सर्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारियों से रहें दूर

0
-हाइपरटेंशन, शुगर और दिल के मरीज विशेष तौर पर रहें सतर्क
-भोजन पर दें ध्यान और तेल मसाले युक्त खाना से करें परहेज
बांका, 6 दिसंबर।
सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन में गुनगुनी धूप रहती है तो शाम होते ही ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है। अभी के समय में तापमान के उतार-चढ़ाव से शरीर को तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है। इस वजह से ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ने लगती है। इससे बचाव का सबसे आसान और बेहतर तरीका है शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अगर मजबूत रहती है तो सभी बीमारियों से आसानी से मुक्त रह सकते हैं।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार चौधरी कहते हैं कि सर्दी के मौसम में लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर हाइपरटेंशन, शुगर या फिर दिल के मरीज को थोड़ी सतर्कता के साथ रहना चाहिए। भोजन को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे लोग बीमार होने से बचे रहेंगे और जो बीमार है उन्हें भी राहत मिलेगी।
योग और व्यायाम करें: डॉ चौधरी कहते हैं कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी होता है योग और व्यायाम। अगर आपका शरीर सक्रिय रहेगा तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत रहेगी। इसलिए अभी के मौसम में योग या फिर व्यायाम अवश्य करें। प्राणायाम करने की कोशिश करें।
सूर्योदय के बाद टहलने निकले: डॉ चौधरी कहते हैं कि अभी के मौसम में सुबह के समय कोहरा रहता है। कोहरा रहने के कारण धूल और धुआं एक निश्चित ऊंचाई पर जाकर ठहर जाता है। वह आसमान में नहीं जा पाता है। इस वजह से सांस से संबंधित रोगियों को परेशानी होती है। अन्य रोगियों के लिए भी ऐसा मौसम सही नहीं रहता है। इसलिए सुबह टहलने के लिए सूर्य के उदय होने के बाद ही जाएं। सूर्योदय हो जाने के बाद कोहरा खत्म हो जाता है और खतरा टल जाता है। 45 मिनट तक तेज गति से टहलने पर हाइपरटेंशन, शुगर या अन्य किसी भी बीमारी का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। साथ में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। इससे बीमारियों से आपका बचाव होगा।
मौसमी फल और हरी सब्जियों का करें सेवन: डॉ चौधरी कहते हैं कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भोजन पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है। अभी के समय में तेल मसाले का सेवन करने से बचें। शुगर और हाइपरटेंशन के मरीज तेल मसाले युक्त भोजन बिल्कुल भी नहीं करें। साथ ही मौसमी फल का सेवन अधिक से अधिक करें। हरी और पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी। ऐसा करने से बीमारियों से आपका बचाव होता रहेगा।

स्ट्रेट व्यू दर्शकों का मनपसंद यूट्यूब चैनल बना

0

 

-यूपी पर चुनावी विश्लेषण दर्शकों का पसंदीदा कार्यक्रम

नईदिल्ली-

स्ट्रेट व्यू यूट्यूब चैनल बहुत ही कम समय में दर्शकों का पसंदीदा चैनल बन गया है। यह चैनल दर्शकों के मन को भा गया है। इस चैनल के सीईओ समीर श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा उद्देश्य है अद्यतन समाचार लोगों के पास पहुंचाना है। इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। स्ट्रेट व्यू साफ सुथरी न्यूज देने का वादा किया है। हमने कोशिश की है कि सभी तरह के समाचार दर्शकों को मिले जिसके कारण हमें सफलता हासिल हुई है।

समीर श्रीवास्तव ने कहा कि देश में साफ सुथरी राजनीति को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। खास तौर पर हमारा कार्यक्रम अखबारों की सुर्खियों से देश के कोने-कोने की खबर का विश्लेषण किया जाता है। जिसमें सीधे दर्शक जुड़ते भी हैं।

