बांका में तैयारी पूरी, आज से स्वास्थ्यकर्मियों को पड़ेगा कोरोना का टीका

0

जिले के 7 केंद्रों पर 700 स्वास्थ्यकर्मियों को पड़ेगा टीका
जिले में पहले चरण में 6265 लोगों को पड़ेगा टीका

बांका-

जिस दिन का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे थे, आखिरकार वह घड़ी आ ही गई. शनिवार से जिले के 7 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका पड़ेगा. सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी हो गई है. पहले चरण में टीका पड़ने वाले लोगों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड है. सभी सातों केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम तैनात है जो टीकाकरण में अपनी भूमिका निभाएगी.

हरी झंडी दिखाकर टीका को किया रवाना:
इससे पहले सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर सभी केंद्रों के लिए टीका रवाना किया. जो कि बाद में सभी केंद्रों पर पहुंच भी गया. टीका भेजने के दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. मालूम हो कि पहले चरण में 6265 लोगों को टीका पड़ेगा. इसमें से 5777 सरकारी कर्मचारी हैं जबकि 488 निजी क्लीनिक के चिकित्सक एवं कर्मी हैं.

सभी केंद्रों पर किया गया पूर्वाभ्यास: आज से शुरू हो रहे टीकाकरण में किसी तरह की कमी ना रह जाए इसे लेकर शुक्रवार को सभी सातों केंद्रों पर फिर से पूर्वाभ्यास किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने किस तरीके से टीकाकरण करना है और उसके दौरान क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं इसे लेकर अपना अभ्यास किया. मालूम हो कि 8 जनवरी को भी सभी बूथों पर टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया था.

सात केंद्रों पर पहले दिन 100- 100 लोगों को पड़ेगा टीका: जिले में आज 7 केंद्रों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण को लेकर सदर अस्पताल, बौसी और कटोरिया रेफरल अस्पताल, शंभूगंज, धोरैया, चांदन और बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूथ बनाया गया है. यहां पर टीकाकरण को लेकर पांच- पांच लोगों की एक टीम बनाई गई है.

पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को पड़ेगा टीका: मालूम हो कि कोरोना का टीका तीन चरणों में दिया जाएगा. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ को टीका दिया जाएगा. दूसरे चरण में सरकारी कर्मचारी और गंभीर रोगों के मरीज, साथ ही कोरोना से उबर चुके व्यक्ति, तीसरे और आखिरी चरण में सभी लोगों को टीका दिया जाएगा.

कुछ इस तरह से होगा टीकाकरण: कोरोना का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचेंगे,. कतार में लगते ही वहां पर तैनात सिपाही उन्हें सैनिटाइज करेंगे. इसके बाद एक पर्ची दी जाएगी,. पर्ची लेकर स्वास्थ्यकर्मी वेटिंग हॉल में जाकर बैठ जाएंगे. नंबर आते ही वह दूसरे टीकाकरण कक्ष में चले जाएंगे. जहां टीका लगने के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी को मिली पर्ची पर टीका लगने का समय एएनएम दर्ज करेंगी. इसके बाद वह व्यक्ति सीधे तीसरे कक्ष यानी कन्वेंशन रूम जाकर आराम करने लगेंगे. आधा घंटा बीतने के बाद स्वास्थ्यकर्मी पर्ची के साथ बाहर निकलेंगे. वहां पर मौजूद सिपाही पर्ची के ऊपर समय लिखेंगे. इसके बाद व्यक्ति को अगले बार पड़ने वाले टीका की तारीख बता दी जाएगी. इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें ढके.
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें

भागलपुर जिले के 7 केंद्रों पर भेजा गया टीका, तीन केंद्रों पर आज जायेगा

0

-आज से जिले के 10 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को पड़ेगा कोरोना का टीका
-टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की तैयारी पूरी

भागलपुर-

शनिवार से जिले में कोरोना टीकाकरण शुरू हो रहा है. पहले चरण में जिले के स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगेगा. इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है जो टीकाकरण में भाग लेगी. इसे लेकर तैयारी पूरी हो गई है.जिले के 7 केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना का टीका भेज दिया गया. बच्चे तीन केंद्रों पर शनिवार को भेजा जाएगा. सदर अस्पताल, रक्षिता और मंगलम अस्पताल शहर में ही है, इसलिए इन जगहों पर कल टीका भेजा जाएगा. बाकी जो केंद्र दूर थे वहां टीका भेज दिया गया.

