एसबीआई ब्रांच मैनेजर ने खुद भी ली और अपने कर्मचारियों को भी दिलायी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज

0

– इस महामारी से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन की पूरी यानी दोनों डोज जरूरी

लखीसराय-

कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के लिए जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को लखीसराय पीएचसी में विशेष वैक्सीनेशन अभियान के दौरान वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लखीसराय एसबीआई ब्रांच के मैनेजर प्रफुल्ल कुमार झा ने प्रोटोकॉल के अनुसार निर्धारित समयावधि पर वैक्सीन की दूसरी डोज ली और अपने बैंक के कर्मचारियों और कर्मियों को भी खुद की मौजूदगी में दूसरी डोज दिलवायी । साथ ही अन्य लोगों से भी इस महामारी के खिलाफ वैक्सीन लेने की अपील की है।
– कोविड से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन की पूरी यानी दोनों डोज जरूरी :
वैक्सीन की दूसरा डोज लेने के बाद ब्रांच मैनेजर प्रफुल्ल कुमार झा ने कहा, कोविड संक्रमण वायरस से स्थाई निजात के लिए वैक्सीन की पूरी यानी दोनों डोज बेहद जरूरी है। क्योंकि, हम एक डोज से इस महामारी से स्थाई निजात नहीं पा सकते हैं। इसलिए, मैं तमाम लोगों से अपील करता हूँ कि बेहिचक वैक्सीन की दोनों डोज लें और इस महामारी से खुद सुरक्षित करें। वैक्सीन लेने से सामान्य इफेक्ट जैसे, हल्का बुखार, शरीर में दर्द, थकावट आदि हो सकता है। यह आमतौर पर जो अन्य वैक्सीन से होता है, वही साइड इफेक्ट है। इसलिए, मैं अन्य लोगों से भी अपील करता हूँ कि ऐसे सामान्य साइड इफेक्ट होने पर घबराएं नहीं और भारतीय वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों पर भरोसा कर पूरी तरह निर्भीक होकर वैक्सीन लें। यह समाज के हर तबके के हर लोगों की जिम्मेदारी भी है। वैक्सीन पूरी तरह से ना सिर्फ सुरक्षित है। बल्कि, काफी प्रभावी भी है। इसलिए, लोगों को मौका मिलते ही इसे जीवन का बेहतर अवसर समझकर वैक्सीन लेनी चाहिए।
– मैनेजर ने बेहतर व्यवस्था के लिए पीएचसी प्रबंधन की किया सराहना :
ब्रांच मैनेजर प्रफुल्ल कुमार झा ने वैक्सीनेशन के दौरान पीएचसी प्रबंधन की गई बेहतर व्यवस्था के लिए पीएचसी प्रबंधन की सराहना भी की। उन्होंने कहा, पीएचसी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी काफी सहयोगात्मक हैं एवं हमेशा इस बात का ख्याल रखते हैं कि वैक्सीन लेने वाले एक भी लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और सुविधाजनक तरीके से सभी लोग वैक्सीन ले सकें । साथ ही लगातार बिना थके, बिना रूके अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं। मैं इसके लिए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक निशांत राज समेत पूरे पीएचसी प्रबंधन को धन्यवाद देता हूँ।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

पोषण माह: गाँव-गाँव पहुँचाया जाएगा पोषण का संदेश, घर-घर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक

0

जिले के ऑगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई, पौधारोपण का आयोजन, दी गई उचित पोषण की जानकारी
-गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर गोदभराई रस्म पूरी की गई- गर्भवती महिला को उपहार स्वरूप पोषण की पोटली दी गई
कोविड प्रोटोकॉल का पालन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

