बेहतरीन फिचर्स है HONOR NOTE 10 में, चीन में हुआ लांच

0

नई दिल्ली –

 

आप भी अगर एक ऐसा फोन चाहते है जिममें दमदार बैट्री बेकप के साथ दमदार फिचर्स हो तो चीन की फोन निर्माता कंपनी HUAWEI इसी तरह का स्मार्टफोन आपके लिए लेकर आई है. जी हां हम बात कर रहे है HUAWEI द्वार लांच किए गए फोन HONOR नोट 10 की जिसे लांच कर दिया गया है. इस फोन को फिलहाल चीन में लांच कर दिया गया है और इस फोन की प्री बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. इस स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.95 इंच का डिस्पले दिया गया है जो बड़े डिस्पले की चाह रखने वालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

 

फोटग्राफी के लिए बेहतरीन

इसके साथ इस फोन में 5000 mAH की बैट्री दी गई है और इसके साथ ही फ्रोट्रोग्राफी के दीवानो के लिए भी खास फिचर्स के साथ इस फोन को लैस किया गया है. अगर बात HUAWEI द्वार लांच किए गए फोन HONOR नोट 10 की करे तो इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 24+16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. इसके अलावा दोनो ही कैमरे में f/1.8  अपर्चर की झमता है. इस प्रकार इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए आर्टफिशियल इंटेलिजेंस की सुविधा दी गई है जिससे लोग बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकेगी.

 

फ्रंट केमरा भी है खास

इसी कारण इस फोन को फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन बताया जा रहा है. वहीं इस फोन  में  f/2.0 की झमता के साथ 13 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.इस फोन को एक और सुविधा से लैस किया गया है जो डबल टर्बो मोड बटन है. कहा जा रहा है कि फोटो लेते हए इसका प्रयोग शटर की तरह किया जा सकेगा. HUAWEI द्वार लांच किए गए फोन HONOR नोट 10 शुरूआती कीमत फिलहाल 28,100 रूपये बताई जा रही है.

 

ये भी पढ़े : whatsapp पर फेक न्यूज को पहचानेगा ये एप

 

इसके अलाव अगर बात ये करे की ये फोन कितने कलर्स में ह गा तो ये फोन फिलहाल दो कलर्स में उपलब्ध होगा जो कि  फैंटम ब्लू और मिडनाइट ब्लेक है. वहीं ये फोन में 6GB और 8 GB की रेम के साथ उपल्ब्ध होगा साथ ही इस फोन में स्कयोरिटी के लिए फिंगर प्रिंट भी दिया गया है.साथ ही ये फोन एंड्राइड ओरियो EMUI 8.2 पर काम करेगा. साथ ही फोन में 4G LTE और अन्य कई सारी सुविधाएं दी गई है जो एक बैहतर स्मार्टफोन में होनी चाहिए.

 

 

फिलहाल इस फोन को चीन में ह लांच किया गया है और आने वाले दिनों में इस फोन को दुनिया का बाकी देशों में भी लांच किया जाएगा. फिलहाल भारत में ये फोन कब लांच होगा इसकी जानकारी फिलहला नहीं दी गई है.

“ट्रैजडी क्वीन” मीना कुमारी को आज हर कोई कर रहा याद

0

 

नई दिल्ली –

भारतीय सिनेमा में ट्रैजडी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी के  आज 85वें जन्मदिन के अवसर पर हर कोई इस बेहतरीन अदाकारा को याद कर रहा है. मीना कुमारी के पास संवाद को अदा करने का ऐसा हुनर था कि वो अपनी इस कला से दर्शकों के दिलो पर राज करती थी और लोग आज भी मीना कुमारी द्वारा की फिल्मों को देखकर भावविभोर हो जाते है. ट्रैजडी क्वीन मीना कुमारी का असल में नाम महजबीन बानो था. मीना कुमारी का जन्म आज ही के दिन देश की आजादी के पहले 1933 में हुआ था. महज 6 साल की उम्र में ही मीना कुमारी ने अपने अभिनय के सफर की शुरआत कर दी थी.

