मैडम ने तो मुझे और बच्चे दोनों को बचा लिया, लाख-लाख शुक्रिया
डेंगू को लेकर जिलेभर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
डेंगू से घबराने की जरूरत नहीं, बहुत सामान्य है इसका इलाजः सिविल सर्जन
युवा सशक्तिकरण समृद्ध राज्य हेतु आवश्यक -डॉ नयन प्रकाश गाँधी
आज के युवा को जिम्मेदार,कर्तव्यनिष्ठ ,लगनशील बनना होगा-डॉ. एन .पी .गाँधी
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशालय योजना भवन द्वारा संचालित राजीव गाँधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम राज्य स्तरीय युवा सशक्तिकरण कि इस मुहिम में बकानी झालावाड़ मूल कोटा निवासी ड़ॉ.नयन प्रकाश गाँधी राज्य के समेकित युवा सशक्तिकरण हेतु प्रयासरत है।
गाँधी ने मीडिया वार्ता में बताया कि स्वर्गीय राजीव गाँधी शुरू से ही युवा सशक्तिकरण की बात करते थे ,आज युवा सशक्तिकरण राजनीति का नही राज्य के विकास का सूचक है , गाँधी का मानना है कि माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार के इस महत्वकांशी ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को राष्ट्रोय स्तर पर एक पहचान मिलेगी जब युवा मित्र पूरी लगन से राज्य सरकार की योजनाओ से अधिकधिक आम जन ,सही लाभार्थी ,परिवारजन को जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएंगे । राज्य के समस्त जिलों से चयनित युवा प्रतिभागियों को गाँधी द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ के बेहतर रूप से क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है ,साथ ही गांव के प्रत्येक परिवारजन ,लाभार्थी से बेहतर संवाद कैसे स्थापित किया जा सके उसके लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।गाँधी ने युवा मित्रो को राज्य सरकार ,सीएमओ राजस्थान के विभिन्न सॉशेल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़कर आमजन हितार्थ कैसे अधिकाधिक राज्य स्तर से क्रियान्वित योजनाओ की उपलब्धियों एवं उनके लिए उपयुक्त लाभार्थी के अधिकाधिक निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कैसे किया जा सकता है आदि की जानकारी ऑडियो विजुअल एड ,पॉवरपॉइंट प्रजेंटेंशन के माध्यम से प्रदान की ।साथ ही तनाव प्रबंधन ,कार्यिकी सफलता के विभिन्न आयामो के बारे में प्रेक्टिकल एक्टिविटीज के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। गाँधी वर्तमान मे आर्थिकी सांख्यिकी निदेशालय योजना भवन में प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में कार्यरत है ।डॉ एनपी गाँधी ने बताया कि वे अटूट नेतृत्व क्षमता के धनी ,आईएएस डॉ.ओम प्रकाश बैरवा जो कि आर्थिक सांख्यिकी निदेशालय राजस्थान सरकार के निदेशक एवं सयुक्त सचिव के निर्देशानुसार पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए है एवं समस्त आरवाईएमपी टीम के समन्वित प्रयासों के साथ इस परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार सीएमओ के मंशानुरूप अधिकधिक लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाना ,उनका पंजीकरण करवाना ,उनकी समस्याओं के समाधान हेतु युवा मित्रो को सेतु के रूप में तैयार करना उनका उद्देश्य है । आज चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ,मुख्यमंत्रो निःशुल्क दवा एवं जांच योजना ,इंदिरा रसोई योजना ,आईएम शक्ति उड़ान योजना ,मुख्यमंत्रो अनुप्रति कोचिंग योजना ,मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना , इंदिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना ,मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना ,कृषि प्रसंस्करण ,युवा सम्बंल योजना
एवं अनेको राज्य स्तर पर आम जन हितार्थ योजनाएं क्रियान्वित है ,आवश्यकता है तो वांछित वर्ग के हर अंतिम छोर तक इन योजनाओं के लाभ को पहुचाने की। गाँधी ने आगे बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जनाधार कार्ड बना लेना चाहिए ताकि योजना के लाभ से वंचित न हो या कोई परेशानी न हो।
