पिछड़ी जाति के लोगों का अपमान करके राहुल गांधी को ‘पीड़ित’ बनने का नाटक नहीं करना चाहिए: शाह

0

नईदिल्ली-

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ भरोसा दिलाया कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत के आँकड़े से 15-20 सीटें अधिक जीतेगी और जोर दिया कि पार्टी के कुछ नेताओं के दल-बदल के बावजूद उसका जनाधार बरकरार है, यह इतिहास रहा है कि भाजपा के बागी कभी जीतते नहीं हैं और यह इस बार भी सच साबित होगा। कर्नाटक में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के भ्रष्टाचार के आरोपों को ‘निराधार’ बता कर खारिज करते हुए शाह ने दावा किया कि कर्नाटक को ‘एटीएम’ के रूप में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए भाजपा के ऊपर आरोप लगा रही है जबकि किसी भी अदालत द्वारा इसे प्रमाणित नहीं किया गया है।
मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार पर निशाना साधे जाने के बीच शाह ने इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि ‘भारत में कोई भी परिवार कानून से ऊपर नहीं है और कानून सबसे ऊपर है।’
राहुल गांधी ने घर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया और दावा किया कि वह सच बोलने की कीमत चुका रहे हैं। गांधी द्वारा ‘पीड़ित’ की भूमिका निभाने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा, ‘हमने राहुल गांधी से कभी ओबीसी समुदाय का अपमान करने के लिए नहीं कहा। उन्होंने खुद माफी नहीं मांगने का फैसला किया।’
‘जिस कानून के तहत उन्हें दोषी ठहराया गया, वह कांग्रेस सरकार ने बनाया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उस कानून को वापस लेने की कोशिश की लेकिन राहुल गांधी ने खुद अध्यादेश को फाड़ दिया। अब उसे पीड़ित की भूमिका नहीं निभानी चाहिए। किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई भी परिवार कानून से ऊपर है। अगर अध्यादेश संसद से पारित हो जाता तो किसी भी दोषी सांसद को तत्काल अयोग्य करार दिए जाने से बचा लिया जाता।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई द्वारा तलब किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि ‘इस तरह का आरोप सही नहीं है क्योंकि जाँच एजेंसी ने उन्हें पहले भी बुलाया था। भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया है जिस पर पर्दा डालने की जरूरत हो। अगर कोई हमसे अलग होने के बाद आरोप लगा रहा है तो मीडिया और लोगों को उसी के अनुसार उसका मूल्यांकन करना चाहिए।’
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा को 224 सदस्यीय विधानसभा में 112 सीटों के आधे आँकड़े से 15-20 सीटें अधिक मिलेंगी।
कांग्रेस के पास अपने शासन के दौरान कर्नाटक के प्रति उदासीनता का कोई जवाब नहीं है, 2009-14 के दौरान जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सत्ता में थी, केंद्र ने राज्य को मात्र 94,224 करोड़ रुपये जारी किए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014-19 के दौरान इस राशि को बढ़ाकर 2.26 लाख करोड़ रुपये कर दिया। साथ ही, कर हस्तांतरण और अनुदान सहायता 22,000 करोड़ रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 75,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करके संविधान का उल्लंघन किया है। जबकि संविधान धार्मिक पहचान के आधार पर किसी भी तरह के आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। भाजपा की सरकार ने इस आरक्षण को खत्म कर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वोक्कालिगा और लिंगायतों के लिए कोटा बढ़ा दिया है।
कांग्रेस ने अपने शासन में एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पीएफआई को ‘संरक्षित और पोषित’ किया, जिसे अब मोदी सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है। पीएफआई के कैडर राज्य में दिन-दहाड़े हत्याएँ करते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया और राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान की।
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘हम भारत पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।’ भारत के विदेशी दूतावासों के खिलाफ हिंसा को मोदी सरकार हल्के में नहीं लेगी।
मोदी पर हो रहे ‘व्यक्तिगत हमलों’ पर अमित शाह ने कहा, ‘मोदी जी पर व्यक्तिगत हमले कोई नई बात नहीं है। बहुत पहले सोनिया गांधी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा था। लेकिन जब भी उन्हें इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ा तो वह और भी मजबूत होकर उभरे।’

