8 मार्च,अंतराष्ट्रीय महिला दिवस फ़िल्मी दुनिया के लिए बेहद ख़ास रहा

0

New delhi: 8 मार्च मतलब अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन देश के सभी महिलाओं और बेटिओं के लिए बेहद खास रहा। देश में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और अन्य मंत्रिमंडल द्वारा देश की सभी महिलाओं के कार्यों और योगदानों को ख़ुब सराहा गया। चाहे हम सोशल मिडिया की बात करें या रेडिओ सभी जगह महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का मान बढ़ाया गया और महिला तरक्की की बात कहीं गई और ख़ास कर हमारे देश की बेटियां जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रहीं हैं वह सचमुच क़ाबिले तारिफ हैं। चाहे हम किसी भी क्षेत्र की बात क्यों ना करें सभी क्षेत्र में देश की बेटियां बेहद तरक्की कर रहीं हैं और पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस फ़िल्मी दुनिया के लिए बेहद ख़ास

8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस फ़िल्मी दुनिया यानि मनोरंजन जगत के अभिनेत्रिओं के लिए भी बहुत ख़ास रहा। सभी अभिनेत्रिओं को देखा गया उन्हें अपने सोशल मिडिया पर काफी सारे पोस्ट शेयर करते हुए। इन्ही लिस्ट में शामिल हैं करीना कपूर खान। हाल ही में अपने दूसरे बेटे की माँ बनी करीना कपूर खान ने अपने सेकेंड बेबी के साथ फोटो शेयर करते हुए मह‍िलाओं को वीमेन्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। और साथ करीना ने अपने बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा – ऐसा कुछ नहीं है जो एक महिला नहीं कर सकती।

सोशल मिडिया पर महीनों बाद वापसी की र‍िया चक्रवर्ती

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने 6 महीनों से भी ज्यादा समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। दरशल रिया को सोशल मिडिया से मजबूरन दूरी बनानी पड़ी थी क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी जिस तरह दिन प्रतिदिन उलझती जा रहीं थी और रिया चक्रवर्ती फंसती चली जा रहीं थीं काफी अटकलों बाद आख़िरकार रिया चक्रवर्ती उस गुत्थी से बहार निकल ही आई और वापस आने बाद धीरे-धीरे उनकी ज़िंदगी की गाड़ी वापस पटरी पर आ रहीं हैं।
अब वुमन्स डे के मौके पर रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी मां का हाथ थामे हुए फोटो शेयर की है।  रिया ने लिखा- हम सभी को हैप्पी वुमन्स डे। मां और मैं हमेशा साथ-साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा धैर्य, मेरी मां #love #faith #fortitude #strength # #mother#womenwhoinspire #womenempowerment 

इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद तापसी के घरवालों का दिखा इस तरह रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। तापसी हाल फिलहाल में सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। मालूम हो बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और मधु मनटेना के घर पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। बताया गया था कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म की फिल्म की टैक्स चोरी के सिलसिले में की गई थी। इस रेड को लेकर तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पूरी घटना को लेकर उनके मां-पापा का कैसा था रिएक्शन।

साइना का सफ़र जज़्बे से भरा

8 मार्च को अंतराष्ट्रीय मह‍िला दिवस जैसे खास मौके पर परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘साइना’ के ट्रेलर को र‍िलीज किया गया है. इसी के साथ लोग भारत की स्टार मह‍िला बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की जिंदगी से भी रुबरू हुए. उम्मीद की जा रही थी कि पोस्टर और टीजर की तरह फिल्म का ट्रेलर भी दमदार होगा लेक‍िन यूट्यूब पर दर्शकों का रिस्पॉन्स कुछ और ही बता रहा है.

जनता के सपने हुए साकार! तेजी से हुआ केहुनिया रोआरी सिसवा पंचायत का विकास

0

Bihar: नरकटियागंज प्रखंड की लगभग सभी पंचायतें अपने गांव के विकास कार्यों में जुटी हुई हैं, लेकिन कुछ ही पंचायतों में विकास कार्य हो रहे हैं। नरकटियागंज प्रखंड के केहुनियाँ-रोआरी पंचायत में पिछले तीन साल में काफी विकास कार्य करवाया गया हैं। इस पंचायत में जो कार्य किये हैं उनमे से मुख्य कार्य हम आपको बताते चलें की जैसे कच्ची गलियों को पक्का करवा गया और गावँ में जल-नल का विकास किया गया ऐसे ही अनेक कार्य हैं, गांव की पंचायत बेटियों की शिक्षा, गांव को खेलों में आगे बढ़ाना, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यावरण को बढ़ावा देने, ऐसे तमाम तरह के कार्य करने का सपने लेकर आगे बढ़ रही हैं।

