पर्यटन मंत्रालय ने ‘निला नदी की खोज’ पर ‘देखों अपना देश’ वेबिनार श्रृंखला के 17वें सत्र का आयोजन किया

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा 9 अप्रैल 2020 को आयोजित ‘निला नदी की खोज’ शीर्षक पर ‘देखों अपना देश’ वेबिनार के 17वें सत्र का उद्देश्य यात्रियों के लिए सार्थक यात्रा अनुभवों को प्रदर्शित करना था जिनकी पेशकश ऐसे स्थानों द्वारा की जाती है जहां अपेक्षाकृत कम यात्रा की गई हो।

द ब्लू योंडर के संस्थापक गोपीनाथ पारायिल, लेखक एवं कथाकार अनीता नायर और इनटैक पालाक्काड द्वारा प्रस्तुत वेबिनार ने प्रतिभागियों को केरल में भारतपुझा के रूप में विख्यात नदी निलासो के तटीय क्षेत्र के कम ज्ञात शहरों और गांवों की यात्रा कराई जो समझदार यात्रियों और खोजकर्ताओं को प्रमाणिक और अनूठा अनुभव प्रदान करता है।

‘निला नदी की खोज’ की कहानी जिम्मेदार पर्यटन के सिद्धांतों को प्रदर्शित करने पर आधारित थी जो किसी स्थान, वहां रहने वाले लोगों से संबंधित अनूठेपन की खोज करते हैं और उसे उन लोगों के साथ साझा करते हैं, जो वहां की यात्रा करते हैं। प्रस्तुत कर्ताओं ने स्थानीय भोजन, त्यौहारों, कलाकृतियों, परंपराओं तथा उन स्थानों, जहां की यात्रा वे लोग करते हैं, वहां प्रकृति को संरक्षित करने, परिदृश्य, विरासत तथा समुदाय के बारे में भी बताया।

वेबिनार में जिन स्थानों को प्रदर्शित किया गया, वे केरल के पालाक्कड, त्रिसूर एवं मालापुरम जिलों में स्थित हैं जहां कोयंबटूर, कोच्चि एवं कोझिकोड हवाई अड्डों के जरिये हवाई जहाजों से आसानी से पहुंचा जा सकता है और वे रेल तथा सड़क नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़े हैं।

देखों अपना देश वेबिनार श्रृंखला का उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। वर्तमान लॉकडाउन अवधि के दौरान, पर्यटन मंत्रालय पर्यटन उद्योग के हितधारकों एवं देश के नागरिकों के साथ जुड़ने की हरसंभव कोशिश कर रहा है जिससे कि यात्रा प्रतिबंधों पर लगे प्रतिबंधों के हटने के बाद भारत के भीतर यात्रा को लेकर उनकी दिलचस्पी बना कर रखी जा सके। इन वेबिनारों के प्रतिभागियों में पर्यटन हितधारकों, छात्रों और पूरे देश के आम लोग शामिल हैं।

बिहार के किस जिले में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले, जानिए

0

बिहार में रविवार को 16 जिलों में अबतक 62 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आंकड़ा बढ़कर 673 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भागलपुर के विभिन्न इलाकों में 9 मरीज एक ही दिन मिले वहीं समस्तीपुर में एक मरीज संक्रमित पाया गया। पटना के एक मरीज की मौत हो गई वहीं 354 मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि भागलपुर में 9 मरीज मिले। इसमें गोराडीह के तीन 19,21 और 23 साल के युवा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सबौर में 14, 18, 18, 25 और 32 साल के पांच युवा कोरोना संक्रमित  मिले। अलीगंज में 20 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। समस्तीपुर के बिथान में 39 साल का पुरूष कोरोना संक्रमित मिला।

354 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हुए

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 354 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैँ। उन्हें तत्काल 14 दिनों के लिए होम क्वारन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है ताकि वे पुनः संक्रमण का शिकार न हो जाये। वहीं, कोरोना के अभी राज्य में 293 एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

