-कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग का आज चलेगा मेगा अभियान
-जिले में कोरोना उन्मूलन को लेकर अभियान जारी, दूसरी डोज पर रहेगा फोकस
बांका-
कोरोना उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। इसी सिलसिले में रविवार को एक बार फिर से मेगा अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर जिले में सैकड़ों टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर कि एक लाख लोगों को कोरोना का टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। मेगा अभियान को लेकर जिले के सभी केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी लोगों को समय से टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है, ताकि टीकाकरण अभियान समय से शुरू हो सके।
सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एक बार फिर से अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कि अधिक से अधिक लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले दिनों कराए गए सर्वे के आधार पर छूटे हुए लोगों को भी इस दौरान टीका दिलवाया जाएगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति जिसने कोरोना का टीका नहीं लिया है, वह अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर टीका ले सकता है। साथ ही जिनका समय पूरा हो गया है, वह कोरोना टीका की दूसरी डोज अवश्य ले लें। जिले में पहली डोज लेने वालों की संख्या अच्छी खासी है। अब दूसरी डोज पर फोकस किया जा रहा है।
सदर प्रखंड में बनाए गए 37 टीककारण केंद्रः रविवार को चलने वाले अभियान को लेकर सदर प्रखंड में 37 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे लेकर प्रचार-प्रसार भी करवाया गया है। डाटा ऑपरेटर को लाभुकों के रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए, इसे लेकर ध्यान रखने के लिए कहा गया है। साथ ही टीका देने के बाद सभी लाभुकों को 30 मिनट की निगरानी में रखा जाएगा, ताकि किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल उसका निदान किया जाएगा। 30 मिनट तक किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने पर लाभुकों को घर जाने दिया जाएगा।
बाहर से आने वाले लोग भी लें टीकाः अभी त्यौहार को लेकर जो लोग बाहर से घर आए हैं और उन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया हो तो ऐसे भी अपना टीककारण कराएं। साथ ही बाहर से आने वाले वैसे लोग जिनलोगों ने पहली डोज दूसरे शहर में लिया है और दूसरी डोज का समय पूरा हो गया है तो वे लोग भी अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका ले लें। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। सारा डेटा वेबसाइट पर अपलोड रहता है। यहां पर भी टीकाकरण हो जाने के बाद उनलोगों का डेटा वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराएं। टीका से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस तरह की किसी भी भ्रम को अपने मन से निकाल लें।
सैकड़ों टीकाकरण केंद्रों पर एक लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य
किसान चौपाल में कोरोना टीका को लेकर लोगों की शंकाओं को किया दूर
भागलपुर जिले के शाहुकंड प्रखंड में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाया अभियान
कोरोना टीका को लेकर प्रति लोगों के मन से दुविधाओं को किया गया दूर
भागलपुर, 6 नवंबर
जिले के सभी व्यक्ति को कोरोना का टीका लग जाए, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग कई तरह से प्रयास कर रहा है। कभी लोगों के घर-घर जाकर टीका नहीं लेने वालों का सर्वे किया जा रहा है तो अब घर-घर जाकर लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीका के प्रति जागरूक करने का भी काम किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शाहकुंड प्रखंड में सघन जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों रबी फसल को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को कोरोना टीका के प्रति जागरूक किया।
शाहकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जयप्रकाश सिंह, केयर इंडिया के डीटीओ आउटरीच डॉ. असद जावेद और केयर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर सुनील कुमार और बीसीएम राकेश कुमार मौजूद थे। इनलोगों ने किसान चौपाल में आए लोगों से कोरोना टीका को लेकर जानकारी ली। लोगों ने भी कोरोना टीका नहीं लेने के कारण बताए। किसी टीका लेने के बाद बुखार होने की बात बताई तो किसी ने टीका लेने के दौरान रजिस्ट्रेशन होने में परेशानी बताई। एक लाभुक ने तो कोरोना टीका की पहली डोज ले ली थी, लेकिन दूसरी डोज लेने को लेकर अधिक इंतजार करने की परेशानी बताई। इसके बाद डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि घर-घर जाकर अब लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, इसलिए टीका लेने के दौरान अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
वहीं टीका लेने के बाद बीमार होने की बात पर डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि टीका लेने के बाद अगर बुखार आती है तो परेशानी की कोई बात नहीं है। जल्द ही बुखार चली जाएगी। टीका लेने के बाद अगर किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आपकी निगरानी के लिए मौजूद रहती है। इसलिए कोरोना टीका को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम में नहीं पालें। टीका लेने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। इसलिए जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराएं।
बाहर से आने वाले लोग भी लें टीकाः डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि अभी त्योहार को लेकर जो लोग बाहर से घर आए हैं और उन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया हो तो ऐसे भी अपना टीककारण कराएं। साथ ही बाहर से आने वाले वैसे लोग जिनलोगों ने पहली डोज दूसरे शहर में लिया है और दूसरी डोज का समय पूरा हो गया है तो वे लोग भी अपने नजदीकि केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका ले लें। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। सारा डेटा वेबसाइट पर अपलोड रहता है। यहां पर भी टीकाकरण हो जाने के बाद उनलोगों का डेटा वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द अपना टीकाकरण कराएं। टीका से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस तरह की किसी भी भ्रम को अपने मन से निकाल लें।
उद्भव राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान समारोह 8 को ग्वालियर में
उदय माहुरकर को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड
ग्वालियर –
उद्भव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन 8 नवम्बर (सोमवार) को ग्वालियर में किया जायेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे । वर्ष 2021 का लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड श्री उदय माहुरकर को प्रदान किया जायेगा । समारोह का आयोजन 8 नवम्बर 2.30 बजे से स्व. श्री काशीनाथ चतुर्वेदी सभागार आईआईटीटीएम कैम्पस, गोविन्दपुरी रोड, ग्वालियर में किया जायेगा । कार्यक्रम में ग्वालियर सांसद श्री विवेक शेजवलकर एवं डिगजियाना मीडिया समूह के एम.डी. श्री तेजिन्दर पाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे ।
समारोह के सम्बन्ध में उद्भव के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने बताया कि उद्भव द्वारा 2020 में राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान ए.बी.पी.न्यूज के श्री अभिग्यान प्रकाश को प्रदान किया गया था । इस वर्ष ख्यात पत्रकार लेखक एवं चिंतक श्री उद्य माहुरकर को सम्मानित किया जायेगा । श्री माहुरकर वर्तमान में भारत के सूचना आयुक्त का दायित्व निर्वाह कर रहे हैं । श्री माहुरकर ने 33 वर्ष इण्डिया टुडे पत्रिका के डिप्टी एडीटर के रूप में कार्य किया है । राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक विषयों तथा रूरल डेवलपमेंट के मुद्दों पर आपके अनेकों आर्टिकल्स देश विदेश के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहे हैं । श्री माहुरकर द्वारा लिखी गयी पुस्तकों ’’मार्चिंग विथ बिलियन’ तथा ’’सेण्टर स्टेज’’ को विश्वभर में ख्याति प्राप्त हुयी है ।
वीर सावरकर पर श्री माहुरकर द्वारा लिखी पुस्तक काफी चर्चित है । श्री माहुरकर को पत्रकारिता के लिये राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान प्राप्त हुए हैं ।
