात का जवाब देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा कि उन्हें पता है कि राष्ट्रपति को भारत की यात्रा के लिए निमंत्रण मिला है.

 

ये भी पढ़े : पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता

 

इसके साथ ही उन्होने कहा कि उन्हे नहीं लगता कि इस बात पर कोई अंतिम फैसला लिया गया है. इसके अलावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने ये भी जानकारी दी की अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जैम्स मेंटिस भारत की राजधानी नई दिल्ली में होने वाली 2+2 मुलाकात में जाएंगे. इसके अलावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने ये भी कहा कि इस दोरान दोनो ही अमेरिकी नेता भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे.

 

 

बातचीत के बाद ही ट्रंप के भारत यात्रा पर फेसला

सारा सैंडर्स ने सितंबर में होने जा रही इस 2+2 मीटिंग को भारत और अमेरिका दोनो ही देशो के कूटनीतिक रिश्तों के लिए अहम भी बताया. वहीं अमेरिका की भारत की यात्रा के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होने कहा कि इस दोनो देश के बीच इस बातचीत के बाद ही ट्रंप के भारत यात्रा पर फेसला लिया जाएगा. फिलहाल ये  बात तो साफ है कि भारत द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस पर आने के लिए न्योता तो भेजा जा चुका है लेकिन अब वें गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि के तौर पर आते है या नहीं इस बात का पता आने वाले समय में लग जाएगा.

 

अक्षय कुमार की फिल्म “गोल्ड” है कुछ खास

0

नई दिल्ली –

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म “गोल्ड” रिलीज हो रही है जिसकी चर्चा चारों और है. फिल्म गोल्ड से ही टीवी एक्ट्रेस मोनी रॉय भी डेब्यू कर रही है. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने का कारण शायद फिल्म की स्टोरी भी है जिसमें अक्षय कुमार एक हॉकी कोच तपन दास के किरदार को निभाते नजर आएंगे जो भारत के आजाद होने के बाद ओलंपिक में भारत को गोल्ड मेडल जिताने का सपना देखता है.

 

ये भी पढ़े : “ट्रैजडी क्वीन” मीना कुमारी को आज हर कोई कर रहा याद

 

फिल्म में 2 हजार एक्टर्स ने किया है काम

फिल्म गोल्ड की कहानी आजादी के पहले की है. वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म में पुराने समय यानि दौर को एकदम रियल दिखाने के लिए 2 हजार एक्टर्स ने काम किया है जो इस फिल्म की विशेषता है. फिल्म के कई सीन लंदन में शूट किए गये है. लंदन में फिल्म के कई हिस्सों को शूट करने की वजह सिर्फ देश की आजादी के पहले के टाइम को दिखाने की है.

 

ये भी पढ़े : फिल्म “फन्ने खां” की रिलीज में नहीं कोई रूकावट, 3 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म

 

अक्षय की फिल्म गोल्ड का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस फिल्म में अगर अक्षय कुमार की बात करे तो अक्षय एक बंगाली वयक्ती के किरदार को निभाते नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर भी काफी दमदार है. फिल्म में अक्षय कुमार और मोनी रॉय के साथ कुनाल कपूर, विनीत सिंह सुन्नी कौशल, अमित साथ और निकिता दत्ता जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे.

 

 

क्या फिल्म गोल्ड कर पाएगी बॉक्स ऑफिस पर कमाल

वहीं इस फिल्म को रीमा कागती डारेक्ट कर रही है. फिल्म गोल्ड इस स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है जिसका लोगो को बेसब्री से इंतजार है. अब ये भी देखने वाली बात होगी की अक्षय कुमार और फिल्म गोल्ड से डेब्यू करने जा रही मोनी रॉय की फिल्म “गोल्ड” लोगों को कितना सिनेमाधरो तक खींच पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है.

बर्धिंगम टेस्ट : इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 285 रन बनाए , रूट ने भारत के खिलाफ लगातार 12वां अर्धशतक जड़ा

0

 

नई दिल्ली –

भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरूआत बीते दिन 1 अगस्त से शुरू हो गई है. पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले दिन के खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 285 रन बनाए. इंग्लैंड की और से कप्तान जो रूट ने 80 रन बनाए.