32 हजार से अधिक सैम्पलों की हुई जांच

जानकारी के अनुसार राज्य के सात कोरोना जांच लैब में अबतक 32 हजार 670 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। इसके साथ ही एक हजार से अधिक सैम्पलों की जांच प्रक्रियाधीन है।

एक और कोरेाना पॉजिटिव मरीज की मौत संख्या बढ़कर छह

बिहार में 60 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। कोरोना के कारण जिस मरीज की मौत हुई है वह बाढ़ के बेलछी  का रहने वाला था। पिछले दिनों अथमलगोला क्वॉरेंटाइन सेंटर में उसे पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद इलाज के लिए उस व्यक्ति को पटना के पीएमसीएच लाया गया था। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पीड़ित मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।

कोरोना से बचने के लिए नियमित आपको घर और ऑफिस को सैनिटाइज करना जरुरी

  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर, ऑफिस व स्कूलों को करें सैनिटाइज

  • घर में सामान्य रीके से सैनिटाइजेशन हो सकता है- जॉक्टर

  • साबुन से हाथ धोए बिना आंख, नाक, कान या शरीर के बाकी हिस्से ना छुएं

Coronavirus: अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय कोरोना को लेकर ये दावा कर चूका है की आपको कोरोना से बचने के लिए और अपने नियमित जीवनशैली अपनाने के लिए मास्क लगाना, हाथ धोना और अपने घर या दफ्तर को नियमित सैनिटाइज करना अनिवार्य मान चाहिए . कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है- सफाई। खुद को साफ रखें। हाथों को साफ रखें। अपने कपड़ों को साफ रखें। घर को साफ रखें। जितनी सफाई से आप रहेंगे, भीड़ से बचेंगे, कोराना वायरस से संक्रमण का खतरा उतना कम होगा।

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (IGIMS) में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. हरिहर दीक्षित के अनुसार घर को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए घरेलू फिनायल और लिक्विड ब्लीच (सोडियम हाइपोक्लोराइट) काफी हैं। ऑक्सीडाइजर के साथ बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करने के लिए यह बेहतरीन माध्यम है।

घर में सबसे पहले उन जगहों की सफाई पर ध्यान दें जहां अकसर आपके हाथ जाते हैं। जैसे- खिड़की-दरवाजों के हैंडल और कुंडी, फ्रीज का हैंडल, मेज-कुर्सी, नल, टीवी के रिमोट, मोबाइल, लैपटॉप, की-बोर्ड, बच्चों के खिलौने, डस्टबिन आदि। इनकी दिन में दो से तीन बार सफाई करें।

ये उत्पाद हैं उपयोगी 

घर की सफाई के लिए आप हाइड्रोजन परऑक्साइड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सामान्यत: लोग दांत या कान की समस्या में इसका इस्तेमाल करते हैं। इसे साफ कपड़े में लगाकर बार-बार छूने वाली जगहों की नियमित सफाई की जानी चाहिए। हाइड्रोजन परऑक्साइड की जगह डॉक्टर स्प्रिट का भी प्रयोग कर सकते हैं।

संक्रमण की आशंका हो तो ऐसे करें घर को सैनिटाइज

यदि घर में कोई कोरोना वायरस का आशंकित संक्रमित आया हो तो एक चुटकी पोटैशियम परमैगनेट (लाल दवा) और दो चम्मच फॉर्मलिन या मेथेनॉल (सडऩ से बचाने में इस्तेमाल होता है) को 100-100 एमएल पानी में डालकर पोंछा लगा दें। इसके बाद सभी खिड़की दरवाजे खोलकर बाहर निकल जाएं, ताकि इससे निकलने वाली गैस से आपको कोई नुकसान नहीं हो। इससे पूरा कमरा सैनिटाइज हो जाएगा। ध्यान रखें कि इसका छिड़काव खाने-पीने की चीजों के आसपास न करें।

