प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, कुंभ को कोरोना की वजह से रखें प्रतीकात्मक

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को संत समाज से उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ को ‘‘प्रतीकात्मक’’ रखने की अपील की ताकि इस महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात की और इस दौरान संत समाज से उन्होंने यह अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।’’ एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी अवधेशानंद से बात कर उन्होंने सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।’’ कोविड-19 के कारण एक माह की अवधि के लिए सीमित कर दिए गए महाकुंभ के तीन शाही स्नान—महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और बैसाखी हो चुके हैं जबकि रामनवमी के पर्व पर आखिरी शाही स्नान होना है। कुंभ के लिए हरिद्वार पहुंचे साधु-संत और श्रद्धालु खासी संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

खगड़िया जिले में ऑगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण का हुआ आयोजन

0

– गर्भवती महिलाओं व बच्चों का दिया गया नियमित टीकाकरण
– परिवार नियोजन एवं संस्थागत प्रसव को लेकर भी किया गया जागरूक

खगड़िया-
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गर्भवती एवं बच्चों को लगने वाले नियमित टीकाकरण का कार्यक्रम हुआ। जिसमें संबंधित क्षेत्र की एएनएम द्वारा सेविका एवं सहायिका के साथ टीकाकरण किया गया । इस दौरान टीकाकरण के लिए आई गर्भवती महिलाओं को जरूरी सलाह दी गई और गर्भावस्था के दौरान खान-पान, रहन-सहन समेत सुरक्षित और सामान्य प्रसव को लेकर अन्य आवश्यक जानकारी भी दी गई।

– जिले के सभी पीएचसी अंतर्गत ऑगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण का हुआ आयोजन : –
जिला सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया, जिले के सभी पीएचसी अंतर्गत ऑगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस एवं केयर के कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक सलाह दी गई।

– परिवार नियोजन को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक :-
चौथम पीएचसी में तैनात केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक करण कुमार ने बताया, नियमित टीकाकरण के दौरान मौजूद महिलाओं को परिवार नियोजन अभियान को लेकर भी जागरूक किया गया। जिसमें उन्हें परिवार नियोजन अपनाने से होने वाले फायदे की विस्तार से जानकारी दी गई एवं बच्चों के जन्म में कम से कम से दो साल का अंतराल रखने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाने के लिए महिलाएं आगे आ सकें। इसके अलावा गर्भवती का एएनसी भी जाँच की गई । जिसमें बीपी, वजन, सुगर समेत अन्य स्वास्थ्य जाँच की गई ।

– स्वच्छता पर दिया गया बल : –
यूनिसेफ के व्यास मुनि यादव ने बताया, टीकाकरण के दौरान स्वच्छता पर भी बल दिया गया। इसको लेकर गर्भवती महिलाओं को व्यक्तिगत साफ-सफाई समेत घर के आसपास परिसर को साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने को कहा गया। ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं हों।

– सप्ताह में दो दिन लगाऐ जाते हैं टीके : –
नियमित टीकाकरण का सप्ताह में दो दिन आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजन किया जाता है। प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और शुक्रवार टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

– संस्थागत प्रसव को लेकर किया गया जागरूक :-
टीकाकरण के दौरान मौजूद गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव के उपलब्ध समुचित व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।

– सुरक्षित प्रसव के लिए प्रसव पूर्व जाँच जरूरी : –
टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा केंद्र पर मौजूद गर्भवती महिलाओं को यह भी बताया गया कि सुरक्षित प्रसव के लिए प्रसव पूर्व जाँच कराना जरूरी है। सरकार द्वारा जाँच के लिए पीएचसी स्तर पर मुफ्त व्यवस्था की गई। ताकि हर गर्भवती महिला आसानी से जाँच करा सकें। हर माह 09 तारीख को पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती की जाँच की जाती है और चिकित्सकों द्वारा आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया जाता है।

– इन मानकों का पालन कर कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर : –
– हमेशा शारीरिक-दूरी का पालन करें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करें।
– लगातार हाथों की साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से धोएं।
– ऑख, नाक, मुँह छूने से बचें।
– किसी से भी बातचीत दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें।

