जानिए कहा की जा रही पाक के पूर्व प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना

0

 

नई दिल्ली –

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामलें में फिलहाल जेल में सजा काट रहै है. पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी राजनीतिक का समय फिलहाल ठीक नहीं चल रहा है। पाकिस्तान में चुनाव हो रहै है.

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमल ( पाकिस्तान मुस्लिम लीग) की जीत के लिए नवाज के पुश्तैनी धर रहै जाती उमरा में प्रार्थनाएं की जा रही है. नवाज शरीफ के भ्रष्टाचार के मामलें में जेल जाने के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक चुनाव में जीत के लिए पाकिस्तान में पूरा दम लगा रहै है.

 

बताया जा रहा है कि नवाज शरीफ की जब से गिरफ्तारी हुई उस समय से ही उनेत पुश्तैनी गांव जाती उमरा में लोग अत्यंत दुखी है. बताया जा रहा है कि लोग उनकी पार्टी की जीत के लिए दुआएं मांग रहै है. गांव जाति उमरा के सरपंच का कहना है कि नवाज शरीफ के साथ उनके पुश्तैनी गांव के लोगो की दुआएं है और नवाज शरीफ की पार्टी चुनाव जीतेगी और नवाज शरीफ एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे.

 

 

वहीं जाती उमरा गांव के एक रिटायर्ड शिक्षक का कहना है कि नवाज शरीफ एक सच्चे इंसान है और गांव के लोग उन्हें अपना बेटा मानते है. बटवारे के समय नवाज शरीफ के पिता पाकिस्तान चले गए थे. नवाज शरीफ 1982 में जाती उमरा गांव में आए थे. इसके बाद साल 2013 में नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ जाती उमरा आए थे और अपने दादा की कब्र पर चादर चढ़ाई थी.

 

 

अनीता भाभी ने खुूद दिया जवाब, जानिए क्या कहा

0

नई दिल्ली –

 

लोकप्रिय शो “भाभाजी धर पर है” में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन के कई दिनों से शो छोड़ने की खबरे आ रही है. खबरे ये भी है कि एक्ट्रेस अपनी फैमिली प्लानिंग की वजह से शो छोड़ रही है. अपने शो छोड़ने को लेकर मीडिया में फैमिली प्लानिंग की खबरों पर अब सौम्या टंडन ने जवाब दिया है.

 

सौम्या टंडन ने हाल ही में एक इंटरवयू में कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि चारो तरफ मेरे फैमिली प्लानिंग को लेकर खबरे चल रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती है कि उनका भी बच्चा हो. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये कहा कि मदरहुड एक खूबसूरत अहसास है और ये मौका यकीनन नहीं खोना नहीं चाहती है.

 

 

उन्होने कही की भविष्य में अगर ऐसा कभी होता है तो बिल्कुल वो ये गुड न्यूज सबके साथ शेयर करेंगी लेकिन इस समय उनके पास शेयर करने के लिए कोई न्यूज नही है. साथ में ये भी बताया की ये सब भगवान के हाथ में है, हम कौन होते है इसका फैसला लेने वाले. साथ ही सौम्या टंडन ने ये भी बात बतायई कि एक बार शो के प्रोड्यूसर ने उनसे ये भी कहा था कि वों प्रेगनेंसी में भी शो जारी रख सकती है.

 

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि ऐसा सोचना इंडस्ट्री में हो रहे अच्छे बदलाव की ओर इशारा करता है। वहीं सौम्या टंडन के अगक शो छोड़ने की बात करे तो खबरे ये भी चर्चा में है कि एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का पूरा मन बना लिया है. ऐसी चर्चा है कि सौम्या टंडन नए किरदार निभाना चाहती है. खबर तो ये भी चर्चा में है कि अगस्त तक सौम्या टंडन नोटिस पिरयड पर है.

 

 

खैर जो भी बात अगर शो “भाभाजी धर पर है” की बिते दिनों की करे तो इससे पहले भी अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने शो को गुड बॉय कह दिया था, लेकिन दर्शकों को ये शो इतना पसंद है कि शो की रेटिंग पर इसका अबतक कोई असर देखने को नहीं मिला है. अब अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन के शो छोडने वाली बात में कितनी सच्चाई और कितनी अफवाह ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा.