उद्भव राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान समारोह मंें ’’राज्य स्तरीय सम्मान’’ प्रिन्ट मीडिया केटेगरी में ग्वालियर के श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया तथा इलेक्ट्रोनिक केटेगरी में भोपाल के श्री शरद द्विवेदी को प्रदान किया जायेगा । साथ ही दि प्रेसिडेंस मैगजीन के सौजन्य से यंग ऐचीवर अवार्ड भी प्रदान किया जायेगा ।
ग्वालियर के देव श्रीमाली, भोपाल के प्रमोद भारद्वाज एवं इन्दौर के उज्जवल शुक्ला को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिये विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा । एजेन्सी श्रेणी में आई.ए.एन.एस. भोपाल के श्री संदीप पॉराणिक तथा पी.आर.ओ. श्रेणी में ग्वालियर के मधु सोलापुरकर को सम्मानित किया जायेगा । इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिये ग्वालियर के स्टार रिपोटर्स एवं फोटोग्राफर को भी उद्भव पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।
पुरस्कार चयन समिति में श्री अभिलाष खाण्डेकर (नई दिल्ली), आर.एम.पी. सिंह (भोपाल) एवं पुष्पेन्द्र पाल सिंह भोपाल शामिल हैं ।
यह कार्यक्रम डिगजियाना मीडिया समूह, आई.आई.टी.टी.एम., सूफा बेकरी, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल एवं दि प्रेसिडेन्स मैग्जीन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है ।
आज की पत्रकार वार्ता में डॉ. केशव पाण्डेय, दीपक तोमर, श्रीमती किरण भदौरिया, रमेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ. आदित्य भदौरिया, प्रवीण शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, राजेन्द्र मुदगल, आलोक द्विवेदी, डॉ. दिव्यार्थ द्विवेदी, मनीष दीक्षित, दिनेश चाकणकर, प्रवीण दुबे, मोनू राणा, शरद यादव, आशु यादव, साहिल खान, राजीव शुक्ला आदि उपस्थित थे ।
तीन महीने से सफाई कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन
नई दिल्ली,
भाजपा शासित एमसीडी में सफाई कर्मचारियों को बीते तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया है। दिवाली पर कर्मचारियों पर एमसीडी ने वेतन नहीं दिया। मटिया महल विधान सभा, वार्ड 86 अजमेरी गेट के वार्ड अध्यक्ष जगमोहन प्रधान ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों का वेतन न मिलने को लेकर सिविक सेंटर के सामने धरना प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन प्रधान ने बताया है एमसीडी में लंबे समय से भाजपा के नेतृत्व में संचालन किया जा रहा है, जो कर्मचारियों को वेतन देने के लिए गंभीर नहीं है। तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी बिना वेतन के काम कर करने को मजबूर हैं, दिवाली पर भी एमसीडी ने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को रोकने की भी कोशिश की गई। आप नेता जगमोहन प्रधान ने कहा कि एमसीडी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही जबकि मेयर के घर में दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा है। मालूम हो कि लंबे समय से एमसीडी के सफाई कर्मचारी वेतन की मांग भी कर रहे हैं।
भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अजय बंसल ने थामा आम आदमी पार्टी का झंडा
केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आया आम आदमी पार्टी में : अजय बंसल
नई दिल्ली-
भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अजय बसंल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। राउज एवेन्यू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता आदिल अहमद खान और बुराड़ी के विधायक संजीव झा की उपस्थिति में इन्होंने सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्वांचल के प्रभारी व विधायक संजीव झा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि हमारे विधानसभा के एक प्रबुद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक क्रांति से प्रभावित होकर पार्टी में आ रहे हैं। अजय बंसल बीते कई साल से भाजपा के साथ थे। दिल्ली सरकार के कामकाज ने इन्हें प्रभावित किया है। यह अच्छी बात है कि हमारे कार्य लोगों को दिखते हैं और वो प्रभावित हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अजय बंसल ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक जीवन में बीते एक दशक से हूं। सामाजिक लोगों से बराबर संपर्क में रहता हूं। जनता के सुख दुख में शामिल होता हूं। उसके बाद निर्णय लिया कि जिस प्रकार से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं, उसके बाद उनके साथ काम किया जाए। बुराड़ी विधानसभा में बीते सात साल में विधायक संजीव झा ने विकास के कार्यों को गति प्रदान की है। जो कॉलोनियों पानी-बिजली के लिए तरस रही थीं, वहां पीने की पाइप लाइन बिछ गईं। कॉलोनियों में सीवर डलने लगा है। यह विकास का परिचय है। इसलिए मैंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की है।
