35 गेंदो में शतक लगाकर मार्टन ने सबको चौकाया, वॉर्सेस्टरशायर ने आसानी से जीता मैच

0

नई दिल्ली –

T- 20 ब्लास्ट कप में न्यूजीलैंड को धुरंधर बल्लेबाज मार्टन गुप्टिल ने मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौका दिया. T- 20 ब्लास्ट कप में बीते दिन नार्थएम्टनशायर और वॉर्सेस्टरशायर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें वॉर्सेस्टरशायर ने ट़ॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया.

 

ये भी पढ़े : सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए नार्थएम्टनशायर ने 187 रन बनाए. वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉर्सेस्टरशायर ने 9 विकेट रहते हुए मैंच को अपने नाम कर लिया. बात अगर पूरे मैच में आकर्षण का केंद्र रहे न्यूजीलैंड को धुरंधर बल्लेबाज मार्टन गुप्टिल की करे तो उन्होने मात्र 35 गेंदो पर शतक जड़कर सबका जीत लिया.

 

ये भी पढ़े : फैन कल्ब ने कोहली को अवार्ड से नवाजा

 

वहीं अगर बात न्यूजीलैंड को धुरंधर बल्लेबाज मार्टन गुप्टिल की करे तो उन्होंने अपने इस शतक के दम पर T- 20 ब्लास्ट कप में सबसे तेज शतक बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया. मार्टन गुप्टिल ने इस मेच में 38 गेंदो पर कुल 102 रनो की आतिशी पारी खेली जिसमें गुप्टिल ने 12 चौके और 7 छक्के जड़े.

 

 

वहीं ये शतक मार्टन गुप्टिल का अब तक का T- 20 ब्लास्ट कप में सबसे तेज शतक है. वहीं बात अगर उनके साथ बल्लेबाजी कर रहै उनके साथी बल्लेबाज क्लार्क की करे तो क्लार्क ने भी अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदो पर 61 रन बनाए. वॉर्सेस्टरशायर ने मार्टन गुपटिल और कलार्क के आतिशी बल्लेबाजी के दम पर आसानी से ये मैच 9 विकेट से जीत लिया. वहीं आपको ये भी बता दे कि मार्टन गुप्टिल का ये शतक T- 20  में चौथा सबसे तेज शतक है.

इस शहर में गोलगप्पे पर लगा प्रतिबंध

0

 

नई दिल्ली –

पूरे भारत में पानीपूरी (गोलगप्पे) को लोगों द्वार खुब पसंद किया जाता है. वहीं गुजरात के वडोदरा में पानीपूरी को फिलहाल बैन कर दिया गया है. वडोदरम में महानगर पालिका द्वारा पानीपूरी की बिक्री पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. इसका कारण महानगर पालिका द्वारा ये बताया गया कि गोलगप्पे बनाने में साफ- सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है. आपको बता दे कि वडोदरा में पानी की वजह से फैल रही गंदगी के कारण बीमारी फैल रही है.

 

ये भी पढ़े : क्या सैमसंग से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन लाॉन्च कर देगी ये कंपनी

 

इसी को देखते हुए आरोग्य विभाग द्वारा पानीपूरी वडोदरा में पूरी तरह पानीपूरी (गोलगप्पे) की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है. वहीं इस मामले में बताया जार रहा है कि आरोग्य विभाग द्वारा शहर के कई इलाको से 50 से भी ज्यादा पानीपूरी बनाने वाली यूनिट की जांच की गई और इसके बाद चार हजार किलो पूरी, 3350 किलो आलू चने और बीस कीलो तेल औऱ 1200 लीटर गोलगप्पे में दिया जाने वाले पानी को नष्ट कर दिया गया.

 

ये भी पढ़े : पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता

 

इसके अलावा अगर बात आरोग्य विभाग द्वारा पानी से फेलने वाली बिमारियों को रोकन के लिए की जाए तो आऱोग्य विभाग ने पिछले दिनो में लगभग 1700 किलो चिकन पानीपूरी नूडल्स समेत कई खाने पीने की चीजो को नष्ट किया गया है.

 

 

वहीं इसके अलावा ये भी कहा जा  रहा है कि इस मामले में  पानीपूरी (गोलगप्पे) विक्रेताओं को नोटिस दिया गया है. जानकारी के अनुसार जबतक पानी से फैलने वाली बीमारियों पर स्थिती सामान्य नहीं हो जाती तब तक पूरी तरह पानीपूरी पर प्रतिबंध लगा रहेगा. फिलहाल वडोदरावासी गोल्गप्पे का आनंद कुछ दिनों तक नहीं ले पाएंंगे.

