नईदिल्ली-
आल म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन अमडवा ने एक दिवसीय एजुकेशन सम्मिट 22 का आयोजन नई दिल्ली के पार्क होटल में किया। इस खास आयोजन में देश भर के डिस्ट्रीब्यूटर व फाइनेसियल एडवायजर ने बढचढ़्कर हिस्सा लिया। यह आयोजन अमडवा ओर व्हाइट ओक व्हाइटओक केपिटल म्यूचुअल फंड के एसोसिएशन से किया गया। इस कार्यक्रम का थीम था द आर्ट एंड साइंस ऑफ इनवेस्टिंग। अमडवा के इस एजुकेशन सम्मिट में चार सेशन रखे गए थे जिसमें मोटिवेशन सेशन सहित टेक्निकल सेशन, पैनेल डिस्कसन व एक्सपर्ट सेशन रखा गया था। जिसमें म्यूचुअल फंड के डिस्ट्रीब्यूटरों की समस्या सहित निवेश के हर पहलू पर खास चर्चा की गई।
अमडवा के इस एजुकेशन सम्मिट में मोडिवेशन गुरु सुमित मनचंदा ने अपने सेशन में कई तरह के उदाहरण दिए जिससे डिस्ट्रीब्यूटर में उत्साह दिखा।
अमडवा के इस एजुकेशन सम्मिट में बाजार के बदलाव ओर उसके डायनेमिक्स पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बाजार के डायनेमिक्स पर आलमाउंड सेलेक्ट के मैनेजिंग पार्टनर हेना नागपाल ने डिस्ट्रीव्यूटरों को खास जानकारी दी। जिसे काफी सराहा गया।
द आर्ट एंड साइंस ऑफ इंस्वेस्टिंग पर खास अपने प्रेजेंटेशन केफिनटेक ने भी दिए ओर कई तरह के फंडों पर चर्चा की। केफिनटेक की मुस्कान ने जहां पेंशन प्लान पर सारे प्रश्नों का जवाब दिया वहीं डिस्ट्रीब्यूटरों को नेशनल पेंशन स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अमडवा के इस एजुकेशन सम्मिट के खचाखचे भरे हॉल में डिस्ट्रिब्यूटरों को अपने प्रोफेशन को ओर अद्यतन बनाए जाने पर पीआरपी प्रोफेशनल्स व सीईओ व एक्ज्यूटिव डायरेक्टर प्रखर पांडे ने विशेष जोर दिया। उन्होंने आज के समय में डिस्ट्रिब्यूटर के महत्ता पर चर्चा की.
इस खास आयोजन का मुख्य सहयोग कर्ता व्हाइटओक केपिटल म्यूचुअल फंड के सीईओ आशीष पी सोमैया ने जहां बाजार की मजबूती पर खास चर्चा की। एवं डिस्ट्रीब्यूटरों को अपने मन से भय निकालने पर भी जोर दिया। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए निवेशकों के लिए अवसर हैं। आशीष पी सोमैया ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है ऐसे समय में व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड से डिस्ट्रिब्यूटर जुड़ें एवं निर्भिक होकर निवेश भी करें।
अमडवा के इस एजुकेशन सम्मिट में एक सेशन पैनेल डिस्कसन का रखा गया जिसमें डिस्ट्रिब्यूटर के प्रश्नों का जवाब दिया गया। इस डिस्कसन में जीएसटी व टैक्सेसन पर सारे प्रश्नों का जवाब मुकेश गुप्ता व लवली मेहरा ने दिया तो इक्विटी के बारे में संजीव गर्ग एवं राजेश बंसल ने डिस्ट्रिब्यूटरों को रोड मैप बताया।
गौरतलब है कि अमडवा यानी आल म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर वेलफेयर एसोशिएसन समय समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है जिससे डिस्ट्रिब्यूटर की समस्या से निजात मिल सके। और अगर उनकी कोई क्वयोरी हो तो उसका भी निदान हो।
अमडवा और व्हाइट ओक के एजुकेशन सम्मिट में डिस्ट्रिब्यूटरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया
आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन, उचित पोषण की दी गई जानकारी