आज मिल जाएगा मैसेज किस स्वास्थ्यकर्मी को कहां लगेगा टीका:
जिस स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगना है उन्हें आज तक मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि उन्हें किस सेंटर पर टीका लगाया जाएगा. इसके बाद संबंधित स्वास्थ्यकर्मी उस केंद्र पर पहुंचेंगे. जहां की पूरी प्रक्रिया के बाद उन्हें टीका दिया जाएगा. टीका पड़ने के बाद उन्हें अगली बार किस तारीख में आना है यह भी बता दिया जाएगा.

जिले में 10 जगहों पर दिया जाएगा टीका: जिले में टीकाकरण को लेकर 10 बूथ बनाया गया है. इसमें मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, जगदीशपुर, नारायणपुर और सबौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाथनगर और सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल और रक्षिता नर्सिंग होम और मंगलम अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा.

कुछ इस तरह से होगा टीकाकरण: कोरोना का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचेंगे व . कतार में लगते ही वहां पर तैनात सिपाही उन्हें सैनिटाइज करेंगे. इसके बाद एक पर्ची दी जाएगी, जिसे लेकर स्वास्थ्यकर्मी वेटिंग हॉल में जाकर बैठ जाएंगे. नंबर आते ही वह दूसरे टीकाकरण कक्ष में चले जाएंगे. जहां टीका लगने के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी को मिली पर्ची पर टीका लगने का समय एएनएम दर्ज करेंगी. इसके बाद वह व्यक्ति सीधे तीसरे कक्ष यानी कन्वेंशन रूम जाकर आराम करने लगेंगे. आधा घंटा बीतने के बाद स्वास्थ्यकर्मी पर्ची के साथ बाहर निकलेंगे. वहां पर मौजूद सिपाही पर्ची के ऊपर समय लिखेंगे. इसके बाद व्यक्ति को अगले बार पड़ने वाले टीका की तारीख बता दी जाएगी. इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें.
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में लगा दी गई है जिला प्रशासन की कि पूरी मशीनरी : जिलाधिकारी

0

– जिले के सभी पांच सत्र स्थल पर आज से कुल 3560 लोगों को लगाया जाएगा कोरोना का टीका
– लखीसराय जिला में वैक्सीनेशन के लिए आयी है 423 वायल दवा

लखीसराय , 15 जनवरी-

शनिवार से शुरू हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के लिए जिला प्रशासन की पूरी मशीनरी लगा दी गई है । इसको ले जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । उक्त जानकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिला समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में कोरोना टीकाकरण को लेकर सेंटर फॉर एडवोकेसी एन्ड रिसर्च संस्था(सी-फार) के द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दी । उन्होंने बताया कि जिले के पांच सत्र स्थल पर कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है । इन सभी सत्र स्थल का उनके द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है और वह व्यवस्था से सन्तुष्ट हैं । कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सदर हॉस्पिटल लखीसराय, लखीसराय सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित राज्य स्तर से एक प्राइवेट हॉस्पिटल के चयन करने के निर्देश के अनुसार शहर के नया बाज़ार स्थित सुदामा हॉस्पिटल को चिह्नित किया गया है। यहां वैक्सीनेटर के रूप में प्राइवेट हेल्थ वर्कर को चुना गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी सत्र स्थल (सेशन साइट) पर वैक्सीनेशन कार्य की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट, सीएचसी और पीएचसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई है। इसके साथ
ही सुदामा हॉस्पिटल में लखीसराय सदर पीएचसी के डॉक्टर को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

