कोरोना और वैक्सीनेशन के लिए घर- घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका

0

– क्षेत्र में फ्रंटलाइन वर्कर के साथ लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का कर रही हैं काम
– जिले के सभी प्रखंडों की आशा कार्यकर्ता लोगों को मास्क कि अनिवार्यता, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कर रही प्रेरित

मुंगेर-

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कोरोना के संक्रमण से बचने और अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लेने के लिए क्षेत्र में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं । मुंगेर के लगभग सभी प्रखंडों में आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका प्रतिदिन घर- घर जाकर लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी, काढ़ा पीने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जागरूक कर रही हैं | साथ हीं पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेने के साथ ही घर में भी एक – दूसरे से शारीरिक दूरी रखने, एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों की साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं । इसके साथ ही सभी लोगों से अनावश्यक घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दे रही हैं | बहुत आवश्यक काम से बाहर निकलने की स्थिति में सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करने और शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी रखने को कह रही हैं |

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक कर रही हैं आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका :
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए सभी प्रखंडों में आशा एवं आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका घर – घर जाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं । वो लोगों को बता रही हैं कि विश्वव्यापी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय यही है कि सभी लोग अनिवार्य रूप से कोरोना की वैक्सीन लगवा लें तभी जल्द से जल्द कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सफलता मिल पाएगी। वो लोगों को यह भी बता रही हैं कोरोना का टीका शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना काम होगी |
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक कर रही हैं-
जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया, पिछले वर्ष के कोरोना काल में भी फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर आशा कार्यकता, आशा फैसिलिटेटर, आईसीडीएस की आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका ने कोरोना संक्रमण के बीच अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना मरीजों की ट्रेसिंग और टेस्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। इस बार भी जब जिले में कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो गया तो ये लोग घर- घर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी के नियम का पालन और सैनिटाइज़ेशन के लिए प्रेरित करने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक कर रही हैं । उन्होंने बताया जिले के सभी पीएचसी- सीएचसी में कार्यरत प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक अपने क्षेत्र में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर के कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही हैं । इसके साथ आईसीडीएस की महिला पर्यवेक्षिका भी अपने क्षेत्र में काम करने वाली आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही हैं ।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, मॉल, जिम, स्पॉ बंद रहेंगे

0

 

नईदिल्ली-

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की। दिल्ली में शुक्रवार रात 10:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6:00 बजे तक यह कर्फ्यू जारी रहेगा। केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जिम, स्पा, मॉल और ऑडिटोरियम को बंद करने का ऐलान किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू पर जरूरी सेवाओं में असर नहीं पड़ेगा।

रेस्टोरेंट में अब बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी। यह सिर्फ होम डिलीवरी के लिए ही उपलब्ध रहेगा। शादी वाले घरों में कर्फ्यू पास की व्यवस्था की जाएगी ताकि उस पर असर ना पड़े। सिनेमाघरों को 30% की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति है। केजरीवाल ने कहा कि साप्ताहिक बाजार बारी-बारी से खुलेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना की इस चौथी लहर को हम सब दिल्ली वाले मिलकर हराएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही यह फैसले कठोर हैं लेकिन जिंदगी बचाने के लिए ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से संयम बना कर रखने को कहा है। दिल्ली में बेड की कोई कमी नहीं है।

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार केस आ रहे है जिससे यह लग रहा है कि यहां भी मुंबई जैसी स्थिति ना हो जाए। इस कारण से वीकेंड कर्फ्यू लगाया गया है।