आयुष्मान भारत की तीसरी वर्षगांठ 14 अप्रैल से जिले में शुरू है आयुष्मान पखवाड़ा

0

– 14 से 30 अप्रैल तक जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर शुरू हुई हैं कई गतिविधियां
– इस दौरान सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों , सीएचओ, आशा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायती राज के प्रतिनिधियों का करयी जानी है स्वास्थ्य जांच

लखीसराय-

आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स की तीसरी वर्षगांठ पर 14 अप्रैल से जिले में आयुष्मान पखवाड़ा की शुरुआत हो गई है। जिले के सभी हेल्थ और वेलनेस सेंटर पर 14 से 30 अप्रैल तक लगातार योग शिविर सहित कई अन्य गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

जिले के सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र चौधरी ने बताया, आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की जनसंख्या गणना एवं गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का (सीबीएसी) प्रपत्र भरने का काम पूरा करने का निर्देश जिले की सभी आशा और एएनएम को दिया गया है।
उन्होंने बताया, इसके साथ ही जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही पंचायती राज पदाधिकारियों की स्वाथ्यय जांच कराने एवं इसका प्रतिवेदन जिला स्तर पर संकलित कर 05 मई तक ई. मेल आईडी hwcbihar@gmail.com पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कम्युनिटी वेलनेस वॉक, योगाभ्यास, स्थानीय खेलकूद के साथ ही अन्य वेलनेस गतिविधियां होंगी –उन्होंने बताया, आयुष्मान पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सुबह 09 से 9: 30 बजे तक कम्युनिटी वेलनेस वॉक, योगाभ्यास, स्थानीय खेलकूद के साथ ही अन्य वेलनेस गतिविधियां आयोजित की जानी है। इसके बाद 09: 45 से 10: 00 बजे तक सभी 12 भाषाओं में प्रकाशित की गई आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से सम्बंधित पोस्टर का प्रदर्शन किया जाना है। पुनः 10 बजे के बाद जन आरोग्य समिति के सदस्यों के द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर सम्बोधन किया जा रहा है। इसके बाद 11 बजे के बाद जन आरोग्य समिति के सदस्यों के द्वारा सरपंच, वार्ड मेंबर के अलावा अन्य पंचायती राज के सदस्यों के साथ आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्थ वर्कर के साथ ही अन्य स्टाफ की स्क्रीनिंग सभी क्रियाशील हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर की जा रही है। इसके बाद 12 बजे के बाद सामुदायिक भ्रमण कर हेल्थ केयर स्टाफ रीवाइसइड (सीबीएसी) फॉर्म के साथ जन गणना कार्य की शुरुआत कर रहे हैं ।
कोविड-19 से बचाव के लिए इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान :
• नियमित मास्क का प्रयोग करें
• हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें
• लोगों से परस्पर 2 गज की दूरी बनाकर रखें
• बाहरी वस्तुओं को छूने से परहेज रखें
• मानसिक स्वास्थ्य का खयाल रखें, परस्पर पारिवारिक सदस्यों से बातचीत करें
• सामान्य व्यायाम व योग जरूर करें।

कोविड-19 संक्रमण से बचाव को करें मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग

0

– लक्षण महसूस होने पर नहीं करें नजरअंदाज, तुरंत कराएं कोविड-19 जाँच
– कोविड-19 के लक्षण में लगातार हो रहे तब्दीली, रहें सतर्क और सावधान

खगड़िया-
कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। किन्तु, घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि, इस वैश्विक महामारी का सतर्कता और सावधानी से सामना करना की जरूरत है। क्योंकि, हम बीते वर्ष भी सतर्कता और सावधानी से इसे मात देने में काफी हद तक सफल रहे थे। इसलिए, एकबार फिर इस वैश्विक महामारी को मात देने के लिए आपका वही सतर्कता, सावधानी और संयम की जरूरत है। कोविड-19 से बचाव के लिए आपकी सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन भी आवश्यक पहल और उपाय के प्रति अग्रसर है। किन्तु, आपका सहयोग भी इस वैश्विक महामारी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और बचाव के लिए एहतियात जारी रखें। तभी हम इस वैश्विक महामारी की चेन को तोड़ने में सफल हो सकते हैं।