विश्व मलेरिया दिवस आज- व्हाट्सएप , सोशल मीडिया और फेसबुक से लोगों को मलेरिया से बचाव को किया जाएगा जागरूक

0

–टाइम टू डिलीवर जीरो मलेरिया : इन्वेस्ट, इनोवेट इम्लीमेंट की थीम पर मनाया जाएगा मलेरिया दिवस
– विभिन्न कार्यक्रम के सफल आयोजन को ले जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जारी किया पत्र

खगड़िया-

टाइम टू डिलीवर जीरो मलेरिया : इन्वेस्ट, इनोवेट इम्लीमेंट की थीम पर मंगलवार 25 अप्रैल को जिला भर के सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस आशय की जानकारी सोमवार को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मुख्य मलेरिया कार्यालय बिहार के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा राज्य के जिलों के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाए जाने संबंधी पत्र के आलोक में जिला के सभी पीएचसी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंड स्तर पर विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन कर विभिन्न माध्यमों से लोगों को मलेरिया के लक्षण और उससे बचाव के संबंध में जागरूक करने संबंधी पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस के सफल आयोजन को ले प्रखंड स्तर पर मलेरिया रोकथाम संबंधी जानकारी पोस्टर, बैनर, पंपलेट्स आदि के माध्यम से लोगों तक पहुंचानी है। इसके अलावा मल्टी मीडिया, व्हाट्स एप ग्रुप, सोशल मीडिया, फेसबुक आदि का इस्तेमाल कर लोगों को मलेरिया के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी देनी है। प्रखंड एवम पंचायत स्तर पर ग्राम गोष्ठी, स्कूलों में बच्चों के साथ प्रभात फेरी और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को मलेरिया के बारे में जागरूक करना है।

जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार बब्लू साहनी ने बताया कि मलेरिया से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि सावधानी बरत मलेरिया के खतरे से सुरक्षित रहें। जिला भर के सभी सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर मलेरिया की जांच और इलाज की समुचित व्यवस्था निः शुल्क उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि ठंड लगना, सिर दर्द, उल्टी, चक्कर आना, तेज बुखार, एवं अत्यधिक पसीने के साथ बुखार का उतरना, ऐसा प्रतिदिन होना, एक दिन बीच करके होना या एक निश्चित अंतराल के बाद होना इस बीमारी के गंभीर लक्षण हैं। इनमें से कोई भी लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर मलेरिया की निः शुल्क जांच और उपचार करवाना चाहिए।

खगड़िया के वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो.शाहनवाज आलम ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए कुछ सावधानियों का अपनाया जाना भी आवश्यक है, जैसे :
– घर या घर के आसपास बने गड्ढों,नालियों, बेकार पड़े डब्बों, पानी की टंकियों, गमलों, टायर ट्यूब आदि में पानी को एकत्रित नहीं होने दें, समय – समय पर इसे बदलते रहें।
– जमा हुए पानी में मिट्टी का तेल अवश्य डाल दें।
– रात में सोते समय आवश्यक रूप से मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें । मलेरिया से बचाव के लिए नालियों में डीडीटी या कीटनाशक एसपी के छिड़काव के दौरान कर्मियों का सहयोग करें। मिट्टी के तेल के दीये या लैंप में 1% नीम का तेल मिलाकर जलाने से वह मच्छर विकर्षक का काम करता है। इसके अलावा मच्छर को भागने के लिए मच्छर भगाने वाले क्वाइल का भी प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि
” कहीं भी जमा पानी पर आता है मच्छर, मलेरिया रोग फैलाता है मच्छर।
थोड़ी सी यदि हम बरतें सावधानी, नहीं होगी मलेरिया रोग की परेशानी।”