खगड़िया-

पोषण माह को सफल बनाने के लिए स्थानीय आईसीडीएस द्वारा लगातार तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मिशन, हर हाल में पोषण माह सफल बनाने का और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पोषण का संदेश पहुँचाने का । दरअसल, समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता से ही पोषण माह सफल होगा और सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक होंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले में विभिन्न प्रखंडों में संचालित ऑगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई, पौधारोपण समेत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | इस मौके पर आईसीडीएस के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी समेत सेविका-सहायिका ने पोषण माह को सफल बनाने एवं इस संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने की शपथ ली। ताकि हर हाल में सफलतापूर्वक पोषण माह का समापन हो सके और सामुदायिक स्तर पर लोगों को उचित पोषण की जानकारी मिल सके।
– कोविड प्रोटोकॉल का पालन के साथ कार्यक्रमों का हुआ आयोजन :
आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने बताया, पोषण माह को हर में सफल बनाने एवं पोषण के महत्व और उद्देश्य को प्रत्येक व्यक्ति पहुँचाने के लिए जिले में लगातार तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जहाँ लोगों को उचित पोषण की जानकारी दी जा रही है। वहीं, उचित पोषण के महत्व और उद्देश्य को भी बताया जा रहा है। ताकि सामाजिक स्तर पर लोग सरकार के इस पहल को समझ सके और इसे बढ़ावा देने के लिए आगे आ सके।
– गाँव-गाँव पहुँचाया जाएगा पोषण का संदेश और घर-घर जाकर लोगों को किया जाएगा जागरूक :
आईसीडीएस के जिला समन्वयक अंबुज कुमार ने बताया, पोषण माह की सफलता को लेकर गाँव-गाँव पोषण का संदेश पहुँचाया जाएगा और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया किया जाएगा। इस दौरान लोगों को उचित पोषण की विस्तृत जानकारी और कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर पोषण के महत्व और उद्देश्य की भी जानकारी दी जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया, पोषण माह के तहत मंगलवार को जिले के सभी ऑगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ गोदभराई उत्सव का आयोजन किया गया। मंगल गीतों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और गर्भवती महिला को उपहार स्वरूप पोषण की पोटली दी गई है। जिसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल थे। महिलाओं को उपहार स्वरूप पोषण की थाली भी भेंट की गयी। जिसमें सतरंगी व अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ शामिल थे। गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर गोदभराई रस्म पूरी की गई। वहीं, सभी महिलाओं को अच्छी सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
– एनीमिया प्रबंधन की दी गई जानकारी:-
अलौली सीडीपीओ किरण कुमारी ने बताया, इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि गर्भवती माता, किशोरियां व बच्चों में एनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भवती महिला को 180 दिन तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खानी चाहिए। 10 वर्ष से 19 साल की किशोरियों को भी प्रति सप्ताह आयरन की एक नीली गोली का सेवन करनी चाहिए। छह माह से पांच साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार एक-एक मिलीलीटर आयरन सिरप देनी चाहिए।

– इन मानकों का रखें ख्याल, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– आवश्यकतानुसार लगातार साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।

एक-दूसरे को देखकर कोरोना का टीका लेने की मची होड़

0

– टीका के प्रति लोगों में बढ़ी जागरूकता तो काफी लोगों ने लिया टीका
-अभियान के लगातार दूसरे दिन काफी संख्या में लोग पहुंचे केंद्रों पर
– टीकाकरण अभियान के लगातार सफल होने के पीछे का कारण जागरूकता
– स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई
बांका-

कोरोना टीका को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन जिले में अभियान चला। अभियान के दौरान काफी संख्या में लोग टीका लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचें। 200 से अधिक केंद्रों पर 29696 हजार लोगों ने कोरोना का टीका लिया। टीकाकरण अभियान के लगातार सफल होने के पीछे का कारण जागरूकता है। जहां पहले लोग टीका लेने से कतराते थे, वहीं अब टीकाकरण केंद्रों में कतारों में काफी संख्या में लोग दिख रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तो जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई है ही। जो टीका लेने वालों की बढ़ती संख्या में भी मददगार साबित हो रहा है। पड़ोस के लोग जब टीका ले रहे हैं और उनमें कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ तो दूसरे लोगों में भी टीका लेने के प्रति जिज्ञासा हो रही है। इसी का नतीजा है कि काफी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
लोगों पर जागरूकता अभियान का असर पड़ा
सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो कहते हैं कि कोरोना का टीका लेने के लिए लोगों का इतनी संख्या में आना सुखद संकेत है। साफ है कि लोगों पर जागरूकता अभियान का असर पड़ा है। उन्हें यह बात समझ में आ गई है कि कोरोना से बचने के लिए टीका लेना बहुत ही जरूरी है। साथ ही आस-पड़ोस के लोग और दोस्तों और सगे-संबंधियों के भी टीका ले लेने से लोगों में जागरूकता आई। अब लोगों को लगने लगा है कि टीका लेने में देरी की तो ठीक नहीं होगा। इन कारणों के चलते भी काफी संख्या में लोग टीका लेने के लिए केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
सदर प्रखंड में 1830 लोगों ने लिया टीकाः
उधर, बांका सदर प्रखंड में भी मंगलवार को 21 केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा गांधी चौक के 12 घंटे के केंद्र पर भी काफी संख्या में लोग टीका लेने के लिए पहुंचे। सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 1830 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि लोग अब जागरूक हो गए हैं। जल्द ही सभी लोग कोरोना का टीका ले लेंगे। जागरूकता अभियान का व्यापक असर लोगों पर पड़ा है।
305 लोगों की हुई जांचः
उधर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत मंगलवार को 205 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई और 100 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया। जांत में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। फिर भी सभी लोगों को सतर्कता के साथ रहने के लिए कहा गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि हालांकि जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला, इसके बावजूद सभी लोगों को घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी का पालन करने के लिए कहा गया। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई आवश्यक तौर पर करने के लिए कहा गया।