जनता से किए गए सभी वादें किये साकार

समय-समय पर सामाजिक कार्यों को भी मुखिया रेणु देवी और उनके प्रतिनिधि द्वारा दिया गया। ग्राम पंचायत की मुखिया रेणु देवी और प्रतिनिधि नीलमणी तिवारी ने दावा किया कि जिस आशा और विश्वास के साथ पंचायत के लोगों ने उन्हें चुना उसे वे हरसंभव निभाना चाहते हैं। और बख़ूबी वो निभा भी रहे हैं। हमारी पूर्ण इक्छा रहती है कि अपने पंचायत का हम विकास करें। हम एक-दूसरे को आपस में मिलजुल कर रहने को कहते हैं। पंचायत के लोग हमारी बात को भी निभा रहे हैं और कर भी रहे हैं, जिससे हमें अपनी पंचायत के लोगों पर गर्व है।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 300 से 200 लाभार्थी को दिया गया लाभ

मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 300 से 200 लाभार्थी को लाभ दिया गया। पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत गली-गली रोड, पुल-पुलिया, इत्यादि योजनाओं का काम किया गया। 95 फीसद घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास के 850 लाभुको में से 800 लाभुको को आवास दिलवाया गया. 1100-1000 लाभार्थी का राशन कार्ड बनवाया गया। और अपने ग्राम पंचायत के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बाकि अन्य कार्यों को इनके नेतृत्व में किया गया हैं। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर वार्ड में गली नली पक्कीकरण योजना के कार्य को धरातल पर उतारा गया है। मनरेगा योजना के तहत सड़क, पुल-पुलिया के अलावा जल जीवन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण ऐसे तमाम कार्यों का निर्माण मुखिया श्रीमति रेणु देवी के कार्यकाल में संभव किया गया हैं।

ग्राम पंचायत में कोरोना महामारी में किया गया सामाजिक कार्य 

कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में ग्राम पंचायत केहुनियाँ-रोआरी की मुखिया रेणु देवी द्वारा प्रधानमंत्री के आदेशों का भली-भाँति पालन किया गया और साथ ही गावं पंचायत के सभी उन तमाम जरूरतमंद नागरिकों को भी सहयोग पहुंचाया गया जिसे कोरोना महामारी में किसी के साथ और हाथ की बेहद जरूरत थीं। कोरोना काल में पूरे पंचायत में ब्लीचिग छिड़काव किया गया और सैनिटाइजर, साबुन, मास्क बांटे गए। इतना ही नहीं जब पंचायत के लोग कोरोना काल में बाहर फंसे हुए थे तो उन्हें अपने पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर पर लाकर रखा गया ।

सामाजिक सुविधाओं का लाभ गावं के सभी नागरिकों के लिए

गावँ में जल-नल का विकास किया गया
ग्राम पंचायत में करवाया गया ब्लीचिंग छिड़काव

ग्राम पंचायत की मुखिया रेणु देवी सुनी जन-जन की आवाज़

पंचायत में बचे कार्यों को हर संभव पूरा करने का प्रयास है। अपने कार्य भार को आगे की तरफ बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत केहुनियाँ-रोआरी की मुखिया रेणु देवी और उनके सहयोगिओं के नेतृत्व में गावँ में सामाजिक सुविधाओं का लाभ गावं के सभी जरूरतमंदों को उपहार के तौर पर दिया गया जिसमे गावँ के लोगो को फ्री में इलाज़ और दवावों और उसके साथ ही जिनके आंखों में किसी प्रकार की कोई समस्या हैं तो उन माँ बहनों भाइयों और उन सभी के आँखों का चेक अप करवाया गया और साथ ही चश्मा फ्री में वितरण करवाया गया। और उम्मीद हैं आगे ऐसे तमाम कार्य ग्राम पंचायत केहुनियाँ-रोआरी की मुखिया श्रीमती रेणु देवी के द्वारा जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की मौत हो गई है।