यूएएस इंटरनेशनल के एमडी ईशान तनेजा और फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र सोम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये
– एमओयू का उद्देश्य छात्रों में व्यावसायिक कुशलता को बढ़ाना है- डॉ. भूपेंद्र सोम
एमओयू का उद्देश्य अंतररष्ट्रीय और राष्ट्रीय कानूनी शैक्षिक मानक का कार्यान्वयन करना है- ईशान तनेजा
– यूएएस इंटरनेशनल के साथ एमओयू साइन से छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर में फायदा मिलेगा- डॉ. भूपेंद्र सोम –
नईदिल्ली-
यूएएस इंटरनेशनल और फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस ने एमओयू पर साइन किए। यूएएस इंटरनेशनल के एमडी ईशान तनेजा और फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र सोम ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। यह एमओयू ऑनलाइन साइन किए गए। इस एमओयू के साथ ही यूएएस ग्रुप ऑफ कंपनी का ओफिसियल पार्टनर के रूप में फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस कार्य करेगा। दोनों कंपनियां प्लेसमेंट इंटर्नशिप और ग्लोबल एक्सपोजर पर कार्य करेंगे। जिसके लिए यूएएस इंटरनेशनल जाना जाता है। फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भूपेंद्र सोम ने हस्ताक्षर पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से जिस प्रकार से एजुकेशन के क्षेत्र में यूएएस इंटरनेशनल कार्य कर रहा है यह अद्भूत है। निश्चितरूप से फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस को भी इससे फायदा मिलेगा।
डॉ. भूपेंद्र सोम ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य सहयोग द्वारा व्यापक रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है। दोनों संस्थानों के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई साझेदारी को विकसित करने और पोषित करने की आवश्यकता है।
डॉ. भूपेंद्र सोम ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में व्यावसायिक कुशलता की उन्नति करना है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है। जिसकी पूर्ति यूएएस इंटरनेशनल लगातार कार्य कर रहा है। यूएएस इंटरनेशनल का ध्यान लगातार छात्रों में व्यावसायिक क्षमता की उन्नति करना है जिससे उनकी कार्यकुशलता को बढ़ावा मिले। इसके लिए कई तरह की बाउंडिंग भी करता है। छात्रों को यहीं इंटरनेशनल एक्सपोजर भी एमओयू साइन करने से मिलेगा।
इस मौके पर यूएएस इंटरनेशनल के एमडी व सीईओ ईशान तनेजा ने एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस बेहतर बिजनेस स्कूल है। जहां के छात्र देश व विदेश में काफी बेहतरीन परफोर्मेंशन के साथ नाम रोशन कर रहे हैं। निश्चिततौर पर यूएएस इंटरनेशनल इनके कार्यों में चार चांद लगा देगा।
ईशान तनेजा ने कहा कि आज नई शिक्षा नीति में कई ऐसे प्रावधान है जिसके लिए संस्थान में एक्सपोजर लाने की जरूरत है जिसके लिए यूएएस इंटरनेशनल लगातार कार्य कर रहा है। फोरचुन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस जैसी संस्थान के साथ एमओयू साइन होने पर युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
ईशान तनेजा ने कहा कि एमओयू का उद्देश्य अंतररष्ट्रीय और राष्ट्रीय कानूनी शैक्षिक मानक का कार्यान्वयन करना है। यह एमओयू फैकल्टी के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक और अनुसंधान के क्षेत्र में आपसी सहयोग के आदान-प्रदान और बढ़ावा देने में मददगार होगा।
गौरतलब है कि यूएएस ग्रुप ऑफ कंपनी पिछले नौ वर्षों में चार कंपनियों सफलतापूर्वक चल रहा है। जिसमें यूएएस इंटरनेशनल वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी, यूएएस इंटरनेशनल हॉस्टल चेन, यूएएस इंटरनेशनल हॉलिडेज प्रा. लि. है और अभी एलोफ्ट करियर नाम से ऑन लाइन एजुकेशन का नया प्लेटफोर्म तैयार किया गया है जिसको लेकर युवाओं में उत्साह है।