कोरोना टीकाकरण महाअभियान: जिला के 150 सेशन साइट पर लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

0

– दो दिवसीय टीकाकरण के दौरान जिला भर में 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
-31 अगस्त को कोविड वैक्सीनेशन मेगा कैंपेन में जिला भर में 30 हजार लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य पूरा किया गया था
– मेगा कैंपेन में सोमवार को वैक्सीन की दोनों डोज और मंगलवार को सेकंड डोज पर फोकस

लखीसराय-

जिला में सोमवार और मंगलवार को आयोजित कोरोना टीकाकरण महाअभियान में जिला भर में 40 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिला भर में 150 सौ से अधिक सेशन साइट बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार भारती ने यह जानकारी दी है | उन्होंने बताया कि पिछले दिनों 31 अगस्त को आयोजित कोविड वैक्सीनेशन मेगा कैंपेन में लखीसराय जिला भर में 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसे स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस के अधिकारी और कर्मियों के अथक प्रयास से प्राप्त कर लिया गया था।

मेगा कंपैन के पहले दिन लोगों को दिए गए वैक्सीन की दोनों डोज :
उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन मेगा कैंपेन के पहले दिन सोमवार को जिला भर के सभी सेशन साइट पर लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों डोज लगाये गए वहीं मंगलवार को सभी जगह वैक्सीन के सेकेंड डोज पर फोकस होगा टीकाकरण महाअभियान में ।
कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाने के बाद भी बरतें सावधानी, करें कोरोना गाइड लाइन का पालन :
डीआईओ डॉ. अशोक कुमार भारती ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना संक्रमण की आशंका बहुत ही कम होती है बावजूद इसके हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लोगों को अभी भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करना करना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर हमेशा मास्क का इस्तेमाल करने के साथ ही शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी रखनी चाहिए। इसके अलावा कुछ भी छूने की स्थिति में साबून या हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ करना चाहिए ।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

मेगा कैम्प: जिले में दो दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान शुरू,35 हजार लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

0

– निर्धारित लक्ष्य को हर पूरा कराने को लेकर बनाया गया है 117 सेशन साइट
– सेकेंड डोज को भी गति देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी वैक्सीन