सत्र स्थल के रूप में तीन कमरों के भवन का किया गया है चयन :
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के सत्र स्थल के रूप में तीन कमरों के भवन का चयन किया गया है। जिसमें से एक कमरा वेटिंग रूम जहां वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोग रेजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन के बाद अपनी बारी का इंतजार करेंगे। इसके बाद दूसरा कमरा वैक्सीनेशन रूम होगा जहां लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी । इसके बाद तीसरा कमरा ऑब्सेवशन रूम होगा जहां वैक्सीन लगाने के आधे घन्टे बाद तक लोगों पर वैक्सीन के होने वाले प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। ऑब्सर्वेशन रूम में दो बेड और 10 कुर्सियां होंगी । यहां किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए एनाफिसिज़िट करने के एईएफ आई किट उपलब्ध रहेंगे। इसके माध्यम से अवलोकन करने के बाद हीं लाभार्थी अपने घर जा सकते हैं। इसके साथ हीं सभी सेशन साइट पर कम से कम स्वास्थ्य कर्मी इस कार्य को सम्पादित करेंगे।

पहले चरण में 3560 हेल्थ वर्कर और आईसीडीएस कर्मियों के टीकाकरण के लिए आयी है 423 वायल दवा :
उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के कुल 3560 रजिस्टर्ड हेल्थ वर्कर और आईसीडीएस वर्कर के वैक्सीनेशन के लिए जिला को कुल 423 वायल मेडिसीन प्राप्त हुए हैं। 1 वायल में 10 लोगों को वैक्सीन दिया जा सकेगा। प्रत्येक ब्यक्ति को 0.5 एमएल का डोज दिया जाना है। इस प्रकार से देखा जाय तो हमलोगों के पास 4230 लोगों को वैक्सीनेट करने की क्षमता है। जबकि हमारे पास 3560 लोगों का नाम को- विन एप्प पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने बताया कि दूसरे फेज में नगर निकायों के फ्रंट लाइन वर्कर और तीसरे फेज स में 50 वर्ष से ज्यादा के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी लगाया जाएगा।

जिले के सभी पांच सत्र स्थल सेशन साइट पर लाभार्थी और वायल की कि संख्या :
सदर अस्पताल हॉस्पिटल में लाभार्थियों की कि कुल संख्या 50 है और यहां के लिए 5 वायल आये हैं। लखीसराय सदर पीएचसी में लाभार्थियों की कुल संख्या 100 है और यहां के लिए 10 वायल आवंटित हैं। इसी तरह रामगढ़ चौक पीएचसी, सूर्यगढ़ा सीएचसी और सुदामा हॉस्पिटल में लाभार्थियों की कुल संख्या 100- 100 है और वहां के लिए भी 10-10 वायल आवंटित किए गए हैं। इस प्रकार के जिले में अभी लाभार्थियों की कि कुल संख्या 450 है जिनके लिए 45 वायल मेडिसिन की कि व्यवस्था ब्यवस्था की गई है।