0

Mumbai: मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मिलने से हड़कंप मच गया था। जिस कार में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मचा था उस कार के मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। हालाँकि अब तक की जो भी जानकारी मिली हैं उसके मुताबिक, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।Owner of Scorpio found outside Mukesh Ambani's house found dead | India  News – India TV

विस्फोटक कार बरामद होने से हड़कंप मचा 

25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार में 20 जिलेटिन छड़ें मिली थीं। पुलिस ने बताया कि कार में से जो जिलेटिन मिला है, वो सैन्य-ग्रेड जिलेटिन नहीं है बल्कि व्यावसायिक-ग्रेड है। व्यावसायिक ग्रेड जिलेटिन एक तरह से खुदाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्कॉर्पियो कार से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद होने से हड़कंप मच गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पुलिस ने उस शख्स की पहचान करने की कोशिश की थी, लेकिन जो व्यक्ति कार पार्क किया था वह मास्क पहन रखा था। मास्क पहने होने के चलते उस व्यक्ति की ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Mukesh Ambani bomb scare: Scorpio car owner found dead; police suspects  suicide - Oneindia News

मैंने पहले ही की थी सुरक्षा की मांग-फडणवीस

हिरेन की मौत से कुछ देर पहले ही विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच अधिकारी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि हिरेन को सुरक्षा दी जानी चाहिए, क्योंकि उसकी जान को खतरा हो सकता है। फणडवीस ने कहा है कि जांच अधिकारी सचिन वाझे और हिरेन पहले ही संपर्क में थे।

फडणवीस बोलें दाल में कुछ काला हैं

फडणवीस ने कहा, ”जो जानकारी मेरे पास आई है, जो कड़ियां जुड़ रही हैं, इससे दाल में तो कुछ काला लग रहा है। जिसकी गाड़ी थी वह केस में सबसे बड़ा विटनेस था। ऐसे व्यक्ति का पुलिस जांच के दौरान मौत निश्चित रूप से संदेह पैदा करता है।”


फडणवीस ने कहा, ”गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की जिस दिन उनकी गाड़ी चोरी हुई, जहां उनकी गाड़ी बंद हुई, वहां से वह क्रॉफ्ट मार्केट आए, यहां उन्होंने एक व्यक्ति से मुलाकात की। वह व्यक्ति कौन है, यह इसमें सबसे बड़ी कड़ी है। यह गाड़ी जब अंबानी के घर के पास मिती तो लोकल पुलिस से पहले पुलिस अधिकारी सचिन वाझे वहां कैसे पहुंचे? उन्हीं को वह चिट्ठी कैसे मिली? गाड़ी चोरी हुई वह भी ठाणे की, आईओ का घर भी ठाणे में। स्कॉर्पियो के साथ जो दूसरी गाड़ी आई थी वह भी ठाणे से।”

देश की राजधानी दिल्ली में बढे कोरोना के नए मामलें, 321 नए मरीज मिले आज

0

कोरोना वायरस का डर अभी भी लोगों को सत्ता रहा हैं लॉकडाउन ख़त्म हो गया था लेकिन कोरोना का अंत नहीं हुआ था अब पुरे साल भर के बाद देश धीरे-धीरे पटरी पर लौट ही रही थीं की फिर एक बार कोरोना वायरस का दहशत लोगों को दहला दिया हैं क्योंकि कोरोना वायरस फिर से हमारे देश में अपना पैर पसार रहा हैं बीतें कुछ दिनों में कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का आदेश दिया गया और अब राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों का सिलसिला लगातार जारी हैं।Delhi Records Highest Single-Day Spike With Over 4,000 New Coronavirus Cases

देश की राजधानी दिल्ली में बढे कोरोना के नए मामलें

शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 321 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6.40 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 0.60 फीसदी पर आ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आज संक्रमण से सिर्फ ही एक मरीज की मौत हुई। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 321 नए मरीज मिले हैं, जबकि आज सिर्फ एक मरीज की मौत हुई। शुक्रवार को दिल्ली में कोविड-19 के 312 नए मामले सामने आए थे।Delhi: As cases soar, coronavirus patients are unable to access beds in  public and private hospitals

दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 6,40,815

दिल्ली में आज 320 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,40,815 हो गई है। वहीं आज 879 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी एक बार फिर से बढ़कर 1779 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 6,28,117 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 10,919 हो गई है।