सचिन को चुनूंगा अपनी जगह – द्रविड़

0

.

नई दिल्ली –

महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये कहा कि अगर किसी बेट्समेन को अपने स्थान पर हमेशा के लिए बल्लेबाजी के लिए उनसे चुनने के लिए कहा जाए तो वे मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर को चुनेंगे.

 

राहुल द्रविड़ ने ये बात हाल ही में एक इंटरव्यू में इल बात को बताया. राहुल द्रविड़ फिलहाल भारतीय अंडर 19 टीम के कोच के कोच है. हाल ही दिए इस इंटरव्यू में राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्होनें जितने खिलाड़ियों के साथ उन्होने क्रिकेट खेला है उनमें सचिन सबसे ज्यादा बेस्ट है और वे सचिन को ही चुनना पसंग करेंगे.

 

 

ऑइसीसी हॉल ऑफ द फेम में शामिल हुए राहुल द्रविड़ से जब ये पूछा गया कि उन्हें अपने पूरे करियर में सबसे ज्यादा मजाकिया स्लेजिंग किस खिलाड़ी से मिली तो उन्होने इस सवाल का जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का नाम लिया और कहा कि जब वे 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में टैस्ट मेच खेल रहै थे तो जब वे बल्लेबाजी करने गये तो उन्हें याद आया कि पहले टेस्ट में वे तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने गए थे लेकिन कोलकाता की तीसरी पारी में वे 6 नंबर पर थे.

 

 

राहुल द्रविड़ ने कहा उनसे कहा गया कि सीरीज के अंत तक वे नंबर 12 पर खेलेंगे, जो कि राहुल द्रविड़ को लगा की वाकई मजेदार था. इसके अलावा द्रविड़ ने सुनिल गावास्कर और गुंडप्पा विश्र्वनाथ को अपन बचपन का हीरो बताया. इसके अलावा उन्होने कहा कि अगर वर्तमान समय में अगर वो क्रिकेट खेल रहे होते तो दक्षिण अफ्रीक के तेज गेदबाज कैसिगो रवाड़ा का सामना पसंद करते. साथ ही भारतीय गेंदबाजों में उन्होने तेज गेंदबाज भुवनेश्र्वर का नाम लिया और कहा कि उनके लिए भुवनेश्र्वर की गेंदबाजी का सामना करना चेलेंजिंग होता.

 

 

 

 

राफेल डील पर नई जानकारी आई सामने

0

नई दिल्ली –

सड़के से लेकर संसद तक राफेल विमान को लेकर बहस छिड़ी हुई है. विपक्ष द्वारा लगातार मोदी सरकार को राफेल डील पर घेरा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक राफेल डील को लेकर ये जानकारी अब उजागर हो रही है कि मोदी सरकार ने देश का पैसा राफेल विमान डील में बचाया है.

 

बचाया देश का पैसा

 

जानकारी के मुताबिक इस बात की जानकारी अब मिल रही है कि मोदी सरकार ने राफेल विमान डील में कांग्रेस की सरकार के मुकाबले हरेक राफेल विमान पर 59 करोड़ रुपये बचाए है. राफेल की डील में इस तरह की जानकारी अब निकलकर सामने आ रही है कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब 36 राफेल विमानों की डील 1.69 हजार करोड़ रूपयों में की गई थी लेकिन मोदी सरकार में इन विमानों की डील में देश का पैसा बचाया गया और इसी डील को मात्र 59000 हजार करोड़ में फ्रांस के साथ किया गया। अब इस बात का खुलास हो रहा है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान एक राफेल को एक 1705 करोड़ में खरीदा गया लेकिन एनडीए सरकार ने प्रति राफेल की डील फ्रांस से 1646 करोड़ में की.