खगड़िया-

जिले में फिर दो दिवसीय विशेष कोविड वैक्सीनेशन अभियान का सोमवार को शुभारंभ हुआ, जिसका मंगलवार को समापन होगा। इस दो दिवसीय विशेष वैक्सीनेशन अभियान के दौरान वैक्सीन वायल की उपलब्धता के अनुसार स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो दिनों में 35 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन देने लक्ष्य निर्धारित किया गया। हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने एवं इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 117 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। सभी सेंटरों पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती एवं वैक्सीन की वायल व्यवस्था की गई है। ताकि एक भी लोग वैक्सीन की कमी के अभाव में वैक्सीन कैम्प से से लौटकर वापस नहीं आयें और हर हाल में अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। वहीं, वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन जिले के सभी सेटरों पर योग्य व्यक्तियों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा वैक्सीन दी गई और लोगों में वैक्सीन के प्रति काफी रुचि दिखी।
– कोविड से बचाव को लेकर सावधानी और सतर्कता जारी रखना जरूरी :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया, जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लेने वाले जिस प्रकार उत्साह और रुचि दिखा, वह काफी सराहनीय और काबिले तारीफ है और खुद के साथ-साथ समाज, परिवार, राज्य और देश हित में सबसे बेहतर कदम भी है। किन्तु, इस महामारी से बचाव के लिए अभी और सावधानी और सतर्कता जारी रखने की जरूरत है। क्योंकि, लोगों के सहयोग और सावधानी के साथ-साथ सरकार के जरूरी कदम से भले ही संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई है। किन्तु, अभी इस महामारी का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। इसलिए, मैं तमाम जिले वासियों से अपील करता हूँ कि सभी लोग वैक्सीनेशन के साथ-साथ सावधानी और सतर्कता भी जारी रखें। साथ ही वैक्सीन के प्रति विश्वास और उत्साह भी बनाएं रखें। यही सबसे बेहतर कदम होगा। वहीं, उन्होंने बताया, सेकेंड डोज को भी गति मिले, इसको लेकर सभी सेंटरों में सेकेंड डोज लेने वालों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दी गई।

– प्रोटोकॉल का पालन के साथ लोगों ने ली वैक्सीन :
केयर इंडिया के डीटीओ अभिनंदन आनंद ने बताया, जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लेने वाले लोगों की भीड़ देखी गई। किन्तु, इससे भी अच्छी बात यह दिखी लोगों ने वैक्सीनेशन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा और प्रोटोकॉल का पालन के साथ ही वैक्सीन ली। लोगों का यह कदम और जज्बा सामुदायिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव का बड़ा संकेत है। वहीं, उन्होंने कहा, शिशिर स्थल पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होते ही लोग खुद-व-खुद आने लगे और देखते ही काफी लोग इकट्ठा हो गये।
– वैक्सीनेशन अभियान के दौरान महिलाओं में भी दिखा उत्साह :
केयर इंडिया के परिवार नियोजन योजना के जिला समन्वयक राजेश पांडेय ने बताया, विशेष वैक्सीनेशन अभियान के दौरान जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन महिलाओं एवं युवतियों के साथ-साथ नई-नवेली दुल्हन की भीड़ दिखी और उत्साह के साथ वैक्सीन ली। साथ ही लोग एक- दूसरे को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करते भी दिखे। वहीं, चौथम सीएचसी में तैनात केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक करण कुमार ने बताया, जिस तरह लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति काफी सकारात्मकता दिखी, इससे यह साफ है कि हर हाल में यह महाअभियान सफल होगा।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें-जिलाधिकारी

0

पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने को आईसीडीएस डीपीओ से नियमित समन्वय स्थापित करें सहयोगी विभाग और संस्थाएं :

– राष्ट्रीय पोषण अभियान को सफल बनाने को जिला भर में मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण माह
– जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह
– जिला भर में 55 प्रतिशत बच्चों का कराया जा चुका है वजन
मुंगेर, 06 सितंबर| पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नोडल ऑफिसर के माध्यम से आईसीडीएस डीपीओ से नियमित समन्वय स्थापित करें सहयोगी विभाग और संस्थाएं । उक्त बातें सोमवार को संग्रहालय मुंगेर के सभागार में आयोजित अभिमिश्रण कार्य योजना (कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान) को सम्बोधित करते हुए मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कही । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला भर में 01 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिला भर में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोगों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अलग-अलग विभाग और सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से जिला भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें-
जिलाधिकारी ने कहा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कल्याण, आपूर्ति जैसे विभाग और जीविका, केयर इंडिया, आईटीसी, डीआरडीए, एस पीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट जैसी सहयोगी संस्थाएं अपने यहां एक-एक नोडल अधिकारी का चयन करें और इनके माध्यम से आईसीडीएस डीपीओ मुंगेर से नियमित समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में पोषक तत्वों से युक्त सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही कुपोषण मुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिला में अभी तक कुल 55 प्रतिशत बच्चों का वजन लिया जा चुका है। शेष बच्चों का वजन लेने का काम जारी है।
कुपोषण मुक्त समाज निर्माण के लिए लोगों को करें जागरूक :
समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) मुंगेर की डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया कि अभी जिला भर में ” कुपोषण छोड़ पोषण कि ओर, थामें स्थानीय भोजन की थीम पर राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं, धातृ माताओं को सही पोषण के लिए पोषक तत्वों से युक्त स्थानीय खाद्य पदार्थों का ही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। जिला के वैसे क्षेत्र जहां गरीबी और अशिक्षा की वजह से लोग सही पोषण के महत्व से अनभिज्ञ है हमलोगों को उनके बीच पहुंच कर उन्हें सही पोषण के लिए जागरूक करने के साथ ही उनके बीच इन सामग्रियों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी है।
इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।