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण है बेहद जरूरी, समय पर लें अपने सभी डोज : डीआईओ
टीबी मरीजों को नियमित दवा का सेवन करने की मिली सलाह
परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल कर जीएं खुशहाल जीवन
दूसरे और प्रीकाॅशनरी डोज के कोविड टीकाकरण सुनिश्चित कराने को लेकर जिले में लगातार चल रहा है अभियान
किसी से मिलने और हाथ मिलाने से नहीं फैलता है टीबी का संक्रमण : डॉ श्रीनिवाश शर्मा
बांका में 27 लाख से अधिक पड़े कोरोना के टीके
-पहली डोज 13,61,913 को तो 12,54,543 लोगों को दूसरी डोज
-86238 लोगों ने अब तक ली कोरोना टीके की प्रीकॉशन डोज
बांका-
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। इसका परिणाम भी अच्छा मिल रहा है। बांका जिले में अब तक 27,02,694 डोज कोरोना के टीके की पड़ चुकी है। इसमें पहली से लेकर दूसरी और प्रीकॉशन डोज भी शामिल हैं । जिले के 13,61,913 लोगों ने कोरोना टीके की पहली डोज ली है तो 12,54,543 लोगों ने टीके की दूसरी डोज ली है। प्रीकॉशन डोज भी अब तक 86,238 लोगों ने ले ली है। टीके की दूसरी और प्रीकॉशन डोज के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अभी भी जिनलोगों ने पहली डोज नहीं ली है, उनको टीका देने का काम किया जा रहा है।
एसीएमओ डॉ. अभय प्रकाश चौधरी कहते हैं कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण सबसे कारगर उपाय है, इसलिए जिनलोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाएं। साथ ही जिनलोगों ने पहली डोज ली और दूसरी डोज नहीं ली है, वे भी जल्द ही अपनी दूसरी खुराक ले लें। इसके अलावा जिनका प्रीकॉशन डोज का समय हो गया है, वे भी नजदीकी टीकाकऱण केंद्रों पर जाकर कोरोना का टीका ले लें। एक या दो टीका ले लेने के बाद दूसरा या तीसरा टीका का जब समय पूरा हो तो देरी नहीं करें। जल्द से जल्द जाकर टीका ले लें और कोरोना को लेकर अपना पूर्ण टीकाकरण करवाएं।
टीका लेने से मिलेगी राहतः डॉ. चौधरी ने कहा कि जिनलोगों ने भी कोरोना टीका की तीनों डोज ले ली है, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। एक तो जल्द कोरोना की चपेट में नहीं आएंगे, दूसरा अगर कोरोना की चपेट में आ भी गए तो जल्द उबर जाएंगे। इसलिए अगर आपके घर या जान-पहचान में भी कोई ऐसा व्यक्ति हो, जिन्होंने टीका नहीं लिया हो, उन्हें इसके लिए प्रेरित करें। इससे उन्हें भी फायदा होगा और आपको भी उनके जरिये कोरोना होने का खतरा नहीं रहेगा। इसलिए देरी नहीं करें।
चौथी लहर से बचने के लिए सतर्कता जरूरीः डॉ. चौधरी ने कहा कि टीका लेने के साथ-साथ कोरोना की चौथी लहर से बचने के लिए सतर्कता जरूर रखें। घर से बाहर जाते वक्त मास्क जरूर लगाएं। घर से अनावश्यक नहीं निकलें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी के तहत दो गज की दूरी का पालन करें। बाहर से घर आने पर 20 सेकेंड तक हाथ की धुलाई अवश्य करें। खांसी-बुखार या कोरोना के कोई अन्य लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर से दिखाकर दवा लें। डॉक्टर अगर कोरोना जांच के लिए कहे तो कतराएं नहीं, बल्कि करवाकर सतर्कता बरतें। इन सब बातों का ध्यान रखने से आप कोरोना से बचे रहेंगे। साथ ही आपके जानने वाले भी कोरोना की चपेट में नहीं आएंगे।