28 दिनों के अंदर दोहराया जायेगा दूसरी डोज देने की प्रक्रिया

0
• कोविशील्ड टीकाकृत को दूसरी डोज में कोविशील्ड वैक्सीन मिलेगी
• कोवैक्सीन दिये जाने पर दोबारा दूसरी डोज इसी की दी जायेगी
पटना-
कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज 28 दिनों के अंदर ही दोहराया जायेगा. जिन चयनित लाभार्थी को टीकाकरण के लिए कोविशील्ड दिया जायेगा उन्हें दूसरे डोज में कोविशील्ड वैक्सिीन ही दी जायेगी. वहीं यदि किसी चयनित लाभार्थी को कोवैक्सिीन दिया गया है तो उसे कोवैक्सिीन का ही दूसरा डोज दिया जाना है. कोविशील्ड के प्रत्येक वाइल में 10 डोज है. यानी इसके एक वाइल से 10 लोगों को टीकाकृत किया जा सकेगा. जबकि कोवैक्सिीन वाइल में 20 डोज हैं. टीकाकरण को लेकर सभी प्रकार की सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी है.
ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण के प्रति सही समझ बन सके, इसके लिए पंचायतों प्रतिनिधियों व समुदाय के प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. समुदाय, स्वयं सहायता समूहों, महिला आरोग्य समिति तथा शहरी क्षेत्रों में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि उत्प्रेरक हो सकते हैं. समाज के एक प्रभावशाली चेहरा के रूप में ऐसे लोग सार्थक भूमिका निभा सकते हैं.
प्रतिदिन हो रही उच्च स्तरीय समीक्षा
कोविड-19 के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु राज्य स्वास्थ्य समिति प्रतिदिन सारी गतिविधियों का अनुश्रवण कर रहा है। गुरुवार को भी राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के सभागार में प्रधान सचिव, स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत ने सारी तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, श्री मनोज कुमार, प्रशासी पदाधिकारी, श्री खालिद अरशद एवं राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एन. के. सिन्हा उपस्थित थे।
कोविड 19 टीकाकरण को लेकर प्रेस ब्रीफिंग
शुक्रवार दिनांक 15.01.2021 को अपराह्न् 3 बजे राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के सभागार से मीडिया कर्मियों को कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया है। इस ब्रीफिंग में माननीय मंत्री स्वास्थ्य श्री मंगल पाण्डेय, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य श्री प्रत्यय अमृत, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार एवं प्रबंध निदेशक, बिहार चिकित्सा एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड प्रदीप कुमार झा शामिल रहेंगे।

कोरोना वैक्सीनेशन को ले जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी 

0
– जिले के पांच सत्र स्थलों पर 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी  कोरोना की  वैक्सीन
– कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले के कुल 3500 स्वास्थ्य कर्मियों का नाम किया गया है दर्ज
लखीसराय-
मकर संक्रांति के बाद भगवान भास्कर के दक्षिणायन से उत्तरायण होने के साथ ही जिले में बहुप्रतीक्षित कोरोना टीका करण अभियान कि शुरुआत 16 जनवरी से होने जा रही है। इसको ले जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को भागलपुर से लखीसराय सिविल सर्जन कार्यालय में बनाये गए सबसे बड़े कोल्ड रेफ्रिजरेशन सेंटर में वैक्सीन के पहुंचने के साथ ही शुक्रवार को रेफ्रिजरेटेड वाहन के माध्यम से जिले भर में बनाए गए पांच सत्रस्थल पर पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद शनिवार की सुबह से जिले के सभी पांचों सत्र स्थलों पर जिले भर के करीब 3500 स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
जिले के सिविल सर्जन डॉ. आत्मानन्द राय ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । इसके लिए जिले के सदर हॉस्पिटल, लखीसराय पीएचसी, रामगढ़ चौक पीएचसी, सूर्यगढ़ा सीएचसी एवं शहर के नया बाज़र स्थित सुदामा हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सिनेशन के लिए सेशन साइट बनाए गए हैं।
पहले चरण में जिले के करीब 3500 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी   कोरोना की  वैक्सीन :
सिविल सर्जन ने बताया कि 16 जनवरी से शुरू हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में जिले भर के करीब 3500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि सेंटर पर वैक्सीनेटर के तौर पर सेवाएं देने वाले डॉक्टर, एएनएम सहित अन्य मेडिकल स्टाफ कि सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ हीं सुरक्षा और वेरिफिकेशन के लिए सिक्योरिटी गार्ड की  भी तैनाती की जाएगी।
वैक्सीनेशन सेंटर के लिए किया गया है तीन कमरों वाले भवनों का चयन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिले भर में जो पांच सेशन साइट तय किए गए है वहां कम से कम तीन कमरों वाले भवन का होना आवश्यक है। इनमें से पहला कमरा वेटिंग रूम के रूम में उपयोग में लाया जाएगा। जहां वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोग रेजिस्ट्रेशन वेरिफिकेशन के बाद बैठकर अपनी बारी की  प्रतीक्षा करेंगे|
 वहीं दूसरा कमरा वैक्सीनेशन रूम के तौर पर उपयोग में लाया  जाएगा जहां लोगों को वैक्सीन लगाए जाएंगे। इसके अलावे तीसरे कमरे को ऑब्जरवेशन  रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा जहां वैक्सीन लगाए जाने के बाद 30 मिनट तक वैक्सीन के प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही लाभुक को उसके घर भेजा जाएगा।
कोल्ड चेन पॉइंट पर 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच वैक्सीन को रखा  जाएगा :
उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय में बनाये गए सबसे बड़े कोल्ड स्टेशन और जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी पर बनाये गए कोल्ड चेन पॉइंट पर कोरोना वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री तापमान के बीच लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
कोरोना काल में इन सावधानियों का रखें ख्याल :
– अपने – अपने घरों से बाहर निकलने कि स्थिति में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और दूसरे लोगों को बचाने के लिए सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क , रुमाल या गमछे का इस्तेमाल करें।
– भीड़- भाड़  वाले स्थान पर जाने कि स्थिति में सभी लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए  एक – दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की  दूरी के नियम का पालन करें।
– सभी लोग अपने साथ हैंड सैनिटाइजर कि एक छोटी डिब्बी अवश्य रखें ताकि एक निश्चित अंतराल के बाद अपने हाथों को  साफ कर कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सके।