– साबुन से हाथ धोने के बाद ही आंख, नाक, कान, मुंह आदि को छुएं।

– बाहर जाने पर सभी से एक मीटर या उससे अधिक दूरी बनाए रखने को कहें।

– खांसने-छींकने के बाद हाथ धोने और जिन्हें जुकाम-खांसी है उनसे दूर रहने को कहें।

– एक-दूसरे का खाना शेयर करने से भी रोकें। संभव हो तो तौलिया भी अलग रखें।

– सार्वजनिक जगहों पर मेज-कुर्सी, दरवाजे-खिड़कियां, सीढिय़ां, ग्रिल छूने के बाद हाथ जरूर धोएं।

क्या सच में सिगरेट पीने से ठीक होगा कोरोना?

0

कोरोना वायरस बड़ी तेज रफ्तार से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है लेकिन इसके इलाज और बचाव को लेकर कई रिसर्च सामने आए हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सिगरेट पीने वालों में कोरोना का खतरा कम है। साथ ही अब वैज्ञानिक सिगरेट में पाए जाने वाले निकोटीन से कोरोना के इलाज की योजना बना रहे हैं।

480 मरीजों पर हुई रिसर्च पेरिस के Pitie-Salpetriere अस्पताल में 480 मरीजों पर रिसर्च की गई। इसमें से 350 मरीज अस्पताल में भर्ती थे, जबकि बाकी मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था। स्टडी के दौरान देखा गया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की औसत उम्र 65 साल थी, जिसमें 4.4 फीसदी लोग धूम्रपान करते थे। वहीं जो लोग डिस्चार्ज होकर घर गए थे, उनकी औसत उम्र 44 साल थी। जिनमें से 5.3 फीसदी लोग नियमित धूम्रपान करते थे। वैज्ञानिकों के मुताबिक मरीजों की अनुमानित जनसंख्या के मुकाबले धूम्रपान करने वालों की संख्या कम है, यहां पर 44 से 53 साल की आयु वाले 40 फीसदी लोग धूम्रपान करते हैं, वहीं 65-75 आयु वर्ग के बीच में ये आंकड़ा 8.8 से लेकर 11.3 फीसदी है।

धूम्रपान है जानलेवा

वायरस को रोकता है निकोटीन वैज्ञानिकों के मुताबिक सिगरेट और तंबाकू में निकोटीन पाया जाता है। ये निकोटीन वायरस को कोशिकाओं तक नहीं पहुंचने देता, जिसके संक्रमण रुक जाता है। वहीं मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अनावश्यक प्रतिक्रियाएं करती रहती है।वैज्ञानिकों का दावा है कि निकोटीन इन अनावश्यक प्रतिक्रियाओं को कम कर देता है, जिससे कोरोना से ग्रसित मरीजों को फायदा होता है।

धूम्रपान है जानलेवा निकोटीन के इस फायदे को देखते हुए अब वैज्ञानिक निकोटीन पैच तैयार कर रहे हैं, ताकी कोरोना के मरीजों का इलाज हो सके, हालांकि अभी फ्रांस में निकोटीन पैच के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी नहीं मिली है। वहीं वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है कि इस स्टडी का मकसद लोगों को धूम्रपान करने के लिए प्रोत्साहित करना नहीं है। इसमें मिलने वाले निकोटीन से कोरोना वायरस से लड़ा जा सकता है। धूम्रपान से कैंसर और फेफड़े संबंधित कई बीमारियां हो सकती हैं, जो जानलेवा साबित होंगी।

Courtesy: https://hindi.oneindia.com/news/india/nicotine-is-helpful-in-coronavirus-treatment/articlecontent-pf275055-557011.html

https://www.thetimes.co.uk/article/smoking-may-lower-coronavirus-risk-l2l9wjxdh

12 मई से चलेंगे ट्रेन ; कल से टिकटों की केवल ऑनलाइन बुकिंग; किराया राजधानी जितना होगा