बुराड़ी विधानसभा के यशस्वी व कर्मठ विधायक श्री संजीव झा जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज गुप्ता जी और दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता भाई श्री आदिल खान जी का आभार।
संस्थागत प्रसव को दें प्राथमिकता, सुरक्षित और सामान्य प्रसव को मिलेगा बढ़ावा
– सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के हर मानकों का रखा जाता है ख्याल
– प्रसव के दौरान नहीं करें लापरवाही,
– सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए चलाऐ जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम
लखीसराय, 3 नवंबर। प्रसव के दौरान गर्भवती एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। क्योंकि, गर्भावस्था के अंतिम दौर यानी प्रसव के वक्त छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। इसलिए, सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव को ही प्राथमिकता देने की जरूरत है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के दौरान सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के सुरक्षा के हर मानकों का ख्याल रखा जाता है। इसलिए, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव कराने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर किसी प्रकार की संकोच नहीं करें और संस्थागत प्रसव को ही प्राथमिकता दें। इससे न सिर्फ सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा मिलेगा बल्कि, मातृ-शिशु मृत्यु दर में भी कमी आएगी। दरअसल, हर महिला सामान्य और सुरक्षित प्रसव चाहती है। किन्तु, यह तभी संभव है जब संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता दी जाएगी। क्योंकि, वहाँ प्रशिक्षण प्राप्त योग्य एएनएम एवं चिकित्सकों की मौजूदगी में प्रसव कराया जाता और इस दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत आवश्यक व्यवस्था की जाती है।
– पुरानी ख्यालातों और अवधारणाओं से बाहर आने की जरूरत, संस्थागत प्रसव की बेहतर व्यवस्था :
जिला के सिविल सर्जन डॉ देवेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित प्रसव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर समुचित व्यवस्था उपलब्ध हैं। इसके अलावा प्रसव के बाद महिलाओं को स्वस्थ एवं शिशु के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक जानकारी भी दी जाती है। ताकि प्रसव के पश्चात भी माता एवं शिशु को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और होने पर तुरंत आवश्यक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा सके । इसलिए, मैं तमाम महिलाओं एवं उनके परिवार वालों से अपील करता हूँ कि पुरानी ख्यालातों और मन में चल रहे तरह-तरह की अवधारणाओं से बाहर आकर सुरक्षित और सामान्य प्रसव को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत प्रसव को ही प्राथमिकता दें । साथ ही ग्रामीण चिकित्सक एवं दाई से भी इसके लिए सकारात्मक सहयोग की अपील करता हूँ।
– सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रसव पूर्व जाँच है जरूरी :-
शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए बेहतर प्रसव एवं उचित स्वास्थ्य प्रबंधन जरूरी है। प्रसव पूर्व जाँच से ही गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है। गर्भावस्था में बेहतर शिशु विकास एवं प्रसव के दौरान होने वाले रक्तस्राव के प्रबंधन के लिए महिलाओं में पर्याप्त मात्रा में खून होना आवश्यक होता है। जिसमें प्रसव पूर्व जाँच की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एनीमिया प्रबंधन के लिए प्रसव पूर्व जाँच के प्रति महिलाओं की जागरूकता न सिर्फ एनीमिया रोकथाम में सहायक होती है बल्कि सुरक्षित मातृत्व की आधारशिला भी तैयार करती है। ऐसे में प्रसव पूर्व जांच की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि यह मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