महाअभियान में 36771 लोगों को लगा कोरोना का टीका

0

-टीकाकरण महाअभियान को लेकर जिले में बनाए गए थे 330 केंद्र
-सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लेने वाले लाभुकों की उमडी भारी भीड़
बांका-

कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को एक बार फिर से महाअभियान चलाया गया। इस बार पूरे जिले में 330 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 36771 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। सभी केंद्रों पर टीकाकरण अभियान सुबह सात बजे शुरू कर दिया गया था। सुबह से ही टीका लेने वालों की भीड़ टीकाकरण केंद्र पर रही। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, जीविका दीदी, बीएलओ औऱ विकास मित्र अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर लाभुकों को जागरूक कर ला रहे थे। सबसे खास बात यह रही कि इस बार दूसरा डोज लेने वाले भी काफी संख्या में टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचे। सभी लाभुकों को टीका देने के बाद 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने पर सभी लोगों को घर जाने दिया गया।
सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान सफल रहा। फिर से काफी संख्या में लोगों ने कोरोना का टीका लिया। सभी केंद्रों पर पहला और दूसरा, दोनों डोज टीका का दिया जा रहा था। टीकाकरण की रफ्तार जिले में ठीक है। उम्मीद है कि जल्द ही जिले के सभी लोग कोरोना की टीका ले लेंगे। अब काफी संख्या में लोगों ने टीका ले लिया है। इसलिए टीका के प्रति लोगों के मन से भ्रम दूर हो रहा है। साथ ही जागरूकता अभियान का भी असर लोगों पर पड़ा है। यही कारण है कि काफी संख्या में लोग कोरोना की टीका लेने के लिए सामने आ रहे हैं।
सदर प्रखंड में 3600 लोगों ने लिया कोरोना का टीकाः टीकाकरण महाअभियान को लेकर बांका सदर प्रखंड में 21 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 3600 लोगों ने कोरोना का टीका लिया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि 21 केंद्रों के अलावा गांधी चौक पर भी रात नौ बजे तक लोगों का टीकाकरण हुआ। अब लाभुक खुद ही कोरोना का टीका लेने के लिए सामने आ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि जागरूकता अभियान चला रहे हैं। हमलोगों का प्रयास यही है कि लोग जल्द से जल्द टीका ले लें और कोरोना से सुरक्षित हो जाएं।
225 लोगों की हुई जांचः उधरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 125 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। साथ ही 100 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर मशीन से जांच के लिए लिया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि जांच में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला, इसके बावजूद सभी लोगों को सतर्कता के साथ रहने के लिए कहा गया। घर से बाहर जाते वक्त मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया। बाहर से घर आते वक्त आवश्यक तौर पर हाथ की धुलाई करने के लिए कहा गया।

युवाओं की टीकाकरण में शत-प्रतिशत भागीदारी से कोरोना पर वार होगा असरदार

0

• सभी स्तर पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत
• प्रोफेसर एवं शिक्षकों को भी निर्वहन करनी होगी जिम्मेदारी
• टीकाकरण को लेकर लोगों को सही संदेश देना जरुरी

पटना: कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने पर जोर दे रही है. इसको लेकर महाअभियान भी चलाया जा रहा है. लेकिन सरकारी प्रयासों के इतर टीकाकरण के प्रति सामुदायिक जागरूकता एवं भागीदारी भी महत्वपूर्ण है. जिसमें युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता की अधिक जरूरत है. इसके लिए प्रतिष्टित पदों पर कार्यरत लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है. उनके द्वारा टीकाकरण के लिए अपील करने से टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने में मदद मिलेगी.

