ऑडिटोरियम की व्यवस्था के लिए सरकार से करेंगे सिफारिश- विजय गोयल, सांसद

0

-उर्वशी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी का दो दिवसीय कत्थक नृत्य महोत्सव का आयोजन

-मुख्य अतिथि के रूप में फूल और कांटे प्रसिद्ध डायरेक्टर इकबाल दुर्रानी, गेस्ट ऑफ आनर के रूप में कत्थक डायरेक्टर सुमन कुमार और मारवाह स्टुडियो के डायरेक्टर संदीप मारवाह मौजूद रहे।

नईदिल्ली-

उर्वशी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी ने दो दिवसीय कत्थक नृत्य महोत्सव का आयोजन त्रिवेणी कला संगम नईदिल्ली में किया। महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय गोयल मौजूद थे जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को बड़े ही शिद्दत के साथ अंत तक कलाकारों का हौसला आफजाई किया। इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि देश के कलाकारों में अद्भूत प्रतिभा है। जिस प्रकार से उर्वशी संस्था ने इस काल में कलाकारों को एकजुट किया और ओन लाइन प्रतियोगिता चलाई यह अपने आप में अनोखा कार्य है।

विजय गोयल ने उर्वशी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी के द्वारा दो दिनों तक चले इस महोत्सव को और विस्तार करने की योजना पर कार्य करने के लिए बल दिया। विजय गोयल ने इस महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में ऐसे मंचन के लिए ओडिटोरियम की कमी है जिसके लिए वह सरकार से गुजारिश करेंगे। उन्होंने उर्वशी संस्था को हर संभव सहायता देने का भी वादा किया।

महोत्सव के उद्धघाटन के अवसर पर मौजूद प्रसिद्ध फिल्मकार इकबाल दुर्रानी ने कहा कि उर्वशी डांस म्यूजिक आर्ट कल्चरल सोसायटी जैसी संस्था को आगे लाने की जरूरत है। जो ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया है। दुर्रानी ने कहा कि उन्होंने ने भी इसी त्रिवेणी में पहला परफोर्मेंस दिया था। जिससे उऩकी यादें जुडी हैं। इस मौके पर कत्थक डायरेक्टर सुमन कुमार ने कहा कि ऐसी परफोर्मेंस कम ही देखने को मिलती है। उर्वशी संस्था लगातार कलाकारों को आगे बढ़ाता रहा है। प्रसिद्ध एकेडमिशियन, डायरेक्टर, प्रोडयूसर व चांसलर संदीप मारवाह ने कलाकारों को शुभकामना देते हुए कहा कि सुर ताल हुनर का कमाल कार्यक्रम की शुरुआत उनकी स्टुडियो से हुई जिसका आज यहां परफोर्मेंस देखकर काफी खुशी हो रही है। हमारा स्टुडियों नवोदित कलाकारों के लिए सदा खुला है।

इस मौके पर उर्वसी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी के संयोजक उमेश शर्मा ने कहा कि कत्थक मनुष्य के शारीरिक क्षमता को दैविक रूप से बढ़ा देता है। उर्वसी विगत कई वर्षों से ऐसे कार्यक्रम करता रहा है लेकिन कोरोना के बाद यह पहला कार्यक्रम है जिसमें दर्शकों और कलाकारों को उत्साह देखते ही बना है।

इस मौके पर उर्वसी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चल सोसायटी की प्रेसिडेंट रेखा मेहरा ने कहा कि उनका हमेशा से यह उद्देश्य रहा है कि कलाकारों का मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे लगाया जाए। इसके लिए संस्था लगातार कार्य करती रही है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम दो दिनों तक चला। जिसमें कई बेहतरीन परफोर्मेंस हुए।

हमलोग फेम एक्ट्रैस जय श्री ने इस महोत्सव में शुरु से अंत तक सभी कलाकारों का हौसला आफजाई किया। जय श्री ने कलाकारों के साथ साथ आयोजक के प्रयास की सराहना की।

सुर ताल हुनर का कमाल की कत्थक डांसर विजेता व्रिति गुजराल, ओडिशी डांस विजेता अर्चिता आर्या ने शुरुआत में परफोर्मेंस देकर दर्शकों को मन मोह लिया। इस खास मौके पर कोरियोग्राफर एसएनए अवार्डी गुरु प्रेरणा श्रीमाली के परफोर्मेंस को देखकर दर्शक मन मुग्ध हो गए।