आईपीएल 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हराया

0

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है। बैंगलोर ने  हैदराबाद के खिलाफ मैच 6 रनों से जीता था। दरअसल पहले मैच की बात करें तो ये मैच पूरी तरह से सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ में था लेकिन 15 ओवर के बाद पूरा मैच पलट गया। शाहबाज अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और हैदराबाद के महत्वपूर्ण विकेट मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो और अब्दुल समद को चटका दिया। अब्दुल समद के आउट होते ही सनराइजर्स हैदराबाद पर दबाव बढ़ गया जिसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बखूबी उठाया। इसके बाद हर्षल पटेल को ओवर में अपना दूसरा विकेट मिला क्योंकि डेन क्रिस्टियन ने जेसन होल्डर को कैच पकड़ कर आउट कर दिया। डेविड वार्नर (54) और मनीष पांडे के 83 रन बनाने के बाद भी मैच नहीं जीत सकी। इस तरह से अब आईपीएल मैच में रोचकता आता जा रहा है, पहले मुंबई इंडियन्स ने ऐसे ही रोचक मैच में जीत हासिल की थी।

कोरोना उन्मूलन के लिए सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ एज्युकेशन द्वारा सूर्यदत्ता हेल्थ बँक इनिशिएटिव्ह के तहत ‘मिशन कोरोना इरॅडिकेशन’

0

पुणे : “कोरोना ने हमें कई चीजे सिखाई है. इस कठिन काल में योग्य व्यायाम, संतुलित आहार कितना महत्वपूर्ण है, यह हमने पिछले साल भर में देखा है. कोरोना से बचाना है, तो हमें अपनी इम्युनिटी पॉवर बरक़रार रखनी पड़ेगी. इसलिए हमें व्यायाम और साथ में संतुलित आहार को महत्व देना चाहिए,” ऐसा मत तज्ज्ञ व्यक्तियोंने व्यक्त किया.

 

सूर्यदत्ता इन्स्टिट्यूट ऑफ हेल्थ सायन्सद्वारा सूर्यदत्ता हेल्थ बँक इनिशिएटिव्ह के तहत जागतिक आरोग्य दिन के अवसर पर सूर्यदत्ता ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट्स में ‘मिशन कोरोना इरॅडिकेशन’ अभियान की पहल की गई। इसके तहत पहला कार्यक्रम ‘समृद्ध आयुष्याची गुरुकिल्ली’ के विषय पर हुआ. इस समय प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर महेंद्र चव्हाण व प्रसिद्ध आहारतज्ज्ञ पौर्णिमा कारंडे उपस्थित थे. कोरोना के पार्श्वभूमी पर यह कार्यक्रम ऑनलाईन-ऑफलाईन स्वरूप में हुआ. संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. डॉ. संजय चोरडिया, उपाध्यक्षा सुषमा चोरडिया, संचालक प्रा. सुनील धाडीवाल आदी उपस्थित थे. इस समय चव्हाण को सूर्यभूषण राष्ट्रीय पुरस्कार और कारंडे को सूर्यगौरव राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया.

 

मिशन कोरोना इरॅडीकेशन
कोरोना के उन्मूलन हेतु सुर्यदत्ता ग्रुप ने ‘मिशन कोरोना इरॅडीकेशन’ अभियान हात में लिया है. इस अभियान में कोरोना नियमो का पालन, मेडिकल इन्फर्मेशन, इम्युनिटी, आरोग्य व तंदुरुस्ती, संतुलित आहार, नियमित आरोग्य तपासणी, समुपदेशन, पालकत्व, तणावमुक्ती, व्यसनमुक्ती, आर्थिक, भावनिक सक्षमीकरण, स्वयंपूर्णता, आनंदी परिवार, ज्ञान का आदानप्रदान, सायबर सुरक्षा, इंटरनेट का नैतिक वापर, सामाजिक जबाबदारी, राष्ट्रभक्ती, दुसरो का सन्मान, सकारात्मक दृष्टिकोन, आत्मविश्वास, सब के लिए शिक्षा, अन्न, वस्त्र, स्वच्छता, समानता आदि मुद्दों के बारे में जागृती की जाएगी। साथ ही रियूज, ररीसायकल और रिजनरेट को बढ़ावा दिया जाएगा. ऐसा प्रा. डॉ. संजय चोरडिया ने कहा.