 

अधिक कामयाब और नई तकनीक से लैस

 

इस बात की भी जानकारी उजागर हो रही है कि मोदी सरकार में जिन राफेल विमानों की डील फ्रांस से कर रही है वो टेक्निकली और ज्यादा कामयाब है. साथ ही इस बात की भी जानकारी दी जा रही है कि मोदी सरकार द्वार खरींदे जा रहै राफेल विमान में एडवांस तकनीक की मिसाइल भी है जो कांग्रेस सरकार द्वारा खरीदे गए राफेल में नहीं थी. जानकारी मिल रही हे कि मोदी सरकार में खरीदे जा रहे राफेल विमानों में 13 अतिरिक्त सुविधाओं से लैस है जो कांग्रेस सरकार में नही थी.

 

 

 

वहीं कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार पर लगतार हमलावर है कि राफेल की नई डील में किसी भी प्रकार की नई सुविधाएं और टेक्नोलॉजी देने की डील नहीं हुई है तो फिर राफेल विमान की कीमत बड़ कैसे रही है. राफेल को लेकर इस प्रकार की जानकारी सामने आने के बाद बहस तो होनी हे.

 

 

 

क्या राफेल पर हो रही है राजनीति 

 

अब राफेल विमान को लेकर छिड़ी बहस में सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे है लेकिन इन सब के बीच क्या राजनीति भी हो रही है और 2019 के लोकसभा चुनाव को भी फतह करने की कौशिश दोनो ही पार्टीयां कर रही है ये देश की जनता भलिभ़ॉति समझती है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

किसानों के साथ ऐसा मजाक नहीं कर सकती हरियाणा सरकार

0

जींद-

देश में जहां कई लोग हर साल भूख से अपनी जान खो बेठते है वहीं एक हरियाणा सरकार है जो बरसात के मौसम में अनाज के सड़ने के लिए खुले आसमान के नीचे छोड देना बेहतर समझती है. शायद यही कारण है कि हरियाणा सरकार  के गोदाम जिला जींद में जो अनाज की बोरियां तिरपाल से ढकी हुई थी बारिश आते ही उनके ऊपर से तिरपाल हटा दिया गया ताकि ये अनाज भीगकर खराब होकर गले- सड़े और फिर इसे नेताओं की शराब फैक्ट्रियों को बेचा जा सके.

 

एक तरफ किसान जितनी मेहनत से अनाज को उगाते है वहीं हरियाणा सरकार के हैफेड विभाग के गोदाम जिला जींद में अनाज को उतनी ही आसानी से बारिश में गलने और सड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है.जिस अनाज को सरकार किसानों से लगभग 17 रूपये किलो खरीदती है, उसको गोदामों में कुछ समय रखने के बाद जानबूझकर गला सड़ाकर शराब कंपनी को 1-2 रूपये किलो बेचा दिया जाता है.

 

आप अनुमान लगाईये किस तरह से जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाई जा रही है.  नेताओं और अफसरों की मिलीभगत  से  जनता किस प्रकार लुट रही है.देश में अनेक इलाकों में भुखमरी से लोग मरते हैं, वहीं हरियाणा में किस प्रकार भ्रष्टाचार से  करोड़ों रुपए के कीमती अनाज को नष्ट किया जा रहा है.

 

 

क्या यही है भ्रष्टाचार मुक्त सरकार. न जाने हरियाणा की सरकार कब इस तरह के भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करेगी और कब किसानो को उनके अनाज का उचित मूल्य मिलेगा.

 MI A2 और MI A2 LITE हुआ लॉन्च

0

नई दिल्ली-

 

पुूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने एक बार फिर अपने कस्टमर्स के लिए दो फोन लॉन्च किये है जो कि  MI A2 और MI A2 LITE है. कंपनी के द्वार इन दोनो ही फोन को एक इंवेंट में लॉन्च किया है. दोनो ही फोन को कंपनी बहुत ही शानदार बता रही है और ये दावा कर रही है कि ये दोनो ही स्मार्टफोन कस्टमर्स को खूब पसंद आएगा.