– कोविड-19 के बचाव के करें मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन :-
जिला सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया, संक्रमण की रफ्तार में लगातार इजाफा हो रहा है। जो सुरक्षा के मद्देनजर शुभ संकेत नहीं है। इसलिए, इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन के साथ सतर्कता है। मैं जिले वासियों से अपील करता हूँ, इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए नियमित रूप से मास्क का उपयोग, खासकर यात्रा के दौरान सैनिटाइजर का उपयोग एवं दो गज की शारीरिक दूरी का पालन जारी करें। क्योंकि, इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव का एकमात्र उपाय यही है। इसके अलावा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन पालन करें और राष्ट्रहित में सहयोग करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें।

– कोविड-19 के लक्षण में लगातार हो रहे तब्दीली, रहें सतर्क और सावधान :-
कोविड-19 संक्रमण के लक्षण में लगातार तब्दीली भी होने लगी है। जो संक्रमण की रफ्तार को गति मिलने का मुख्य कारण माना जा रहा है। इसलिए, किसी प्रकार की शारीरिक पीड़ा होने पर तुरंत चिकित्सकों से दिखाएं और चिकित्सा परामर्श का पालन करें। साथ ही खुद के साथ-साथ अपने परिवार और समाजहित के लिए कोविड-19 जाँच भी करें। क्योंकि, कोविड-19 का सामान्य लक्षण को नजरअंदाज करने से ही संक्रमण का चेन बढ़ता जा रहा है। इसलिए, नजरअंदाज नहीं करें और तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में कोविड-19 जाँच कराएं।

– बच्चों को भी बुखार होने पर मौसमी नहीं मानें तुरंत जाँच कराएं :-
कोविड-19 संक्रमण के लक्षण में लगातार हो रही तब्दीली के कारण लोगों को बीमारी की पहचान करने में दिक्कत हो रही है। इसलिए, पहचान करने की इंतजार नहीं करें और तुरंत जाँच कराएं। खासकर बच्चों को भी बुखार होने पआर मौसमी समझकर अनदेखी नहीं करें। बल्कि, तुरंत कोविड-19 जाँच कराएं।

– जिले में लगातार चल रहा है कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान :-
जिले में बढ़ते संक्रमण की ताकत को खत्म करने के लिए लगातार कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जहाँ 45 एवं इससे अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

– ये हैं कोविड-19 के सात नये लक्षण :-
– शरीर में दर्द एवं पीड़ा
– ऑख आना
– गले में खरास होना
– त्वचा पर चकत्ता (रैशेज)
– डायरिया
– सिरदर्द
– हाथ या पैर की अंगुलियों का रंग बिगड़ना यानी तब्दीली आना

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– गर्म पानी का सेवन करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– नींबू पानी पीएं, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आर॰टी॰ओ॰ घोटाले मैं परब, ख़रमटे वाँ अविनाश ढ़ाकने पर सीबीआई जाँच की माँग की