गौ सेवा ही कृष्ण की सच्ची सेवा है – गौ सेवक सी.ए शंकर अंदानी

0
अहमदनगर-
बरसकर माला, कुष्टधाम रोड, सावेदी, अहमदनगर स्थित सतनाम सखी गौशाला में अक्षय तृतीया के शुभ दिन सत्संग, सेवा और प्रसाद की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम में सिंधी समाज के दर्जनों सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। बता दें की सावेदी के नागरिक प्रतिदिन इस गौशाला में आते हैं और अपना सहयोग देते हैं।
सतनाम सखी गौशाला संस्था के अध्यक्ष श्री जीवत राम हीरानंदानी और संचालक श्री मूलचंद तलरेजा ने श्री गुरु महाराज का सत्संग और भजन किया, साथ ही कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारी गौशाला में पूर्णकालिक रूप से कार्य कर रहे हैं तथा निदेशक श्री मुकेश जाधवानी का बहुमूल्य सहयोग रहा है।
सतनाम सखी गौशाला संस्था के सचिव गौ सेवक सी.ए श्री शंकर अंदाणी ने बताया कि प्रत्येक एकादशी के दिन हवन, सत्संग और भजन और प्रसाद वितरण किया जाता है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया के अवसर पर गौ सेवा, गौ आरती एवं भजन एवं प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री नंदलाल बजाज, श्री खान चंद बजाज, श्री प्रदीप हीरानंदानी, श्री कालू बजाज, श्री राजू गुरनानी। श्री विजय सिंधानी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
इन आयोजनों में समाज के सभी धर्मार्थ व्यक्ति अपना आर्थिक सहयोग दे रहे हैं और समाज के हर वर्ग के सहयोग से ही यह गौशाला चल रही है। सी.ए श्री शंकर अंदाणी  आगे बताते हैं की “गौ सेवा करने से ही भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। हिंदू धर्म में गाय को देवी का रूप माना जाता है जिसमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गौ सेवा करने से सभी ग्रह शांत होते हैं और उन्हें मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जो श्रीकृष्ण के सच्चे भक्त हैं वे सदैव गौ सेवा करते हैं। हम हमेशा सद्गुरु स्वामी शांति प्रकाश महाराज की शिक्षाओं के अनुसार गौ सेवा कर रहे हैं।”
सतनाम सखी गौशाला को प्रेम प्रकाश पंथ के अधिष्ठाता गुरुदेव सतगुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के आशीर्वाद और आदेशानुसार पिछले 2 वर्षों से चला रहे हैं। इस दिन सत्संग, पाठ, भजन में काफी संख्या में भक्त उपस्थित होते हैं जिसके बाद श्रीकृष्ण की आरती और गौमाता की आरती की जाती है, उसके बाद प्रसाद भंडार किया जाता है।
सिंधी महापंचायत के अध्यक्ष श्री महेश मध्यन, उपाध्यक्ष श्री सुरेश हीरानंदानी, श्री दामू बथेजा, श्री जय रंगलानी ने कार्यक्रम की बधाई दी। सचिव श्री शंकर अंदाणी ने सभी समाज के लोगों को गौ सेवा करने और गौशाला में आकर आर्थिक मदद करने का आव्हान किया।

“LSG bowlers are impressive in limiting GT to 135/6 in IPL 2023 clash”

0

At IPL 2023, LSG put in a good performance, limiting the GT to 135/6 in 20 rounds. GT’s Saha and captain Pandya added 68 to second base after falling to the Gill Ducks. However, they lost the game after Saha’s goal and continued to lose goals. LSG bowlers were great, Krunal Pandya took two rooks and conceded only 16 laps in four overs. Marcus Stoinis also bought two wickets for his castle.

LSG Vs GT IPL Live Score, IPL 2023 Hardik Pandya won the draw and selected the first

0

IPL T20 match: Lucknow Super Titans – Gujarat Elephant Live Scorecard, IPL 2023 LSG will be in Lucknow on Saturday with Gujarat Elephants.

LSG vs GT Live Score, IPL 2023: Lucknow face big QDK-Mayers dilemma as they eye top berth vs Pandya's Gujarat | Hindustan Times

IPL 2023 Live Stream, LSG – GT Scorecard Update Lucknow Super giants led by Kl Rahul will face Hardik Pandya’s Gujarat elephants at Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium in Lucknow.