तैयारी पूरी, कल से जिले में शुरू होगा कोविड-19 का वैक्सीनेशन

0

– सुरक्षा के सभी मापदंडों का रखा जाएगा ख्याल, पहले दिन 500 लोगों का होगा टीकाकरण
– पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन, अफवाहों से रहें दूर, निर्भीक होकर कराएं वैक्सीनेशन

खगड़िया, 14 जनवरी|
जिले में कल 16 जनवरी से कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं । पहले दिन पहले चरण में जिले 500 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों का दौरा कर आवश्यक तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। ताकि वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद किसी प्रकार की कमी नहीं रहे और लोगों का सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन किया जा सके।

– पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन, निर्भीक होकर कराएं वैक्सीनेशन :-
जिला सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें एवं अफवाहों से दूर रहें। क्योंकि, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए, निर्भय होकर हर लोग वैक्सीनेशन कराएं। वैक्सीनेशन के दौरान सुरक्षा के हर मापदंडों का ख्याल रखा जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का हर हाल में पालन सुनिश्चित रूप से कराया जाएगा।

– अफवाहों से दूर रहने की जरूरत :-
वैक्सीनेशन को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की जरूरत है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और सुरक्षा के सभी मापदंडों को परखने के बाद ही लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा। इसलिए, वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं करें और बेफिक्र होकर वैक्सीनेशन कराएं। आपको जो वैक्सीन दिया जाएगा वह पूरी तरह सुरक्षित है और वही कोविड-19 से बचाव करेगा। इसलिए, मन में किसी प्रकार का भ्रम या दुविधा नहीं पालें। बल्कि, निर्भीक होकर खुद भी वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

– पहले चरण में 6900 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन होगा :-
पहले चरण में जिले के 6900 स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन होगा। इसको लेकर जिले में पाँच वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। जिसमें सदर अस्पताल, परवत्ता पीएचसी, सदर पीएचसी, अलौली पीएचसी एवं गोगरी रेफरल अस्पताल को वैक्सीनेशन सेंटर के लिए चिह्नित किया गया है। एक दिन में एक सत्र में एक सेंटर पर 100 लोगों का वैक्सीनेशन होगा। यानी जिले के सभी सेंटरों पर एक दिन में कुल 500 लोगों का वैक्सीनेशन होगा।

– वैक्सीनेशन के बाद 30 मिनट तक मेडिकल टीम करेगी निगरानी :-
वैक्सीनेशन के बाद वैक्सीन लेने वाले हर व्यक्ति की वैक्सीनेशन सेंटर पर ही 30 मिनट तक निगरानी की जाएगी। इस दौरान उनके स्वास्थ्य से संबंधित हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत आवश्यक पहल की जा सके। जिससे लोग पूरी उत्साह के साथ वैक्सीनेशन करा सकें और दूसरों को भी प्रेरित करें ।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क और सैनिटाइजर का नियमित रूप उपयोग करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
– अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