समीर श्रीवास्तव ने कहा कि स्ट्रेट व्यू यूपी विधानसभा चुनाव पर खास सीरिज चलाया जा रहा है। जिसमें यूपी के हर क्षेत्र के बारे में विस्तृत चर्चा की जा रही है। जिसमें ग्राउंड रिपोर्ट भी दिया जा रहा है। स्ट्रेट व्यू चुनावी विश्लेषण के साथ ओपिनियन पोल भी लाएगा। जिसके लिए दर्शकों से कई बार मांग उठ चुकी है जिसके लिए हम सर्वे कर रहे हैं।

स्ट्रेट व्यू के संपादक रतींद्रनाथ ने यूटयूब चैनल की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी कोशिश है कि लोगों को सच्ची खबर दिखाई जाए। विश्लेषण किया जाए। जिसमें हमें सफलता हासिल हुई है। दर्शकों के प्रश्न जब आते हैं तो हममें काफी उत्साह आता है।

रतींद्रनाथ ने कहा कि स्ट्रेट व्यू पांच राज्यों के चुनाव पर खास विश्लेषण कर रहा है जिसे भी पंसद किया जा रहा है। हमारे रिपोर्ट जगह जगह यानी यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ग्राउंड रिपोर्ट दे रहे हैं जो असली रिपोर्ट आपको यहीं दिखाई दे रहा है।

रतींद्रनाथ ने कहा कि स्ट्रेट व्यू रविवार को दस बजे राजनीति के अपराधीकरण की कहानी सीरिज चलाया जा रहा है जिसमें कई एक्सपर्ट भी रहते हैं। इस कार्यक्रम में शुरुआत से लेकर आज तक के अपराध पर खास चर्चा की जा रही है जिसे भी काफी पसंद किया जा रहा है इसके अलावे अलग से भी क्राइम पर विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसे दर्शकों ने पसंद किया है। गौरतलब है कि स्ट्रेट व्यू चैनल में देश भर के रिपोर्टर जुड़े हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों के रिपोर्ट लगातार देते हैं।

 

ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट,जिलों को आवश्यक निर्देश जारी : मंगल पाण्डेय

0
,
विदेश से लौटने वाले व्यक्तियों की जांच पटना, गया एवं दरभंगा एयरपोर्ट पर,
पटना।
स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। संक्रमण के इस नए वेरिएंट की रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। जिलों में पहले से बनाए गए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं  कोविड केयर सेंटर में बेड और उपकरणों की साफ सफाई कर क्रियाशील करने का आदेश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कोराना के मरीजों को भर्ती किया जा सके। इसके साथ ही ओमिक्रोन के प्रबंधन को लेकर भारत सरकार से जारी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है । श्री पाण्डेय ने कहा कि विदेश से भारत लौटने वाले बिहार के प्रवासियों की सूची जिलावार प्रतिदिन भेजी जा रही है । सूची के आधार पर चयनित व्यक्तियों से दूरभाष पर संपर्क कर उनके घर पर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। विदेश से आने वाले व्यक्ति की आर.टी.पी.सी.आर. जांच करना सुनिश्चित किया जा रहा है । विदेश से लौटने वाले व्यक्तियों की जांच पटना, गया एवं दरभंगा एयरपोर्ट पर की जा रही है। कम से कम 5% यात्रियों के आर.टी.पी.सी.आर. जांच के लिए रेंडम सैंपल संग्रह करने के लिए कहा गया है, जबकि अधिक से अधिक रैपिड एंटिजेन कीट की जांच की जाएगी। कोविड जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर उस यात्री का सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईजीआईएमएस भेजा जाएगा ।
कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें और मुंह पर मास्क और 2 गज की दूरी के साथ- साथ साफ-सफाई का भी ख्याल रखें –
श्री पाण्डेय ने आम जनता से अपील कि है कि कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें और मुंह पर मास्क और 2 गज की दूरी के साथ- साथ साफ-सफाई का भी ख्याल रखें । इसके अलावा कोविड टीका का दोनों डोज जल्द लें। जिनका भी सेकेंड डोज का समय हो गया है, वे टीका लेकर पुरस्कार के भागी बने। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोराना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं । इसका परिणाम है कि विभाग निर्धारित समय से पूर्व ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में सफल हो रहा है।

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में बिहार के विख्यात पत्रकार डॉ नलिन वर्मा ने छात्रों को दिया मार्गदर्शन 