क्या सैमसंग से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन लाॉन्च कर देगी ये कंपनी

0

 

नई दिल्ली –

दुनिया में चारो और फोल्डेबल फोन पर चर्ची होती आई है और लोग फोल्डेबल फोन को लेकर कॉफी उत्साहित भी है. एक जानकारी के मुताबिक बाजार में अब चीनी कंपनी “हुवाई” जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. वहीं अगर बात की जाए तो पिछले दो साल से इस बात की चारो और चर्चा है कि दक्षिण कोरिया की कंंपनी “सैमसंग” भी मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने वाली है.

 

वहीं अब इस बात को कहा जा रहा है कि चीनी कंपनी हुवाई सैमसंग से पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन को ल़ॉन्च कर सकती है. सूत्रो के मुताबिक चीनी कंपनी हुवाई की करे कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को बनाने के लिए हुवाई ने ओएलइडी डिस्पले बनाने वाली कंपनी बीओई से करार किया है.

 

ये भी पढ़े : पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता

 

जानकारी ये भी दी जा रही है कि चीनी कंपनी अपने द्वारा बनाए गए स्मार्टफोन को सैमसंग से पहले उतारने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है जिसके लिए उसने शुरू में कम ही फोल्डेबल स्मार्टफोन बनाने की तैयारी की है ताकि हुवाई सैमसंग से पहले ही बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन ला सके.

 

 

फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर दुनियाभर में लोग उत्साहित है और हर कोई  फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहता है. वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि आने वाले साल 2019 के शुरूआती महिने में चीनी कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च कर सकती है.

 

ये भी पढ़े : जानिए क्यों छूए वरूण धवन ने करण जौहर के पैर

 

इसके अलावा बात अगर इस फोन की किमत की करे तो इस फोन की कीमत के बारे में अभी किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. वहीं इसके अलावा अगर सैमसंग की करे तो पिछले दो साल से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सैमसंग जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में उतार सकता है.

 

 

इसके अलावा एक जानकारी के अनुसार सैमसंग भी अगले साल फोल्डेबल स्मार्टफोन  को बाजार में ल़ॉन्च कर सकता है. खैर जो भी हो अब इस बात को देखना होगा इन दोनो ही कंपनियों में सबसे पहले बाजार में स्मार्टफोन कौन लेकर आता है.

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता

0

नई दिल्ली –

 

पड़ोसी देश पाकिस्तान में संसदीय चुनाव होने के बाद चुनावी परिणाम भी सबके सामने आ चुके है. पाकिस्तान में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी ओर पाकिस्तान तहरीक- ए – इंसाफ (PTI)  को 272 सीटों में से 115 सीटों पर जीत मिली है और पार्टी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन स्पष्ट बहुमत न मिलने से सरकार तहरीक- ए – इंसाफ भी सरकार नहीं बना पा रही है.

 

पाकिस्तना में किसी भी पार्टी को स्पषट बहुमत न मिलने से वहां राजनितीक अस्थिरता पैदा हो गई है। वहीं इमरान खान को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने की बात चारो और फैली हुई है. वहीं पाकिस्तान में विपक्षी दल एक अलग ही राग अलाप रहै है. सभी राजनितिक दल चुनाव में धांधली की बात को कह रहे है और पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक- ए – इंसाफ) के खिलाफ उतर आए है. इसका असर ये दिख रहा है कि किसी भी पार्टी की सरकार पाकिस्तान में बनती नजर नहीं आ रही है.

 

कोई भी दल पीटाई को समर्थन देने को तैयार नहीं

पाकिस्तान के संसदीय चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई तो है लकिन पाकिस्तान में सरकार बनाने में स्पषट बहुमत के आकड़े को छूने में सफल नहीं हो पाई  है. वहीं बात अगर किसी भी पार्टी द्वार पीटीआई को समर्थन देने  की करे तो फिलहाल कोई भी राजनीतिक दल पीटीआई को समर्थन देने को तैयार नहीं है. इस कारण से पाकिस्तान की राजनीति में अस्थिरता पैदा हो गई है. इसके अलावा पाकिस्तान की अन्य राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव को सिरे से खारिज करने की मांग की है और फिर से स्पषट और पार्रदर्शी चुनाव कराने की मांग कर रही है.