LSG won their first two games in Lucknow before losing to the Punjab Lords last week and will look for ways to get back on their way to victory in front of their own audience. Elephants look for a fresh start after a three goal loss to Rajasthan Royals

LSG vs GT Match Prediction- Who Will Win Today's IPL Match Between Lucknow Super Giants and Gujarat Titans, IPL 2023, Match 30 - Cricket Winner

Both teams have been inconsistent this season, losing both games despite Elephants playing below LSG. Ranking fourth in the league, Elephants fought defensively all season.

IPL 2023 LSG – GT Live Score Gujarat elephants (GT) captain Hardik Pandya used for Lucknow Super titans (LSG) in IPL 2023 clash in IPL 2023. Alzarri Joseph missed the GT to play XI and Noor Ahmad took his place. Meanwhile, Lucknow will replace Udhwiel Singh Charak in the starting line-up as Amit Mishra. LSG will enter the game with their own hearts against Rajasthan Royals. Gujarat, on the other hand, has suffered a three-fortress loss against the same opponent and is looking to get back on their winning path.

However, if we look at their overwhelming strength, Lucknow has the advantage of Hardik Pandya and Co. LSG is second with 8 points, while GT, one game short, has 6 points. Catch Lucknow Super Titans vs Gujarat Elephants Live Updates

 

जिले में 25 अप्रैल को मनेगा विश्व मलेरिया दिवस, लोगों को किया जाएगा जागरूक

0

 

– अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को दिए आवश्यक निर्देश
– मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी देकर लोगों किया जाएगा जागरूक

शेखपुरा, 21 अप्रैल –

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 25 अप्रैल को जिलेभर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा। जिसके सफल संचालन सुनिश्चित कराने को लेकर अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम) ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव सहित इसके कारण, लक्षण एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही सामुदायिक स्तर पर लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। वहीं, कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग आवश्यक तैयारी में जुट गया है। इस दौरान जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

– कार्यक्रम की सफलता को लेकर जोरों पर चल रही तैयारी :
सिविल सर्जन डाॅ अशोक कुमार सिंह ने बताया, आगामी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके सफल संचालन के लिए जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने पदाधिकारी और कर्मियों के सहयोग से मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। ताकि हर हाल में निर्धारित समय पर कार्यक्रम का शुभारंभ और सफलतापूर्वक समापन सुनिश्चित हो सके। वहीं, उन्होंने बताया, कार्यक्रम की सफलता को लेकर चल रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

– किसी आयु वर्ग के लोग मलेरिया से हो सकते हैं पीड़ित :
मलेरिया प्लाजमोडियम नामक परजीवी से संक्रमित मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया एक प्रकार का बुखार है, जो किसी भी आयु वर्ग के के लोगों को हो सकता है। इसमें कंपकंपी के साथ 103 से लेकर 105 डिग्री तक बुखार होता है। कुछ घंटों के बाद पसीने के साथ बुखार उतर जाता है, लेकिन बुखार आते-जाते रहता । फेलसीपेरम मलेरिया (दिमागी मलेरिया) की अवस्था में तेज बुखार होता है। खून की कमी हो जाती है। बुखार दिमाग पर चढ़ जाता है। फेफड़े में सूजन हो जाती है। पीलिया एवं गुर्दे की खराबी फेलसीपेरम मलेरिया की मुख्य पहचान है।

– मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का करें प्रयोग : मलेरिया से बचाव के लिए पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का अधिक उपयोग करें। सोने के दौरान निश्चित रूप से मच्छरदानी का लगाएं। इस बात का दिन में सोने के दौरान ख्याल रखें। इसके अलावा घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें एवं किसी भी कीमत पर जलजमाव नहीं होने दें। जलजमाव वाले स्थान पर केरोसिन तेल या डीजल डालें। घर के आसापस बहने वाली नाले की साफ-सफाई करते रहें।