0
– डॉ नलिन वर्मा ने स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्रों से अपने अनुभव साँझा किया
– भारतीय संचार माध्यम के इतिहास, समाज और संस्कार के बीच मीडिया के महत्व को विद्यार्थियों को समझाया
– शब्दों के चयन का ज्ञान आज के समय के जर्नलिस्ट को होना चाहिए
पटना-
  बिहार के अनुभवी जर्नलिस्ट डॉ नलिन वर्मा ने स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्रों से अपने अनुभव साँझा किया।  उन्होंने  पत्रकारिता से जुड़ी बातें भी छात्रों को बताया।
बिहार सरकार द्वारा नव निर्माण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जो आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का हिस्सा हैं यहाँ इन्होंने अपनी प्रसिद्ध किताब ग्रेटेस्ट फोक टेल्स ऑफ़ बिहार के कुछ शब्दों को छात्रों के बीच रखा ।  डॉ. वर्मा ने भारतीय संचार माध्यम के इतिहास और हमारे समाज और संस्कार के बीच मीडिया के महत्व को विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने यह भी बताया की आपकी अपारदर्शी और सोचने समझने की कोशिश आपके लिखने की प्रक्रिया पर कैसे  प्रभाव डालती है।  पत्रकारिता के विषय में उन्होंने बताया कि  शब्दों के चयन का ज्ञान आज के समय के जर्नलिस्ट को होना चाहिए तथा लिखने के वक्त पढ़ने वाले के मनोविज्ञान को ध्यान में रखकर लिखना चाहिए।  बातों ही बातों में उन्होंने अपने बचपन की कुछ कहानियों को छात्रों के सामने उजागर किया जहां उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने लिखने- पढ़ने की आदत को अपना काम बनाया।  स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के शिक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ अफाक हैदर और डॉ. अमित भी डॉ नलिन के अनुभव को सुनने के लिए छात्रों के बीच उपस्थित रहे। उनका परिचय छात्रों के बीच संस्थान के समन्वयक डॉ. मनीषा प्रकाश ने कराया।

कोविड-19  टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए पदाधिकारी कर रहे हैं सामाजिक उत्प्रेरण 

0
– स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अनुमंडलाधिकारी एक सप्ताह से खैरा प्रखंड के गांवों का कर रहे भ्रमण
– लाभार्थियों को कोरोना  के दूसरे टीके के महत्व पर कर रहे हैं जागरूक
– मेगा ड्राइव में सेशन साइटों पर पहुँच कर रहे हैं मॉनिटरिंग
जमुई, 4 दिसम्बर । जिले में कोविड-19  टीकाकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेगा ड्राइव चलाने की रणनीति को अपनाया गया है। दूसरे डोज के टीकाकरण में आ रही चुनौतियों के लिए सामाजिक उत्प्रेरण कर लाभार्थियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों की टीम गठित की गयी है । इस टीम के माध्यम से किन्ही कारणों से टीका लेने से मनाही करने वाले लाभार्थियों के गाँव में टीके के महत्व पर चर्चा कर टीका देना सुनिश्चित किया जाता है।
इसके तहत अभय कुमार तिवारी, अनुमंडलाधिकारी ने बताया विगत एक सप्ताह से जिलाधिकारी के नेतृत्व में 45 टीमों का गठन किया गया है । इसकी सेशन साइट वार रिपोर्टिंग टीम को लीड करने वाले पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को करने के निर्देश का पालन किया जा रहा है । वे स्वयं खैरा प्रखंड को लीड कर रहे हैं। उन्होने कहा प्रखंड के चुआं, मंगोबंदर, चिन्कातरी, घनबेरिया और खैरा में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पूरी तन्मयता के साथ कार्यों को अंजाम दे रही है। कुछ जगहों पर टीका लेने से इंकार करने वाले लाभार्थियों को कोरोना जैसी महामारी से पूर्णतः सुरक्षित होने के लिए इसके दोनों टीके को लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।साथ ही समझाया जा रहा कि कोरोना से सुरक्षित रहे के लिए टीके की दोनों डोज नितांत जरुरी है।
इस संबंध में. अमित रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, खैरा ने टीम के प्रयासों से कोविड-19 के लक्ष्य की प्राप्ति को मील का पत्थर बताया। इस तरह के समेकित प्रयास से कोरोना महामारी से निबटने में निश्चित ही सफल होंगे। उन्होंने बताया प्रखंड के 22 पंचायतों में से अधिकांश क्षेत्र सुदूरवर्ती और पहाड़ी रास्तों से आच्छादित है जो पहुँचने में चुनौतीभरा है । इसके बावजूद हमारी टीम कोविड-19 टीकाकरण और परामर्श को बखूबी पूरा कर रही है ।
जीविका के प्रखंड प्रबंधक राजेश कुमार रंजन ने बताया उन्हें प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण हेतु चुआं पंचायत का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-3 और 4 में एनम रेखा कुमारी, रेनू कुमारी और वैरिफायर मनीष कुमार के साथ 45 लाभार्थियों को टीकाकरण कराया गया ।
जिले के अवर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश प्रसाद द्वारा चकाई प्रखंड का विजिट किया गया। इस क्षेत्र में प्रवासी कर्मियों के बहुतायत होने और धान की कटाई में लाभार्थियों की व्यस्तता को देखते हुए खेतों में भी कोरोना रोधी टीके को देने की रणनीति को अपनाया गया है । वहां के सरौन, चर्घरा और गम्हरिया में 3 प्रथम डोज और 42 लाभार्थियों को दूसरा डोज दिया गया । उन्होंने सभी लोगों से नियमित मास्क लगाने और कोविड-19 के दोनों डोज की लेने की अपील की ।