  • 11 मई को शाम 4 बजे से आईआरसीटीसी पर टिकटों की बुकिंग शुरू होगी, काउंटर पर टिकट नहीं मिलेंगे
  • केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत मिलेगी, मास्क पहनना जरूरी

रेलवे ने 12 मई से यात्रियों के लिए ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी यानी ये 15 रूटों पर चलेंगी। ट्रेनें दिल्ली से चलाई जाएंगी। 11 मई को 4 बजे रिजर्वेशन मिलना शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों के टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मिलेंगे, टिकट काउंटर पर नहीं। सभी कोच एसी और स्टॉप भी बेहद सीमित होंगे। इन ट्रेनों में यात्रा के लिए राजधानी ट्रेनों के बराबर किराया देना होगा।

Railways to resume partial service from May 12, bookings open May ...

Image

किन रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन?
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी।

beyondindia

रेलवे ने क्या कहा?

  • न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद ही रहेंगे। प्लेटफॉर्म टिकट, काउंटर टिकट नहीं जारी किए जाएंगे।
  • यात्रा के दौरान फेस कवर करना जरूरी है। डिपार्चर के वक्त स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को इजाजत मिलेगी, जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं पाए जाएंगे।
  • केवल उन्हीं यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आने की इजाजत दी जाएगी, जिनके टिकट कन्फर्म होंगे।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए भी गाइडलाइंस- गडकरी

पिछले दिनों केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि सरकार ऐसी गाइडलाइंस तैयार कर रही है, जिसके आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग किया जा सके। इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी होगा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों का किसी तरह से उल्लंघन न हो। फिलहाल सरकार ने 50% यात्रियों के 50% चलने की अनुमति दी है।

केंद्र के आदेश के अनुसार, रेलवे ने 22 मार्च से 31 मार्च तक 12500 यानी सभी यात्री ट्रेनें बंद करने का फैसला लिया था। बाद में इसे बढ़ाकर 14 अप्रैल किया गया था। इसके बाद लॉकडाउन के तीसरे फेज के मद्देनजर इसे और आगे बढ़ाया गया। फिलहाल प्रवासी मजदूरों को अपने-अपने राज्य भेजने के लिए केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन (Manmohan Singh) सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार शाम को दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) (AIIMS) में भर्ती कराया गया।


बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को छाती में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया. मनमोहन सिंह के AIIMS में भर्ती होने की खबर मिलते ही ट्वीटर पर विपक्षी दलों समेत कई नेता उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनके जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है.

मालूम हो कि डॉक्टर मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे, जिनका कार्यकाल 2004 से 2014 तक रहा. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जाने-माने अर्थशास्त्री हैं और वह रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर भी रह चुके हैं

Happy Mother’s Day 2020: मदर्स डे पर लगाएं ये स्टेटस

0

Mother’s Day 2020: वैसे तो साल के 365 दिन ही हम सब अपनी मां को प्यार करते हैं लेकिन  मदर्स डे की बात अलग है.

Happy Mother’s Day 2020: मां अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं करती है. एक माँ ही है जो बिना कुछ कहे बिना सुने बच्चो के मन की बात समझ जाती है वह अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम कर देती है. वह न दिन देखती है न रात बस अपनी जिंदगी का हर पल उनको सौंप देती है. मां के प्यार और कुर्बानी को न भूलें

Artwork of Punjabi mother and son, India #Womenpaint ...