 

सर्च इंजन गूगल द्वारा भी भारतीय सिनेमा की इस बेहतरीन अदाकारा को उनके बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया गया है जिसे पूरी दुनिया में देखा जा रहा है. गूगल ने मीना कुमारी का फोटो लगाकर गूगल डूडल ने उन्हें याद किया और ट्रैजडी क्वीन मीना कुमारी को श्रद्धांजली अर्पित की है. मीना कुमारी का नाम ट्रेजडी क्वीन यू ही नहीं कहा जाता है. असल में उनकी जिंदगी में भी ट्रैजडी कम न थी.

 

ये भी पढ़े : “भारत” में सलमान और कट्रीना एक बार फिर आएंगे नजर

 

क्यों कहा जाने लगा ट्रैजडी क्वीन

मीना कुमारी ने पूरे तीस साल अपने अभिनय से दर्शकों के दिलो पर राज किया. मीना कुमारी को फिल्मों में दुखयारी महिला के रोल अधिक करने को मिले जिसे उन्होने बखूबी निभाया, शायद इसी कारण से उन्हे ट्रैजडी क्वीन कहा जाने लगा और इस नाम से वो जानी जाने लगी. बात अगर मीना कुमारी के जीवन की करे तो उनकी शादी उनसे उम्र में 15 साल बड़े कमाल अमरोही से हुई थी.

 

ये भी पढ़े : फिल्म “फन्ने खां” की रिलीज में नहीं कोई रूकावट, 3 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म

 

शराब को बना लिया था गम भुलाने की दवा

कमाल अमरोही और मीना कुमारी के रिश्तों का सफर ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और 1964 में मीना कुमारा और कमाल अमरोहा अलग हो गए. कहा जाता  है कि अपने शादीशुदा जीवन में असफल होने के कारण मीना कुमारी ने शराब को गम भुलाने की दवा बना लिया और अधिक शराब पीने लगी. बात अगर ट्रैजडी क्वीन मीना कुमारी द्वारा की गई फिल्मों की करे तो उन्होनें एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया जिनेमें बैजू बाबरा, परिणिता, आजाद, मिस मैरी, कोहिनूर के नाम शामिल है.

 

 

लोग आज भी मीना कुमारी के द्वारा अभिनीत फिल्मों को खूब देखते है. फिल्म पाकिजा के बाद अचानक ट्रैजडी क्वीन मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. पाकिजा फिल्म साल 1972 में आई थी और यही फिल्म ट्रैजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमारी की अंतिम फिल्म थी. ट्रैजडी क्वीन की 85वीं बर्थ एनीवर्सरी पुरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले इस बेहतीन अदाकार को याद कर रहे है.

फिल्म “फन्ने खां” की रिलीज में नहीं कोई रूकावट, 3 अगस्त को ही रिलीज होगी फिल्म

0

 

नई दिल्ली –

 

फिल्म “फन्ने खां की रिलीज को लेकर चल रहे मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से इनकार कर दिया और फिलाहाल फिल्म फन्ने खां की रिलीज को रोकने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया गया है.  फिल्म फन्ने खां में अनिल कपूर और एश्वर्या राय नजर आएंगे.फिल्म फन्ने खां को रोकने की मांग पूजा फिल्मस के मालिक वासु भगनानी ने की थी. उनकी इस याचिका को फिलहाल खारिज कर दिया गया है.

 

वासु भगनानी ने कहा है कि उन्होने फिल्म के ब्राडकास्टिंग अधिकार के लिए फिल्म के सह निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को साढ़े आठ करोड़ रूपये दिए थे और बाद में जाकर फिल्म के सह निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया. वहीं अब फिल्म के मुख्य निर्माता भूषण कुमार उनके और प्रेरणा के बीच हुए इस डील को मानने  से मना कर रहे है. इसी बात के को लेकर वासु भगनानी ने याचिका दायर की थी. वहीं इस पूरे मामले में निर्माता सुपर कैसेट्स की तरफ से इस बात को बताया गया कि पूरे मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में मामला है और फिलहाल कोर्ट ने फिल्म के रिलीज को न रोकने का आदेश दिया है.