मुख्यमंत्री की अपील की प्रति गर्भवती, धातृ माताएं एवं दिव्यांगों तक पहुँचाएंगी आशा कार्यकर्ता 

0
– वैक्सीनेशन से संबंधित प्रति घर-घर पहुँचाएंगी आशा कार्यकर्ता और खुद भी वैक्सीन के लिए करेंगी जागरूक
– राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी डीएम और सिविल सर्जन को दिए निर्देश
लखीसराय, 04 दिसंबर।
18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले एक भी व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीन से वंचित नहीं रहे, इसको लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है और इसे सुनिश्चित करने को लेकर नित्य नये-नये निर्णय भी लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक भी गर्भवती, धातृ माताएं एवं दिव्यांग व्यक्ति कोविड वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहें, इसके लिए ऐसे लाभार्थियों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जारी की गई अपील प्रति (पर्चा) पहुँचाने का निर्णय लिया गया है। इसे सुनिश्चित करने को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं  सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए हैं तथा अपने स्तर से भी जरूरी पहल कर इसे सुनिश्चित करने को कहा है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत ऐसे लाभार्थियों का भी वैक्सीनेशन  सुनिश्चित हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस कार्य की जिम्मेदारी आशा कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।
– गर्भवती एवं धातृ महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी सुरक्षित है कोविड वैक्सीन, बेहिचक कराएं वैक्सीनेशन :
सिविल सर्जन डाॅ देवेन्द्र चौधरी ने बताया, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं और दिव्यांगों के लिए भी कोविड वैक्सीन ना सिर्फ सुरक्षित है बल्कि, जरूरी और प्रभावी भी है। इसलिए, मैं जिले के तमाम ऐसे लाभार्थियों से अपील करता हूँ कि जो भी ऐसे लाभार्थी किसी भी कारणवश अबतक वैक्सीन नहीं ले पाएं है, वह पूरी तरह निर्भीक होकर बेहिचक वैक्सीनेशन कराएं और इस घातक महामारी के खिलाफ सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग के लिए आगे आएं। वैक्सीन लेने से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। बल्कि, आपके साथ-साथ गर्भस्थ शिशु भी इस घातक महामारी के प्रभाव से सुरक्षित होगा। वहीं, उन्होंने बताया, इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
– आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पहुँचाई जाएगी मुख्यमंत्री की अपील प्रति :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित अपील प्रति को गर्भवती और धातृ महिलाओं एवं दिव्यांगों तक पहुँचाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसे संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पहुँचाई जाएगी। इसे सुनिश्चित करने को लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। हर हाल में निर्धारित तिथि तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, उन्होंने बताया, इस दौरान आशा कार्यकर्ता खुद भी ऐसे लाभार्थियों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करेंगी।
– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– यात्रा के दौरान निश्चित रूप से सैनिटाइजर पास में रखें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– मुँह, नाक और ऑख को अनावश्यक छूने से बचें और छूने के पूर्व अच्छी तरह हाथों की सफाई करें।