 

वहीं अगर बात शाओमी द्वारा ल़ॉन्च किए गए दोनो की स्मार्टफोन की खासियत यानि फिचर्श की करे तो इन दोनो स्मार्टफोन्स की फिचर्श भी कस्टमर्स को एटरेक्ट कर रही है।  MI A2 में फोटोग्राफी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

 

MI A2 में एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है तो दूसरा 20 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इस फोन को 6GB रैम से लेस किया गया है और इसमे 128 GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जो इस फोन को और भी खास बनाती है. ये स्मार्टफोन क्वॉलक़ॉम स्नैपड्रेगन 660 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा ये फोन स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रायड से लैस है जो इसे और खास बनाता है.

 

इसके अलाव इस फोन में f/1.75 है यानि इसका मतलब है कि अच्छी फोटोग्राफी करने वालों के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन है. वहीं इसके दुसरे वेरिएंट को 4 GB रैम से लैस किया गया है इसके अलावा इसमें 64 GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसमें लेटेस्ट एंड्रायड दिय गया है और कंपनी ये दावा कर रही है कि इसमें जल्द ही ANDROID P का अपडेट दिया जाएगा.

 

वहीं MI A2 LITE में भी खास फिचर्स दिए गए है जो कि एक बेहतरीन स्मार्टफोन में होने चाहिए. चीनी कंपनी शाओमी दावा कर रही है कि इस फोन का रेशियो जो कि 19: 19 एक्सपो रेसियो है पहला स्मार्टफोन है और इसमें Android one दिया गया है जो कि इसकी खासियत है.

 

इस स्मार्टफोन में डिस्पले 5.84 इंच का दिया गया है। इसमे बैटरी 4000mah का है। इसके अलावा में जो प्रोसेसर दिया गया है वो क्वॉलक़ॉम स्नैपड्रेगन 625 है। कीमतों की अगर बात करे तो MI A2 के 4GB रैम और 64GB  की इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 249 यूरो है वहीं 4GB रैम और 32GB  इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 279 यूरो रखी गई है.

 

इसके टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128 GB इंटरनल मेमोरी है जिसकी कीमत 349 यूरो रखी गई है. वहीं अगर बात इस स्मार्टफोन के colours की करे तो ये MI A2 LITE तीन कलर्स में उपलब्ध होगा जो कि black, blue और gold कलर्स में उपलब्ध होगा. इसके अलावा MI A2 LITE की कीमत की करे तो MI A2 LITE के शुरूवाती वेरिएंट की कीमत 179 यूरो है जबकि 4GB रैम और 64GB  मेमोरी वेरिएंट की कीमत 229 यूरो है.

आंचल फाउंडेशन ने चलाए जागरूकता अभियान

0

पौड़ी-

आंचल फाउंडेशन सामाजिक संस्थान के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के पालन को लेकर संकल्प दिलाया गया। बच्चों के बीच निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया।

आंचल फाउंडेशन के अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि इस तरह की कार्यक्रम का मकसद है युवाओं में जागरूकता पैदा करना। जिससे आम आदमी नियमों के बारे में जागरूक हो सके। क्योंकि आज सुरक्षा बहुत आवश्यक है।

आंचल फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने आदि की अपील की गयी। इस क्रम में बैनर पोस्टर लगाकर बाइक चालक सहित अन्य वाहनों के लिए दिशा निर्देश देते रहे। हेलमेट लगाओ जान बचाओ, यातायात के नियमों का पालन करें तथा हाथ में हेलमेट ना रखे जैसी तरह तरह के स्लोगन लगाए गए। रैली में शामिल बालक बालिकाएं अपने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित स्लोगन लिखे पोस्टर के साथ विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आंचल फाउंडेशन विशेषज्ञों की टीम के साथ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करती रही है। जिससे आम आदमी में जागरूकता आए और वे सुरक्षित रहे।

 

सलमान की अगली फिल्म “भारत” में सलमान का लुक आया सामने

0

नई दिल्ली-

 

सलमान अपने फैंन्स के बीच एक और धमाकेदार मूवी लेकर आ रहै है जिस मूवी का नाम है “भारत” जो कि  जाने माने डायरेक्टर अली अब्बास के डायरेक्शन में बन रही है।

 

 

अपनी अगली फिल्म भारत में दबंग खान कैसै दिखेंगे ये बात अब सामने आ चुकी है। फिल्म भारत में सलमान का लुक कैसा होगा ये सभी जानना चाहते थे.