दर्शकों को इंतजार था पद्मश्री शोभना नारायण का के परफोर्मेंस का। जब उन्होंने अपना परफोर्मेंस दिए तो दर्शक वाह वाह करने लगे। शोभना नारायण ने जहां बड़े सहजता से अपने परफोर्मेंस दिए वहीं कई नए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर कत्थक कोरियोग्राफी कत्थक एसएनए अवार्डी गुरु सस्वती सेन ने अपने परफोर्मेंस से दर्शकों को अपनी ओर खीचा। महोत्सव के दूसरे दिन जहां लखनऊ और राजस्थान के कलाकारों ने दर्शकों को मन मोह लिया। वहीं उर्वशी संस्था के द्वारा वर्षा ऋतु पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कत्थक महोत्सव में नृत्य के साथ भाव भंगिमाओं से होली के रंगों में लिपटे बंसत का ऐसा माहौल गढ़ा कि दर्शक अंत तक बंधे रहे और ओडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजता रहा।

इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रसिद्ध प्रोड्यूसर इकबाल दुर्रानी, कत्थक डायरेक्टर सुमन कुमार और मारवाह स्टुडियो के डायरेक्टर संदीप मारवाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गौरतलब है कि दो दिवसीय कत्थक महोत्सव में कई और महत्वपूर्ण परफोर्मेंस हुए। जिसे दर्शकों का इंतजार था। दो दिवसीय कत्थक नृत्य महोत्सव का आयोजन में देश के कई नामी कत्थक नृत्यक तो भाग लिए। जहां युवा प्रतिभा को आगे आने का मौका मिला। उर्वसी डांस म्यूजिक आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रम करता है जिसकी चर्चा देशभर में होती है।

कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ जाँच व वैक्सीनेशन अभियान तेज

0

– वैक्सीन लेने के पूर्व सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर की जा रही है कोविड-19 जाँच

– स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन एवं जाँच की रफ्तार को और गति देने के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक

खगड़िया-

कोविड-19 संक्रमण के दूसरे लहर से जहाँ देश के विभिन्न प्रदेशों में संक्रमण की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार मे भी नये संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। इसके मद्देनजर वैश्विक महामारी के संक्रमण पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान व जाँच की गति तेज कर दी है। जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के दौरान वैक्सीन लेने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन देने के पूर्व जाँच की जा रही है। ताकि वैक्सीनेशन अभियान के साथ जाँच की रफ्तार को भी गति मिल सके और संक्रमण में वृद्धि नहीं हो। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों जैसे हालात नहीं हो, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर आवश्यक कदम भी उठाये जा रहे हैं।

– वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में दिख रही है जागरूकता :-
वहीं, जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लेने वाले लोगों में वैक्सीन के प्रति काफी जागरूकता दिख रही है। शायद यही वजह होगा कि हर जगह वैक्सीन लेने वाले योग्य व्यक्तियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। लोग सुबह से ही वैक्सीन सेंटर पर पहुँचने लगते हैं। तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र वाले वृद्धों के साथ 45 से 59 आयु वर्ग के बीमार लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसके अलावा उन कर्मियों को भी वैक्सीन दी जा रही है जो किसी कारणवश पहले व द्वितीय चरण में नहीं ले पाए और जो वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद 28 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं, उन्हें दूसरी डोज दी जा रही है।

– संक्रमण पर रोकथाम के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ बिहार में भी कोविड-19 संक्रमण का दूसरा दौर एकबार फिर से शुरू हो चुका है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है और बचाव के लिए हर आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। किन्तु, संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर विराम के लिए समाज के हर तबके के लोगों का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। क्योंकि, बीते वर्ष भी सामाजिक सहयोग से ही इस वैश्विक महामारी के संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाया गया था। इसलिए, मैं सभी लोगों से अपील करता हूँ कि इस वैश्विक महामारी के संक्रमण पर रोकथाम के लिए आगे आएं और अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

– वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है जागरूक :-
वैक्सीनेशन अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन की जानकारी मिल सके और वह अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर आकर वैक्सीन ले सकें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर योग्य लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इतना ही नहीं, आवश्यकतानुसार इच्छुक व्यक्ति को वैक्सीनेशन सेंटर लाने में भी सहयोग कर रही हैं।

– बाहर से आने वाले लोगों पर रखी जा रही है नजर :-
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होली के अवसर पर दूसरों प्रदेशों से घर आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों को खुद एवं अपने पूरे परिवार व समाज के हित में कोविड-19 जाँच कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि संक्रमण की गति को रफ्तार नहीं मिल सके और पूरा समाज सुरक्षित रहे।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनावश्यक यात्रा से बचें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
– यात्रा के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें और निश्चित रूप से मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– गर्म व ताजा खाना का सेवन करें, बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
– बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं।
– बाहर से आने पर कोविड-19 जाँच कराएं।