दशकों से चल रहा विवाद अमित शाह ने सुलझाया

0

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में पिछले 9 वर्षों में पूर्वोत्तर में सभी समस्याओं का समाधान निकाल कर शांति और विकास के एक नए युग की इबारत लिखी जा रही है। अमित शाह की मौजूदगी में गुरुवार को असम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को खत्म करते हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। आजादी के बाद 1972 से लेकर आज तक जिस 800 किमी लंबी असम-अरुणाचल सीमा विवाद को किसी भी सरकार ने सुलझाने की कोशिश नहीं की, उस ऐतिहासिक विवाद को निपटाकर अमित शाह ने साबित किया है कि वो वास्तव में भारतीय राजनीति के चाणक्य हैं।
50 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा करने वाले मोदी जी के विकसित पूर्वोत्तर, शांत पूर्वोत्तर और विवाद मुक्त पूर्वोत्तर के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निरंतर जुटे अमित शाह के मार्गदर्शन में 2019 में एनएलएफटी समझौता, 2020 में ब्रू समझौता, 2021 में बोडो समझौता, 2022 में कार्बी समझौता, आदिवासी शांति समझौता, असम-मेघालय के 67% अंतरराज्यीय सीमा विवाद का समझौता और आज 2023 में 800 किमी लंबे असम-अरुणाचल सीमा के निपटारे से पूरे पूर्वोत्तर का कायाकल्प हो रहा है।
आँकड़ों के मुताबिक संकल्प से सिद्धि के 9 सालों में मोदी-शाह की नीतियों के कारण पूर्वोत्तर में 8000 से ज्यादा युवा हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। पूरे पूर्वोत्तर में हिंसा में लगभग 67% की कमी, सुरक्षा बलों के मृत्यु में 60% की कमी और नागरिकों की मृत्यु में 83% की कमी आई है। जहाँ असम के 70% क्षेत्र, मणिपुर के 6 जिले के 15 पुलिस स्टेशन और नागालैंड के सात जिलों को अफ्सपा से मुक्त कर दिया गया है, वहीं त्रिपुरा और मेघालय को पूरी तरह से अफ्सपा से मुक्त कर दिया गया है जो साबित करता है कि देश अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है।
मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में जुटे अमित शाह के अथक प्रयासों और कुशल रणनीतियों का नतीजा है कि समग्र पूर्वोत्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और औद्योगिक निवेश सहित सीमा से सटे गाँवों का चौतरफा विकास हो रहा है। आजादी के बाद जिस समस्या का समाधान हो जाना चाहिए था, उसका समाधान आज 75 साल के बाद अमित शाह के दिशा-निर्देश में गृह मंत्रालय कर रहा है।

 

विश्व मलेरिया दिवस • जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए किया गया जागरूक 

0
– जिले के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को किया जा रहा है जागरूक
– मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी देकर लोगों किया जाएगा जागरूक
जमुई , 20- अप्रैल-
विश्व मलेरिया दिवस आगामी 25 अप्रैल को है पर इसके हेतु जन जागरूकता के लिए जिले भर में विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है । इस अवसर पर जिले के सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  से  प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके माध्यम से लोगों को मलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान जन-जन का यही नारा है, मलेरिया मुक्त जिला हो हमारा, दूर होगी मलेरिया की बीमारी, जब हम सबकी होगी भागीदारी, मलेरिया से अपने परिवार को बचाओ, मच्छरदानी अपनाओ आदि स्लोगन और नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मलेरिया से बचाव सहित इसके कारण, लक्षण एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई और सामुदायिक स्तर पर लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
– जिले के सभी स्वास्थ्य स्थानों में मलेरिया मुक्त समाज निर्माण का लिया गया शपथ:
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ धुसिया ने बताया,आगमी 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सोमवार को शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा साथ ही विभिन्न विद्यालयों में बच्चों  में बच्चों के द्वारा प्रभात -फेरी भी निकाली जाएगी । सभी स्वास्थ्य संस्थानों के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा मलेरिया मुक्त समाज निर्माण के लिए शपथ दिलायी जाएगी और इस बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने, जरूरी जानकारी देने समेत अन्य जरूरी निर्णय भी लिये जायेगें ।
– किसी आयु वर्ग के लोग मलेरिया से हो सकते हैं पीड़ित:
वेक्टर जनित नियंत्रण पदाधिकारी प्रमोद कुमार मंडल  ने बताया, मलेरिया प्लाजमोडियम नामक परजीवी से संक्रमित मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया एक प्रकार का बुखार है जो किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। इसमें कपकपी के साथ 103 से लेकर 105 डिग्री तक बुखार होता है। कुछ घंटों के बाद पसीने के साथ बुखार उतर जाता है, लेकिन बुखार आते-जाते रहता है। फेलसीपेरम मलेरिया (दिमारी मलेरिया) की अवस्था में तेज बुखार होता है। खून की कमी हो जाती है। बुखार दिमाग पर चढ़ जाता है। फेफड़े में सूजन हो जाती है। पीलिया एवं गुर्दे की खराबी फेलसीपेरम मलेरिया की मुख्य पहचान है।
– मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का करें प्रयोग:
मलेरिया से बचाव के लिए पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े का अधिक उपयोग करें। सोने के दौरान निश्चित रूप से मच्छरदानी लगाएं। इस बात का सोने के दौरान ख्याल रखें। इसके अलावा घर के आसपास जलजमाव वाली जगहों को मिट्टी से भर दें एवं किसी भी कीमत पर जलजमाव नहीं होने दें। जलजमाव वाले स्थान पर केरोसिन तेल या डीजल डालें। घर के आसपस बहने वाली नाले की साफ-सफाई करते रहें।