 

ये भी पढ़े : “भारत” में सलमान और कट्रीना एक बार फिर आएंगे नजर

 

बात अगर अनिल कपूर और एश्वर्या राय की आने वाली फिल्म फन्ने खां की करे तो ये फिल्म एक डच मूवी “एवरीबडीज फेसम” का हिन्दी रूपांतरण है. इस फिल्म के सहनिर्माता राकेश ओमप्रकाश है और इस फिल्म को अतुल मंजरेकर द्वारा निर्देशित है.इस फिल्म में अनिल कपूर और एश्वर्या के साथ राजकुमार राव और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे. वहीं बात अगर फिल्म फन्ने खां की कहानी की करे तो ये फिल्म असफलता से सफलता के दौर के सफर पर बैस्ड है.

 

 

फिल्म में अनिल कपूर पिता के किरदार में नजर आएंगे जो अपनी बेटी को सिंगर बनाने की चाह रखते है. इस फिल्म में एक पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी मुशकिल से लड़ने को तैयार है. फिल्म फन्ने खां की रिलीज की तारीख फिलहाल तीन अगस्त बताइ जा रही है. इस फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों द्वारा खुब पसंद किया गया है. अब जब फिल्म के रिलीज की रूकावट में कोई बाधा फिलहाल नहीं दिख रही है तो लोग चाहते है कि फिल्म जल्द से जल्द रिलीज और लोग इसे देख पाए.

बीजेपी के लोग NRC को लेकर कर रहे राजनीति: तरूण गगोई

0

 

नई दिल्ली –

 

NRC यानि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस को लेकर पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा है. असम में रह रहे 40 लाख लोगों के नाम नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) की सूची में नहीं हैं जिसको लेकर पूरे देश में कांग्रेस , भाजपा और अन्य पार्टियों के बीच तनातनी भी शुरू हो गई है. भाजपा और कांग्रेस के कई नेता असम में 40 लाख लोगों के नाम NRC यानि नेशनल रजिस्टर ऑफ रजिस्टर में न होने को लेकर बयान दे रहे है.

 

अब अमम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता तरूण गगोइ ने कहा है कि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) को वास्तव में कांग्रेस लेकर आई थी और ये कांग्रेस की देन है. असम के पूर्व मुख्यमंत्री ने ये भी  कहा कि NRC यानि नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजनशिप की जो अंतिम सूची जो जारी की गई है वो  खामियों से भरी है. तरूण गगोइ ने कहा कि NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस ) तो हमारा बच्चा है. उन्होने  NRC के बारे में कहा कि  इसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था.

 

ये भी पढ़े  : चमत्कारी बाजार में चमत्कारी आवाज का सामजंस्य होगा- रिकी कौशल

उन्होने  NRC के बारे में कहा कि इसका उद्द्श्य इस बात को लेकर था कि कौन विदेशी है और कौन वास्ततव में भारत का नागरिक है. उन्होने कहा कि  इसे किसी भी धर्म या संप्रदाय से जोड़ने जैसी कोई बात नहीं थी. इसके अलावा उन्होने कहा  कि इसको लेकर जो अंतिम सूचि प्रकाशित हुई है उसमें कई खामियां है जिससे 40 लाख लोगों के भविष्य अनिश्चित हो गया है. उन्होने NRC की अंतिम सूचि के बारे में कहा कि हम इसमें सुधार चाहते है. वहीं  NRC को लेकर तरूण गगोइ ने कहा कि इसको लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए और न ही विभाजन की कोशिश नहीं होनी चाहिए.

 

ये भी पढ़े  : मराठा आंदोलन की आग पहुंची पुणे, आंदोलनकारियों ने किया जमकर हंगामा

 

लिस्ट से बाहर नाम वाले लोगों के बारे में उन्होने कहा कि ऐस लोगों को कानूनी सहायता मुहैया करानी चाहिए.वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर NRC को लेकर राजनीति  करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी के लोग इसे हिंदू मुस्लिम बनाने की कोशिश कर रहे है. इसके अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है उनमें भारतीय नागरिकों की संख्या ज्यादा है. उन्होंने ये इस बात को भी कहा कि कितने विदेशी नागरिक है इस बात को कहना कठिन है.