टीबी हारेगा, देश जीतेगा”अभियान के प्रचार-प्रसार को 23 मार्च, 5 और 7 अप्रैल को ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता होगी

0

– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजन
– ऑनलाइन क्विज़ में शामिल होंगे सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पदस्थापित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर
– हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ए. के शाही ने इस सम्बंध में सिविल सर्जन को जारी किया पत्र
– 24 मार्च को जिले भर में मनाया जाएगा विश्व यक्ष्मा दिवस

मुंगेर-

” टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के प्रचार – प्रसार के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मंगलवार के अलावा 5 और 7 अप्रैल को ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जाएगा। इस क्विज में जिले भर में सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) या हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ( सीएचओ) भागीदारी करेंगे। इस सबंध में हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ए. के. शाही के द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जन को ऑनलाइन क्विज में जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की भागीदारी सुनिश्चित कराने को ले एक चिट्ठी जारी की गई है।
तीन चरणों में आयोजित होने वाले ऑनलाइन क्विज़ की शुरुआत आज से –
डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर के डिस्ट्रिक्ट टीबी/ एचआईवी कोऑर्डिनेटर शैलन्दु कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए देश भर में चलाये जा रहे राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) की सफलता के लिए देश भर में “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” कार्यक्रम चल रहा है। इसी अभियान के प्रचार- प्रसार और 24 मार्च को मनाये जाने वाले विश्व यक्ष्मा दिवस को ले मंगलवार को तीन चरणों में आयोजित होने वाले ऑनलाइन क्विज़ की शुरुआत हो रही है। मंगलवार को पहले चरण में आयोजित होने वाले ऑनलाइन क्विज़ में जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ( सीएचओ) प्रतिभागी होंगे। इसके बाद 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले दूसरे चरण के ऑनलाइन क्विज में राज्य भर में पहले चरण के टॉप 10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसके बाद तीसरे चरण में 7 अप्रैल को आयोजित होने वाले क्विज में प्रत्येक राज्य से दूसरे चरण में टॉप तीन स्कोर करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 14 अप्रैल को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा सर्वश्रेष्ठ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को सम्मानित किया जाएगा। सभी सीएचओ को सरकार के द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेंट से सम्मानित किया जाएगा। क्विज में जिले के सभी सीएचओ की भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा है।

उन्होंने बताया कि मार्च के महीने में जिले में टीबी जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम पर जागरुकता के लिए भारत सरकार के द्वारा ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी हेल्थ एन्ड वेलनेस पर कार्यरत कॉम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भागीदारी सुनिश्चित कराने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही मार्च के महीने में स्वास्थ्य विभाग द्वारा केयर इण्डिया के सहयोग से जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में टीबी पेशेंट सपोर्ट ग्रुप की बैठक भी आयोजित की जा रही है, जिससे समुदाय में टीबी पर चर्चा भी शुरू हो गयी है। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं के प्रमुखों, टीबी चैंपियन, ट्रीटमेंट सपोर्टर एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के बीच राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध निःशुल्क जाँच, उपचार एवं निक्षय पोषण योजना आदि तमाम विषय पर व्यापक जानकारी दी जा रही है।

प्रत्येक प्रतिभागी को देने होंगे 30 प्रश्नों के सही उत्तर :
उन्होंने बताया कि टीबी पर जागरूकता को ले आयोजित होने वाली इस क्विज में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागी को 30 प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न पर उन्हें एक अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले 10 प्रश्न टीबी सम्बंधित तकनीकी जानकारी पर आधारित होंगे । इसी तरह दूसरे 10 प्रश्न नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम और नेशनल हेल्थ मिशन प्रोग्राम से रिलेटेड होंगे और बांकी के 10 प्रश्न टीबी के मरीजों को दिए जाने वाले परामर्श और समुदाय के साथ होने वाले कार्य आदि से सम्बंधित होंगे।

प्रखंड स्तर पर महिला पर्यवेक्षिका और घर- घर जाकर लोगों को पोषण के प्रति परामर्श देंगी आंगनबाड़ी सेविका : डीएम

0

– जिला समाहरणालय स्थित महिला सशक्तिकरण केंद्र के प्रांगण में डीएम ने किया जिला पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन
– एनएफएचएस के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुपोषित बच्चों के प्रतिशत दर में आई है 7. 9 प्रतिशत की कमी