– जिले सभी पीएचसी में होती प्रसव पूर्व मुफ्त जाँच :-
सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रसव पूर्व जाँच हर माह की नौ तारीख को सभी पीएचसी एवं सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत की जाती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस आदि कार्यक्रम के माध्यम से एनेमिक गर्भवती महिलाओं की जाँच की जा रही है एवं साथ ही सामुदायिक स्तर पर गर्भवती महिलाओं को बेहतर खान-पान के बारे में भी जानकारी दी जा रही। इसके साथ ही अधिक से अधिक गर्भवती माताओं के प्रसव पूर्व जाँच सुनिश्चित कराने पर बल दिया जा रहा है। इसके लिए सभी एएनएम एवं आशाओं का क्षमतावर्धन भी किया गया है। गर्भवती महिलाओं की चारों प्रसव पूर्व जांच माता एवं उसके गर्भस्थ शिशु की स्थिति स्पष्ट करती है और संभावित जटिलताओं का पता चलता है। लक्षणों के मुताबिक जरूरी चिकित्सीय प्रबंधन किया जाता है ताकि माता और उसके शिशु दोनों स्वस्थ रहें।
– इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– साबुन या अन्य अल्कोहलयुक्त पदार्थों से बार-बार हाथ धोने की आदत डालें।
– मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और दूसरों को जागरूक करें।
– बाहर का खाना खाने से बचें और जहाँ सुरक्षा के मानकों का ख्याल नहीं रखा जाता हो वहाँ बिलकुल नहीं खाएँ।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
हर घर दस्तक अभियान : अब घर -घर जाकर होगा टीकाकरण
– दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री ने बुधवार को ऑनलाइन की अभियान की शुरुआत
– जिलाभर में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी के सहयोग से होगा टीकाकरण
मुंगेर, 03 नवंबर-
छोटी दीपावली के अवसर पर बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन देश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कोरोना टीकाकरण के 100 फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के लिए “घर – घर दस्तक “अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण से अभी तक वंचित लोगों को कोरोना वैक्सीन पहली डोज के साथ-साथ दूसरी डोज भी लगाएंगे ताकि मुंगेर जिला पूरी तरह से 100 फीसदी तक वैक्सीनेट हो सके।
मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि देश को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने “घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के शुरू होने के बाद सुदूर गांव के वैसे लोग जो किसी कारण वश वैक्सीनेशन सेंटर तक नहीं जा सकते थे उन्हें भी कोरोना की वैक्सीन लगायी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी जिला में पंचायत वोटर लिस्ट के अनुसार सर्वे कर कोरोना वैक्सीन से वंचित सभी लोगों को जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं ली है या जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज नहीं ले सके हैं उन सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी जा रही है। इसके अलावा दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर अपने घर आने वाले प्रवासी लोगों का भी सर्वे कर कोरोना जांच के साथ -साथ वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय एवं आदिवासी क्षेत्र में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने का प्रधानमंत्री ने दिया निर्देश :
सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑनलाइन संबोधन में देश के जनजातीय एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों के 100 फीसदी के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला के जनजातीय बहुल धरहरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर प्रखंडो में आगामी 15 नवम्बर को विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए अभी से जोर-शोर से प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है हम लोग ऐसे समय में दीपावली का त्यौहार मना रहे हैं जब देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को लगायी जा चुकी है। अब हम लोगों को यह प्रयास करना है कि हम लोग क्रिसमस का त्यौहार वैसे ही खुशी के हर्ष भरे माहौल में मनाएं जब देश कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को लगभग प्राप्त कर चुका हो।