 

 

असम के पूर्व मुख्यमंत्री से ये सवाल किया गया कि भाजपा द्वारा बांग्लादेशी हिंदूओं को संऱक्षण और नागरिकता देने की बात की इस पर आप का क्या कहना है तो इस  इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंनें कहा कि वें इस भेदभाव के खिलाफ है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि रिकार्ड के मुताबिक असम में संदिग्ध मतदाताओं की संख्या 2.48 है. वहीं बात अगर बीजेपी की करे तो बीजेपी के कई नेता साफ इस बात को कह रहे है कि जिनका नाम सूची में नहीं है उन्हें भारत से बाहर निकाल देना चाहिए. वहीं NRC के लेकर अन्य पार्टियों के नेता भाजपा के इस रूख को भेदभाव से ग्रसित बता रहे है.

 

चमत्कारी बाजार में चमत्कारी आवाज का सामजंस्य होगा- रिकी कौशल

0

नई दिल्ली –

 

मैजिकसाॅक के माध्यम से करें अपनी सभी समस्याओं का समाधान, एक ही प्लेटफाॅर्म पर सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं आज की तकीनीकी दुनिया में उपभोक्ता के लिए हर चीज़ बेहद आसान हो गई है. एक क्लिक के साथ टैक्सी आपके दरवाज़े पर खड़ी हो जाती है या आपके लिए घर तक भोजन डिलीवर कर दिया जाता है. लेकिन अगर एक क्लिक, एक फीचर या एक ही कंपनी के ज़रिए आपकी ज़रूरत पूरी न हो तो क्या?

 

अगर आपको अपना कोई काम पूरा करने के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेनी पड़ें, और कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ें और इस तरह काम को पूरा होने में महीनों या सालों लग जाएं तो आपको कैसा लगेगा? कई सेवा प्रदाताओं के बजाए मैजिकसाॅक आपकी सभी ज़रूरतों के लिए वन-स्टाॅप-शाॅप सर्विस लेकर आए हैं.वे आपके लिए वो हर सेवा प्रस्तुत करते हैं, जो आपके जीवन को अपग्रेड कर सकती है मैजिकसाॅक आपके हर सपने को पूरा करने में मदद करती है, जैसे घर का रेनोवेशन हो या आपके किसी शौक में महारत हासिल करना और या फिर मैराथाॅन.

 

 

आपकी हर ज़रूरत एक ही प्लेटफाॅर्म से पूरी होती है. मैजिकसाॅक 29 जुलाई 2018 को एक ई-काॅमर्स प्लेटफाॅर्म का आधिकारिक लाॅन्च कर रहा है. इस मौके पर दिग्गज अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा, ‘‘यह प्लेटफाॅर्म आपके जीवन को आसान बनाता है। कारोबारों/ दुकानों/ घर पर आधारित कारोबार सेक्टर को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण है. आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में हर व्यक्ति को एक ही प्लेटफाॅर्म की आवश्यकता है जिसके द्वारा वह अपनी सभी ज़रूरतों को पूरा कर सके.

 

 

मैजिकसाॅक आसानी से उपलब्ध आॅनलाई प्लेटफाॅर्म है जिसके माध्यम से आसानी से आॅनलाईन कारोबार किया जा सकता है. मैजिकसाॅक अपनी दुकान की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूरा पेज देता है, जिस पर अनलिमिटेड प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है. छोटी कंपनियां कैसे इतने सारे संसाधन पेश करती हैं. एक डिपार्टमेन्टल स्टोर की तरह छोटी कंपनियां केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर, कन्टेन्ट, क्यूरेशन और उपभोक्ता उपलब्ध कराती हैं. वास्तविक कंटेन्ट छोटे रीटेलरों, ब्लाॅगर्स और सेवा प्रदाताओं से आता है.