कोरोना का टीका आज अधिकारियों की निगरानी में पहुंचेगा केंद्रों पर

0

जिला स्वास्थ्य समिति ने टीका पहुंचाने के लिए मजिस्ट्रेट की मांग की

तैयारी पूरी आज से 10 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जाएगा टीका

भागलपुर, 14 जनवरी

कोरोना की रोकथाम को लेकर जिले में टीकाकरण की तैयारी अंतिम चरण में है. कल से 10 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा. इसे लेकर बुधवार की देर रात पटना से टीका भागलपुर पहुंच गया है. यहां पर भागलपुर के अलावा बांका, मुंगेर, लखीसराय और जमुई का भी टीका आया था, जिसे गुरुवार को उन जिलों में भेज दिया गया. अब शुक्रवार को जिले के सभी 10 बूथों पर कोरोना का टीका भेजा जाएगा. टीका अधिकारियों की निगरानी में जाएगा. इसे लेकर जिला स्वास्थ्य समिति ने प्रशासन से मजिस्ट्रेट की मांग की है.

आज मिल जाएगा मैसेज किस स्वास्थ्य कर्मी को कहां लगेगा टीका: जिस स्वास्थ्य कर्मी को टीका लगना है उन्हें शुक्रवार तक मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा कि उन्हें किस सेंटर पर टीका लगाया जाएगा. इसके बाद संबंधित स्वास्थ्यकर्मी उस केंद्र पर पहुंचेंगे. जहां की पूरी प्रक्रिया के बाद उन्हें टीका दिया जाएगा. टीका पड़ने के बाद उन्हें अगली बार किस तारीख में आना है यह भी बता दिया जाएगा.

जिले में 10 जगहों पर दिया जाएगा टीका: जिले में टीकाकरण को लेकर 10 बूथ बनाया गया है. इसमें मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, जगदीशपुर, नारायणपुर और सबौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाथनगर और सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल और रक्षिता नर्सिंग होम और मंगलम अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका दिया जाएगा.
कुछ इस तरह से होगा टीकाकरण: कोरोना का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचेंगे. कतार में लगते ही वहां पर तैनात सिपाही उन्हें सैनिटाइज करेंगे. इसके बाद एक पर्ची दी जाएगी. पर्ची लेकर स्वास्थ्यकर्मी वेटिंग हॉल में जाकर बैठ जाएंगे. नंबर आते ही वह दूसरे टीकाकरण कक्ष में चले जाएंगे. जहां टीका लगने के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी को मिली पर्ची पर टीका लगने का समय एएनएम दर्ज करेंगी. इसके बाद वह व्यक्ति सीधे तीसरे कक्ष यानी कन्वेंशन रूम जाकर आराम करने लगेंगे. आधा घंटा बीतने के बाद स्वास्थ्यकर्मी पर्ची के साथ बाहर निकलेंगे. वहां पर मौजूद सिपाही पर्ची के ऊपर समय लिखेंगे. इसके बाद व्यक्ति को अगले बार पड़ने वाले टीका की तारीख बता दी जाएगी. इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढकें .
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें

बांका पहुंची वैक्सीन,जिले में कल से शुरू हो जाएगा टीकाकरण

0

पहले दिन 700 स्वास्थ्यकर्मियों को पड़ेगा टीका

बांका, 14 जनवरी

कोरोना की रोकथाम को लेकर जिले में टीकाकरण की तैयारी अंतिम चरण में है. पहले चरण का टीका कल शनिवार से दिया जाएगा. इसे लेकर पटना से भागलपुर होते हुए कोरोना का टीका बांका पहुंच गया है. जिले को 750 वायल टीका मिला है. पहले चरण में 6265 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका दिया जाएगा.

टीकाकरण को लेकर सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो ने बताया कि कोरोना का टीका बांका पहुंच गया है. तैयारी अंतिम चरण में है. टीकाकरण को लेकर यहां के स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है. शुक्रवार को बांका से सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रेफरल अस्पताल में टीका भेजा जाएगा. एक दिन में एक केंद्र पर एक सौ लोगों को टीका दिया जाएगा और 45 दिनों तक टीका पड़ने वाले व्यक्ति की निगरानी की जाएगी.