लखीसराय-

प्रखंड स्तर पर बनाए गए परामर्श केंद्र में आने वाले लोगों को महिला पर्यवेक्षिका पोषण के प्रति जागरूकता को ले उचित परामर्श देंगी । इसी तरह विभिन्न पंचायत में बनाए गए आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास के घरों में जाकर आंगनबाड़ी सेविकाएं लोगों को पोषण के प्रति उचित परामर्श देंगी । उक्त बातें सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित महिला सशक्तिकरण केंद्र के प्रांगण में पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन करते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया बहुत जल्द जिले के सभी प्रखण्डों में कार्यरत सीडीपीओ कार्यालय में पोषण परामर्श केंद्र की स्थापना की जाएगी जहॉं क्षेत्र में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका सभी लोगों को कुपोषण से मुक्ति के लिए आवश्यक परामर्श देंगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन करने के साथ ही पीएमएमवी योजना के लाभुकों को मातृ उपहार किट और आंगनबाड़ी सेविकाओं में सैनिटेशन किट का वितरण किया। मौके पर आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा सहित जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला समाहरणालय के कर्मचारी मौजूद थे।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्यय सर्वे 5 2019 – 20 के आंकड़ों के अनुसार जिले में बच्चों में कुपोषण प्रतिशत दर में आई 7.9 प्रतिशत की कमी :
आइसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 2019 – 20 के आंकड़ों के अनुसार जिले में बच्चों के कुपोषण दर में 7.9 प्रतिशत की कमी आई है। बताया कि एनएफएचएस 4 2004 – 2005 में जिले में बच्चों का कुपोषण दर 50.6 प्रतिशत था जो एनएफएचएस 5 के आंकड़ों के अनुसार घटकर 42.7 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष कुपोषण दर को 2 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला पोषण परामर्श केंद्र, प्रखंड पोषण परामर्श केंद्र के साथ घर- घर जाकर आंगनबाड़ी सेविकाएं गर्भवती महिलाओं, धातृ महिलाओं के अलावा 0 से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों की माताओं को खुद को और अपने गर्भस्थ शिशु के साथ ही 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए पोषक तत्वों से युक्त भोजन करने के साथ ही जन्म से लेकर छह महीने तक के सभी बच्चों को सिर्फ और सिर्फ अपना स्तनपान कराने की ही सलाह देती हैं । इसके साथ ही छह महीने की आयु पूरी कर चुके बच्चों को मां के स्तनपान के साथ ही अनुपूरक आहार के रूप में पोषक तत्वों से युक्त खाना खिलाने की सलाह देती हैं।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आठ केंद्रों पर 340 लाभुकों को पड़े टीके

0

बीमारों- बुजुर्गों के अलावा पहले और दूसरे चरण के छूटे हुए लाभुकों को भी दिया गया टीका

कोरोना के खिलाफ स्वास्थ विभाग का अभियान तेज, टीकाकरण कैमरा की संख्या भी बढ़ी

बांका, 22 मार्च

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आठ केंद्रों पर सोमवार को 340 लाभुकों को कोरोना के टीके पड़े. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित केंद्र पर 30, जोगडीहा में 50, दुधारी में 40 ककवारा में 30, बलियामारा में 50, लकड़ीकोला में 10, दोमुहान में 110 और कुनोनी केंद्र पर 20 लाभुकों को कोरोना के टीके दिए गए.

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सभी आठों केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद थी, जिसके सदस्य साठ साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 से 59 साल के बीमारों और पहले और दूसरे चरण के छूटे हुए लाभुकों को टीका लगा रहे थे. इसके अलावा पहला टीका लेने वालों का 28 दिन पूरा हो जाने पर बूस्टर डोज भी दिया गया. सभी लाभुकों को 30 मिनट के बाद उन्हें घर जाने दिया गया. कोरोना के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए टीकाकरण केंद्र की संख्या भी बढ़ा दी गई है.

लाभुकों से टीका लेने की अपील: डॉ चौधरी ने लोगों से टीका लेने की अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति मापदंड को पूरा करते हैं, वाह टीकाकरण केंद्र पर पहुंच जाएं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान है, उन्हें टीका लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आएगी. पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना का टीका. किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है और कोई साइड इफेक्ट नहीं आता है.

बाहर से आने वालों की कोरोना जांच कराएं: डॉ चौधरी ने बताया कि होली को लेकर जो भी लोग बाहर से घर आ रहे हैं, वह अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें. अगर वे लोग जांच कराने के लिए नहीं आते हैं तो यह घरवालों की जिम्मेदारी है कि उन्हें केंद्र पर लाकर जांच कराएं. इससे वह भी कोरोना से सुरक्षित रहेंगे.