नकारात्मक सोच से बाहर निकलने की जरूरत:

टीआईएएस, नई दिल्ली, में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत पटना के रहने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर अभी भी समुदाय में कई भ्रांतियां हैं. ये भ्रांतियां सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि लोग अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में ले जाने को तैयार नहीं है. कई लोगों ने कोरोना को कभी न खत्म होने वाली बीमारी मान बैठे हैं. जबकि इसका किसी वैज्ञानिक तथ्य से कोई सारोकार नहीं है. इसका सबसे अधिक असर युवाओं एवं महिलाओं पर पड़ता है. उनका कहना है कि वह निरंतर अपने छात्रों को नकारात्मक सोच से बचने की सलाह देते हैं. साथ ही टीकाकरण की महत्ता पर भी छात्रों को जागरूक करते हैं.

नवादा जिले में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार कहते हैं कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच स्कूल खुल चुके हैं. बच्चे अब नियमित तौर पर स्कूल भी जाने लगे हैं. इसलिए उनके जैसे अन्य शिक्षकों की जिम्मेदारी अब बढ़ गयी है. इसके लिए तो सर्वप्रथम यह जरुरी है कि सभी शिक्षक खुद का पूरा टीकाकरण कराएँ एवं साथ ही वह बच्चों को भी कोविड अनुरूप व्यवाहर अपनाने की सलाह दें. उन्होंने कहा कि सभी के आपसी सहयोग से ही कोरोना पर विजय संभव होगी.

कर्तव्यों के साथ जिम्मेदारी का एहसास भी जरुरी:

नवादा जिले के पकरीबरावां के रहने वाले तरुण कुमार अभी झरिया में कोल इंडिया में वरीय इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं. उनका मानना है कि कोरोना महामारी ने सभी वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है. अभी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सभी को कोरोना महामारी को दूर करने में एक जिम्मेदारी भी लेनी होगी. इसके लिए सभी को टीकाकरण के दोनों डोज लेने होंगे एवं अपने आस-पास के लोगों, अपने मित्रों एवं अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करने की जरूरत है.

नवादा जिले में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत मनोज कुमार का भी कहना है कि शिक्षक की भूमिका कोरोना काल में बढ़ी है. विशेषकर संभावित तीसरी लहर में तो सबसे अधिक है. वह कहते हैं कि एक शिक्षक का कर्तव्य सिर्फ़ बच्चों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं है. बल्कि समाज में किसी आपातकाल स्थिति से उबरने में सहयोग करने का भी है. अभी का समय कुछ ऐसा ही है. कोरोना के खौफ़ से अपने परिवार एवं समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षकों को भी समुदाय में लोगों से टीकाकरण के लिए अपील करना नितांत जरुरी है.

वहीं, नवादा जिले के कादिरगंज प्रखंड निवासी राजेश कुमार कहते हैं कि वह बीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं. कई बार उन्होंने पीईटी भी क्लियर किया है. तैयारी करने के दौरान उन्हें एक बात सीखने को मिली है कि मेहनत और विश्वास से कोई भी जंग जीती जा सकती है. अभी कोरोना का समय हमारे जैसे कई छात्रों के लिए चुनौती भरा साबित हुआ है. लेकिन इससे हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. सभी को ख़ुद का टीकाकरण कराना चाहिए ताकि जीवन की जंग जीती जा सके.