मतदान के बाद लोगों ने करवाया टीकाकरण
-जिले के खरीक और नवगछिया प्रखंड में हुआ पंचायत चुनाव
-मतगणना केंद्र के बाहर टीकाकरण केंद्र भी बनाया गया था
भागलपुर, 3 नवंबर
जिले में बुधवार को पंचायत चुनाव का छठवां चरण संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने मतदान केंद्र के बाहर टीकाकरण केंद्र की भी व्यवस्था की थी, जहां पर काफी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका लिया। बुधवार को नवगछिया और खरीक प्रखंड में कुल 36 मतदान केंद्र के बाहर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। जहां पर काफी संख्या में लोगों ने कोरोना टीका की पहली और दूसरी डोज ली। टीका देने के बाद सभी को 30 मिनट तक निगरानी में भी रखा गया। किसी तरह की समस्या नहीं होने पर सभी लोगों को घर जाने दिया गया। साथ ही कोरोना टीका की पहली डोज लेने वालों को समय पूरा हो जाने के बाद दूसरी डोज अवश्य लेने की सलाह दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हमलोग ने पहले चरण से ही मतदान के बाद टीकाकरण की व्यवस्था की है। इन केंद्रों पर भी अच्छी-खासी संख्या में लोग कोरोना का टीका लेने के लिए सामने आते हैं। मतदान के बाद लोगों को कोरोना टीका लेने को लेकर जागरूक भी किया जाता है। इसलिए अगर किसी के मन में कोई भ्रम रहता है तो वह भी दूर हो जाता है। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण तक यह सुविधा रहेगी। इसलिए लोगों से मेरी अपील है कि जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें जहां भी मौका मिलता है, देर न करें और कोरोना का टीका ले लें।
पर्व त्यौहार के दौरान बरतें सावधानीः डॉ. शर्मा ने बताया कि मेरा विश्वास है अगर लोग सतर्कता बरतेंगे तो तीसरी लहर नहीं आएगी। इसलिए घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। मेला के दौरान भीड़भाड़ नहीं लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन करें। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई आवश्यक तौर पर करें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। ऐसा करते रहने से आप कोरोना की चपेट में आने से बचे रहेंगे।
बाहर से आने वाले लोग जांच जरूर कराएः डॉ. शर्मा ने कहा कि दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बाहर से आने वाले लोग अपनी कोरोना जांच जरूर कराएं। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की 12 टीम तैनात है जो कोरोना जांच से लेकर टीकाकरण कर रही है। साथ ही इस काम में आरपीएफ भी स्वास्थ्य विभाग की मदद कर रही है। स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। सात नवंबर तक अभी प्रतिदिन जिले में सात हजार लोगों की कोरोना जांच हो रही है। इसलिए किसी तरह का संकोच नहीं करें। कोरोना जांच में सहयोग कर तीसरी लहर को आने से बचाएं।
पहली डोज बाहर लिए तो भी यहां ले सकते हैं दूसरी डोज
कोरोना टीका को लेकर दिमाग में नहीं रखें किसी तरह का भ्रम
टीकाकरण की प्रक्रिया को स्वास्थ्य विभाग ने बना रखा है आसान
बांका, 3 नवंबर
कोरोना टीका जल्द से जल्द जिले के सभी लोगों तक पहुंचे, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तो आसान बना ही दिया है। साथ में यदि कोई व्यक्ति कोरोना टीका की पहली डोज किसी दूसरे शहर में लिया है तो वह भी अपने जिले में कोरोना टीका की दूसरी डोज ले सकते हैं। यहां तक किसी दूसरे राज्य में पहला टीका लेने वाले भी अपने घर पर दूसरा टीका ले सकते हैं।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी कहते हैं कि लोगों के मन में किसी भी तरह की दुविधा नहीं रहनी चाहिए। हमलोगों का प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी लोग कोरोना का टीका ले लें। इसे लेकर पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आसान किया गया। इसके बाद टीका लेने वालों को यह सुविधा प्रदान की गई कि पहला टीका लेने के बाद वह दूसरा टीका दूसरी जगह भी ले सकता है। चाहे उस व्यक्ति ने पहला टीका किसी दूसरे शहर या फिर दूसरे राज्य में ही क्यों नहीं लिया हो। इसलिए यदि आपने पहला टीका दूसरे शहर में लिया हो और आपका समय पूरा हो गया हो तो संकोच नहीं करें। अपने नजदीकि केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द दूसरा टीका ले लें।