92 वर्षीया वृद्धा ने ली कोविड वैक्सीन की पहली डोज, बोली – कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना जरूरी

0
– खगड़िया माड़र गाँव की रहने वाली है 92 वर्षीया आसमा खातुन
– जिले के सभी प्रखंडों में विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित कर लोगों को दी गई वैक्सीन
खगड़िया, 04 दिसंबर।
शनिवार को जिले में फिर विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। जिसकी सफलता को लेकर इसबार जिले में 200 से अधिक सेशन साइटों पर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। ताकि अधिकाधिक लोग वैक्सीनेटेड हो सकें और अभियान सफल हो सके। सभी सेशन साइटों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती एवं वैक्सीन वाइल की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। ताकि एक भी लोग वैक्सीन की कमी के अभाव में वैक्सीनेशन कैम्प से लौटकर वापस नहीं आयें और हर हाल में अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। वहीं, खगड़िया के माड़र गाँव निवासी 92 वर्षीया वृद्धा आसामा खातुन ने अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर आयोजित विशेष कोविड वैक्सीनेशन शिविर में वैक्सीन की पहली डोज ली। सेंटर पर मौजूद टीम ने वैक्सीन लेने के बाद वृद्धा की सराहना की एवं उनके इस बुलंद हौसले और जज्बे के लिए सलाम किया।
– कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना जरूरी, इसलिए सभी लोगों को लेना चाहिए वैक्सीन :
वैक्सीन की पहली डोज लेने वाली 92 वर्षीया वृद्धा आसामा खातुन ने बताया, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। इसलिए, मैं अन्य लोगों से भी अपील करती हूँ कि पूरी तरह निर्भीक होकर इस घातक महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लें। वहीं, उन्होंने सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन देने के लिए शिविर में मौजूद स्वास्थ्य टीम के सदस्यों को भी धन्यवाद दिया।
– सभी सेशन साइटों पर दोनों डोज की दी गई वैक्सीन :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, इसबार वैक्सीनेशन महाअभियान की सफलता को लेकर जिले में 200 से अधिक सेशन साइट बनाए गए थे। सभी जगह लाभार्थियों को दोनों डोज की वैक्सीन सुविधाजनक तरीके से दी गई। इसको लेकर सभी सेंटरों पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन वाइल की व्यवस्था और पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की गई थी। ताकि वैक्सीन लेने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सभी लोग सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन ले सकें। वहीं, उन्होंने बताया, अभियान को सफल बनाने के लिए एक-एक व्यक्ति को चिह्नित कर वैक्सीन देने पर बल दिया गया।
– वैक्सीनेशन के साथ प्रोटोकॉल पालन का जारी रखने के लिए भी किया गया प्रेरित :
केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद ने बताया, विशेष वैक्सीनेशन अभियान के तहत आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में जहाँ लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन दी गई। वहीं, लोगों को इस घातक महामारी से बचाव के लिए एवं कोविड के नये वैरिएंट से सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया गया। ताकि संक्रमण की खतरा उत्पन्न नहीं हो और सभी लोग सुरक्षित रहे।
– इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