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 562

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 53,062 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 28,685 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 24,377 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 12,73,4503 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 6,70,237 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 562 पर आ गई है।

आंदोलन के 100 दिन पुरे होने के बाद वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को किसानों ने किया जाम

0

New delhi: तीन कृषि कानून सरकार द्वारा ऐलान किये जाने बाद से देश भर में हाहाकार मचा हुआ हैं किसान इस कानून के विरोध लगातार प्रदर्शन कर रहें हैं। हालांकि किसानों को इस बात का डर है कि यह नये कानून मंडी प्रणाली को ख़त्म कर देगा। किसानों का कहना हैं की इस कानून को पहले की तरह ज्यों का त्यों कर दें सरकार इस कानून में किसी प्रकार का कोई उल्ट फेर किसानों को मंजूर नहीं हैं। अब एक तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पार डंटे हुए हैं तो वही दूसरी तरफ सरकार अपनी बात किसानों को समझाने में लगी हुई हैं।

किसान आंदोलन के पुरे हुए 100 दिन

आपको बता दें यह विरोध ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन 26 जनवरी को हिंसा की एक संक्षिप्त स्थिति के कारण एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी भी इस प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए। ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद, दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर और टिकरी सीमाओं के विरोध स्थलों के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए। अब केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को आंदोलन के 100 दिनों को चिह्नित करने के लिए वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (कुंडली-मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे) को ब्लॉक कर दिया।

आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर किसान वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर  एकत्रित - IndiaDares

एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को चेक कर लें

Kisan Andolan: दिल्लीवालों के लिए Good News! इन बॉर्डर पर शुरू हुई एंट्री |  Zee Business Hindi

राष्ट्रीय राजधानी के बाहर मौजूद छह लेन के इस एक्सप्रेसवे पर किसान अपनी कारों, ट्रकों और ट्रैक्टरों के साथ इकट्ठे हो गए हैं। इस रास्ते से जाने वालों यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर चेक कर लें।

किसानों की मांगे पूरी होने के बाद ही ख़त्म होगा आंदोलन

ncr Kisan Andolan Delhi Delhi businessmen eyeing talks between government  and farmers

दिल्ली के तमाम बॉर्डरों पर बीते साल 26 नवंबर से ही केंद्र के इन तीन कृषि काननों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है, आंदोलन के इन 100 दिनों में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे हैं, इस बीच किसानों ने दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड का भी सामना किया।चूंकि गर्मियों में कटाई का मौसम शुरू हो जाता है, लेकिन शनिवार को इकट्ठा हुए किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनके पास वापस जाने की कोई योजना नहीं है।

पंजाब के किसान राजा सिंह ने कहा ‘कमजोर नहीं हैं हम’

पंजाब के 58 वर्षीय किसान राजा सिंह का कहना है, “कड़ी ठंड ने भी हमारे आंदोलन को कमजोर नहीं किया और ना ही आने वाली गर्मी से ऐसा होने वाला है।” पंजाब के एक अन्य किसान ने कहा कि सरकार ने हमारे पास विरोध करने के अलावा और कोई विकल्प ही नहीं छोड़ा है। दिल्ली से सटे सिंघू, टिकरी और गाजीपुर की सीमाओं पर किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मूल्य आश्वासन और फार्म सेवा अधिनियम, 2020 के किसानों (सशक्तिकरण और संरक्षण) समझौते, किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार इन तीनों कानूनों को रद्द करें।

ममता बनर्जी 30 साल में पहली बार खेलेंगी अपना सबसे बड़ा दांव

0

New delhi: इस बार विधानसभा चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला हैं और ख़ास कर पश्चिम बंगाल का चुनाव और दिलचस्प होने वाला हैं क्योंकि बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी इस बार अपना सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही हैं। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

30 साल में पहली बार खेलेंगी अपना सबसे बड़ा दांव ममता बनर्जी 

Mamata Banerjee Condemns Activist Disha Ravi's Arrest In "Toolkit" Case
शुक्रवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई थीं जब टीएमसी के उम्मीदवारों की सूची आई तो सबकी नजर इसी बात पर थी कि ममता बनर्जी भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीट से लड़ती हैं या नहीं। मगर कैंडिडेट लिस्ट जारी करने के साथ ही भाजपा की चुनौती को स्वीकार करते हुए ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया कि वह इस बार सिर्फ उसी नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी, जहां पर माना जा रहा है कि भाजपा उनके पुराने सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी को उतार सकती है।