बाहर से आने वाले लोग इस सुविधा का उठाएं फायदाः अभी त्योहार को लेकर बड़ी संख्या में बाहर से लोग आए हैं। इन लोगों में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने पहला टीका दूसरे शहर में लिया है और समय पूरा हो जाने के बाद भी वह संकोच की वजह से दूसरा टीका यहां पर नहीं ले रहे हैं। इस तरह की दुविधा को मन से निकाल लें और समय पूरा हो जाने पर जाकर दूसरा टीका नजदीकि केंद्र पर ले लें। सारा रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध रहता है। यदि आपने पहला टीका ले लिया है तो आपको दूसरा टीका ही दिया जाएगा। जब आप दूसरा टीका ले लेंगे तो आपकी टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका रिकॉर्ड भी पोर्टल भी अपलोड हो जाएगा।
बाहर से आने वाले लोग कोरोना जांच जरूर कराएः दिवाली और छठ पर बाहर से आने वाले लोग अपनी कोरोना जांच जरूर करवाएं। कोरोना की तीसरी लहर नहीं आए, इसे लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर से आने वाले लोग एहतियात बरतें। यदि वह जांच नहीं कराते हैं तो परिजन उन्हें नजदीकि स्वास्थ्य केंद्र जांच के लिए लेकर जाएं। साथ ही त्योहार के दौरान भीड़भाड़ से बचें। घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन करें। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई अवश्य करें। ऐसा करते रहने से कोरोना की चपेट में आने से बचे रहेंगे। साथ ही आपके घर-परिवार के लोग भी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे।
मौसम में हो रहा है बदलाव, रहें सावधान, नवजातों का रखें विशेष ख्याल
– थोड़ी सी लापरवाही नहीं बरतें, हो सकती है मुसीबत
खगड़िया, 02 नवंबर
पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में धूप और रात में हल्की ठंड के साथ लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। ताकि मौसमी बीमारियों से दूर रह सकें। अन्यथा थोड़ी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है। इस बदलते मौसम में खासकर नवजातों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखना होगा। क्योंकि, युवाओं के सापेक्ष नवजात और बुजुर्गों की रोग-प्रतिकारक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए, नवजात और बुजुर्गों के खान-पान समेत अन्य दिनचर्या का ख्याल रखने की जरूरत है।
– पौष्टिक आहार का करें सेवन, मौसमी बीमारियों से रहेंगे दूर :
जिला के सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया, इस बदलते मौसम में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। मौसमी बीमारी से बचाव के लिए पौष्टिक और प्रोटीनयुक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
– साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल, संक्रमित बीमारी से रहें दूर :
इस बदलते मौसम में भी स्वस्थ्य शरीर के लिए साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखें। दरअसल, साफ-सफाई हमें ना सिर्फ मौसमी बीमारियों से बचाती है बल्कि, हर संक्रामक बीमारी से दूर रखती । स्वस्थ शरीर निर्माण में भी मदद मिलती है।
– नियमित रूप से करें व्यायाम :
बदलते मौसम में स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए व्यायाम पर भी बल दें और नियमित रूप से व्यायाम करें। साथ ही समय पर खाना खाएं। किसी प्रकार की स्वास्थ्य पीड़ा होने पर तुरंत चिकित्सकों से आवश्यक जाँच करानी चाहिए।
– रहन-सहन में भी करें सकारात्मक बदलाव :
मौसमी व संक्रामक बीमारी से दूर रहने के लिए पूर्व की भाँति रहन-सहन में भी सकारात्मक बदलाव करें। इसके लिए शौचालय, बाथरूम समेत घर के अन्य जगहों की नियमित साफ-सफाई करें। आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं। घर के आसपास जलजमाव नहीं होने दें। कूड़ेदान का उपयोग करें।
– इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– बाहर से आने एवं लक्षण महसूस होने पर निश्चित रूप से कोविड-19 जाँच कराएं।