0
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ,500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार घोटाले में परब, खरमाटे और ढाकने के ख़िलाफ़ हो सीबीआई जाँच । उन्होंने एक विडीओ ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा महाराष्ट्र के राज्य परिवहन मंत्री अनिल परब, परिवहन आयुक्त अविनाश ढाकने और वर्धा के डिप्टी आरटीओ बजरंग खरमाटे पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार घोटाला है, जिसमें राज्य आरटीओ में अनैतिक और अवैध हस्तांतरण शामिल हैं।
सीबीआई को इन अधिकारियों से पूछताछ करनी चाहिए।
उन्होंने ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की, राज्य के आरटीओ परिवहन मंत्रालय में भ्रष्टाचार पसरा हुआ है, मंत्री अनिल परब के साथ मिलकर वर्धा के डेप्युटी आरटीओ बजरंग खरमाटें ने ग़ैरकानूनी तरीक़े से करोड़ो रुपये उगाही की और आपस में बाँटलिए। उन्होंने कहा, २-२ महीने में कई अफ़सरो की बदली की और २५-५० लाख से १-१ करोड़ तक की वसूली प्रमोशन के लिए की गयी ।
बता दे अनिल परब ने जनवरी, 2020 में राज्य परिवहन मंत्रालय का कार्यभार संभाला था पिछले दिनो सचिन वाजे की विस्फोटक चिट्टी में अनिल परब का नाम सामने आया तब से, महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है । गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफ़े के बाद परिवहन मंत्री अनिल परब पर सीबीआई जाँच की माँग ज़ोर पर है ।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक इंटर्व्यू में कहा की राज्य परिवहन मंत्री अनिल परब का एकमात्र काम अधिकारियों को स्थानांतरित करके धन जुटाना और सौदे करना रहा है ।
सोशल मीडिया पे हो रही वायरल हो रही खबरों की अनुसार सुन ने में आया है की खरमाटे, डिप्टी आरटीओ वर्धा ने पहले ही स्थानान्तरण के लिए पिछले साल 2020 में 200 करोड़ रुपये एकत्र किए।
अनिल परब और अविनाश ढाकने की ओर से इस वर्ष 2021 के लिए 200 करोड़ के ऑर्डर में खरमाटे  ने पहले ही धनराशि जमा कर ली है। इन अधिकारियों और मंत्री के बीच धन वितरित किया गया है।
नासिक आरटीओ भारत कलास्कर एक एजेंट के रूप में काम करते हैं और अविनाश ढाकने की ओर से पैसा इकट्ठा करते हैं। बजरंग खरमाटे ने मंत्री अनिल परब और कमिश्नर ढाकने के लिए पैसा इकट्ठा किया। उपा परिवहन अयुक्त जितेंद्र पाटिल पहिया में एक और महत्वपूर्ण दल है।
खरमाटे ने गलत मानिक दिनांक के साथ सभी अवैध पदोन्नति प्राप्त की हैं। वह मानिक दिनांक घोटाले में शामिल है। अब वह एक और  मानिक दिनांक पदोन्नति चाहता है। मानिक दिनांक घोटाला करना चाहता है। मिस्टर अनिल परब उसे खुश करना चाहते हैं क्योंकि उसने मंत्री को बहुत सारे पैसे दिए हैं।
अपने पूरे सेवा काल में, खरमाटे  ने अवैध साधनों से ही पदोन्नति हासिल की और भारी संपत्ति और संपती अर्जित की। पुणे में उनके 2 बंगलों के अलावा, उनके पास 4 एलजी शोरूम और पुणे में दो आभूषण शोरूम हैं। वह इंदौर में तनिष्क ज्वैलरी फ्रैंचाइज़ी के मालिक भी हैं।
आरटीओ नासिक के रूप में भारत कलास्कर को प्रति माह 35 लाख मिलते हैं, धुले जिले के अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें 50 लाख रुपये मिलते हैं। लेकिन इसके बावजूद, उनके अधिक लालच ने उनके सहयोगियों और कनिष्ठ अधिकारियों पर कई झूठे आरोप लगाए।
केंद्र सरकार और देश की सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अनिल परब, अविनाश ढाकने और बजरंग खरमाटे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो भ्रष्ट आचरण में हैं।
आप की जानकारी के लिए बता दे बजरंग खरमाटे इस से पहले भी दो बार निलम्बित किए जा चुके है ।
भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा सांसद किरीट सोमैया ने ट्वीट करके जानकारी दी की उन्होंने राज्य के गवर्नर को ख़त लिख कर इस मामले की पूर्ण जाँच करने की माँग की है ।

130 वीं जयंती के अवसर पर डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम पर सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में अध्ययन केंद्र की स्थापना

0

पुणे: भारतीय संविधान के मूर्तिकार भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 130 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया गया और संविधान की पूजा की गई. सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर संघर्ष समिति महाराष्ट्र राज्य इन के संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बावधन कैम्पस में आयोजित किया गया। इस समय, ‘सूर्यदत्त’ में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर अध्ययन केंद्र, साथ ही 130 छात्रों को छात्रवृत्ति और संविधान पर क्रेडिट कोर्स शुरू करने की घोषणा की गई.