 

इसके अलावा अगर इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों की करे तो जॉनी बेयरस्टो ने 70 रन बनाए ओर किटोन जोनिंग्स ने 42 और बेन स्टोक्स ने 21 और सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया. भारतीय टीम के गेंदबाजों के लिए पहले टेस्ट मैच का पहला दिन अच्छा रहा और भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की.  इंग्लैंड के ने 27 रन पर ही तीन विकेट गवां दिए थे.

 

ये भी पढ़े : स्मृति मंधाना ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक

 

अश्विन ने झटके 4 विकेट

भारत की और से रविचंद्रन अश्विन सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. उन्होन 60 रन दिए. इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके और इसके अलावा उमेश यादव और इशांत शर्मा ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया.पहले टेस्ट मैच के पहले दिन आकर्षण का केंद्र रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट,  जिन्होने अपने केरियर का 6 हजार रन पूरे किए और 41वां अर्धशतक बनाया.

 

ये भी पढ़े : 35 गेंदो में शतक लगाकर मार्टन ने सबको चौकाया, वॉर्सेस्टरशायर ने आसानी से जीता मैच

 

रूट और बेयरस्टो ने 104 रन की साझेदारी की

इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज बेयरस्टो ने भी अपना 18 अर्धशतक बनाया. इंग्लैंड के कप्तान  जो रूट और बेयरस्टो ने 104 रन की साझेदारी की और टीम के रन को आगे बढाया. इसके अलावा अगर बात इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट की करे तो अपने करियर के 6 हजार रन पूरे करने के साथ ही रूट सबसे कम दिन में 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने. रूट ने 2.058 दिनो में ही 6 हजार रन पूरे किए है.

 

 

इसके अलावा वे सबसे कम उम्र में 6 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने. इसके अलावा जो रूट ने एक और उपल्बधि अपने नाम की . रूट का ये भारत के खिलाफ 12वां अर्धशतक था. अपना 41वां अर्धशतक बनाने के साथ ही रूट किसी भी टीम के खिलाफ 12 टेस्ट मेचो में लगातार 12 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

 

इंग्लैंड ने 9 विकेट गवाकर 285 रन बर्धिगम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बनाए है और आज जब बर्धिगम में पहले टेस्ट का दूसरे दिन जब इंग्लैंड उतरेगी तो ये देखना होगा की इंग्लैंड अपने आखिरी बल्लेबाज के साथ कितना रन जोड़ पाती है. इसके बाद भारतीय टीम अपनी पूरी रणनीति के साथ बल्लेबाजी करने उतरेगी.

गोल्डन ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र, पूरी दुनिया मेें हो रही ब्रिज की तारीफ

0

 

नई दिल्ली –

दुनिया में एक से बढ़कर एक ब्रिज है लेकिन वियतनाम  में नेस्टलेड के  जंगलो और पहाड़ियों के बीच बनाया गया “काउ वांग” ब्रिज जिसे गोल्डन ब्रिज भी कहा जा रहा है कि बात ही कुछ और है. सोशल मीडिया पर आजकल वियतनाम में बनाए गए गोल्डन ब्रिज का फोटो खूब वायरल हो रहा है. इसे वियतनाम में नेस्टलेड के  जंगलो और पहाड़ियों के बीच बनाया गया है जो आजकल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

 

ये भी पढ़े : पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता

 

वियतनाम के नेस्टलेड के  जंगलो और पहाड़ियों के बीच बनाया गये इस ब्रिज को सहारा देने के लिए “कंक्रीट से दो हाथ बनाए” गये है जो यहां धुमने आने वाले दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. वहीं अगर बात सोशल मीडिया की करे तो इस गोल्डन ब्रिज में जो सहारा देने के लिए दो हाथ बनाए गए है लोग इसे “इश्वर का हाथ” होने का दर्जा दे रहे है. वहीं बताया जा रहे कि इस गोल्डन ब्रिज के बारे में बताया जा रहा है कि इस एक साल में बनाया गया है और इसी साल जून के महिने में इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया.