 

ये पढ़े् – तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए डीएमके चीफ एम करूणानिधी

 

 

अन्य दलों ने की बैठक

इस बात को लेकर बताया जा रहा है कि सभी राजनीतिक दलों ने बिते दिन शुक्रवार को बैठक भी की है। इस बैठक की अध्यक्षता PML-N (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) के अध्यक्ष औऱ पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ औऱ MML ( मुत्ताहिदा मजलिस- ए- अमल ) पार्टी के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने की. इस बैठक में  MML के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि वें इस चुनाव को जनादेश नहीं मानते है.

 

 

उन्होने इसे चोरी का जनादेश भी कहा. उन्होनें कहा PTI के चुने हए सांसदों को संसद में धुसने नहीं देने की बात कही. इसके अलावा उन्होंने इस बातत को भी कहा कि पाकिस्तान में किसी को लोकतंत्र को बंधक बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पाकिस्तान में किसी भी पार्टी बहुमत न मिलने से फिलहाल कोई भी पार्टी सरकार तो नहीं बना पा रही है और वहीं चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी पीटीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौति बहुमत के आकड़े के जुटाने की है. .

जानिए क्यों छूए वरूण धवन ने करण जौहर के पैर

0

नई दिल्ली –

 

गुरू पूर्णिमां का पर्व गुरू और शिष्य के लिए खास होता है. इस दिन शिष्य अपने गुरूओं से आशीर्वाद लेते है और अपने गुरूओं को सम्मानित करते है. बॉलीवुड सितारों ने भी अपने – अपने गुरूओं को गुरू पूर्णिमां के अवसर पर विश किया है. वहीं वरूण धवन ने इस मामले में कुछ अलग किया.

 

ये भी पढ़े – अनीता भाभी ने खुूद दिया जवाब, जानिए क्या कहा

 

युवा दिलों की धड़कन वरूण धवन ने भी अपने गुरू करण जौहर के पैर छू कर उनसे आशीर्वाद लिया और इसका बूमरैंग वीडियो बनाकर उसे अपने वेरिफाइड ट्विटर हेंडल से शेयर किया। बात अगर इस वीडियो की करे तो वरूण ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ” हैप्पी गुरू पूर्णिमा” लिखा.”  इस वीडियो में कर वरूण धवन करण जौहर के पैर छू रहे है औऱ करण जौहर उन्हें आशीर्वाद देत नजर आ रहे है.

 

 

इस वीडियो को लगभग तीन लाख लोगों ने लाईक किया है. वहीं अगर बात वरूण की अपकमिंग फिल्मों की करे तो वरूण अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म “सुई धागा” और आलिया भट्ट के साथ फिल्म  “कलंक” में आने वालों दिनों में दिखेंगे.

 

तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए डीएमके चीफ एम करूणानिधी

0

 

नई दिल्ली –

डीएमके चीफ एम करूणानिधी की तबियत अचानक शुक्रवार को फिर बिगड़ गई. डीएमके चीफ एम करूणानिधी लंबे समय से बीमार चल रहे है. उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बताया जा रहा है कि उनहेें आईसीयू में रखा गया है.

 

एम करूणानिधी के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें लो ब्लड प्रेशर और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या है। वहीं देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद . प्रघानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनसे फोन पर बात का उनका हालचाल जाना. वहीं बात ये भी सामने आ रही है कि पीएम मोदी भी डीएमके चीफ एम करूणानिधी से मिलने जा सकते है.

 

करूणानिधी के बेटे स्टालिन ने  कहा अफवाहों पर न दे ध्यान

 

वहीं डीएमके चीफ एम करूणानिधी के बेटे स्टालिन ने उनके स्वास्थ के बारे में बताया कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि एम करूणानिधी की स्वास्थ जल्द से जल्द ठीक हो जाए इसेक लिए उनके समर्थकों ने पूजा और हवन शुरू कर दिया है. बिते दिन डीएमके चीफ एम करूणानिधी के बेटे स्टालिन ने एक बयान जारी कर लोगों से कहा कि वें डीएमके चीफ एम करूणानिधी के सेहत के बारे में फैली अफवाहों पर ध्यान न दें.