  • “My mother is a walking miracle.” — …
  • “A mother understands what a child does not say.” — …
  • “The world needs our mothers.” — …
  • “A mother’s hug lasts long after she lets go.” — …
  • “There is nothing as sincere as a mother’s kiss.” — …
  • “Life began with waking up and loving my mother’s face.” —
  • स्याही खत्म हो गयी ‘मां लिखते-लिखते उसके प्यार की दास्तान इतनी लंबी थी।। …
  • तेरी ही आंचल में निकला बचपन तुझ से ही तो जुड़ी हर धड़कन …
  • उसके होंठो पर कभी बद्दुआ नहीं होती …
  • आँख खोलू तो चेहरा मेरी माँ का हो …
  • बेहद मीठा कोमल होता है, …
  • रुके तो चांद जैसी है, …
  • उसके रहते जीवन में कोई

Meri sari galtiyo ko wo maf karti hai..!
Bahut gussa me hokar bhi pyar deti hai…!
Uske hontho pe hmesa dua hoti hai..!
Aisa karne walisirf, aur sirf, hmari maa hoti hai…!!

हर इंसान के ज़िन्दगी में वह सबसे ख़ास होती है,
दूर होते हुए भी वह दिल के पास होती है,
जिसके सामने मौत भी अपना सर झुका दे,
वह और कोई नहीं बस माँ होती है!

जो आपकी खुशी के
लिये हार मान लेता
है,
उससे आप कभी जीत
नही सकते!
मदर्स डे की शुभकामनाये! !!


बच्चों को खिलाकर जब सुलादेती है माँ,
तब जाकर थोडा सा सुकोन पाती है माँ;
प्यार कहते हैं किसे? और ममता क्या चीज़ है?,
कोई उन बच्चों से पूछे जिनकी गुज़र जाती है माँ;
चाहे हम खुशियों में माँ को भूल जाएँ,
जब मुसीबत सर पर आती है तो याद आती है माँ!

Log masjidon main jannat talash kartay hain,
Fursat itni nahi hoti ki qadam Maa ke choo Lein!

जब जब काग़ज़ पर लिखा, मैंने माँ का नाम…
क़लम अदब से बोल उठी, हो गये चारों धाम…

America : कोरोना से डोनाल्ड ट्रम्प भी सुरक्षित नहीं, व्‍हाइट हाउस में इतने मरीज संक्रमित

0

डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका की निजी सहायक भी कोरोना से संक्रमित

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड (US President Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (#Ivanka_Trump) की निजी सहायक (Personal Assistant) भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। इसके साथ ही व्‍हाइट हाउस (White House) में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है। हालांकि, जिस अधिकारी को कोरोना से संक्रमित पाया गया है वह कुछ हफ्ते से इवांका के आसपास नहीं देखी गई हैं। सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि वह दो महीने से दूर रहकर काम कर रही थीं।

Beyondindia


प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, इवांका (Ivanka Trump) की निजी सहायक का कोरोना टेस्ट एहतियात के तौर पर कराया गया था। शुरुआत में उनमें कोई लक्षण नहीं थे। वहीं इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर (Jared Kushner) की जांच भी निगेटिव पाई गई है। मालूम हो कि इससे पहले व्‍हाइट हाउस में उपराष्‍ट्रपति माइक पेंस (Vice President Mike Pence) की प्रेस सचिव कैटी मिलर (Katie Miller) भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। यही नहीं राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के एक सैन्य सहायक भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी के करीब कोरोना संक्रमण

Beyondindia

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड की बेटी इवांका ट्रंप  की निजी सहायक भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है. इसके साथ ही व्‍हाइट हाउस में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हो गई है. इससे पहले व्हाइट हाउस में कोरोना के दो मरीज मिल चुके हैं.

हालांकि जांच रिपोर्ट निगेटिव

इवांका ट्रंप की निजी सहायक का कोरोना टेस्ट एहतियात के तौर पर कराया गया था. शुरुआत में उनमें कोई लक्षण नहीं थे. वहीं इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर की जांच भी निगेटिव पाई गई है. आपको बता दें कि इवांका ट्रंप के बारे में चर्चा है कि एक बार वे किसी ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुई थी जिसमे कोरोना का संक्रमित व्यक्ति मौजूद था लेकिन बाद में सभी लोग कोरोना निगेटिव पाए गए थे. अब इवांका का निजी सहायक कोरोना संक्रमित पाया गया है तो ट्रम्प परिवार समेत पूरे देश की धड़कनें बढ़ गयी हैं.