 

ये भी पढ़े : मराठा आंदोलन की आग पहुंची पुणे, आंदोलनकारियों ने किया जमकर हंगामा

 

 

यह माॅडल हर किसी के लिए फायदेमंद है. आज के असंगठित बाज़ार में कंटेन्ट क्रिएटर, विशेषज्ञ और रीटेलर उपभोक्ता को लुभाने के लिए जूझ रहे हैं. यह एक महंगी ओर अप्रभावी प्रक्रिया है. इस प्लेटफाॅर्म पर सेवा प्रदाता को उपयोगकर्ता के साथ एक मंच मिलता है, जहां वे अपनी विशेषज्ञता के बारे में बता सकते हैं तथा विज्ञापन पर बड़ा बजट खर्च बिए बिना संभावी उपभोक्ता के साथ जुड़ सकते हैं.

 

ये भी पढ़े : whatsapp पर फेक न्यूज को पहचानेगा ये एप

 

रिकी कौशल, संस्थापक, मैजिकसाॅक ने कहा, ‘‘हमने आॅनलाईन कारोबार को न्यूनतम कीमतों पर संभव बनाया है. हमारे दृष्टिकोण में गोपनीयता सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए उपभोक्ता की शाॅप सबसे पहले मैजिकसाॅक की टीम द्वारा तैयार की जाती है और इसके बाद इसे वेंडर के सुरक्षित हाथों में सौंप दिया जाता है.’’

 

एक उपभोक्ता के रूप में आपको वेबसाईट पर अपनी जानकारी देने में कुछ ही सैकण्ड लगते हैं और यह प्लेटफाॅर्म आपको सही पेशे के बारे में बताता है. मैजिकसाॅक के बारे मेंः मैजिकसाॅक आसानी से उपलब्ध आॅनलाईन प्लेटफाॅर्म है जिसके द्वारा व्यक्ति अपना आॅनलाईन कारोबार कर सकता है. मैजिकसाॅक उपभोक्ता को अपनी दुकान की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूरा पेज देता है, जिस पर अनलिमिटेड प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। कंपनी छोटे/मौजूदा कारोबारों को आॅनलाईन आने में मदद करती है.

 

यह कारोबारों/ दुकानों को रोज़गार के अवसर देती है, जो आज की आॅनलाईन दुनिया में अच्छे कारोबार के लिए जूझ रहे हैं. रिकी कौशल, संस्थापक, मैजिकसाॅक ने 2017 में इस परियोजना पर काम शुरू किय. वे भारत के हर कोने के उपभोक्ताओं को विक्रेताओं के साथ जोड़ना चाहते हैं. ताकि विक्रेता आसानी अपने उत्पाद और सेवाओं को उपभोक्ताओं को बेच सकें.

मराठा आंदोलन की आग पहुंची पुणे, आंदोलनकारियों ने किया जमकर हंगामा

0

 

नई दिल्ली –

 

महराष्ट्र में कई दिनों से मराठा आरक्षण को लेकर मराठा आंदोलन जारी है . वहीं मराठा आरक्षण को लेकर मराठा आंदोलन की आग अब पुणे भी पहुंच चुकी है. प्रदर्शनकारियों ने यहां कई बसो को आग के हवाले कर दिया और सड़को के साथ – साथ पुणे नासिक राजमार्ग पर पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की.

 

ये भी पढ़े :  तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए डीएमके चीफ एम करूणानिधी

 

मराठा आरक्षण को लेकर कई दिनो से मराठा मोर्चा के कार्यकर्ता महराष्ट्र के कई स्थानों पर मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहै है.वहीं महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आंदोलन को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है. वहीं महाराष्ट्र  सरकार पर तंज कसते हुए शिवसेना ने इस बात को कहा की महराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को सर्वसम्मति से एक घंटे के लिए अगर महराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दिया जाए ताकि मराठा आरक्षण को की फाइल को मंजूरी दी जा सके.