 

ये भी पढ़े : जानिए ट्रंप ने किम को क्यों कहा “धन्यवाद”

 

डीएमके चीफ एम करूणानिधी के बेटे स्टालिन ने कहा कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है औऱ बुखार औऱ इन्फेक्शन में कमी आई है.  उनकी तबीयत खराब उन्हें बिते दिन शुकवार को जब कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल के बाहर हजारों की संख्या में उनके समर्थक की भीड़ लग गई जिसके कारण सुरक्षा बढ़ाई गई औऱ अतिरिक्त पुलिस बल के तैनात किया गया.

 

 

डीएमके चीफ एम करूणानिधी की स्वास्थ की जानकारी लेने के लिए कई बड़े नेता उनके घर जा रहे है औऱ करूणानिधी के लगातार संपर्क में है. डीएमके चीफ एम करूणानिधी के घर के बाहर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक की भीड़ उमड़ी पड़ी है.  वहीं एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनके स्वास्थ की जानकारी दी गई है जिसमें उन्हें आईसीयू में भर्ती करने की बात कहीं गई है.

जानिए ट्रंप ने किम को क्यों कहा “धन्यवाद”

0

 

नई दिल्ली –

 

अमेरिका औऱ उत्तर कोरिया के बीच हालात अब सामान्य होते नजर आ रहै है. दोनो देशो के नेताओं ने जब से सिंगापुर में मुलाकात हुई है तब से दोनो ही देश एकदूसरे के साथ रिश्तों को मजबूत करने में लगे है. इसी बीच उत्तर कोरिया ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका को उत्तर कोरिया ने करियाई युद्द के दौरान मारे गए अमेरिकी सैनिंको के अवशेष 6 दशक के बाग लौटा दिए है. कोरियाई युद्द की  65 वीं वर्षगाठ पर उत्तर कोरिया ने अमेरिका को करियाई युद्द के दौरान मारे गए अमेरिकी सैनिंको के अवशेष लोटाए है.

 

ये भी पढ़े – अर्शी खान का इस गाने पर डांस हुआ वायरल

 

जानकारी के मुताबिक कोरियाई युद्द में लगभग 26 हजार अमेरिकी सैनिकों ने लिया था. वहीं कोरियाई युद्द के दौरान लगभग 5300 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया के शहर वोनसान से अमेरिकी सेना का एक विमान 55 बॉक्स लेकर दक्षिण कोरिया स्थित अपने बेस पर पहुंचा. वहीं इन बॉक्सों के बारे में बताया जा रहा है कि इन बॉक्सो पर संयुक्त राष्ट्र के चिन्ह है.

 

ये भी पढ़े-  सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

 

वहीं अमेरिकी ट्रंप ने किम को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है. वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम की तारीफ की औऱ कहा कि  इससे दोनों देशो की बीच परमाणु वार्ता पर में भी प्रगति होगी. उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम की प्रशंसा की है और कहा है कि उत्तर कोरिया के इस कदम से अमेरिका का विश्वास उत्तर कोरिया पर बढ़ेगा.

 

 

खैर जो भी हो इस उत्तर कोरिया के इस कदम से ये तो साफ हो गई है कि दोनों देश अपने रिश्तों के बीच गिले सिकवे को कम करने की दिशा में बढ़ रहै है जो विश्व समुदाय के लिए भी अच्छा है.

 

सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने एमएस धोनी

0

 

नई दिल्ली –

भारत के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की बल्बेबाजी की पूरी दुनिया कायल है. एक ताजा सर्व में इस बात को बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी है जिन्होने लोकप्रियता के मामले में सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी पिछे छोड़ दिया है.

 

YooGov द्वारा किए गए सर्व में बताया गया कि महेंद्र सिंह धोनी को सचिन औऱ विराट कोहली से अधिक वोट मिले है और इस समय महेंद्र सिंह धोनी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक लोकप्रिय है. YooGov द्वारा किए गए सर्व में दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोगो के बारे में बताया गया है.

 

 

वहीं अगर बात भारत में सबसे लोकप्रिय वयक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. दुसरे नंबर सबसे लोकप्रिय धोनी है और तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर है. वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली है. धोनी को भारत में 7.7 प्रतिशत वोट मिले है जिस कारण वें भारत में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बने है.

