आइसोलेशन सेंटर की बेहतर साफ सफाई रखने के निर्देश
घर पर खान-पान का रखें ख्याल
प्रखंड परियोजना प्रबंधक बलदेव कुमार ने जीविका ग्रामीण बाजार का किया उद्घाटन
खरीफ प्रखंड के खऱीक बाजार पंचायत में जीविका ग्रामीण बाजार का विधिवत् उद्घाटन जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक बलदेव कुमार तथा जीविका ग्रामीण बाजार की सचिव संजू देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस जीविका ग्रामीण बाजार का मुख्य उद्देश्य गांव की गरीब जीविका दीदी जो छोटा मोटा किराना की दुकान चला रही है उन्हें बाजार से सस्ते दामों पर सामग्री उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर जीविका कार्यालय खटी के सभी कर्मी माधव मोहन, लक्ष्मी कुमारी तथा सरोज राम के साथ-साथ अन्य कैडर भी उपस्थित थे।
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का मनोनयन
देश के जाने-माने औधोगिक सलाहकार तथा भारतीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री चिरंजीत कुमार शर्मा को भारतीय किसान संगठन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा है, श्री चिरंजीत कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश के जाने-माने राजनीतिक एवं व्यापारिक परिवार से सम्बंधित होने के साथ-साथ उतर प्रदेश के बड़े किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
श्री चिरंजीत शर्मा एक जाने माने कवि के साथ उम्दा इंसान भी हैं और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के साथ-साथ ब्लाइंड और ओल्ड एज होम के लिए काफी कार्य करते हैं। किसान संगठन में इनके आने से किसानों की समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर सरकार को घेरने में एक मजबूत आधार माना जा रहा है।