माइक पेंस की सेक्रेटरी भी संक्रमित

Beyondindia
Mike Pence’s press secretary tested positive for virus, says Trump …

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सेक्रेटरी कैटी मिलर व्हाइट हाउस की दूसरी कोरोना मरीज हैं. इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पर्सनल वैले को कोरोना संक्रमित पाया गया था. वाइट हाउस में काम करने वाले शख्स में कोरोना वायरस पाए जाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी जांच कराई गई थी.

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण लगभग 80 हजार लोग जान गवां चुके हैं और लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि आने वाले समय में अमेरिका में कोरोना से और अधिक लोगों के प्राण जाएंगे.

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई) ने किया मद्रास हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत

मीडिया की अभिव्यक्ति की आजादी के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह फैसलाः रास बिहारी

नई दिल्ली, मई 10, 2020ः नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें कहा गया है कि ताकतवर राजनेता और कॉरपोट जगत के लोग ‘मानहानि के मामलों का दुरूपयोग मीडिया को डराने-धमकाने के लिए करते हैं। कोर्ट ने कहा है कि रिपोर्टिंग में मात्र कुछ गलतियां अभियोजन पक्ष को यह अधिकार नहीं देती कि उसे अपराधी ठहराया जा सके। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन ने अपने फैसले में कहा है कि शक्तिशाली राजनेता और कॉर्पोरेट्स मानहानि के मामलों का दुरूपयोग मीडिया के खिलाफ ’डराने-धमकाने के हथियार’के रूप में कर रहे हैं।
Beyondindia
Ras Bihari, President, National Union Of Journalists (India)
एनयूजे (आई) के अध्यक्ष रास बिहारी और महासचिव प्रसन्ना मोहंती ने एक संयुक्त बयान में कहा कि एनयूजे (आई) मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता है। यह निर्णय पूरे कॉर्पोरेट जगत और राजनेताओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। कोर्ट का यह फैसला उन लोगों को सबक सिखाने वाला साबित होगा जो लोकतंत्र के pkSFks स्तंभ पर दबाव डालकर और भय का वातावरण पैदा करके प्रेस की स्वतंत्रता को दबाते हैं। उन्होंने बताया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार को और मजबूत करते हुए न्यायाधीश ने अपनी टिप्पणी में कहा कि उच्च न्यायपालिका द्वारा एक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। यह एक रिकॉर्ड का विषय है कि पत्रकारों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही करना कॉर्पोरेट निकायों और शक्तिशाली राजनेताओं का एक साधन बन गई है। इन राजनेताओं की जेबें गहरी हैं और जिनके हाथों में लंबे समय तक मीडिया हाउसेज को बांधे रखने के लिए अच्छे संसाधन मौजूद हैं।
न्यायमूर्ति स्वामीनाथन ने कहा कि हमेशा गलती का एक मार्जिन हो सकता है। तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर प्रत्येक मामले में मीडिया को इस बचाव का लाभ उठाने का हक है। रिपोर्टिंग में मात्र गलतियां अभियोजन के आरोपों को सही नहीं ठहरा सकते।

PM मोदी समेत कई नेताओं ने महाराणा प्रताप को जयंती पर किया याद

आज वीर सपूत, महान योद्धा और अदभुत शौर्य व साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती है। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग (पाली) में हुआ था। इस मौके पर देश भर के कई नेता उन्हें याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। पीएम मोदी के साथ ही कई नेताओं ने भी उन्हें याद किया।

 

लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर से बीजेपी विधायक देवीलाल धाकड़ का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देवीलाल ने महाराणा प्रताप की याद में गाना गाया है.