महेंद्र चव्हाण ने कहा, “आज के आधुनिक जीवनशैली में अच्छे स्वास्थ्य को अधिक महत्व प्राप्त हुआ है. वर्तमान स्थिति कई चीजों को नए स्वरूप में समज लेने की आवश्यकता है. व्यायाम और आहार का महत्व ध्यान में लेकर हमें उसको अपने जीवन अम्मल करना चाहिए. तभी हम यह कोरोना के विरुद्ध लड़ाई जित सकते है.”

पौर्णिमा कारंडे ने बताया की, “आहार बहोत भी मायने रखता है. इम्युनिटी अच्छी बनाने में उसकी भूमिका अहम् रहती है. हमें सात्विक आहार पर जोर देना चाहिए. ज्यादा पानी पिने और प्रथिने, जीवनसत्वे जैसे घटको का समावेश अपने आहार में करने का प्रयास करना चाहिए. ठन्डे, आंबट पदार्थ और जंक फूड खाना टालना चाहिए.”

प्रा. डॉ. संजय चोरडिया ने कहा की, “शरीर एक मंदिर है. उसकी नियमित रूपसे पूजा होनी चाहिए. स्वस्थ शरीर में नीरोगी मन रहता है. अपनी आंतरिक शक्ती विकसित करता है. आज हमने यह अभियान बड़ी सोच के साथ शुरू किया है. आनेवाले समय में इस अभियान से कोरोना उन्मूलन में बहोत मदत होगी. हम सब का योगदान इसमें जरुरी है.”

मार्गदर्शन सत्र के बाद महाविद्यालय की योगशिक्षिका व झुंबा प्रशिक्षक सोनाली ससार ने शिक्षक व इतर कर्मचारीयो के लिए हेल्थ व फिटनेस ऍक्टिव्हिटी में पुशअप्स, ऐरोबिक्स, रेग्युलर वर्कआऊट लिया. यह कार्यक्रम शिक्षक, पालक व विद्यार्थी के लिए फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से लाईव्ह प्रक्षेपित किया गया.

शिशु को डायरिया निमोनिया से बचाव के लिए नियमित स्तनपान जरूरी

0

जन्म के पहले घंटे के भीतर का स्तनपान, बनेगा जीवन का वरदान
करोना कल में रखें अपने नवजात का खास ख्याल

लखीसराय-

कोरोना संक्रमण के समय में हम सभी के लिए फिर से सभी एहतियात बरतना बेहद जरूरी हो गया है . लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ हम सभी को अपने पोषण का विशेष ध्यान रखने की दिनचर्या पर भी बल देने की भी जरूरत है । ऐसे में शिशुओं के भी पोषण का खास ख्याल रखा जाना जरूरी है. शिशुओं के लिए आधारभूत पोषण में स्तनपान शामिल है. बच्चे के सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए माँ का दूध जरूरी है। माँ के दूध में के अलावा छ्ह माह तक के बच्चे को ऊपर से पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है। स्तनपान कराने से बच्चे में भावनात्मक लगाव पैदा होता है और उसे यह सुरक्षा का बोध भी कराता है। लैंसेंट के एक रिपोर्ट के मुताबिक छ्ह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराने से दस्त और निमोनिया के खतरे में क्रमशः 11% और 15% की कमी लायी जा सकती है।

शुरूआती स्तनपान जरुरी: जिला सिविल –सर्जन डॉ॰ देवेंद्र चौधरी ने बताया डायरिया व निमोनिया से बचाव के लिए स्तनपान बहुत अधिक कारगर है. माँ के दूध की महत्ता को समझते स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को माँ की छाती पर रखकर स्तानपान की शुरुआत लेबर रूम के अंदर ही ही हो. इसके अलावा माँ को स्तनपान की पोजीशन, बच्चे का स्तन से जुड़ाव और माँ के दूध निकालने की विधि को समझाने में भी नर्स द्वारा पूरा सहयोग किया जाता है ताकि कोई भी बच्चा अमृत समान माँ के दूध से वंचित न रह जाये।