आज कराया जाएगा पूर्वाभ्यास: कल से शुरू हो रहे टीकाकरण में किसी तरह की कमी न रहे, इसे लेकर शुक्रवार को एक बार फिर से पूर्वाभ्यास कराया जाएगा. मालूम हो कि 8 जनवरी को भी स्वास्थ्य विभाग ने पूर्वाभ्यास कराया था जो पूरी तरह से सफल रहा था. अगर पूर्वाभ्यास के दौरान कोई कमी पाई जाएगी तो उसे दुरुस्त कर दिया जाएगा.

सात केंद्रों पर पहले दिन 100- 100 लोगों को पड़ेगा टीका: जिले में पहले दिन 7 केंद्रों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण को लेकर सदर अस्पताल, बौसी और कटोरिया रेफरल अस्पताल, शंभूगंज, धोरैया, चांदन और बेलहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूथ बनाया गया है. यहां पर टीकाकरण को लेकर पांच- पांच लोगों की एक टीम बनाई गई है.

पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को पड़ेगा टीका: मालूम हो कि कोरोना का टीका तीन चरणों में दिया जाएगा. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ को टीका दिया जाएगा. दूसरे चरण में सरकारी कर्मचारी और गंभीर रोगों के मरीज, साथ ही कोरोना से उबर चुके व्यक्ति, तीसरे और आखिरी चरण में सभी लोगों को टीका दिया जाएगा.

कुछ इस तरह से होगा टीकाकरण: कोरोना का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचेंगे. कतार में लगते ही वहां पर तैनात सिपाही उन्हें सैनिटाइज करेंगे. इसके बाद एक पर्ची दी जाएगी. पर्ची लेकर स्वास्थ्यकर्मी वेटिंग हॉल में जाकर बैठ जाएंगे. नंबर आते ही वह दूसरे टीकाकरण कक्ष में चले जाएंगे. जहां टीका लगने के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी को मिली पर्ची पर टीका लगने का समय एएनएम दर्ज करेंगी. इसके बाद वह व्यक्ति सीधे तीसरे कक्ष यानी कन्वेंशन रूम जाकर आराम करने लगेंगे. आधा घंटा बीतने के बाद स्वास्थ्यकर्मी पर्ची के साथ बाहर निकलेंगे. वहां पर मौजूद सिपाही पर्ची के ऊपर समय लिखेंगे. इसके बाद व्यक्ति को अगले बार पड़ने वाले टीका की तारीख बता दी जाएगी. इसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढके.
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें

परिवार नियोजन संचार अभियान को सफल बनाने के लिए दिए निर्देश

0

सिविल सर्जन डा ने ऑनलाइन सभी प्रभारियों व केयर इंडिया के प्रतिनिधि के साथ की बैठक

भागलपुर-

परिवार नियोजन को लेकर जनवरी से मार्च तक संचार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिंह ने बुधवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं केयर इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन चर्चा की. सीएस ने सभी प्रभारियों एवं केयर इंडिया के प्रतिनिधि को इस अभियान में जोर-शोर से लग जाने के लिए कहा. यह अभियान मार्च तक चलेगा.

1 बच्चे वाले दंपति का किया गया है सर्वे: इस अभियान के तहत प्रखंडों में 1 बच्चे वाले दंपति का आशा कार्यकर्ताओं ने सर्वे किया है. अब इन लोगों को दूसरे बच्चे की प्लानिंग कब करनी है, इस बारे में बताया जाएगा. साथ ही 2 बच्चे के बीच में कितने का गैप रहेगा, यह जानकारी भी दी जाएगी.