 

 

अब जाकर सलमान के डिजाइनर ने instagram पर सलमान के लुक की फोटो शेयर की है. उनके डिजाइनर के द्वारा फिल्म भारत में सलमान का लुक का फोटो पोस्ट करने के बाद दर्शक अब बेसब्री से सलमान की अगली फिल्म भारत का इंतजार कर रहै है.

 

 

 

 

सरकारी खजाने से पैसा चोरी कर RSS को दिया जा रहा : राहुल गांधी

0

नई दिल्ली –

जैसे – जैसे 2019 का लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का एक बयान राजनीति के गलियारों में हलचल मचा रहा है।

 

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार एक बार फिर रही. राहुल गांधी ने ताजा बयान दिया है कि सरकार, जनता का पैसा चुराकर RSS को दे रही है. अपने इस बयानबाजी से राहुल गांधी पर मानहानि का मामला फिर हो सकता था लेकिन वे बाल- बाल बचे.

 

वहीं कांग्रेस भी इस राहुल के इस बयान के बाद  हरकत में आई और राहुल के इस बयान वाले वीडियो के फौरन हटा सेोशल मीडियी से डीलिट कर दिया. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने ये भी कहा की भाजपा जब भी केंद्र में आती है तो देश के सभी राज्यों में RSS से जुड़े कई संघठनों का जन्म होता है.

 

राहुल गांधी के इस बयान की चर्या चारों और है जिससे ये मामला औऱ भी बड़ा रूप लेता जा रहा है. राहुल अपने इस बयान से बीजेपी सरकार पर हमला बोला है अब इसका फायादा कांग्रेस को होता है या नहीं फिल्हाल ये समय के गर्भ में छिपा है लेकिन राहुल के इस बयान को सियासतदान अपने – अपने तरीके से देख रहे है.

 

बयानबाजी तो होगी क्योकि वो घड़ी आ गई है जब सभी पार्टियां एकदूसरे को राजनीति के इस महादंगल में पछाड़ने की कोशिश करेंगी. राहुल गांधी ने बयान उस समय दिया है जब मोदी सरकार अपने चार साल से ज्याद का वक्त पूरा कर चुकी है।

 

 

 

 

 

 

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों का वर्ल्ड पार्लियामेंट ने किया सम्मान

0

-आत्मविश्वास से फतह हो सकती है कोई भी मंजिल- मिश्रा
– कल के बजाए आज करने का संकल्प: अनिल
-विभिन्न क्षेत्रों में सफल प्रतिभाओं का वर्ल्ड पार्लिमेंट ने किया सम्मान
– आर्थिक क्षेत्र में काम करने का संकल्प लेकर उतरी मोडस ऑपरेंडी कंपनी का हुआ शुभारंभ

दिल्ली। मानव जीवन में कोई मंजिल प्राप्त करने में मुख्य भूमिका हमारे संकल्प की होती है। संकल्प यदि दृढ़ है तो फिर सफलता भी सुनिश्चित है। यह विचार चेयरमैन इंडिया चाइना टेक्नोलॉजी सेंटर बी के मिश्रा ने फोरिन करेनसपोडेस क्लब में वर्ल्ड पार्लियामेंट द्वारा आयोजित सफल उद्यमी प्रतिभा व्यक्तित्व सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए दिए।

उन्होंने कहा यह सही कि आज बेरोजगारी की बात कही जा रही है लेकिन यह भी सही है कि इसके लिए हम लोग स्वयं जिम्मेदार हैं हम चाहे तो अपना काम अपनी प्रतिभा के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करके कर सकते हैं। यह भी निश्चित है कि यदि हम कोई काम करेंगे तो उसमें असफलता नहीं सफलता ही मिलेगी। असफलता और सफलता हमारे लक्ष्य संकल्प पर निर्भर करती है। उन्होंने वर्ल्ड पार्लियामेंट जैसी संस्थाओं को इस क्षेत्र में काम करने के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि निश्चित ही संस्था की प्रेरणा से वह तमाम लोग स्वावलंबन की ओर अग्रसर होंगे जिन्हें अपने से आशा क्षीण हो गई थी।