महाअभियान में टीका लेने वालों की उमड़ी भीड़

0

-जिलेभर में बनाए गए थे 518 टीकाकरण केंद्र
भागलपुर, 6 सितंबर-

कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को एक बार फिर से महाअभियान चलाया गया। इस बार जिलेभर में 518 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे सुबह सात बजे से ही टीका लेने वालों की भीड़ केंद्रों पर उमड़ गई थी। इसके बावजूद सभी लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराया गया। दो गज की दूरी के साथ कतार में खड़े सभी लोग मास्क पहने हुए थे। टीका लगने के बाद सभी लाभुकों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने पर सभी लोगों को घर जाने दिया गया। साथ ही पहला डोज लेने वालों को समय पर आकर दूसरा डोज लेने की हिदायत दी गई।
सिविल सर्जन ड़ॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि एक बार फिर जिले में टीकाकरण अभियान सफल रहा। सोमवार को चलने वाले महाअभियान को लेकर 1.17 लाख कोरोना का टीका पहले से उपलब्ध था। इस बार खास बात यह रही कि दूसरा डोज लेने वाले भी काफी संख्या में टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचे। अब हमलोग दूसरा डोज पर फोकस कर रहे हैं। इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जिले में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं रहे, जिन्होंने पहला डोज ले लिया हो और दूसरा डोज नहीं लिया हो। कोरोना टीका की दोनों डोज लेने के बाद ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी, इसलिए लाभुकों को समय पर आकर दूसरा डोज लेने के लिए कहा जा रहा है।
स्वास्थ्यकर्मी क्षेत्र से लोगों को ला रहे थे केंद्र परः
सोमवार को टीकाकरण को लेकर चलाए गए महाअभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, बीएलओ और विकास मित्र अपने क्षेत्र से टीका नहीं लेने वाले लोगों को ला रहे थे। जिनलोगों के मन में टीका के प्रति दुविधा थी, उसे दूर किया जा रहा था। लोगों को समझाया जा रहा था कि कोरोना का टीका लेने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है, इसलिए बिना झिझक के टीका लीजिए। टीका लेने के बाद ही कोरोना से सुरक्षित हो पाएंगे।
15 घंटे के टीकाकरण केंद्र पर उमड़ी भीड़ः
नाथनगर के घोषी टोला स्थित बालिका उच्च विद्यालय में चल रहे 15 घंटे के टीकाकरण केंद्र पर काफी संख्या में लाभुक टीके लेने के लिए पहुंचे। यहां पर टीकाकरण के बाद सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट भी दिया जा रहा था, जो लाभुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके अलावा ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को वाहन पर ही टीका देने की यहां पर व्यवस्था है। साथ ही लाभुकों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था से लेकर हर तरह के इंतजाम हैं। यही कारण है कि इस केंद्र पर आसपास के काफी संख्या में लोग टीका लेने के लिए पहुंचे।

बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए बच्चों के लिए उपलब्ध कराया दूध और पोषण लड्डू

0

– बच्चों को कुपोषणमुक्त और लड़कियों-महिलाओं को संक्रमणमुक्त कराने के लिए आईसीडीएस की विशेष पहल
– लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान संक्रमणमुक्त कराने को सैनिटरी नैपकिन का वितरण

मुंगेर-

पिछले महीने मुंगेर जिले के कई गांवों और मुहल्लों में आई भयंकर बाढ़ के दौरान मुंगेर शहर सहित अन्य जगहों पर जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ राहत शिविर का संचालन किया गया। इन बाढ़ राहत शिविर में शरण लिए जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों से आए छोटे-छोटे बच्चों के सही पोषण और उन्हें कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) मुंगेर के द्वारा विशेष पहल की गयी । इन बच्चों के लिए आईसीडीएस मुंगेर की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) वंदना पांडेय ने दूध और पोषण लड्डू की व्यवस्था करवायी | ताकि बाढ़ आपदा के दौरान बाढ़ राहत शिविर में अपने परिवार के साथ शरण लिए बच्चे कुपोषण के शिकार न हो जाएं । इसके अलावा बाढ़ राहत शिविर में शरण ली हुई लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए आईसीडीएस मुंगेर के द्वारा सैनिटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।
रक्षाबंधन पर बाढ़ राहत शिविर में भाई- बहनों के बीच 800 से अधिक राखी और पोषण लड्डू का वितरण :
आईसीडीएस मुंगेर की डीपीओ वंदना पांडेय ने बताया कि बाढ़ आपदा के दौरान राहत शिविर में शरण लिए लोग त्योहार की खुशियों से महरूम न रह जाएं ,जाए। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने से वंचित न रह जाएं इसलिए आईसीडीएस मुंगेर ने बिना किसी अन्य सहायता से अपने स्तर पर खास प्रयास को करने का निर्णय लिया। इसके तहत जिला के अलग-अलग बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों के बीच 800 से अधिक राखी और मिठाई के रूप में पोषण लड्डू का वितरण किया गया। इस कार्य में स्थानीय स्तर पर काम कर रही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
इन मानकों का करें पालन और कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें और भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।