 

ये भी पढ़े : पहली स्मार्ट सिटी बनने में और तीन साल

 

वहीं बात अगर महराष्ट्र सरकार में   महिला एंव बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे की करे तो पंकजा मुंडे ने इस बात को लेकर महराष्ट्र की राजनीतिक गलियारो में हलचल मचा दी थी की अगर मराठा आंदोलन की फाइल उनके पास आई होती तो वे बिना झिझक मंजूरी दे दी होती, लेकिन मामला अब विचारधीन हो गया है. इस  बात को लेकर महराष्ट्र में  सरकार के साथ सहयोगी पार्टी शिवसेना भी पंकजा मुंडे की इस बात के समर्थन में आ गई है और इस बात को कह  रही है कि पंकजा मुंडे को एक धंटे के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो कोई बाधा नहीं आएगी और वह पलक झपकते ही मराठा आरक्षण की फाइल पर साइन कर देंगी

 

 

इसके बाद मराठा आरक्षण का मुद्दा शांत हो जाएगा. अब इन सब के बीच फिलहाल मराठा आरक्षण को लेकर मराठा आंदोलनकारी सड़को पर उतरे हुए है और मराठा आरक्षण की मांग कर रहै है. अब इन सबके बीच मराठा आरक्षण की मांग को मौजूदा महराष्ट्र सरकार मंजूरी देती है या नहीं और मराठा आंदोलन कब तक शांत हो पाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

 

whatsapp पर फेक न्यूज को पहचानेगा ये एप

0

नई दिल्ली

 

पिछले कुछ समय से एक शब्द लोगों के बीच खूब चर्चा में है. ये शब्द कोई और नहीं बल्कि “फेक न्यूज” है. इस शब्द ने सरकार से लेकर कई सोशल मीडिया एप्प के लिए मुशकिल भी खड़ी की है. फेक न्यूज को लेकर सरकार भी सख्त नजर आ रही है और सरकार ने व्हॉट्सएप पर चल रही फेक न्यूज को लेकर सख्त रवैया अपनाया हुआ है. इसी को देखते हुए नई दिल्ली की एक एक्सपर्ट टीम ने एक ऐसा एप बनाने जा रही है जो फेक न्यूज की पहचान करने में मददगार साबित होगी.

 

इस दिशा में इंद्रप्रस्थ के आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर पोन्नूरंगम कुमारगुरू और उनकी टीम एक ऐसा एप बनाने की दिशा में काम कर रही है जो फेक न्यूज की पहचान कर पाएगी.बताया जा रहा है कि इस ऐप के जरिए लोगो को पता चल पाएगा की न्यूज फेक है या रियल.इस ऐप के बारे में इंद्रप्रस्थ के आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर पोन्नूरंगम कुमारगुरू का कहना है कि वे काफी मात्रा में डाटा इक्ठठा कर रहे है.

 

ये भी पढ़े :क्या सैमसंग से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन लाॉन्च कर देगी ये कंपनी

 

इसके अलावा उन्होने बताया कि लोगों से 9354325700 नंबर पर मैसेज फार्वर्ड करने के लिए कहा गया है और इसके बाद इस संदेश का विशलेषण किया जाएगा और इसी तरह के मैसेज पर लगाम लगाने कि लिए मॉडल तैयार किया जाएगा. इसके अलावा कुमारगुरू ने बताया कि फेक न्यूज की पहचान करने के लिए कलर कोड होगा जो कि फेक या सही न्यूज की पहचान करेगा.उन्होने बताया की इस एप में ग्रीन कलर सही खबर को दर्शाएगा तो वहीं रेड कलर फेक न्यूज को दर्शाएगा.

 

ये भी पढ़े : ट्विटर बदने वाला है अपनी पॉलिसी

 

इसके अलावा इस एप के बारे में कहा कि मैसेज के यूरएल की जांच पड़ताल की जाएगी जिससे इस बात का खुलासा किया जाएगा. उन्होने इसके अलावा बताया कि यूरएल, फॉरवर्ड मैसेज और कुछ मैसेज को देखकर ही पता लग जाएग की ये न्यूज पूरी तरह फेक है. अब जब इस तरह के एप के बनाने की बात चल रही है तो अगर ये एप लोगों को  फेक न्यूज से बचाने में मददगार साबित होता है तो फेक न्यूज को रोकने की दिशा में ये एक अहम कदम होगा.