ममता बनर्जी के लिए डर या चुनौती?

mamata banerjee

आपको बता दें कि ममता बनर्जी 2011 से लेकर अब तक भवानीपुर का प्रतिनिधित्व करती आई हैं। 1991 से लेकर 2011 तक ममता बनर्जी कोलकाता (साउथ) की सांसद रहीं। इस लोकसभा सीट में ही भवानीपुर विधानसभा सीट भी आती है। हालांकि, जब 2011 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया, तो उन्होंने भवानीपुर को ही चुना। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं फिर यहां से चुनाव लड़ूंगी। मैं यहां से चुनाव लड़ूं या नहीं, मगर भवानीपुर हमेशा मेरी पकड़ में रहेगी। ममता ने अपनी पारंपरिक सीट से शोभनदेब चट्टोपाध्याय को उतारा है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हमेशा यहां रहूंगी और नजर रखूंगी।

भवानीपुर में अब लगभग 60% गैर-बंगाली है।

भवानीपुर ने ममता बनर्जी का हमेशा से साथ दिया हैं इसलिए ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर बहुत मायने रखता है। भवानीपुर ने न सिर्फ ममता का हाथ थामे रखा, बल्कि फर्श से अर्श तक पहुंचाने में मदद की है। सासंद, केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के ममता बनर्जी के इस सफर में भवानीपुर ने उनका साथ दिया है। मगर अब भवानीपुर तेजी से बदल रही है।

Mamata Banerjee: Central team on COVID-19 claims lack of cooperation by Mamata govt - The Economic Times

2 लाख से अधिक मजबूत मतदाताओं की आबादी वाले भवानीपुर में अब लगभग 60% गैर-बंगाली है। 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से यहां वोट का पैटर्न और आबादी का मिजाज बदलता नज़र आ रहा है और यह भाजपा के करीब जाती दिख रही है। पिछले कई अलग-अलग चुनावों की बात करें तो भवानीपुर से ममता बनर्जी की पार्टी का वोट शेयर पहले के अपेक्षा अब गिरा है।

अनुराग कश्यप ने तापसी संग तस्वीर शेयर कर चुटकी ली,हेटर्स को दिया जवाब

0

Found discrepancy, manipulation in income worth ₹650 crore, says I-T dept  after raids on Anurag Kashyap, Taapsee Pannu | Hindustan Times

अभिनेत्री तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के मुंबई स्थित घर और दफ्तर में आयकर विभाग ने 3 मार्च को छापरमारी की थी। आयकर विभाग ने शुक्रवार देर रात तक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से 650 करोड़ के टैक्स की अन‍ियमितता के मामले में पूछताछ की।

अनुराग कश्यप ने हेटर्स को दिए जवाब

Image

तापसी पन्नू के ऊपर लगे आरोपों पर तापसी तन्नू ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आईटी की रेड के तीन दिन बाद कड़े जवाब दिए हैं और लगातार अपने बचाव में ट्वीट्स कर सफाई दे रही हैं। तो वहीं अब अनुराग कश्यप का रिएक्शन भी सामने आ गया है। अनुराग कश्यप ने अपनी वाली फिल्म के सेट्स से एक तस्वीर को शेयर करते हुए अपने हेटर्स को जवाब दिया है। फोटो में अनुराग हंसते हुए तापसी पन्नू की गोद में बैठें हैं और दोनों V यानी विक्ट्री का साइन बनाते नजर आ रहे हैं। अनुराग ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ”और हम #DoBaaraa रीस्टार्ट कर रहे हैं। हमारे हेटर्स को हमारे तरफ से ढेर सारा प्यार”

तापसी पन्नू ने ट्वीट के जरिए जताई अपनी नाराजगी 

तापसी पन्नू की बात करें तो उन्होंने लगातार तीन ट्वीट्स कर अपनी बात साफ की है। उन्होंने लिखा- ”तीन दिनों में तीन चीजों की गहन तलाशी- 1. पेर‍िस में उस बंगले की चाबी जो कथ‍ित रूप से मेरा है, क्योंकि गर्मी की छुट्ट‍ियां आने वाली हैं। 2. पांच करोड़ की कथ‍ित रसीद जो भव‍िष्य में मुझे फंसाने के लिए रखी गई है क्योंकि मैंने उन पैसों के होने से इनकार किया था। 3. हमारी माननीय वित्त मंत्री के मुताबिक 2013 में मेरे यहां रेड पड़ी थी।ध्यान दें- अब मैं ‘इतनी सस्ती नहीं रही’