कोरोना गाइडलाइन का करें पालन: डॉ चौधरी ने कहा कि अभी की स्थिति में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना बहुत जरूरी है. खासकर जब कोरोना की दूसरी लहर की आशंका है. लोग सावधानी बरतकर ही कोरोना से बच सकते हैं. इसके लिए जरूरी है कि मास्क लगाएं और भीड़भाड़ से बचें. साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन करें

बाहर से आने वालों की अब गांव में भी होगी कोरोना जांच

0

सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने जारी किया निर्देश
कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग चला रहा अभियान

भागलपुर, 22 मार्च
कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है और इसकी रोकथाम को लेकर निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं. होली के मौके पर जिले में बाहर से आने वाले लोगों की अब गांव में भी कोरोना जांच होगी. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं. सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी को इसे लेकर व्यवस्था करने को कहा गया है.
जांच की व्यवस्था गांव में भी की जा रही है-
सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया बाहर से आने वाले लोगों से स्थानीय लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं हो, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकस है. होली के मौके पर गांव में बड़ी संख्या में लोग बाहर से आते हैं. इस वजह से जांच की व्यवस्था गांव में भी की जा रही है, ताकि अगर कोई व्यक्ति वहां पर बाहर से आए तो उन्हें जांच के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़े. इसे लेकर सभी पीएचसी, रेफरल और अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी को निर्देश जारी किए गए हैं.

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकस: मालूम हो कि महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अभी होली के मौके पर उन राज्यों और महानगरों से बड़ी संख्या में लोग घर आ रहे हैं. इसलिए कोरोना की दूसरी लहर का असर स्थानीय स्तर पर नहीं हो, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकस है. यही कारण है कि गांव स्तर पर भी कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है.

कोरोना की गाइडलाइन का करें पालन: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने कहा जब तक 95% से अधिक लोगों को कोरोना का टीका नहीं लग जाता है, तब तक लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. हमेशा मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए. भीड़भाड़ से बचने की कोशिश करनी चाहिए. ऐसा करने से आप कोरोना से संक्रमित होने से बचे रहेंगे. लापरवाही भारी पड़ सकती है. इसलिए सावधान और सुरक्षित रहें.

घर से बाहर कब निकले: डॉ चौधरी ने बताया कोरोना से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है कि आप घर से कम निकलें. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाएं. बाहर रहने में कोरोना की गाइडलाइन का ठीक तरीके से पालन नहीं हो पाता है. इसलिए घर पर ही अधिकतर रहने की कोशिश करें. अगर बहुत ज्यादा जरूरी हो तो घर से निकलते वक्त जरूरी तौर पर मास्क पहने और बाहर से आने पर हाथ की धुलाई जरूर करें. ऐसा करने से आप कोरोना से बचे रहेंगे.

डॉ.कुसुम लुनिया को साहित्यिक सम्मान से नवाजा गया

0

राजस्थान संस्था संघ द्वारा दिल्ली में राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

नई दिल्ली –

दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों की फ़ेडरेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा नई दिल्ली के जंतर मन्तर के पास एन डीएमसी कन्वेन्शन सेंटर में राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा श्रद्धेय शंकराचार्य जी और विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री पीपी चौधरी वरिष्ठ नेता श्याम जाजू और उत्तरप्रदेश के मंत्री नन्द कुमार नन्दी ,नाईजीरिया के राजदूत एवं उत्तर दिल्ली के महापौर जयप्रकाश जेपी ने भागलिया।संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल ने बताया कि समारोह प्रमुख समाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल और राम कैलाश गुप्ता भी थे।संस्था के महामन्त्री के के नरेडा ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिसमे साहित्य के क्षेत्र में बेजोड़ काम के लिए राजस्थान की बेटी डॉ.कुसुम लुनिया को शाल, पटका, गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह से मुख्य अतिथी ,विशिष्ट अतिथी ,संस्था अध्यक्ष,डॉ. धनपत लुनिया व संयोजक द्वय द्वारा नवाजा गया।
कार्यक्रम संयोजक गौरव गुप्ता और जी एन भट्ट ने बताया कि इस मौके पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
समारोह में स्वास्थ्य मन्त्रालय के विशेषधिकारी डॉ सर्वेश टंडन, जाने माने पत्रकार फ़र्स्ट इंडिया के सीएमडी जगदीश चंद्र, नोएड़ा फ़िल्म सिटी के संस्थापक सन्दीप मारवाह,ई टीवी भारत के स्टेट हेड विशाल सूर्यकांत शर्मा,राजस्थान अस्पताल जयपुर के डॉ एस एस अग्रवाल, प्रमुख समाज सेवी राम अवतार क़िला,डॉ रमेश अग्रवाल,प्रशासनिक क्षेत्र में केरल के मुख्य सूचना आयुक्त डॉ विश्वास मेहता, राजस्थान फ़ाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के के खंडेलवाल, सयुंक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार और निशी सिंह, पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी, साहित्य के क्षेत्र में डॉ कुसुम लुनिया, कला संस्कृति के लिए वीणा संगीत के हेमजीत मालू , निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेल,शिक्षा के क्षेत्र में वी पी टण्डन, सचिन गुप्ता,प्रकाश शर्मा,उध्यमिता एवं समाज सेवा के लिए डॉ नरेश चंद माहेश्वरी , नीरज अजीत जैन,डॉ मनसुखभाई के शाह,विजय डाटा और सुनीता गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।