महीने में 10 दिन कराई जाएगी माइकिंग: इस अभियान के तहत महीने में 10 दिन माइकिंग कराकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा. दंपतियों को परिवार नियोजन के फायदे गिनाए जाएंगे. माइकिंग धीमी गति के वाहनों से कराया जाएगा, ताकि लोग परिवार नियोजन हूं बारे में अच्छी तरह से समझ सके. माइकिंग आरोग्य दिवस के दिन कराया जाएगा.
एक से दूसरे बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल जरूरी: आलोक कुमार ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान दंपति को यह बताया जाएगा कि एक से दो बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल रहने के क्या-क्या फायदे हैं. उन्हें समझाया जाएगा कि अगर आप दो बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल रखते हैं तो इससे ना सिर्फ बच्चे स्वस्थ होंगे, बल्कि मां भी स्वस्थ रहेंगी. बच्चे कुपोषित नहीं होंगे. उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे भविष्य में किसी भी बड़ी बीमारी का खतरा नहीं रहेगा.

नुक्कड़ नाटक कर परिवार नियोजन को लेकर किया जाएगा जागरूक: आलोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे करने के दौरान जहां पर परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता कम दिखेगी या 2 से अधिक बच्चे वाले दंपति अधिक दिखेंगे वहां एजेंसी के जरिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा. नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को परिवार नियोजन के फायदे बताए जाएंगे. उन्हें समझाया जाएगा कि परिवार नियोजन से क्या फायदे हैं. कम बचे रहने से आर्थिक आजादी भी लोगों को रहती है इसकी भी जानकारी दी जाएगी.

जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया जा रहा है टेक होम राशन का वितरण

0

– आंगन एप्प पर रजिस्ट्रेशन के बाद ओटीपी आने पर लाभार्थी को किया जाता वितरित

– आंगनवाड़ी केंद्रों पर सेविका – सहायिका कर रही टीएचआर का वितरण

लखीसराय-

नव वर्ष के शुरुआत के साथ हीं जिले भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया जा रहा है। जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत सेविका और सहायिका ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही लाभार्थी के बीच टी एचआर का वितरण कर रही हैं।

आईसीडीएस लखीसराय कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) कुमारी अनुपमा ने बताया कि पिछले सप्ताह से ही जिले के सभी आंगनवाबाड़ी केंद्रों पर सेसिविका और सहायिका के द्वारा लाभार्थियों के बीच मोबाइल ओटीपी के वेरिफिकेशन के बाद टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया जा रहा है।

टीएचआर वितरण के लिए लाभार्थी का आंगन मोबाइल एप्प पर किया जाता है रजिस्ट्रेशन :
उन्होंने बताया कि टीएचआर वितरण के लिए सभी आंगनवाबाड़ी केंद्रों पर सेविका और सहायिका के द्वारा सबसे पहले आंगन मोबाइल एप्प पर लाभार्थी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया जाता है। इसके बाद ओटीपी आने पर उसका वेरिफिकेशन होता है और पोषाहार लिखा हुआ वेरिफिकेशन कोड आने के बाद हीं लाभार्थी को पोषाहार दिया जाता है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल 80 लोगों के बीच किया जाता है टीएचआर का वितरण :
उन्होंने बताया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल 80 लोगों के बीच टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया जाता है। इनमें गर्भवती महिलाएं, धातृ माताएं सहित पोषण कि कमी से जूझ रहे बच्चे शामिल हैं। इन सभी लोगों के बीच टेक होम राशन ( टीएचआर) का वितरण किया जाता है।

टीएचआर के रूप में लाभार्थियों के बीच किया जा रहा पोषाहार का वितरण :
जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार के रूप में चावल, दाल, सोयाबीन के अलावा वे अन्य पोषक आहार का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ हीं आंगनवा बाड़ी क्षेत्र की कि सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था गर्भवस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, खानपान में पोषक तत्वों की कि उपलब्धता के साथ हीं गर्भावस्था गर्भवस्था के दौरान आने वाली परेशानियों से सभी को अवगत कराया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक आंगनवाबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के गर्भ धारण करने पर गोद भराई की का रस्म अदा कर उन्हें खानपान में पोषक तत्वों से युक्त भोजन खाने की सलाह दी जाती है।

कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन,-
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।