 

 

वहीं महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 6.8 प्रतिशत वोट मिले और विराट कोहली को 4.8 प्रतिशत वोट मिले है. बात अगर भारत के पूर्व कप्तान औऱ दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी धोनी की करे तो धोनी को पूरी दुनिया जानती है. वे अकेले ऐसे भारतीय कप्तान है जिसकी कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्व कप औऱ T-20  विश्व कप जीता है.

 

इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारत ने कई वनडे औऱ टेस्ट मेच और T-20 मेचों   में भारत ने जीत हासिल की है जिन्हे कोई भी नहीं भूल सकता. वर्तमान समय में धोनी इंग्लैंड दौरे पर है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टैस्ट मेचों का  पहला टैस्ट मेच 1 अगस्त से इंग्लैंड के बर्मिंधम में खेला जाना है.

 

अर्शी खान का इस गाने पर डांस हुआ वायरल

0

नई दिल्ली –

 

बिग बॉस के सीजन 11 की कन्टेंस्टेंट रही अर्श खान का गाना बीड़ी जलइले से इन दिनों खासे चर्चा में है. बिग बॉस में खूब सुर्खियां बटोरनी वाली अर्शी खान ने अब बिपासा बासु के एक गाने पर डांस किया है जो की अब वायरल हो रहा है. बात अगर अर्श खान की करे तो जब से वे बिग बॉस से बाहर हुई है उन्हें अब कई शोज में नजर आ रही है.

 

अब जानकारी ये मिल रही है कि अर्शी खान अब & TV के एक शो में ओमकारा फिल्म के गाना जिसमें बिपाशा बसु के डांस ने सबका दिल जीत लिया था, “बीड़ी जलइले” पर डांस करती हुई नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि & TV के इस शो “बिट्टी बिजनेश वाली” में अर्शी सीरियल के शादी के सीक्वेंस में “बीड़ी जलइले” गाने पर थिरकती नजर आएंगी.  अर्शी खान ने खुद “बीड़ी जलइले” गाने पर किए गिए डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है.

 

 

वहीं अगर बात अर्शी के इस गाने में लुक की करे तो अर्शी इस गाने में स्टाइलिश लहंगे में नजर आ रही है और बिपाशा की तरह लुक में दिखने की कोशिश कर रही है. वहीं अर्शी का ये डांस उनके फैंस को खूब भा रहा है. वहीं अर्शी खान अपने इस गाने को लोगों द्वारा पसंद किए जाने पर कॉफी खुश नजर आ रही है. अर्शी खान का इस बारे में कहना है कि उनके इस परफार्मेंश को काफी अच्छा रिएक्शन मिला है.

 

 

अर्शी खान ने कहा कि बिपाशा से उनके डांस के गाने की तुलना संभव नहीं है पर हमने कोशिश अच्छी की है. वहीं & TV पर आने वाले शो के बार में अर्शी का कहना है की & TV का ये शो उन्हें बहुत पसंद है क्यकि ये शो महिलाओं की फाइनेंनसियल आजादी से जुड़ा है. अर्शी का बीडी जलइले गाने पर किया गया डांस तो खूब वायरल हो रहा है लेकिन अर्शी खान बॉलीवुड के किसी फिल्म के आइटम नंबर में कब नजर आएगी इसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

फिर नोएडा में गिरी इमारत

0

नई दिल्ली –

 

नोएडा में एक बार फिर तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत ढह गई. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में इमारते लगातार गिर रही है. जिससे प्रशासन भी सकते है. हॉल ही में ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहन से 9 लोगों ने अपनी जान खौ दी थी.एक बार फिर दिल्ली सटे नोएडा के सेक्टर 121 स्थित गाड़ी में चौकण्डी में तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत गिर गई जिससे आसपास के इलाके हलचल मच गई.

 

राहत की बात ये है कि फिलहाल इस मकान में कोई रह नहीं रहा था. जानकारी मिल रही है कि नोएडा प्राधिकरण द्वरा पहले इस निर्माणधीन मकान को सील कर दिया गया था.दिल्ली और एनसीआर के इलाके में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है जिसके कारण पुरानी मकाने कमजोर पड रही है और ढह रही है.

 

 

वहीं यूपी सरकार भी इस मामले में सख्त नजर आ रही है और अवैध निर्माण करने वालों पर स्खत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. फिलहाल इस घटना में तो किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.दिल्ल औऱ आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से जगह-

 

 

जगह पर पानी जाम हो गया है जिससे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. सरकार की जलजमाव को न होने देने की सारी तैयारियों की पोल खुल चुकी है.