इस अवसर पर सूर्यदत्त के संस्थापक अध्यक्ष प्रा डॉ संजय चोरडिया, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष शशिकांत कांबले, सूर्यदत्ता की उपाध्यक्षा व सचिव सुषमा चोरडिया, कार्यकारी संचालक डॉ शैलेश कस्ंडे, प्रा सुनील धड़ीवाल, प्रा मोनिका हजारे, प्रा मधु मलिक, प्रा मिलिना राजे, नयना गोडम्बे, सचिन मेने, महादेव मटाले के साथ शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रा डॉ संजय चोरडिया ने कहा, “डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर एक न्यायवादी, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया। डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इसी को ध्यान में लेकर हम डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर स्टडी सेंटर शुरू कर रहे है. इस स्टडी सेंटर के तहत वंचित वर्गों के 130 गरीब, जरूरतमंद और इच्छुक छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।

यह छात्रवृत्ति शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से ज्युनिअर कॉलेज से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सूर्यदत्त के सभी कोर्स को लागु होगी। भारतीय संविधान के अध्ययन के लिए इस वर्ष से क्रेडिट पाठ्यक्रम और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सूर्यदत्त द्वारा शुरू किया जाएगा। पुस्तक वाचन, निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान आदि का आयोजन अध्ययन केंद्र के तहत किया जाएगा,” ऐसा भी प्रा. डॉ. संजय चोरडिया ने कहा।

अपने परिचय में, शशिकांत कांबले ने कहा, “डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की 130 वीं जयंती के अवसर पर, संघर्ष समिति ने गरीब, जरूरतमंद और इच्छुक छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की अपील की थी। डॉ. चोरडिया ने 130 छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा की, इसके लिए हम शुक्रिया अदा करते है.”

ममता बनर्जी ने कोलकाता में किया रोड शो, जया बच्चन भी साथ खड़ी दिखीं

0

कोलकाता-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार एक रोडशो कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया और बंगाली नववर्ष के मौके पर लोगों को शांति व समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भी बनर्जी के साथ इस दौरान मौजूद थीं। बनर्जी की व्हीलचेयर को उनके सुरक्षाकर्मी खींच रहे थे। इस दौरान वह वहां मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रही थीं।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने शहर के बेलाघाट में अलोछाया सिनेमा हाल से बहूबाजार इलाके तक करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो किया और इस दौरान सड़क के दोनों तरफ उन्हें देखने के लिये जुटे उत्साहित लोगों का अभिवादन किया। इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक मौजूद थे और उन्होंने – “दीदी तुमी एगिये चोलो, अमरा तोमर संगे आच्छी” (दीदी तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं), “दंगाबाज बीजेपी दूर हटो”, “खेला होबे” जैसे नारे लगाए। बनर्जी के साथ रोड शो में बेलाघाट से टीएमसी उम्मीदवार परेश पॉल और चौरंगी सीट से पार्टी उम्मीदवार नयना बंद्धोपाध्याय भी मौजूद थीं। करीब एक घंटे के मार्च के बाद लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए बनर्जी ने “बंगला नबोबर्षो” के मौके पर लोगों को शांति, खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं और उनके टीएमसी के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया।

जया बच्चन ने कहा, “हम बंगाल में परिवर्तन नहीं चाहते। कृपया दीदी को फिर चुनिये और राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिये विकास कार्यों में उनकी मदद कीजिए।” समाजवादी पार्टी की सांसद टीएमसी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रही हैं और बीते करीब एक हफ्ते से रोडशो कर रही हैं। बंगाली नव वर्ष के मौके पर उन्होंने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। बच्चन ने कहा, “खेला होबे, दीदी पैर में चोट के बावजूद खेल खेल रही हैं।

चंदे में मिले 22 करोड़ मूल्य के 15000 बैंक चेक बाउंस

0

अयोध्या-

 