युवा मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ.नयन प्रकाश गाँधी ने गेस्ट ऑफ ऑनर एवं नेशनल की रिसोर्स पर्सन पैनलिस्ट के रूप में की सहभागिता एवं हज़ारों युवा महिलाओं ,सीएसआर हेड को दिया प्रशिक्षण

0

-नेशनल एक्सीलेंस राष्ट्रीय मानवाधिकार युवा सम्मान से कोटा का युवा हुआ सम्मानित

-राज्य मंत्री श्रम एवं नियोजन ठाकुर रघु राज सिंह,सयुक्त सचिव आर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशालय राजस्थान सरकार एवं ने कोटा के युवा डॉ एन पी गाँधी को राष्ट्रीय मानवाधिकार युवा सम्मान से किया सम्मानित

-राष्ट्रीय मानवाधिकार युवा सम्मान एवं गेस्ट ऑफ ऑनर से राज्यमंत्री (श्रम नियोजन) माननीय ठाकुर रघुराज सिंह ने किया गाँधी को सम्मानित

नईदिल्ली-

हाल ही मे शनिवार को गाजियाबाद एनसीआर कौशाम्बी स्थित पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू के अन्तराष्ट्रीय कन्वेंशन सभागार में यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट के स्पोर्ट में एवं उत्तरप्रदेश सरकार श्रम नियोजन विभाग के राज्यमंत्री माननीय ठाकुर रघुराज सिंह की गरिमामयी अध्यक्षता में भव्य ह्यूमन राइट्स कार्यशाला सम्पन्न हुई । कार्यशाला के प्राथमिकी स्तर पर प्रातः सत्र में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के योजना एवं आर्थिकी सांख्यिकी निदेशालय से मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक सयुक्त सचिव डॉ .ओम प्रकाश बैरवा ने भी राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में आमंत्रित युवा एन. पी गाँधी ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एवं नेशनल की रिसोर्स पर्सन कार्यशाला के मुख्य वक्ता के पैनल में कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतिभागियों को ह्यूमन राइट्स ,सस्टेनेबल डेवलपमेंट ,सीएसआर आदि के संदर्भ में ह्यूमन राइट्स के विभिन्न अछूते पहलुओ पर प्रकाश डाला एवं अपने बेहतर व्यक्तव्य के माध्यम से हज़ारो की संख्या में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया । यह भारत मे अभी तक कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय मानवाधिकार सीएसआर ,ह्यूमन राइट्स ,सामाजिक विषयों पर राष्ट्रोय कन्वेंशन आयोजित की गई । जिसमें देश भर से बीस से अधिक राज्यो से युवा ,महिलाएं एवं सीएसआर सोशेल डेवलपमेंट प्रोफेशनल बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी गण ,पॉलिसीमेकर्स ,विभिन उच्चस्तरीय सीएसआर इंडस्ट्री प्रेक्टिशनर ,यूथ एक्टिविस्ट ,सोशेल एक्टिविस्ट एवं विभिन्न एनजीओ ,विभिन्न राज्यो के सामाजिक ,न्याय विभाग के आदि अधिकारियों ने अपनी सहभागिता की ।कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे योजना विभाग आर्थिकी एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक सयुक्त सचिव डॉ.ओम प्रकाश बैरवा ने डॉ नयन प्रकाश गाँधी के सस्टेनेबल डेवलपमेंट ह्यूमन राइट्स के क्षेत्र में दिए गए प्रशिक्षण व्यक्तव्य की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को युवाओ के सशक्तिकरण की आवश्यकता है और ह्यूमन राइट्स के विस्तृत दायरे ,उसके महत्वपूर्ण आयामो पर जो गाँधी ने जो महत्वपूर्ण जानकारी दी वह आज की जरूरत है । गाँधी को कार्यशाला के अंत मे आयोजित श्रम नियोजन विभाग के राज्य मंत्री के अतुल्य गरिमामयी स्पोर्ट में आयोजित नेशनल अवार्ड एक्सीलेंसी सम्मान समारोह के समापन पर गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान के रूप में शील्ड ,स्मृति चिन्ह ,राष्ट्रीय की रिसोर्स पर्सन प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार भारतीय युवा सम्मान 2021 गोल्डन मोमेंटो ,ट्राफी शील्ड से