डॉ. चौधरी ने बताया यदि बच्चे को जन्म के पहले घंटे के अंदर माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाया जाये तो ऐसे बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। बच्चे को छ्ह माह तक लगातार केवल माँ का दूध दिया जाना चाहिए और उसके साथ किसी अन्य पदार्थ जैसे पानी, घुट्टी, शहद, गाय अथवा भैंस का दूध नहीं देना चाहिए, क्योंकि वह बच्चे के सम्पूर्ण मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए सम्पूर्ण आहार के रूप में काम करता है। बच्चे को हर डेढ़ से दो घंटे में भूख लगती है। इसलिए बच्चे को जितना अधिक बार संभव हो सके माँ का दूध पिलाते रहना चाहिए। माँ का शुरुआती दूध थोड़ा कम होता है, लेकिन वह बच्चे के लिए पूर्ण होता है। अधिकतर महिलाएं यह सोचती हैं कि उनका दूध बच्चे के लिए पूरा नहीं पड़ रहा है और वह बाहरी दूध देना शुरू कर देती हैं जो कि एक भ्रांति के सिवाय और कुछ नहीं है। माँ के दूध में भरपूर पानी और पोषक तत्व होते हैं, इसलिए बच्चे को बाहर का कुछ देने की जरूरत नहीं होती

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त हुआ प्रशासन, नियमित रूप से जिले में होगी मास्क चेकिंग

0

– शाम सात बजे के बाद सख्ती से होगी दुकाने बंद, दुकानदारों से भी गाइडलाइन का पालन करने की अपील

– गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन कराने और जाँच का दायरा बढ़ाने का डीएम ने दिए निर्देश

खगड़िया-

कोविड-19 संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि पर रोकथाम लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हर हाल में शत-प्रतिशत गाइडलाइन का पालन हो इसको लेकर नित्य नये आवश्यक पहल व कदम भी उठा रहें हैं। ताकि संक्रमण का बढ़ते रफ्तार पर विराम लग सके और लोगों को इस बीमारी निजात मिल सकें। इसके मद्देनजर लगातार जिले में मास्क चेकिंग अभियान समेत अन्य आवश्यक पहल की जा रही है। जिसे और गति देने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसको लेकर जहाँ कोविड-19 वैक्सीनेशन, जाँच एवं प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। साथ ही जिला प्रशासन ने जिले के सभी दुकानदारों समेत आमलोगों से भी गाइडलाइन का पालन कर इस वैश्विक महामारी पर रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।

गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन कराने और जाँच का दायरा बढ़ाने का डीएम ने दिए निर्देश :-
जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष लगातार बढ़ते कोविड-19 संक्रमण वायरस पर रोकथाम के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से बैठक कर अपडेट ले रहें हैं। उन्होंने, बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सख्ती के गाइडलाइन का पालन कराने एवं वैक्सीनेशन व कोविड-19 जाँच का दायरा बढ़ाने का स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने ने कहा है, संक्रमण पर रोकथाम के लिए गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने एवं वैक्सीनेशन व जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है।

सख्ती के साथ शाम सात बजे के बाद सभी दुकानें कराई जाएगी बंद :-
जिले में अब सख्ती के साथ शाम सात बजे के बाद बाजार में संचालित सभी दुकानें बंद कराई जाएगी और दुकानदारों से भी इस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में सहयोग की अपील की जाएगी। इसको लेकर डीएम के आदेशानुसार एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं, एसडीओ ने लोगों से भी कोविड-19 से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने एवं अन्य लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

मास्क चेकिंग अभियान भी होगी और तेज :-
कोविड-19 से बचाव को लेकर गाइडलाइन का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो, इसके मद्देनजर जिले में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसे और तेज गति दी जाएगी और नियमित रूप से लगातार बाजार एवं चौक-चौराहे पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ताकि जिले में शत-प्रतिशत लोगों द्वारा मास्क का उपयोग करना सुनिश्चित हो सकें और बढ़ते संक्रमण पर विराम लग सकें। इसके अलावा अन्य लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