सी.ए (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज।

0

अहमदनगर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट और सामाजिक कार्यकर्त्ता सी.ए (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी ने आर्थिक वर्ष 2022 मे कुल 364 सामाजिक ट्रस्टों, एनजीओ, मंदिर, मस्जिद, चर्च, आदि सोसायटी का मुफ्त में टैक्स और अकॉउंटिंग कंसल्टेंसी का काम-काज करके अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज किया। इस कीर्तिमान को स्थापित करके वह अकॉउंटिंग फील्ड में विश्व रिकॉर्ड दर्ज़ कराने वाले पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

 

सी.ए (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी को चार्टर्ड अकॉउंटिंग में 16 वर्षों का अनुभव है और पिछले कई वर्षों से सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज सेवा भी कर रहे हैं। डॉ. अंदानी के सामाजिक कार्यों में रुचि होने के कारण वह पिछले 15 सालों से हर साल 200 से अधिक ट्रस्टों, एनजीओ, मंदिर, मस्जिद और चर्च आदि के लिए मुफ्त में टैक्स और अकॉउंटिंग कंसल्टेंसी का काम करते आ रहे है।

 

सी.ए (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी के नाम आज 40 से अधिक विश्व रिकार्ड्स दर्ज हैं तथा उन्हे  सामाजिक कार्य के लिये 1480 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।  डॉ. अंदानी देश में अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ के रूप में कार्य करते हैं और आर्थिक व्यवस्था की परंपरा सुनिश्चित करने में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान है।

 

किसी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट् (सी.ए) की देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी सबसे प्रतिष्ठित व्यवसायों में से एक है। डॉ. अंदानी पिछले 16 वर्षों से अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि जिनका साधारण तौर पर कोई लेखा जोखा नहीं रखा जाता था, उन्होंने आवश्यक व सही तरीके से ऑडीट किया तथा इन संस्थानों का योग्य आयकर भर रहें हैं। उनकी ये सेवा देश के उन्नति तथा आयकर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. शंकर घनश्यामदास अंदानी साईं एंड कंपनी के नाम से संस्था चलाते हैं जो कि एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फर्म है जिसका कार्यालय अहमदनगर, महाराष्ट्र में स्थित है। 2006 में जब वह प्रैक्टिस कर रहे थे तभी ही उन्होंने सी.ए की परीक्षा पास कर ली थी। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स में शामिल होने से पहले, वह टैक्सेशन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में बतौर सहायक प्रोफेसर काम करते थे।

 

 