एक छोटे से गाँव बकानी झालावाड़ मूल के कोटा निवासी डॉ. एन पी गाँधी सुपुत्र रामदयाल गाँधी को पूरे भारत से एकमात्र युवा के रूप में राष्ट्रीय मानवाधिकार युवा सम्मान से भी नवाजा गया ।कार्यक्रम मे अखिल भारतीय परिसंघ के आल इंडिया चेयरमेन एवं पूर्व मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट नई दिल्ली डॉ उदित राज ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। युवा गाँधी कोविड काल के प्रारंभ से ही एवं पिछले कई वर्षों से यूएन चार्टर प्रिंसिपल के तहत कार्य करे मानवधिकार ,सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोशेल सीएसआर के विभिन्न आयामो पर सोशेल ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट के रूप में देश विदेश तक विभिन्न प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से एकमात्र युवा के रूप में भारत के सतत विकास ,ह्यूमन राइट्स एवं विभिन्न सोशेल मुद्दों पर अनगिनत निःशुल्क जागरूकता सन्दर्भ में कार्य कर रहे है ।युवा गाँधी को हाल ही में कई संस्थाओं एवं राज्य एवं केंद्र एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न एशियाई कंट्रीज के ग्लोबल कांफ्रेंस फोरम में कई विशिष्ठ सम्मानों से नवाजा जा चुका है । वह ह्यूमन राइट्स के क्षेत्र सबसे कम उम्र में कोटा राजस्थान के एकमात्र अन्तराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत है एवं लगातार सक्रिय रूप से ह्यूमन राइट्स ,सोशेल ,डेवलपमेंट सस्टेनेबल डेवलपमेंट आदि क्षेत्र में एकेडेमिक रिसर्च डेवलपमेंट क्षेत्र में सक्रिय है । गांधी ने पूर्व में ग्रामीण विकास राजस्थान सरकार में सलाहकार के पद पर कार्यकरते हुए बड़ी संख्या में गरीब तबके के सामाजिक विकास ,मूलभूत अधिकारों के सम्बद्ध योजनाओं में ग्रामीण विकास की मूलभूत योजनाओं ग्रामीण आवास अधिकार ,मनरेगा एवं स्वच्छता अभियान पर बेहतरीन फील्ड मॉनिटरिंग एवं परीक्षण द्वारा उत्कृष्ठ कार्य किया था । गाँधी ने आवास अधिकार कार्यशाला चौपाल द्वारा ग्रामीण विकास की सरकारी केंद्र एवं राज्य स्तरीय योजनाओं का भली भांति उपलब्ध संसाधनों का बेहतर कार्यिकी उपादेयता स्थापित कर बेहतरीन मॉनिटरिंग से हर अंतिम जरूरतमंद लाभार्थी को लाभान्वित करने के उद्देश्य से उत्कृष्ठ कार्य निष्पादित किया था । गाँधी वर्तमान में यूनाइटेड नेशंस सम्बद्ध वर्ल्ड यूथ आर्गेनाइजेशन में एशियन कंट्री सयुक्त निदेशक के रूप में सक्रिय है साथ ही सस्टेनेबल डेवलपमेंट के गोल्स पर इंडस्ट्रीज ,स्माल इंटरप्राइजेस के सोशेल वैकासिक कार्यिकी उपादेयता आदि पर भी सक्रिय रूप से शहरी विकास ,प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन ,वेस्ट मैनेजमेंट एवं अन्य कई सॉशेल आयामो पर वर्चुअल एवं विभिन्न अन्य कांफ्रेंस के माध्यम से जागरूकता पर भी कई वर्षों से विभिन्न पॉलिसी मेकर्स एवं आर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर कार्य कर रहे है ,इसी संदर्भ में वह अन्तराष्ट्रीय सचिव के रूप में एमएसएमई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया में भी सामाजिक रूप से कई कार्यिकी पदों पर सक्रिय है । गाँधी वर्तमान में शहरी विकास प्रबंधन पर भी एमिनेंट स्कॉलर के रूप में भी सक्रिय है।

परमबीर सिंह के इस विस्फोटक चिठ्ठी के बाद आया मुम्बई में भूचाल

0

New delhi: मुम्बई में अचानक एक ऐसी लहर चली जिसके बाद महाराष्ट्र के सियासत को पानी-पानी करते हुए एक साथ कई राजनितिक चेहरों को लें डुबा. महाराष्ट्र में लगातार कई दिनों से आरोप प्रत्यारोप का सिलसीला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं मुम्बई की राजनितिक गलियारों में हलचलें तो तब शुरु हो गई जब परमबीर सिंह को हटा कर पूर्व डीजीपी हेमंत नागराले को मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर बनाया गया.