 

आउट लुक मैगजीन के सम्पादक हरवीर सिह ने कहा कि आर्थिक आजादी को लेकर वर्ल्ड पार्लियामेंट की पहल बेहद सराहनीय है। यह मुद्दा समूचे देशवाशियो से जुड़ा है। इस दौरान अल्फ डिजिटल सलूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि कोई काम करने के लिए कल का इंतजार करना समय गबाने जैसा है। हमें आज ही यह निर्णय लेना होगा कि हमारा कल कैसा होगा तभी हम खुद को दुनिया की रेस में शामिल कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया को बदलने के लिए हमको स्वयं बदलना होगा। अपनी मीडिया कंपनी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र में भी रोजगार के बेहतर अवसर है एक शहर कस्बे की खबर को एकत्र करके विभिन्न मीडिया हाउस तक पहुंचाने में अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए अधिक से अधिक प्रयास और ज्ञान की आवश्यकता है।

एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डिप्टी रजिस्ट्रार संजय स्वामीनाथन ने कहा कि अच्छे लोगों को पता है कि अच्छे दिन आ गए हैं। स्किल इंडिया से हम अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखार दे सकते हैं और खुद का रोजगार ढूंढ सकते हैं इससे आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में होने लाभ मिलेगा। विभिन्न अखबारों में काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार नितिन सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पत्रकारिता में मशाल का नहीं मिसाइल का प्रयोग करने का समय है। हम सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हुई तमाम खबरों का प्रेषण करके जनता का दुख दर्द तो बाटेंगे ही खुद को भी रोजगार की दिशा में स्थापित कर लेंगे। भारतीय सेना में रह कर देश की सेवा करने वाले विंग कमांडर राजकृष्णन ने कहा कि देश के हर नागरिक को विभिन्न तरह से देश सेवा करने का मौका मिलता है।

आर्मी में रहकर हर आर्मी मैन इसको लेकर संकल्पित है सिविलियन को भी चाहिए कि वह देश को आर्थिक रुप से मजबूत करें यह भी एक देश सेवा है। इसके लिए जरूरी है कि वह है मन में अच्छी इच्छाशक्ति बनाकर अपने रोजगार का खुद सही चुनाव करें। कार्यक्रम में उपस्थित हुए पूर्वी दिल्ली के मेयर बिपिन बिहारी सिंह ने भी अपने विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से अवगत कराया कि जावे दिल्ली आए थे तो वह भी अकेले ही थे। पर मन में संकल्प कुछ अच्छा करने का था इसलिए निरंतर काम करते रहे परिणाम यह रहा कि आज एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं तथा जनता ने अपने प्यार दुलार से मेरे जैसा पद दिया। वर्ल्ड पार्लियामेंट के अध्यक्ष एवं समूची टीम को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में काम करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

वरिष्ठ चिकित्सक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आनंद पांडे ने आर्थिक आजादी के साथ-साथ बीमारी से आजादी मिलने की दिशा में काम करने पर बल दिया। उन्होंने एक शेर के माध्यम से समूचे सभागार को वाह वाह करने को मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल खोलकर रख दिया होता यदि यारों के साथ, तो दिल खोलने की ज़रूरत ना पड़ती औजारों के साथ। समाज के असहाय एवं गरीबों की निशुल्क लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा मैं अपने अनुभव रखते हुए कहा कि अपने ऊपर हो रहे जुल्म के प्रति आवाज उठाना भी एक तरह की समाज सेवा है। आपकी लड़ाई से औरों को भी लाभ मिलेगा इसलिए संविधान में निहित अपने अधिकारों का प्रयोग जरूर करें।

 