 

ये भी पढ़े : जानिए ट्रंप ने किम को क्यों कहा “धन्यवाद”

 

लोगों को खूब पसंद आ रहा गोल्डन ब्रिज

गोल्डन ब्रिज को सहारा दे रहे कंक्रीट के दो हाथ लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर कर रहे है. इसके अलावा आर्किटेक्ट कंपनी के इंजीनियर का कहना है कि उनकी कला को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है. ये उनके लिए गर्व  की बात है. वहीं  बात अगर वियतनाम  में नेस्टलेड के  जंगलो और पहाड़ियों के बीच गए इस शानदार गोल्डन ब्रिज की करे तो इसकी लंबाई 150 मीटर लंबा है.

 

 

ब्रिज का असम में नाम “काउ वांग”

साथ ही बताया जा रहा पहाड़ो को बीच बने इस जगह को को फ्रांसीसी प्रशासको द्वारा विकसित किया गया था. पहाड़ो के बीच बन इस ब्रिज का नाम “काउ वांग” है जिसकी सुंदरता और अदभूद आर्किटेक्चर की तारीफ लोग कर रहे है. साथ ही इस गोल्डन ब्रिज से लोग प्रकृति के अदभुद नजारों को देख सकते है. पूरे ब्रिज को गोल्डन कलर से रंगा गया है जिसके कारण इसे गोल्डन ब्रिज कहा जा रहा है.

आरबीआई ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

0

नई दिल्ली –

 

अगर आप भी किसी बैंक से लोन लेने की तैयारी कर रहे है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योकि बैंको से लोन लेना अब और महंगा होने वाला है. ताजा जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एमपीसी विभाग (मौद्रिक नीति सीमति) ने रेपो रेट को बढ़ाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि रेपो रेट में 0.25 की वृद्धि का फैसला किया गया है. 0.25 की वृद्धि के साथ अब रेपो रेट बढ़कर 6.50 परसेंट हो गया है. इसके साथ ही बैंके से लिया जाने वाला लोन महंगा हो जाएगा और साथ ही इमआई में भी बढ़ोतरी हो जाएगी.

 

ये भी पढ़े : जियो फोन पर मिलेगी फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब की सुविधा

 

वहीं अर्थशास्त्र के जानकार आरबीआई के इस कदम से सीधा आम लोगो की जेबों पर असर होने की बात को कर रहे है. जानकारी मिल रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के  गवर्नर ने उर्जित पटेल की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय एमपीसी विभाग (मौद्रिक नीति सीमति) की तीन दिनों से चल रही बैठक बुधवार को खत्म हो गई है. आरबीआई के इस कदम से बैंको से लोन लेना महंगा हो जाएगा.

 

जून के महीनें भी बढ़ा था रेपो रेट

बात अगर इससे पहले आरबीआई द्वारा रेपो रेट को बढ़ाने की बात की करे तो इससे पहले भी जून के महीनें में रेप रेट में वृद्धि की गई थी. उस समय भी रेपे रेट में 0.25 की वृद्धि की गई थी. उस समय रेपो रेट बढ़कर 6.25 हो गया था . अब जैसा कि आऱबीआई के  एमपीसी विभाग (मौद्रिक नीति सीमति) द्वारा फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है तो इसको लेकर विशेषयज्ञ भी अपनी- अपनी राय रख रहै है.

 

 

बात अगर विशेषज्ञों की करे तो उनका कहना है कि एमएसपी  (न्यूनतम समर्थन मूल्य)  में वृद्दि से सरकार के मुद्रास्फ्रीति का दबाब बढ़ सकता है. साथ ही विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि मुद्रास्फ्रीति के कारण आज कच्चे तेलों की कीमतें में अभी तक की सबसे अधिक वृद्धि देखने को मिली है और कच्चे तेलों के दाम आज आसमान छू रहे है. अब जब आरबीआई द्वारा जब फिर से रेपो रेट को बढ़ाया गया है तो इसका जैसा भी परिणाम होगा इसका पता तो आने वाले दिनों में ही देखने को मिलेगा।