आयकर विभाग अधिकारयों का दावा

आपको बता दे कि आयकर विभाग के अध‍िकार‍ियों ने यह दावा किया था कि तापसी को पांच करोड़ का नकद भुगतान किया गया था और उसकी रसीद उनके घर से मिली है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिना किसी का नाम लिए कहा है कि 2013 में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई थी तब किसी ने यूपीए सरकार पर उंगली नहीं उठाई थी जो कि कि अब कहा जा रहा है। इन बातों पर तापसी ने ट्व‍ीट कर सफाई दी है. वैसे तापसी की सफाई आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत को बोलने का एक बार फिर मौका मिल गया।

सरकार तेल और एलपीजी की बढ़ी कीमतें वापस लें – डॉ. आनंद शुक्ला, कांग्रेस नेता

0

 

नईदिल्ली-

कांग्रेस नेता डॉ आनंद शुक्ला ने कहा है कि मोदी सरकार के संरक्षण में तेज कंपनियां बेलगाम हो गई है और दुनिया के इतिहास में यह  पहली बार हो रहा है कि प्रतिदिन पेट्रोल, डीजन के दरों में लगातार वृद्धि हो रही है।

डॉ आनंद शुक्ला ने कहा है कि  पिछले सवा महीने में गैस सिलेंडर पर 125 रुपए की वृद्धि के साथ सिलेंडर 819 रुपए का हो गयी है। भाजपा की उपलब्धि है कि एक महीने में चार बार गैस सिलेंडर के दाम बढाए गए हैं।

डॉ आनंद शुक्ला ने कहा कि   महानगरों और बड़े शहरों में लगातार कीमतों में बढ़ौत्तरी के बाद सिलेंडर पर सब्सिडी बंद हो गई है, दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नही मिलती।

डॉ आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा लोकल ट्रेन के रेल किरायों में भी लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि की,दिल्ली में लोकल ट्रेन में सफर करने वालों को अब लगभग मेट्रो किराए के बराबर ही किराया देना पड़ेगा।

डॉ आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सरकार तेल और एलपीजी की बढ़ी कीमतें वापस लें। जिससे कि आम जनता को राहत मिल सकें। गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस ने बढती महंगाई व पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ स्पीक अप कैंपेन चलाया गया है जिसमें लाखों लोगों फोलो कर रहे हैं।

 

18 केंद्रों पर लगे बीमारों और बुजुर्गों को कोरोना के टीके

0

जिले में कोरोना टीकाकरण का चल रहा है तीसरा चरण
पहले और दूसरे चरण के छूटे हुए लाभुकों को भी पड़ रहा टीका

भागलपुर-
कोरोना के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है. जिले में पहले जांच फिर इलाज और अब टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है. टीकाकरण का पहला और दूसरा चरण पूरा हो जाने के बाद तीसरा चरण अभी चल रहा है. इसके साथ-साथ पहले और दूसरे चरण के छूटे हुए स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है. बुधवार को जिले के 18 केंद्रों पर बीमारों और बुजुर्गों को कोरोना का टीका दिया गया. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि 60 साल पूरा करने वाले बुजुर्गों और 45 से 59 साल के बीमारों को बुधवार को कोरोना का टीका दिया गया. टीका पड़ने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 30 मिनट तक सभी लाभुकों की निगरानी की. इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया.

बीमार और बुजुर्गों के लिए इन केंद्रों पर है व्यवस्था: डॉ चौधरी ने बताया कि बीमारों और बुजुर्गों के लिए जिले के सभी 11 पीएचसी, तीन रेफरल अस्पताल, दो अनुमंडल अस्पताल और ग्लोकल अस्पताल व सदर अस्पताल में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है. यहां पर लाभुक आकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं. लाभुक अपने साथ जरूरी दस्तावेज निश्चित तौर पर लाएं.