Imageसौ करोड़ रुपए की उगाही का दिया गया टार्गेट

परमबीर सिंह ने आठ पेज की लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिख कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कई चौंकाने वाली जानकारियां भी दी हैं। परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हर महीने सौ करोड़ रुपए की उगाही का टार्गेट दिया था। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के इस विस्फोटक पत्र के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है।

Details of what Param Bir Singh revealed in his letter to the CM

परमबीर सिंह के चिट्ठी से मचा घमासान

परमबीर सिंह ने चिट्ठी में लिखा है कि सचिन वझे को मुंबई से 100 करोड़ रुपये की धन उगाही करने का लक्ष्य दिया गया था। अंटीलिया केस में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्टी सामने के बाद भाजपा सरकार ने आज महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर हमला बोला। एंटीलिया केस में परमबीर सिंह की चिट्टी के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उद्धव सरकार पर निशाना साधा।

param bir singh letter: Latest News, Photos, Videos on param bir singh letter | newsable.asianetnews.com

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद किए तिख़े सवाल

बीजेपी सरकार ने हमला करते हुए पूछा कि सचिन वझे को किसके दबाव में लाया गया है। शिवसेना के, सीएम के या शरद पवार के ? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा की तरफ से पहला सवाल यह है कि सचिन वझे की नियुक्ति किसके दबाव में की गई? मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के, शिवसेना के या शरद पवार के ? प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज हमलवार अंदाज में कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक चिट्टी लिखी है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री और राज्यपाल जी को, जिसमें उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री ने सचिन वझे से कहा कि हमें 100 करोड़ रुपये महीना बंदोबस्त करके दो।

पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग

उन्होंने कहा कि एक एसीपी का घर में मुख्यमंत्री द्वारा बचाव किया जा रहा है, और गृह मंत्री उसे महाराष्ट्र से हर महीने 100 करोड़ रुपये निकालने के लिए कह रहे हैं! इस पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा एक बाहरी एजेंसी द्वारा एक ईमानदार, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग करती है।

हाथ जोड़ कर अनुपम खेर ने सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की

0

New delhi: कोरोना का लगातार बढ़ता मामला दिन प्रतिदिन भयावह होता जा रहा हैं कई शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया गया हैं और कई शहरों में नाईट कॉर्फू का भी ऐलान किया गया हैं. एक तरफ जहां कोरोना का लहर तेज होता जा रहा हैं तो दुसरी तरफ लोगों के अंदर सावधानी और सतर्कता कोरोना से बचाव के वजाय लोगों में लापरवाही देखी जा रही हैं इसी का नतिजा सामने आ रहा हैं कि कोरोना के बढ़ते मामलें देश को फिर एक बार डराने लगा हैं. सरकार से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक लोगों से मास्क पहनने और समाजिक दूरी बनाए रखने की अपिल कर रहें हैं.Anupam Kher ने हाथ जोड़कर की अपील, VIDEO पोस्ट कर के कहीं ये बातें

समाजिक दूरी और मास्क पहनने की अपिल

इसी बीच कोरोना से बचाव के लिए अभिनेता अनुपम खेर ने मास्क पहनने के महत्व और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया. वीडियो में एक्टर ने इस तथ्य पर जोर दिया है कि कोविड अभी भी फैल रहा है और हमें अभी भी सावधान रहने की जरूरत है. अनुपम खेर ने इस वीडियो में कहा, ‘हमारे देश ने दुनिया की तुलना में बहुत अच्छी तरह से कोविड को प्रबंधित किया है, लेकिन अब एक नई लहर है और मैं देख रहा हूं कि बहुत सारे लोग प्रभावित हो रहे हैं.

कोविड वैक्सीन की डोज ले चुके हैं अनुम खेर

अनुम खेर ने आगे कहा हम चाहते हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था विकसित हो और हम चाहते हैं कि लोग बेहतर हों. वीडियो में उन्होंने लोगों को सचते करते हुए कहा कि बेशक वैक्सीन आ गई है, मगर हमें सभी सुरक्षा उपायों को बनाए रखना है. अनुपम खेर ने लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करने के अलावा अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखेने के लिए भी कहा. बता दें कि एक्टर ने हाल ही में कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली है.