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये विश्व हिंदू परिषद द्वारा चंदे के तौर पर संग्रहित 22 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 15000 बैंक चेक बाउंस हो गए हैं। मंदिर निर्माण के लिये केंद्र द्वारा बनाए गए न्यास ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ की एक ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि चेक खातों में कम रकम होने या फिर कुछ तकनीकी खामियों की वजह से बाउंस हुए।

न्यास के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के समाधान के लिये बैंक काम कर रहे हैं और वे लोगों से फिर से दान करने के लिये कह रहे हैं। इन चेक में से लगभग 2000 अयोध्या से संग्रहित किये गए थे।
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 15 जनवरी से 17 फरवरी तक चंदाइकट्ठा करने के लिये राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान ये चेक संग्रहित किये थे। इस अभियान के दौरान करीब 5000 करोड़ की रकम जुटाई गई थी हालांकि न्यास द्वारा अभी एकत्रित रकम के बारे में अंतिम आंकड़े जारी नहीं किये गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण पर रोकथाम के लिए दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों पर रखी जा रही है नजर

0

– एएनएम के नेतृत्व में सेविका व आशा कार्यकर्ता बाहर से आने वाले लोगों की कर रही हैं सूची तैयार
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराने को लेकर कर रही हैं जागरूक, बचाव की भी दे रही हैं जानकारी

लखीसराय-

कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं इस वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है| इसको लेकर नित्य नये आवश्यक पहल व उपाय भी किए जा रहे हैं । ताकि हर हाल में बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम संभव हो और लोगों को स्थाई निजात मिल सके । जिसे गति देने के लिए जिले का आईसीडीएस विभाग भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहा है और इस वैश्विक महामारी पर रोकथाम, बचाव से संबंधित अन्य सभी कार्यों में अपनी भागीदारी दिखा रहा है। ताकि इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने में कर्मियों की कमी महसूस नहीं हो।

– शहरी क्षेत्र में सेविका और ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता के सहयोग से की जा रही है जागरूक :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, दिनोंदिन इस वैश्विक महामारी के संक्रमण में इजाफा हो रहा है। जिसपर हर हाल में रोकथाम लगाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि सामाजिक स्तर से बचाव से संबंधित प्रचार-प्रसार तेज हो सके । वहीं, बताया, शहरी क्षेत्र में एएनएम के नेतृत्व में सेविका एवं ग्रामीण क्षेत्र में एएनएम के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं जाँच के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

– आईसीडीएस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भी मिल रहा है सहयोग :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, कोविड-19 से बचाव के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में आईसीडीएस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का भी सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। आईसीडीएस डीपीओ एवं सीडीपीओ द्वारा सेविकाओं के माध्यम से भरपूर सहयोग किया जा रहा है| स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लोगों को जागरूक करने में अपनी भागीदारी दिखा रहीं हैं। सभी कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए डीपीओ ने पत्र जारी कर अपने विभाग के अधीनस्थ सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

– दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की सूची तैयार करने की दी गई है जिम्मेदारी :-
देश के विभिन्न प्रदेशों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए – दूसरे प्रदेशों में रहकर काम करने वाले बड़ी संख्या में कामगार मजदूरों का अपना घर वापस आना शुरू हो गया है। बाहर से आने वाले शत-प्रतिशत लोगों की कोविड-19 जाँच हो, इसको लेकर जिले के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि चौक-चौराहे पर तो शिविर लगाकर कोविड-19 जाँच की जा रही है। इसके अलावा संभावना है, बहुत लोग निजी वाहनों से भी घर आएँगे। जिसके मद्देनजर ऐसे लोगों को चिह्नित कर स्थानीय पीएचसी को सूची उपलब्ध कराने की सेविका एवं आशा को जिम्मेदारी दी गई है।