फाइलेरिया मरीजों की तैयार की जा रही सूची, मिलेगी सहायता
ईशान तनेजा बेस्ट एजुकेशन एंड कॉरपोरेट एक्सपोजर प्रोग्राम इन इंडिया एंड एबरोड से सम्मानित
-युवा उद्यमी ईशान तनेजा यूएएस इंटरनेशनल के एमडी व सीईओ हैं।
नईदिल्ली-
एजुकेशन के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य करने वाले युवा उद्यमी यूएएस इंटरनेशनल के एमडी व सीईओ ईशान तनेजा को नईदिल्ली के संगरिला-इरोज होटल में सम्मानित किया गया। इस खास आयोजन में ईशान तनेजा को बेस्ट एजुकेशन एंड कॉरपोरेट एक्सपोजर प्रोग्राम इन इंडिया एवं एबरोड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सांसद संगम लाल गुप्ता एवं सांसद रीता बहुगुणा जोशी के हाथों प्रदान किया गया।
इस खास मौके पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ईशान तनेजा को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से ईशान तनेजा विगत नौ वर्षों में एजुकेशन के फिल्ड में कार्य किए हैं वह बेहद महत्वपूर्ण हैं।
रीता बहुगुणा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से जिस प्रकार से एजुकेशन के क्षेत्र में यूएएस इंटरनेशनल कार्य कर रहा है यह अद्भूत है। निश्चितरूप से इससे देश के युवा छात्रों व संस्थानों को काफी फायदा हुआ है जिसके लिए इन्हें सम्मानित किया गया।
प्रतापगढ़ से सांसद संगम लाल गुप्ता ने ईशान तनेजा को बधाई देते हुए कहा कि आज एजुकेशन के सेक्टर में व्यावसायिक कुशलता का अलग महत्व है जिसकी पूर्ति ईशान तनेजा की कंपनी लगातार कर रही है। यूएएस इंटरनेशनल ने कई एजुकेशन के संस्थानों के साथ एमओयू भी साइन किए हैं जिसका फायदा जहां संस्थानों को मिल रहा है वहीं युवा छात्रों को भी काफी लाभ हो रहा है।
संगम लाल गुप्ता ने कहा कि आज नई शिक्षा नीति में कई ऐसे प्रावधान है जिसके लिए संस्थान में एक्सपोजर लाने की जरूरत है जिसके लिए यूएएस इंटरनेशनल लगातार कार्य कर रहा है। हम उम्मीद करते हैं यूएएस इंटरनेशनल अवार्ड पाकर और बेहतर कार्य करने की ओर उत्साहित होगा।
अवार्ड मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए ईशान तनेजा कहा कि यह बड़ा सम्मान है। इस तरह के सम्मान मिलने से कार्यों में उत्साह आता है वहीं जिम्मेवारी भी बढ़ जाती है।
ईशान तनेजा ने कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई कंपनी से संस्थानों ने सराहा है वही युवा छात्रों को काफी फायदा हुआ है। इसी कारण से ही जूरी सदस्यों ने इस अवार्ड के लिए चुना है। इस खास अवार्ड से सम्मानित करने के लिए आयोजक को बहुत बहुत धन्यवाद। हमारी कोशिश है कि एजुकेशन के स्टेक होल्डर के रूप में ओर बेहतरीन कार्य करे जिससे देश समाज को फायदा हो।
गौरतलब है कि यूएएस ग्रुप ऑफ कंपनी पिछले नौ वर्षों में चार कंपनियों सफलतापूर्वक चला रहा है। जिसमें यूएएस इंटरनेशनल वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी, यूएएस इंटरनेशनल हॉस्टल चेन, यूएएस इंटरनेशनल हॉलिडेज प्रा. लि. है और अभी एलोफ्ट करियर नाम से ऑन लाइन एजुकेशन का नया प्लेटफोर्म तैयार किया गया है जिसको लेकर युवाओं में उत्साह है।