जरूरत पड़ने पर पीआईएल दाखिल करें। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रिंसिपल एलकान इंटरनेशनल स्कूल डॉ अशोक पांडे अपने अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि वर्ल्ड पार्लियामेंट सही दिशा में काम कर रही है इससे तमाम लोगों को प्रेरणा मिलेगी और आर्थिक रुप से संपनता भी आएगी। चार पीढ़ियों से भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे परिवार से जुड़े स्कवाडरन लीडर पीजेपी खुराना ने कहा कि आर्मी भी बेहतर क्षेत्र है। कोई भी क्षेत्र हो बिना सही संकल्प के आपको सफलता नहीं मिलेगी। इससे पूर्व सभी अतिथियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष वर्ल्ड पार्लियामेंट अजय कुमार ने वर्ल्ड पार्लियामेंट के संकल्प एवं संरचना को सभी अतिथियों के मध्य रखा। उन्होंने कहा कि भले ही हम 1947 में राजनीतिक रुप से आजाद हो गए हो आर्थिक रुप से अभी भी आजाद नहीं हुए हैं। हमें आज भी अपने परिवार को चलाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम आर्थिक आजादी को पाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करें। हमारा यह काम हमें स्वाबलंबन की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की स्किल इंडिया मुद्रा लोन जैसे कार्यक्रमों की सराहना की। पुराने अच्छे फाउंडेशन के तहत बर्ड पार्लियामेंट तमाम संस्थाओं को आगे भी संचालित किए जाने का संकल्प दोहराया।

 

अच्छे फाउंडेशन के तहत महिला उद्यमी भारती सिन्हा द्वारा बनाई गई कंपनी मूड्स ऑपरेंडी का स्शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए तमाम विशिष्ट अतिथियों में शिवराम पांडे अध्यक्ष छठ पूजा समिति, वर्ल्ड पार्लियामेंट के सरक्षकअधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट उमेश शर्मा, अधिवक्ताअशोक अरोडा एवं बीपीएन टाइम्स झांसी के संपादक सुधीर त्रिपाठी, नरेश पांडे, अजय झा, सी पी मिश्रा, एडवोकेट अभिनव कुमार ,बैंकर्स सुनीता अरोड़ा, ऑन रिकॉर्ड एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट शिरीष मिश्रावर्ल्ड पार्लियामेंट के पटना कोऑर्डिनेटर सरोज राय, भानु श्री, रब्बू पनवऱ हरियाणा, नेहा तनेजा गाजियाबाद डायरेक्टर वलर्ड आइलैंड स्कूल, डॉ मोहित श्रीवास्तव, डॉक्टर सुधीर गोयल, पत्रकार अमित गौढ़ , हरवीर सिह सम्पादक आउट लुक आदि तमाम गणमान्य नागरिक रहे। कार्यक्रम का बहुत ही सफल संचालन अनन्या पांडे एवम दीना कुमार ने किया।

उत्कृष्ट सेवाएं देने में इनका हुआ सम्मान

अलग-अलग क्षेत्र में रहकर अपनी प्रतिभा के चलते जिन्होंने समाज की सेवा की ऐसे लोगों का सम्मान वर्ल्ड पार्लियामेंट ने किया।

यह महान व्यक्तित्व इस प्रकार से हैं—-

उत्कृष्ट सेवाएं देने के चलते हैं इनका हुआ सम्मान

1- डॉ. अशोक पांडे (लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए )

2-श्रीमती रेनू शर्मा (उद्यमिता के लिए )

3-श्री शिवा राम पांडे (राजनीत एवं सेवा के लिए )

4-राहुल गुप्ता अधिवक्ता (शिक्षा एवं कानून के लिए )

5-श्री प्रवीण चौहान (पत्रकारिता के लिए )

6- प्रोफेसर डी के पांडे (उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश विदेश में अपनी सेवाएं देने के लिए)

7- श्री राजेश शर्मा अधिवक्ता (कानून एवं समाज सेवा के लिए )

8- श्री नितिन सक्सेना (पत्रकारिता के लिए )

9-श्रीमती तरनुम सरदार (समाज सेवा एवं गरीब बचचो की शिक्षा के लिए )