तीन तरीके से किया जा रहा है रजिस्ट्रेशन:
डॉ चौधरी ने बताया कि टीकाकरण के लिए लाभुकों का तीन तरीके से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. एक पोर्टल पर हो रहा है, दूसरा ऑन स्पॉट भी लाभुकों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. इसके अलावा जागरूकता (मोबिलाइजेशन) के जरिए भी टीकाकरण के लिए लाभुकों को केंद्र पर लाया जा रहा है. इसलिए टीकाकरण में किसी तरह की कोई भी दिक्कत नहीं है. जो भी व्यक्ति मापदंड को पूरा करते हैं, वह दस्तावेज लेकर सीधा टीकाकरण केंद्र पर चले आयें.यहां पर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है.

इन केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को लगा टीका का बूस्टर डोज:
डॉ चौधरी ने बताया कि बीमार और बुजुर्गों के अलावा मायागंज अस्पताल, सदर अस्पताल, हीलिंग टच अस्पताल, जिले के सभी 11 पीएससी, 3 रेफरल अस्पताल और दो अनुमंडलीय अस्पतालों में पहले और दूसरे चरण के लाभुकों को टीका का बूस्टर डोज दिया गया. चौधरी ने बताया कि वहां पर पहले और दूसरे चरण के छूटे लाभुकों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है. यहां पर भी वैसे लाभुक जो मापदंड को पूरा करते हैं, अपना दस्तावेज लेकर पहुंच जाएँ उनके लिए टीकाकरण की व्यवस्था की गई है

खगड़िया जिले में पूरे जोर-शोर से चल रहा है कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान

0

खगड़िया जिले में पूरे जोर-शोर से चल रहा है कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान

– तीसरे चरण का वैक्सीनेशन अभियान का हो चुका है शुभारंभ, निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
– तीसरे चरण के 60 वर्ष की आयु वर्ग वाले वृद्धों को दिया जा रहा है वैक्सीन

खगड़िया-

जिले में कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए पूरे जोर-शोर से कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चल रहा है। जिसे गति देने में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी कटिबद्ध है। । इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली। वहीं, जिले में तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान का सोमवार को ही शुभारंभ हो चुका है। इस चरण के तहत 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्गों के साथ-साथ बीमार वृद्धों को टीका दिया जा रहा है।

– हार हाल में निर्धारित समय पर होगा लक्ष्य पूरा :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया कि जिले में पूरे जोर-शोर के साथ तीसरे चरण का वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसे गति देने के लिए हर आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं । हर हाल में निर्धारित समय पर लक्ष्य पूरा होगा। इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी पीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी :-
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान ने बताया कि तीसरे चरण के तहत 60 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्गों के वृद्ध व्यक्तियों को टीका दिया जा रहा है। कोविड-19 को जड़ से मिटाने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। इसके लिए हर व्यक्ति को तो टीका लेना ही चाहिए। साथ ही वैक्सीनेशन के बाद भी सुरक्षा के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन भी जारी रखना जरूरी है। तभी यह वैश्विक महामारी जड़ से समाप्त होगा।

– वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को किया जा रहा है जागरूक :-
वैक्सीनेशन अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग से जुडीं आशा कार्यकर्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति उत्साह के साथ टीकाकरण करा सकें और अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो सके ।

– वैक्सीन को लेकर भ्रम से रहें दूर, पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन, इसलिए निर्भीक होकर वैक्सीनेशन कराएं :-
कोविड-19 संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए आई वैक्सीन को लेकर मन में किसी प्रकार का भ्रम नहीं पालें। दरअसल, वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ होने से कई दिन हो चुके हैं किन्तु, अबतक कहीं से भी किसी प्रकार के गंभीर साइड इफेक्ट की खबरें सामने नहीं आई हैं । इससे तो यह साफ है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए, निर्भीक होकर पूरे उत्साह के साथ हर व्यक्ति को वैक्सीन लेनी चाहिए। तभी हम कोविड-19 से स्थाई निजात पा सकते हैं।

– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें :-
वैक्सीन लेने के बाद भी कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक एहतियात जारी रखना चाहिए। इसके लिए पूर्व की भाँति मास्क का नियमित उपयोग, हमेशा शारीरिक दूरी का पालन समेत अन्य गाइडलाइन का पालन जारी रखें।

– इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
– अनावश्यक यात्रा से बचें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– साबुन या अल्कोहल युक्त पदार्थों से हाथ धोएं।
– यात्रा के दौरान आवश्यक दूरी का ख्याल रखें और निश्चित रूप से मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
– गर्म व ताजा खाना का सेवन करें, बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।