डॉ. अंदानी की कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और नगर निगम ने साईं एंड कंपनी को महत्वपूर्ण कार्य सौंपे हैं। अंतर्राष्ट्रीय टैक्सेशन में टैक्सेशन का गहन ज्ञान प्राप्त करने के लिए, उन्हें श्री साईं बाबा ट्रस्ट, शिरडी- (भारत में नंबर दो धर्मार्थ ट्रस्ट) के लिए एक आयकर और जीएसटी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया, जिसे वो पिछले 15 वर्षों से कर रहे हैं।

 

सीए (डॉ.) शंकर अंदानी को ओएसिस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से साल 2022 के बेस्ट सी.ए के रूप में पुरुस्कृत किया गया है , उन्हें ग्लोबल स्कॉलर फाउंडेशन की ओर से भारतीय सेवा रत्न पुरस्कार भी मिला है। अंदानी को अंतर्राष्ट्रीय थियोफनी विश्वविद्यालय, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड व विश्व मानव अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।

 

इंडियन इंटरनेशनल अचीवमेंट अवार्ड 2022, मेरा भारत एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए, ग्लोबल यूथ अचीवमेंट द्वारा गौरव श्री सम्मान के लिए, भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा ISST ICON अवार्ड- 2022 के लिए, हिंदुस्तान रत्न पुरस्कार के लिए और महात्मा गांधी सेवा रत्न पुरस्कार के लिए उन्हें नामांकित किया गया है.

 

ग्लैंटर एक्स मीडिया द्वारा 2022 में 100 शक्तिशाली व्यक्तित्वों के लिए डॉ. अंदानी को चयनित किया गया है। उन्हें इंडियन इंटरनेशनल अचीवमेंट अवार्ड 2022, वाइब्रेंट फाउंडेशन की ओर से यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर, वर्ल्ड चैरिटी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड, रेड इनो की ओर से ग्लोबल प्रोफेशनल अवार्ड, भारतीय एकता सम्मान पुरस्कार, टीपीएल टेक्नो बिजनेस अवार्ड 2022, इंडियन सीएसआर अवार्ड 2022, इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2022, इंडियन आइकन अवार्ड व अन्य और भी कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है.

मारे गए माफिया अतीक ब्रदर्स, 17 पुलिसकर्मी निलंबित

0
-अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद प्रयागराज हाई अलर्ट पर है। शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू की गई है।
-तीन आरोपी लवलेश  तिवारी, सनी और अरुण मोर्य  पकड़े गए
प्रयागराज-
अतीक माफिया और अशरफ की पुलिस की सुरक्षा में मीडिया इंटरव्यू के दौरान अतीक और अशरफ को मारी गोली। पुलिस सुरक्षा में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ  की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के परिसर में दोनों की हत्या कर दी गई।
माफिय अतीक की हत्या में बड़ा षड्यंत्र!
माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के पीछे बड़े षड्यंत्र की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि जिस तरह एटीएस की पूछताछ में अशरफ ने पाकिस्तान से हथियार खरीदने व उन्हें कश्मीर में आतंकवादियों को पहुंचाने की बात कबूल की थी साथ ही कई सफेदपोश एवम राजनेैतिक लोगो के नाम बताए थे इससे भी ज्यादा यूपी एटीएस दोनो भाईयो को लेकर पंजाब जाने वाली थी जहां अतीक अपने कनेक्शन की निशानदेही करवाने वाला था। लगता है अतीक के मुंह खोलने से अतीक नेटवर्क  चिंतित हो उठा था । इन बहुत से सवालों के जवाब अब जांच का विषय है।
गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हमलावरों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था।
पुलिस अतीक और अशरफ को लेकर कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी,  घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों ने अतीक के सिर से सटाकर गन चलाई  गई शनिवार को  जब दोनों की हत्या हुई उस समय वे मीडिया से बात कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग नकली मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे और अतीक एवं अशरफ को बेहद करीब से गोली मार दी। अतीक के सिर में गोली लगी और गोली लगते ही दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की हत्या में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले तीन आरोपी लवलेश  तिवारी, सनी और अरुण मोर्य  पकड़े गए
144  धारा यूपी में लागू
पूरे उत्तर प्रदेश में 144 धारा लागू कर दी गई है।
तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मामले में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के भी निर्देश दिए।