– कोविड-19 जाँच के लिए भी किया जा रहा है प्रेरित :-
बाहर से आने वाले लोगों को स्थानीय सेविका एवं आशा कार्यकर्ता कोविड-19 जाँच कराने के लिए भी प्रेरित कर रहीं हैं। इस दौरान जो व्यक्ति संक्रमित भी पाए जाते और लक्षण भी रहते हैं तो ऐसे व्यक्ति को अस्पताल में आवश्यक इलाज कराने की सलाह देते हैं। किन्तु, जो व्यक्ति संक्रमित पाए जाते हैं पर उन्हें किसी प्रकार का लक्षण नहीं रहता है तो ऐसे व्यक्ति को होम क्वारेंटाइन में रहकर चिकित्सा परामर्श के अनुसार अपना इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनावश्यक यात्रा से बचें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
– यात्रा के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें और निश्चित रूप से मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– गर्म व ताजा खाना का सेवन करें, बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
– बाहर से आने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

कोविड-19 से बचाव के लिए गाइडलाइन का करें पालन,थोड़ी सी लापरवाही न बरते

0

– जिले में रोको-टोको अभियान के तहत तेज मास्क चेकिंग अभियान, मास्क का उपयोग करने के लिए किया गया जागरूक

– गाइडलाइन का पालन कर संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने में करें सहयोग, बनें जिम्मेदार नागरिक

खगड़िया-

जिले में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए, सभी लोग सावधान और सतर्क रहें। क्योंकि, दिन -प्रतिदिन संक्रमण की वृद्धि हो रही है। हालाँकि, लगातार बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है और इस वैश्विक महामारी के संक्रमण पर रोकथाम एवं इसे जड़ से मिटाने के लिए आवश्यक उपाय भी किये जा रहे हैं। इसके अलावा हर हाल में बढ़ते संक्रमण पर विराम लगे, इसके मद्देनजर आवश्यक गाइडलाइन भी जारी किये जा चुके हैं। किन्तु, यह गाइडलाइन तभी कारगर साबित होगा, जब सामाजिक स्तर पर लोग इसका पालन व प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसलिए, इस वैश्विक महामारी को एकबार फिर से मात देने के लिए सभी लोगों को प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन कर खुद के साथ-साथ राष्ट्रहित मे अपनी जिम्मेदारी पूरी कर जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।

– बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए सामाजिक सहयोग जरूरी :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले में बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग हर आवश्यक कदम उठा रहा है। इसको लेकर प्रतिदिन आवश्यकतानुसार जरूरी निर्णय भी लिए जा रहे हैं। किन्तु, इस वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रभाव पर विराम लगाने के लिए सामाजिक सहयोग भी बेहद जरूरी है। मैं जिले वासियों से अपील करता हूँ सभी लोग जारी गाइडलाइन का पालन करें और इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लडाई में सकारात्मक सहयोग करें। तभी हम इसपर काबू पा सकते हैं और इसे मात देने में सफल हो सकते हैं।

– जिले में बनाएं गए हैं 68 माइक्रो कंटेनमेंट जोन, दी जा रही स्वास्थ्य सेवा :-
जिले के संक्रमित एरिया में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक कुल 60 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जहाँ होम क्वारेंटाइन में रहने वाले संक्रमित मरीजों की मेडिकल टीम द्वारा लगातार निगरानी और आवश्यक दवा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, माइक्रो कंटेनमेंटजोन के दायरे में आने वाले सभी लोगों की जाँच की जा रही है। साथ ही आवश्यक चिकित्सा परामर्श देते हुए इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

– रोको-टोको अभियान के तहत जिले में तेज हुई मास्क चेकिंग :-
जिले में संक्रमण पर रोकथाम के लिए चल रहे मास्क चेकिंग अभियान को और तेज गति देने के लिए रोको-टोको अभियान का शुरू किया गया है । जिसके तहत जिले में मुख्य बाजार समेत विभिन्न चौक-चौराहे पर अभियान चलाकर मास्क का उपयोग नहीं करने वाले लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और बचाव से संबंधित अन्य आवश्यक उपाय को अपनाने की जानकारी दी गई। ताकि हर हाल में बढ़ते संक्रमण पर विराम संभव हो सके और लोगों को स्थाई निजात मिल सके।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– गर्म व ताजा खाना का सेवन करें और बासी और बाहरी खाना से बिलकुल दूर रहें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और यात्रा के दौरान सैनिटाइजर का उपयोग करें।