 

 

वहीं अगर बात व्हॉट्सएप पर फेक न्यूज की करे तो व्हॉट्सएप पर फेक न्यूज के कारण देश के कई राज्यों में हिंसा की घटनाए देखने को मिली है जो केंद्र सरकार के लिए चिंता का विषय है औऱ विपक्ष सरकार पर लगातार इस बात को लेकर धेरता आ रहा है.

स्मृति मंधाना ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक

0

नई दिल्ली –

भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 18 गेंदों पर 50 रन बनाए और महिला T-20 में दूसरी  सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया.  स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला T-20  लीग में सबसे तेज अर्धशतक बनाया है.

 

भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिलहाल इंगलैंड में खेले जा रहे T-20 लीग में वेस्टर्न स्टॉर्म की और से खेल रही है. वेस्टर्न स्टॉर्म और से खेलते हुए मंधाना ने लाफबोरोग लाईटिनिंग के खिलाफ खेलते हुए 19 गेंद में अपनी टीम वेस्टर्न स्टॉर्म के लिए 52 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने शानदार 5 चौके और 4 छक्के लगाए.

 

ये पढ़े : 35 गेंदो में शतक लगाकर मार्टन ने सबको चौकाया, वॉर्सेस्टरशायर ने आसानी से जीता मैच

 

वहीं अगर बात भारतीय ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंथाना से पहले सबसे तेज अर्धशतक लगाने की बात करे तो इससे पहले न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने 18 गेंद में अर्धशतक लगाने का रिकार्ड अपने नाम कर चुकी है. अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 18 गेंदो में अर्धशतक लगा कर न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन की बरारबरी है.

 

ये पढ़े : सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

 

न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने इससे पहले भारत के खिलाफ 18 गेंद में अर्धशतक लगाया था. इंग्लैंड में खेले जा रहे इस महिला T-20 लीग में वेस्टर्न स्टॉर्म के बीच खेले गए इस मेंच में बारिश ने भी बाधा उतप्नन की जिसके कारण मेच के अंपायर को मैच को धटाकर 6-6 ओवर का करना पड़ा.

 

 

वहीं वेस्टर्न स्टॉर्म की टीम ने 6 ओवर में 85 रन बनाए. वहीं इस वेस्टर्न स्टॉर्म द्वार बनाए गए इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाफबोरोग लाईटिनिंग की 6 ओवर में 67 रन ही बना पाई.  वहीं बात अगर इंग्लैंड में खेले जा रहै इस T- 20 लीग की करे तो भारतीय महिला क्रिकेट  की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना इस महिला T- 20 लीग में पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है.

“भारत” में सलमान और कट्रीना एक बार फिर आएंगे नजर

0

 

ऩई दिल्ली –

अगर आप भी सलमान खान और केट्रीना कैफ के फैन है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. एक बार फिर आप सलमान और केट्रीना की जोड़ी को अब्बास मस्तान की आने की अगली फिल्म ” भारत” मे देखने को मिलेगी. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ” भारत” में सलमान के साथ नजर आने वाली थी लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अचानक ही फिल्म को न करने का मन बना लिया.

 

ये भी पढ़े : जानिए क्यों छूए वरूण धवन ने करण जौहर के पैर

 

वहीं प्रियंका के  फिल्म ” भारत” छोडने के पिछे कारण खबर इस बात की बताई जा रहा है कि प्रियंका ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की प्लानिंग के लिए फिल्म न करने का मन बनाया है. अब प्रियंका के बाद फिल्म के डायरेक्टर अब्बास मस्ताना ने कट्रीना कैफ को फिल्म भारत के लिए साईन कर लिया है. अब्बास मस्तान का इस बारे में कहना है कि प्रियंका के फिल्म भारत न करने के बाद अब कट्रीना को पियंका की जगह कट्रीना को साइन किया गया है.