400 केंद्रों पर 36500 लोगों ने लिए कोरोना के टीके

0
-कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में फिर चला महाअभियान
-महाअभियान के दौरान टीके की दूसरी डोज पर रहा फोकस
बांका, 4 दिसंबर।
कोरोना टीकाकरण को लेकर शनिवार को एक बार फिर से महाअभियान चलाया गया। महाअभियान के दौरान काफी संख्या में जिले के लोग कोरोना का टीका लेने  केंद्रों तक पहुंचे। इस बार पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज लेने वालों की संख्या ज्यादा रही। जिले के 400 केंद्रों पर 36500 लोगों ने कोरोना के टीके लिए। इनमें 29352 लोगों ने दूसरी तो लगभग 7148 लोगों ने पहली डोज ली। सभी टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मी समय से थोड़ा पहले आ गए थे। इस वजह से समय से टीकाकऱण शुरू हो गया। महाअभियान के दौरान कोरोना टीका की पहली डोज लेने वालों को समय से दूसरी डोज लेने की हिदायत दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि शनिवाक को एक बार फिर महाअभियान सफल रहा। काफी संख्या में जिले के लोग कोरोना का टीका लेने के लिए केंद्रों तक पहुंचें। सभी केंद्रों पर पहली और दूसरी दोनों डोज की व्यवस्था थी। इस बार दूसरी डोज पर फोकस किया गया था, इसलिए दूसरी डोज लेने वालों की संख्या अधिक रही। महाअभियान के बाद भी जिले में कोरोना टीकाकरण जारी है। इसलिए लोगों से मेरी अपील है कि जिनका समय पूरा हो गया है, वह दूसरी डोज ले लें और जिनलोगों ने कोई भी डोज नहीं ली है, वे जल्द से जल्द पहली डोज कोरोना टीका का ले लें।
एक जगह पर अधिक लोग तैयार हुए तो वहां पर टीम भेजी गयीः महाअभियान के दौरान शनिवार को एक ही जगह पर अधिक लोग टीका लेने के लिए तैयार होने पर वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। इसे लेकर जिले के कई क्षेत्रों से जिला स्वास्थ्य समिति को फोन आया। इसके बाद टीम भेजकर लोगों का टीकाकऱण कराया गया। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ा। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन के साथ लोगों का टीकाकरण हो गया।
आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दूसरी डोज लेने वालों की पहचान कीः महाअभियान के दौरान दूसरी डोज लेने वालों को ढूंढने के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर गईं। जिनलोगों ने कोरोना टीका की पहली डोज ले ली थी और समय पूरा हो गया था उन्हें आशा कार्यकर्ता टीकाकरण केंद्रों तक ले गईं। ऐसे लोगों को महाअभियान के दौरान दूसरी डोज दिलाई गयी। आशा कार्यकर्ता यह काम महाअभियान के बाद भी करती रहेंगी। जब तक जिले के सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाएगा, तब तक यह अभियान चलेगा।
शहरी क्षेत्र में 4812 लोगों ने लिए टीकेः महाअभियान के दौरान बांका शहरी क्षेत्र के 36 टीकाकरण केंद्रों पर 4812 लोगों ने कोरोना के टीके लगवाए। यहां पर भी सभी केंद्रों पर डाटा ऑपरेटर और एएनएम समय से पहले पहुंच गई थीं। इस वजह से समय से लोगों का टीकाकरण शुरू हो पाया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान काफी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका लिया। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोगों ने भी यहां पर कोरोना का टीका लिया। शहरी क्षेत्र में एक बार और महाअभियान सफल रहा।

टीकाकरण वैन के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को लगाया गया टीका