– वैक्सीनेशन व जाँच अभियान को और गति देने के लिए निकाली गई जागरूकता रथ :-
जिले में चल रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान एवं जाँच की रफ्तार को और तेज गति देने के लिए जागरूकता रथ निकाली गई। रथ को जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा, जिला सिविल सर्जन पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ आर एन चौधरी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान आदि मौजूद थे।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– आवश्यकतानुसार लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
– बासी और बाहरी खाना खाने से परहेज करें और गर्म व ताजा खाना का सेवन करें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।

अब ज़ूम के माध्यम से ‘औरत की अदालत’ में महिलाओं को मिलेगी समस्या से निज़ात

0

• प्रत्येक बुधवार को लगती है ‘ औरत की अदालत’
• सहयोगी संस्था के सहयोग से होता है आयोजन
• घरेलू हिंसा एवं तलाक संबंधी मुद्दों पर मिलती है सलाह

पटना-

सहयोगी संस्था द्वारा महिलाओं को घरेलू एवं सामाजिक न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक बुधवार को ‘औरत की अदालत’ का आयोजन किया जाता रहा है. इस दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा सहित शादी एवं तलाक जैसे मुद्दे पर क़ानूनी सलाहकार द्वारा सलाह दी जाती है. लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को मद्देनजर अब ‘औरत की अदालत’ को ऑनलाइन कर दिया गया है. बुधवार को पहली बार ‘औरत की अदालत’ ज़ूम के माध्यम से की गयी. पटना के दानापुर एवं बिहटा सहित कई अन्य क्षेत्रों की महिलाएं ज़ूम के माध्यम से ‘औरत की अदालत’ में जुड़ी और अपनी समस्या भी रखी. सहयोगी संस्था की कानूनी सलाहकार बेबी कुमारी (अधिवक्ता) ज़ूम से जुडी थी, जिन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उन्हें उचित सलाह भी दी.

समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण जानकारी का होना जरुरी:
सहयोगी संस्था की कार्यकारी निदेशक रजनी ने बताया कि सहयोगी संस्था घरेलू हिंसा, लिंग आधारित भेद-भाव सहित महिलाओं को पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को किसी भी तरह के शोषण से बचाने के लिए महिलाओं को जागरूक करना अत्यंत लाजिमी है. इसे ध्यान में रखते हुए ‘औरत की अदालत’ की शुरुआत की गयी है. उन्होंने बताया कि अभी भी समाज में महिलाएं जाने-अनजाने मानसिक, शारीरिक या आर्थिक शोषण का शिकार होती रहती हैं. लेकिन कई बार वे शोषण का शिकार होने के बाद इससे अनभिज्ञ रह जाती हैं. जबकि कुछ महिलाएं यह तो जानती है कि उनके साथ शोषण हो रहा है. लेकिन इसके खिलाफ़ कैसे कार्रवाई की जा सकती है, यह उन्हें मालूम नहीं होता है. ऐसी सभी समस्याओं से उन्हें निज़ात दिलाने के लिए ‘औरत की अदालत’ काफ़ी उपयोगी साबित हो रहा है.

क़ानूनी सलाह की होती है अधिक जरूरत:
रजनी ने कहा कि कई ऐसे मुद्दे होते हैं जहाँ क़ानूनी सलाह की जरूरत होती है. यदि कोई महिला अपने पति से अलग रह रही हो या दोनों में तलाक हो गया हो तो पति के द्वारा पत्नी को आर्थिक सहायता करना क़ानूनी प्रावधान होता है. लेकिन कभी-कभी ऐसी महिलाओं को पति के द्वारा कॉमपनशेसन नहीं मिलता है. ऐसी स्थिति में ‘औरत की अदालत’ के माध्यम से महिलाओं को क़ानूनी सलाह दी जाती है ताकि वह अपनी समस्या से निजात पा सके.

महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए हैं कई सरकारी प्रावधान:
क़ानूनी सलाहकार सह वकील बेबी कुमारी ने बताया कि महिलाओं को सभी तरह के घरेलू, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय दिलाने के लिए कई कानून बनाए गए हैं. लेकिन अभी भी समाज में इन कानूनों या नियमों के विषय में लोगों में जागरूकता का आभाव है. विशेषकर गाँवों में रहने वाली महिलाएं ऐसे कानूनों से बिल्कुल अनजान होती है. उन्होंने सहयोगी संस्था के सहयोग से संचालित ‘औरत की अदालत’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है. इससे कई वंचित महिलाओं को न्याय मिलने में आसानी हो रही है.

कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज को सदर अस्पताल मुंगेर के कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में उपलब्ध हैं सभी आकस्मिक सेवाएं

0

– कोरोना संक्रमण से गम्भीर रूप से ग्रसित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए उपलब्ध है ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित कई अत्याधुनिक सेवाएं
– जिले में तेजी से बढ़ रही है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

मुंगेर –

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जिले में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना संक्रमित मरीज | इन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सदर अस्पताल मुंगेर के हाजीसुजान स्थित जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में कोरोना के बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सभी आकस्मिक सेवाएं मौजूद हैं।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमेशा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध-
सदर अस्पताल मुंगेर के अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन ने बताया सदर अस्पताल मुंगेर के नियंत्रणाधीन हाज़ी सुजान स्थित जीएनएम स्कूल कोविड डेडिकेटेड होस्पिटल में कोरोना से गंभीर रूप से ग्रसित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीटोसिन, कार्डियक मॉनिटर मशीन के साथ ही 24 घन्टे और सातों दिन डॉक्टर नर्स के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा यहां किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमेशा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहती है। उन्होंने बताया कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल में सभी आपातकालीन सेवाओं के अलावा सभी जीवन रक्षक दवा उपलब्ध हैं ।
मेन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा होती है थर्मल स्क्रीनिंग-
उन्होंने बताया जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सदर अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों और उनके साथ आने वाले आगन्तुकों का अस्पताल के मेन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन कोरोना जांच और वैक्सीनेशन के लिए भारी संख्या में लोग आ रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से बचने को वैक्सीनेशन के लिए आगे आयें लोग :
उन्होंने बताया कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच वायरस से बचने के लिए मुंगेर के सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाएं| अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी के नियम के तहत कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी का पालन और हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया, मास्क, सोशल डिस्टेंस और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल हर किसी के लिए आवश्यक है चाहे वो वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज भले ही ले क्यों न लिया हो।

IPL 2021: शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

0

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुंबई इंडियन्स ने हरा दिया है। मुंबई इंडियन्स ने 15 ओवर के बाद केकेआर के लिए 152 का स्कोर पहाड़ को पार करने जैसा कर दिया। कुणाल पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और केकेआर के लिए 30 रन बनाना मुश्किल कर दिया।

मुंबई इंडियन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गयी। मुंबई इंडियन के लिए सूर्यप्रकाश यादव ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाये जबकि केकेआर के लिए आंद्रे रसेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिया

आखिरी ओवरों में आंद्रे रसेल की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स की पारी को 20 ओवर में 152 रन पर समेट दिया। रसेल ने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे मुंबई की टीम आखिरी पांच आवरों में सात विकेट गंवा कर सिर्फ 38 रन बना सकी। मुंबई के लिए शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मुंबई इंडियन्स ने पिछले मैच में 49 रन की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन की जगह दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को अंतिम एकदश में मौका दिया। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतने के बाद दोनों छोर से स्पिनरों से गेंदबाजी की शुरुआत करवायी। अनुभवी हरभजन सिंह ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिये। वरूण चक्रवती के दूसरे ओवर में रोहित ने चौका लगाकर हाथ खोला लेकिन इस ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में डिकॉक (02) ने राहुल त्रिपाठी को कैच थमा दिया। शानदार लय में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर आते ही हरभजन सिंह के ओवर में तीन चौके जड़े। शुरुआती पांच ओवर स्पिनरों से गेंदबाजी के बाद पैट कमिंस को आक्रमण पर लगाया गया। उन्होंने छठे ओवर में सिर्फ पांच रन खर्च किये जिससे पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 42 रन था। सूर्यकुमार ने इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में छक्का और दो चौके जड़कर रनगति को बढ़ाया उन्होंने 10वें ओवर में कमिंस की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचाकर 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

सूर्यकुमार ने इसके बाद शाकिब अल हसन के खिलाफ एक और गगनचुंबी शॉट खेला लेकिन गेंद सीमारेखा के अंदर ही रह गयी और शुभमन गिल ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने 36 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाने के साथ रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इशान किशन इस बार कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर कमिंस कर गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। संभल कर बल्लेबाजी कर रहे रोहित ने 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर अपना पहला छक्का लगाया। उनसे पहले इसी ओवर में हार्दिक पंड्या ने भी चौका लगाया था। कमिंस ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित को बोल्ड कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलायी। उन्होंने 32 गेंद में एक छक्का और तीन चौके की मदद से 43 रन बनाये। अगले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की धीमी गेंद को हार्दिक पढ़ नहीं पाये और कवर में आद्रे रसेल को कैच थमा बैठे। उन्होंने 15 रन बनाये इसके बाद गेंदबाजी के लिए आये रसेल ने लगातार दो गेंदों पर कीरोन पोलार्ड (05)और मार्को जेन्सन (00)को चलता किया। वह हालांकि हैट्रिक से चूक गये। कृणाल पंड्या ने आखिरी ओवरों में लगातार दो चौके लगाये लेकिन रसेल ने नौ गेंद में उनकी 15 रन की पारी को कैच करा कर खत्म किया। अगली ही गेंद पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह को खाता खोले बगैर पवेलियन भेजा जबकि राहुल चाहर (08) आखिरी गेंद पर आउट हुए। केकेआर के लिए कमिंस ने दो जबकि वरूण, शाकिब और कृष्णा ने एक-एक विकेट लिये।

भाजपा ने बाबा साहब की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर किया दीपोत्सव का आयोजन

0
बाबा साहब ने सिर्फ दलितों के अधिकारों को सुरक्षित ही नहीं किया बल्कि महिलाओं को उनके अधिकार के लिए प्रेरित किया-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली-
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से बाबा साहब के महापरिनिर्वाण स्थल पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र गोठवाल, मोर्चा महामंत्री श्री किशोर कुमार, मोर्चा मीडिया प्रमुख श्री मनोज चंदेल सहित अन्य मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर सच्चे मायने में समाज सुधारक थे क्योंकि उन्होंने संविधान में श्रमिकों, किसानों, दलितों, महिलाओं और आम लोगों के अधिकारों को सुरक्षित किया है। उन्होंने सिर्फ दलितों के अधिकारों को ही सुरक्षित नहीं किया बल्कि महिलाओं को उनके अधिकार के लिए  प्रेरित  किया। श्री गुप्ता ने आज के माहौल को देखते हुए कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी के साथ कोरोना से बचाव के लिए सभी से जनजागरण अभियान चलाने को कहा।
 अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र गोठवाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं में जोश और खुशी का माहौल था। बाबा साहब के जनमोत्सव पर मोर्चे के द्वारा इक्कीस हजार दिए प्रज्वलित किए गए। मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रण लिया कि दिल्ली के लोगों की सुरक्षा के लिए हर वार्ड के घर-घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करेगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा निर्मित बाबा साहब के पंच तीर्थों से लेकर अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही भारत सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।