 

ये भी पढ़े :  मैडम तुसाद म्यूजिम में होगी दीपिका के वैक्स स्टेच्यू की इंट्री

 

उन्होंने प्रियंका के बारे में फिल्म भारत न करने को लेकर कहा कि प्रियंका ने किसी खास वजह से फिल्म भारत को न करने की बात बताई है. हम उनके लिए काफी खुश है. साथ ही उन्होने कहा की टीम भारत की और से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और और हम उनके लिए खुशियों की दुआ करते है. अब प्रियंका के फिल्म “भारत” में काम न करने के फैसले के बाद डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने केट्रीटा को साइन किया है.

 

 

इस बात की पुष्टि खुद फिल्म “भारत” के डायरेक्टर अब्बास मस्तान ने की है. सलमान और केट्रीना की जोड़ी दर्शकों को फिर एक बार देखने को मिलेगी. सलमान और एक बार फिर फिल्म “भारत” में नजर आएंगे. वहीं सलमान और कट्रीना इससे पहले भी एक था टाईगर, मेनें प्यार क्यों किया जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके है. बीते सप्ताह फिल्म “भारत” में सलमान का एक लुक सामने आया था, जिसे सलमान के डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

 

राजधानी में खतरे के निशाना के उपर बह रही यमुना , मंडराया बाढ़ का खतरा

0

 

नई दिल्ली –

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली में पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बात अगर यमुना नदी की करे जिसके किनारे पर दिल्ली बसी हुई है तो यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर जा चुका है जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है. इसके अलावा अगर यमुना नदी पर बने लोहे के पुल  की करे तो वहां भी पानी के स्तर बढ़ोतरी  हुई है और इसको देखते हुए लोहे के पुल के गुजरने वाली 27  ट्रेनों को केंसिल कर दिया गया है. वहीं अगर बात करे की बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर और क्यों बढ़ रहा है तो इसका एक अहम कारण हथनिकुंड बैराज से छोड़ जा रहा पानी है.

 

 

यमुना नदी का पानी फिलहाल खतरे के निशान से उपर बह रहा है. वहीं आज यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल 205.66 तक बढ़़ गया है. जानकारी के मुताबिक यमुना नदी का पानी फिलहाल 79 सेंटीमीटर ज्यादा है जो की  खतरे की धंटी है. साथ ही राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा उतप्नन हो गया है. दिल्ली में बीती रात हुई बारिश से यमुना नदी के पानी का जलस्तर औऱ बढ़ गया और इसके कारण दिल्ली के लोहे के पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया है.

 

ये भी पढ़े् : इस शहर में गोलगप्पे पर लगा प्रतिबंध

 

यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण इसका असर दिल्ली आने वाली ट्रेनें पर भी पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार दिल्ली से पुराने लोहे के पुल को पार कर जाने वाली 27 ट्रेनों को केंसिल कर दिया गया है तो इसेक साथ ही सात सवारी ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है औऱ इसके साथ ही 8 ट्रेनों को कुछ समय के लिए दिल्ली शाहदरा औऱ दिल्ली से सटे गाजियाबाद में ही रोक दिया गया है.

 

ये भी पढ़े : क्या सैमसंग से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन लाॉन्च कर देगी ये कंपनी

 

वहीं बित रविवार को दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर को बढ़ते हुए देख दिल्ली सरकार द्वारा नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखने के लिए आपात संचालन केंद्र स्थापित किए है. वहीं बाद अगर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की करे तो बिते सप्ताह शनिवार को ही यमुना खतरे के निशान से उपर बह रही थी. वहीं अब लगातार हो रही बारिश और अधिक पानी आ जाने के कारण यमुना का जलस्तर में और बढ़़ोतरी हो गई है.

 

 

इसने राज्य सरकार और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. वहीं बात अगर हथिनी कुंड बैराज की करे तो बीते दिन बताया जा रहा है कि हथिनी कुंड बैराज से 205.5 मीटर पानी छोड़ा गया था और फिलहाल खबर है कि आज भी हथिनी कुंड बैराज से पानी फिर से छोड़ा  जाएगा. जानकारों का मानना है कि इससे राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ जाएगा. फिलहाल दिल्ली में यमुना खतरे कि निशान से उपर बह रही है जिसके देखते हुए यमुना नदी के आसपास बसे लोगों को वहां से हटाया गया है.