0
-विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान में घर-घर जाकर लोगों का किया गया टीकाकरण
-अभियान के दौरान आशा द्वारा चिह्नित लोगों को लगाई गई कोरोना टीका की दूसरी डोज
भागलपुर, 04 दिसंबर ।
जिले में शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से जहां चिह्नित सेशन साइटों पर शिविर आयोजित कर टीका से वंचित लोगों को सुविधाजनक तरीके से टीकाकृत किया गया। वहीं केयर इंडिया के सहयोग टीकाकरण वैन के माध्यम से भी घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम द्वारा टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी से घूमकर लोगों का टीकाकरण कर रही थी। टीका एक्सप्रेस में डाटा ऑपरेटर शैफुल इस्लाम और जीएनएम सोनल कुमारी शहरी क्षेत्र में घूमकर लोगों का टीकाकरण कर रहे थे। टीम को केयर इंडिया के एफपीसी जितेंद्र कुमार सिंह गाइड कर रहे थे।
क्षेत्र में एक भी व्यक्ति टीका लेने से छूटे नहीं और शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित हो इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई थी। वहीं, विशेष अभियान को हर हाल में सफल बनाने एक दिन पूर्व भी संबंधित क्षेत्र की एएनएम एवं आशा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा ऑगनबाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी द्वारा घर-घर जाकर आयोजित होने वाली विशेष शिविर की जानकारी दी और टीका लेने के लिए प्रेरित किया।
लोगों को चिह्नित कर किया गया टीकाकरण: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने बताया, शनिवार को पूरे जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से टीका से छूटे एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर उन्हें टीका लेने के लिए प्रेरित किया गया और ऐसे लोगों को चिह्नित कर हर हाल में टीकाकृत करने के लिए हर सुविधाजनक कदम भी उठाया गया। मिशन एक ही हर हाल में टीका से छूटे लोगों को टीकाकृत करना। उन्होंने बताया, सभी सेशन साइटों पर निर्धारित समय पर शिविर शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव एवं इसके प्रभाव को खत्म करने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेना जरूरी है। इसलिए, मैं तमाम जिलेवासियों से अपील करता हूं कि जो लोग अबतक किसी भी कारणवश वैक्सीन नहीं ले पाए हैं, वह निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और जो व्यक्ति पहला डोज लेने के बाद दूसरा डोज लेने की निर्धारित समय पूरा कर चुके हैं, वह निर्धारित तिथि पर जरूर दूसरा डोज का वैक्सीनेशन कराएं।
आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम: विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग टीका से वंचित लोगों के घर तक स्वास्थ्य टीम पहुंची। जहां आशा कार्यकर्ताओं द्वारा चिह्नित व्यक्तियों को टीकाकृत किया गया। इस दौरान पहली और दूसरी डोज प्राथमिकता के आधार पर दी गई। ऐसे एरिया (गांव) में प्राथमिकता के आधार शिविर आयोजित किया गया, जहां अब भी अधिक संख्या में लोग टीका से वंचित हैं, ताकि जिले के दुर्गम इलाके में आने वाले गाँव के भी शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित हो सके और संक्रमण वायरस के प्रभाव से पूरा जिला सुरक्षित हो सके।

यूएएसग्रुप ऑफ कंपनीज ने अनिल डी सहस्त्रबुद्धे को कृतज्ञता का प्रतीक चिह्न भेंट किया

0

 

नईदिल्ली-

यूएएस ग्रुप ऑफ कंपनीज का आठवां वार्षिक मिट का सफलतापूर्वक् आयोजन किया गया। यूएएस ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ ईशान तनेजा ने इसके लिए एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ अनिल डी सहस्त्रबुद्धे का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता प्रकट किया ओर उनसे मुलाकात कर उनका पुनः सम्मान किया। अनिल डी सहस्त्रबुद्धे के पूर्ण सहयोग के लिए ईशान तनेजा ने एक प्रतीक चिह्न भी भेंट किया जिसमें कई अखबारों ने इस कार्यक्रम का जगह दिया। ईशान तनेजा ने कहा कि अनिल डी सहस्त्रबुद्धे ने जो अपना बहुमूल्य समय दिया इससे यूएएस ग्रुप ऑफ कंपनीज का उत्तरादित्य बढ़ गया है निश्चिततौर पर हम ओर उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ईशान तनेजा ने कहा कि आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है जो हमारे लिए भी एक चैलेंज हैं जिसे हम पूर्ति अवश्य करेंगे। एआईसीटीई के चेयरमैन अनिल डी सहस्त्रबुद्धे के बताए रास्ते पर कंपनी नई ऊंचाईयों को छूएगा। जिसके लिए हम कृतसंकल्प हैं।

एआईसीटीई के चेयरमैन अनिल डी सहस्त्रबुद्धे ने ईशान तनेजा की तारीफों की पुल बांधते हुए कहा कि जिस प्रकार से यूएएस ग्रुप कार्य कर रहा है निश्तिततौर पर छात्रों के लिए तो अहम है ही साथ में संस्थानों को बहुत सहायता मिल रहा है जिसकी आज जरूरत है।